Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी छटपटाते रह गए, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने नहीं दिया गया।
Mukesh Kumar
भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी छटपटाते रह गए, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने नहीं दिया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- कटिहार में जमीन दस्तावेज चोरी गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कटिहार पुलिस की विशेष सूचना पर बिहार के कई जिलों में सक्रिय एक शातिर जमीन दस्तावेज चोरी गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पटना पुलिस ने पहले गिरोह के कुछ सदस्यों को राजधानी से गिरफ्तार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर कटिहार से तीन आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पटना पुलिस अपने साथ ले गई है। कटिहार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अभिजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डंडखोरा थाना क्षेत्र से मसीयूर रहमान उर्फ मुन्ना खान, जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र से चाचा और भतीजा सुरेश कुमार सिंह और प्रद्युम्न कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने रजिस्ट्री कार्यालय से जमीन संबंधी मूल दस्तावेज चोरी करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क कटिहार, पटना, भागलपुर समेत बिहार के कई जिलों तक फैला हुआ है। आरोपी दिन के समय रजिस्ट्री कार्यालयों में पहुंचकर रिकॉर्ड रूम और सुरक्षा व्यवस्था की रेकी करते थे। रात होने पर कार्यालय में घुसकर जमीन से जुड़े पुराने मूल दस्तावेज, खासकर वर्षों पुराने केवाला और रजिस्ट्री कागजात चोरी कर लेते थे। जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी किए गए दस्तावेजों में जहां नाम खाली रहता था, वहां उसी रंग की स्याही और हस्ताक्षर की शैली का इस्तेमाल कर नए नाम दर्ज कर देता था। इसके बाद बिचौलियों के साथ मिलकर जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री और म्यूटेशन कराया जाता था। इतना ही नहीं, जिन जमीनों पर पहले से लोग बसे होते थे, उन्हें कब्जा खाली कराने का दबाव बनाया जाता था। कई मामलों में उन्हीं लोगों को दोबारा वही जमीन बेचकर मोटी रकम वसूली जाती थी। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जल्द सामने आ सकती है।2
- Post by Mukesh Kumar3
- Post by BHAI MANU JI1
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1
- Post by Manendra kumar yadav1
- Post by RAYEES GANDHI Vlogs1
- बिहार के अलग अलग जिलों मैं आंधी तूफान का कहर देखिए पूरा वीडियो1
- समेली-बखरी NH-31 पर देर रात भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर चालक-खलासी घायल, घंटों बाधित रहा यातायात कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली-बखरी स्थित NH-31 पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और खलासी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे 2 घंटे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, पोठिया थाना क्षेत्र के बखरी के तेज रफ्तार में आ रहे दो ट्रक अचानक आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, NH-31 पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। भारी वाहनों की तेज रफ्तार, लापरवाही और बारिश के कारण फिसलन भरी सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, स्पीड कंट्रोल और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2