Shuru
Apke Nagar Ki App…
जीरन पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 12 क्विंटल 50 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नीमच। जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है! जीरन पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक राजस्थान पासिंग आयशर ट्रक को दबोचा। जब पुलिस ने इस संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए! शातिर तस्करों ने ट्रक में सोयाबीन की चूरी के नीचे 12 क्विंटल 50 किलो अवैध डोडाचूरा छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया है। इस मामले में जोधपुर, राजस्थान के दो तस्करों शोभाराम जाट और कालूराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि नशे की ये भारी खेप कहाँ से लाई गई थी।
Rakeshsharma Rakeshsharma
जीरन पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 12 क्विंटल 50 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नीमच। जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है! जीरन पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक राजस्थान पासिंग आयशर ट्रक को दबोचा। जब पुलिस ने इस संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए! शातिर तस्करों ने ट्रक में सोयाबीन की चूरी के नीचे 12 क्विंटल 50 किलो अवैध डोडाचूरा छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया है। इस मामले में जोधपुर, राजस्थान के दो तस्करों शोभाराम जाट और कालूराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि नशे की ये भारी खेप कहाँ से लाई गई थी।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- नीमच जिले की सब जेल जावद में आध्यात्मिक शिविर एवं राखी मिलन समारोह जावद। सब जेल जावद में सोमवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आध्यात्मिक शिविर एवं राखी मिलन समारोह आयोजित हुआ। ब्रह्माकुमारी सविता, श्रुति, मेघना, योगिता एवं समता दीदी ने बंदियों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर जिन बंदियों को राखी बांधने वाला कोई नहीं था, उन्हें ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बांधी और प्रेम, शांति व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में बंदियों ने उत्साह से सहभागिता करते हुए सकारात्मक बदलाव का संकल्प लिया। इस दौरान पांच प्रतिज्ञाएं दिलाई गईं, जिसमें बुराइयों व नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन जीने तथा राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प शामिल रहा।1
- मीटिंग की बोल कर भाजपा की रैली मे ले गए महिलाओ ने आक्रोश झूठ बोल कर ले गई पुलिस और उनके महिलाओ को ले जाने का पैसा मिला आज हर इंसान पर मोबाइल फोन है और इसके चलते महिलाओ वीडियो बना कर डाल दिया1
- *चित्तौड़गढ़ के बड़ीसादड़ी थाना पुलिस टीम ने चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार...देखे यह खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ कैमरा मेन प्रमोद बैरवा*1
- मध्यप्रदेश में मिला बंगाल का अद्भुत लिंबू बाहर से हरा, अंदर से लाल, देखकर हैरान हुए लोग MP में मिला बंगाल का चमत्कारी नींबू - 2 से 4 किलो का एक फल, पथरी और BP में रामबाण, गांधी सागर में देखने उमड़ी भीड़ *मंदसौर / गांधी सागर।* मध्यप्रदेश के गांधी सागर क्षेत्र में कुदरत का एक अद्भुत करिश्मा देखने को मिला है। यहां एक ऐसा फल मिला है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह है *बंगाल का प्रसिद्ध नींबू*। इस फल का पेड़ देखने में *बिल्कुल आम के पेड़ जैसा* लगता है, लेकिन इस पर लगने वाला फल आम नहीं, बल्कि बंगाल का विशेष नींबू है। *इस फल की सबसे बड़ी खासियत -* इस फल का आकार सामान्य नींबू से कई गुना बड़ा है। *एक फल का वजन 2 किलो से लेकर 4 किलो तक है।* ऊपर से इसका रंग हरा होता है और जब इसे काटा जाता है तो *अंदर से यह गहरा लाल* निकलता है। *पेड़ के मालिक ने क्या बताया?* पेड़ के मालिक ने अपडेट नीमच पत्रिका को बताया - _"यह बंगाल का नींबू है। यह पेड़ हमने लगाया था, आज इसमें फल आए हैं तो हम खुद हैरान हैं। कि यह नींबू सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।"_ मालिक के अनुसार, *यह नींबू पथरी, ब्लड प्रेशर और शरीर की कई अन्य बीमारियों में लाभदायक माना जाता है।* आयुर्वेद में भी इस तरह के बड़े नींबू को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। निश्चित तौर पर यह फल गांधी सागर के लिए एक नई पहचान बन सकता है।1
- आगरा का ताजमहल........निहारते रह जाते है लोग.....लाजवाब.....1
- गरोठ मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत मंगलवार को एसडीएम राहुल चौहान द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें दो मैजिक वाहन, चंबल कॉन्वेंट स्कूल खड़ावदा, शारदा कॉन्वेंट स्कूल गरोठ, कमला सकलेचा स्कूल भानपुरा आदि चार स्कूलों की बसों को जप्त कर थाने पहुंचाया गया।1
- नीमच जनसुनवाई बनी सुमीबाई के लिए आत्मनिर्भरता का सहारा नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के ग्राम बालागंज निवासी सुमीबाई पति दशरथ चौहान के लिए जनसुनवाई नई उम्मीद लेकर आई। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण वे मजदूरी करने में असमर्थ थीं और बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी चुनौती बनी हुई थी। सुमीबाई ने जनसुनवाई में छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए सहायता मांगी। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने उनकी परिस्थिति को संवेदनशीलता से समझते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद रेडक्रॉस से उन्हें 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस राशि से सुमीबाई ने किराना दुकान शुरू की। अब वे स्वयं आय अर्जित कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। जनसुनवाई उनके लिए आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत बनी।1
- मंदसौर इंदिरा गांधी हॉस्पिटल नर्स दुवारा बदसलूकी गाली गलोच दादागिरी अगर हॉस्पिटल बैंक या किसी भी शासकीय जगह पर आपके साथ गाली गलोच होता या सरकारी आदमी आपसे बदसलुकी करता आप हमें वीडियो बना कर डाले उनके सबक सिखाये गे क्यू हमारे टैक्स के पैसों से तनका मिलती है1
- *चित्तौड़गढ़ जिले भदेसर पुलिस थाना टीम ने नशा तस्करी के मामले में ... देखे यह खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर... जिला ब्यूरोचीफ चीफ घनश्याम लोहार के साथ कैमरा मेन प्रमोद बैरवा*1