अजनबियों से सचेत रहने के संबंध में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन धौलपुर। राजस्थान में स्कूली छात्रों के लिए‘‘Transformative Tuesday‘‘ अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य किशोर छात्रों को उनके विधिक अधिकार, कर्तव्यों और साइबर अपराध, बाल विवाह एवं नशे को ना हो, अपने सपनों को हां कहो नशा कोई स्टाइल नहींः अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करों, “शोषण के ख़लिफ़ आवाज़ उठाएँ, अपने शरीर और मन की रक्षा करें; ’गुड टच’ और ’बैड टच’ के बीच का फ़र्क समझें और सुरक्षित रहें” एवं सितंबर माह के अंतर्गत विषय अजनबियों से सावधान-मना करो, दूर जाओ, बताओ जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक-विधिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है। जिसमें सचिव रेखा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई अनजान व्यक्ति यदि उन्हें अपने साथ चलने, चॉकलेट, खिलौने, पैसे देने अथवा किसी अन्य प्रकार का लालच देकर बहलाने का प्रयास करे तो उसके साथ नहीं जाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति माता-पिता या परिचित का नाम लेकर भी बच्चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास करे, तो पहले अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति से इसकी पुष्टि करनी चाहिए ।इस अवसर पर बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विधिक सहायता के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या अपराध की स्थिति में वे अपने अभिभावकों, पुलिस, विद्यालय के जिम्मेदार व्यक्तियों अथवा विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सतर्कता, आत्म-सुरक्षा एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या परिस्थिति के विरुद्ध आवाज उठाने की क्षमता विकसित करना रहा। बच्चों को संदेश दिया गया कि सुरक्षा के लिए जागरूक रहना, खतरे को पहचानना और समय पर किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है साथ ही कोर्ट वाली दीदी सुझाव पेटिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

- ✋Episode-0C- 7 दोस्तो.. आप लोगों को दिखा दें.. नेपाल में बाढ़ का प्रवेश कैसे हुआ.... एवं ये जो हरे रंग का घर देख रहे हो... इसे सभी कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं... जो पानी के प्रचंड बेग थपेड़ों को सहता हुआ निर्भर खड़ा रहा... जिसमें परिवार भी उपस्थित था... और वह भगवान् से अपने जीवन की दुआ मांग रहे थे !!2
- सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के जन्मदिन पर भंडारा, भारी भीड़ से नगर पालिका चौराहे पर लगा लंबा जाम अम्बाह। मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को अम्बाह नगर पालिका परिसर में सब्जी-पूड़ी के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में शहरवासी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में लगातार बढ़ती भीड़ के चलते नगर पालिका चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। देखते ही देखते चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारी भीड़ के बीच वाहनों की आवाजाही धीमी होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। कई वाहन चालक जाम में काफी देर तक फंसे रहे। चौराहे के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने में भी परेशानी सामने आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान प्रशासन और आयोजकों को पहले से यातायात व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मियों की तैनाती और वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने से ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है। भंडारे में उमड़ी भीड़ जहां सांसद के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाती रही, वहीं यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भविष्य में इस तरह के बड़े आयोजनों के दौरान नगर पालिका चौराहे पर विशेष यातायात व्यवस्था किए जाने की मांग की है।1
- खेत में सजा जुए का फड़, पुलिस ने 10 जुआरियों को दबोचा चार लाख रुपये नकद, दो लग्जरी कार और ताश की गड्डियां बरामद; ग्वालियर से जुआ खेलने पहुंचे थे 8 आरोपी मुरैना। दिमनी थाना पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खुले खेत में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये नकद, दो लग्जरी चार पहिया वाहन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, दिमनी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के बाहर खेत में रात के अंधेरे में जुए का फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब 1:30 बजे खेत को चारों तरफ से घेर लिया और मौके से ही जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए जुआरियों में 8 ग्वालियर और 2 मुरैना के निवासी हैं। इनमें से कई लोग ग्वालियर से जुआ खेलने के लिए बड़ागांव पहुंचे थे। पुलिस ने मौके से नकदी और वाहनों को जब्त करने के साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा रात में ही आरोपियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि जुए के इस फड़ को कौन संचालित कर रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।4
- Post by मेरा प्रयास सच दिखाने का1
- नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई जौरा तहसील कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई जौरा तहसील कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान जौरा। जौरा तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जौरा सहित विभिन्न तहसीलों के अधिकारी-कर्मचारियों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम में जौरा एसडीएम शुभम शर्मा, तहसीलदार मुकेश दुबे, नायब तहसीलदार राजभान कुशवाह, पटवारी तहसील अध्यक्ष रामअवतार यादव, मानवेंद्र सिकरवार, जबर सिंह यादव सहित तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा का शॉल, श्रीफल, फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा एवं सहयोगात्मक कार्यशैली को याद किया। समारोह का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने साथी अधिकारी को विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि शासकीय सेवा में उनके द्वारा किए गए कार्य और सहकर्मियों के साथ उनका व्यवहार लंबे समय तक याद किया जाएगा। भावुक हुए अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद कमल किशोर शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय सेवा के दौरान मिले सहयोग और अपनापन उनके लिए हमेशा विशेष रहेगा। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- Agra : DSP रोकते रहे, इंस्पेक्टर नहीं रुके!** आगरा में UGC के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज। वायरल वीडियो में DSP, इंस्पेक्टर जयप्रकाश तिवारी को लाठी चलाने से रोकते नजर आ रहे हैं, लेकिन इंस्पेक्टर साहब रुकने का नाम नहीं लेते। DSP की रोक के बावजूद बरसती रहीं लाठियां! #Agra #AgraPolice #UGC #lathicharge #ViralVideo #UPNews Agra : DSP रोकते रहे, इंस्पेक्टर नहीं रुके!** आगरा में UGC के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज। वायरल वीडियो में DSP, इंस्पेक्टर जयप्रकाश तिवारी को लाठी चलाने से रोकते नजर आ रहे हैं, लेकिन इंस्पेक्टर साहब रुकने का नाम नहीं लेते। DSP की रोक के बावजूद बरसती रहीं लाठियां! #Agra #AgraPolice #UGC #lathicharge #ViralVideo #UPNews1
- Episode- 0C-6 26 अगस्त को नेपाल में आई नरसंहारी बाढ़.... अतः नेपाल ड्रेगन से जुड़ा हुआ है... जो सबके लिए खतरा बन जाता है... ऐसा ही मंजर यूपी के चित्रकूट में देखने को मिला... जिसमें कारें भी डूब गई.....3
- आधार सेंटर पर एक्स्ट्रा पैसे मांगने को लेकर हंगामा, कहासुनी के बाद झगड़े तक पहुंचा मामला मुरैना। बानमौर क्षेत्र स्थित एक आधार सेंटर पर आधार कार्ड में संशोधन के लिए कथित तौर पर अतिरिक्त पैसे मांगने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। अतिरिक्त राशि मांगने के आरोप को लेकर सेंटर पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच पहले तीखी कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद झगड़े तक पहुंच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आधार सेंटर पर हंगामा होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आधार संबंधी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के आरोपों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, अतिरिक्त शुल्क क्यों मांगा गया और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।1
- रूपवास_नगरपालिका के वार्ड नम्बर 15 से BSP प्रत्याशी डॉ. मोती सिंह ने दाखिल किया नामांकन,,,1