logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर पहुंचे विक्रांत भूरिया, केन-बेतवा विस्थापित किसानों के समर्थन में गरजे-- छतरपुर पहुंचे विक्रांत भूरिया, केन-बेतवा विस्थापित किसानों के समर्थन में गरजे-- छतरपुर में आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के आगमन पर यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा और एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली निकाली गई। भागवा तिराहा पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने विक्रांत भूरिया एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ पन्ना नाका पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इस दौरान विक्रांत भूरिया ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित किसानों के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसानों की हक की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि “50 लोगों पर FIR हुई है तो क्या, 1000 लोगों पर भी FIR हो जाए तो हम तैयार हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों और किसानों की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे।” वहीं कार्यक्रम से पहले कांग्रेस नेता अमित भटनागर को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। नेताओं ने प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

1 hr ago
user_Kapil Patel Mp 16 News
Kapil Patel Mp 16 News
Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

छतरपुर पहुंचे विक्रांत भूरिया, केन-बेतवा विस्थापित किसानों के समर्थन में गरजे-- छतरपुर पहुंचे विक्रांत भूरिया, केन-बेतवा विस्थापित किसानों के समर्थन में गरजे-- छतरपुर में आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के आगमन पर यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा और एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य बाइक

रैली निकाली गई। भागवा तिराहा पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने विक्रांत भूरिया एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ पन्ना नाका पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इस दौरान विक्रांत भूरिया ने केन-बेतवा लिंक परियोजना

से विस्थापित किसानों के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसानों की हक की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि “50 लोगों पर FIR हुई है तो क्या, 1000 लोगों पर भी FIR हो जाए तो हम तैयार हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों और किसानों की आवाज उठाना

बंद नहीं करेंगे।” वहीं कार्यक्रम से पहले कांग्रेस नेता अमित भटनागर को पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। नेताओं ने प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • छतरपुर के लवकुशनगर क्षेत्र के थुराटी गांव में तेज आंधी-बारिश के कारण एक घर की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में आरती पाल, संगीता पाल और प्रेमचंद पाल घायल हो गए। गंभीर घायल आरती पाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज लवकुशनगर अस्पताल में जारी है।
    1
    छतरपुर के लवकुशनगर क्षेत्र के थुराटी गांव में तेज आंधी-बारिश के कारण एक घर की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में आरती पाल, संगीता पाल और प्रेमचंद पाल घायल हो गए। गंभीर घायल आरती पाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज लवकुशनगर अस्पताल में जारी है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • छतरपुर के नौगांव में एक दलित परिवार की पुश्तैनी जमीन पर दबंगों ने कथित तौर पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने और ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    1
    छतरपुर के नौगांव में एक दलित परिवार की पुश्तैनी जमीन पर दबंगों ने कथित तौर पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने और ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छतरपुर जिले के पहरा तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
    1
    छतरपुर जिले के पहरा तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती मामले में 18 साल की लंबी जांच के बाद 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इन पर भर्ती प्रक्रिया में फर्जी कंप्यूटर डिप्लोमा इस्तेमाल करने का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर देहात थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
    1
    मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती मामले में 18 साल की लंबी जांच के बाद 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इन पर भर्ती प्रक्रिया में फर्जी कंप्यूटर डिप्लोमा इस्तेमाल करने का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर देहात थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के पलेरा में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अदालत में करदाताओं को टैक्स अधिभार पर 100% तक की बड़ी छूट मिलेगी।
    1
    मध्य प्रदेश के पलेरा में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अदालत में करदाताओं को टैक्स अधिभार पर 100% तक की बड़ी छूट मिलेगी।
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में जल और किसान कल्याण को लेकर मंत्री ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य किसानों के हित और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को सुनिश्चित करना है। जल्द ही इन फैसलों का जमीनी स्तर पर असर दिखना शुरू हो सकता है।
    1
    मध्य प्रदेश में जल और किसान कल्याण को लेकर मंत्री ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य किसानों के हित और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को सुनिश्चित करना है। जल्द ही इन फैसलों का जमीनी स्तर पर असर दिखना शुरू हो सकता है।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 बामनीघाट में झोलाछाप डॉक्टर को बचाने उतरे ग्रामीण, बीएमओ को गांव वालों ने खदेड़ा छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र अंतर्गत बामनीघाट गांव में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और वसूली की शिकायत पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, कार्रवाई करने पहुंचे बीएमओ का गांव वालों ने विरोध कर दिया और उन्हें मौके से खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि गांव में संचालित झोलाछाप डॉक्टर के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद एसडीएम अखिल राठौर एवं गुलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन और पुलिस ने समझाइश देकर बीएमओ को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। वहीं घटना का वीडियो भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। #छतरपुर #बड़ामलहरा #बामनीघाट #स्वास्थ्यविभाग #गुलगंजपुलिस
    1
    🚨 बामनीघाट में झोलाछाप डॉक्टर को बचाने उतरे ग्रामीण, बीएमओ को गांव वालों ने खदेड़ा
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र अंतर्गत बामनीघाट गांव में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और वसूली की शिकायत पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, कार्रवाई करने पहुंचे बीएमओ का गांव वालों ने विरोध कर दिया और उन्हें मौके से खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि गांव में संचालित झोलाछाप डॉक्टर के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद एसडीएम अखिल राठौर एवं गुलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन और पुलिस ने समझाइश देकर बीएमओ को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। वहीं घटना का वीडियो भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#छतरपुर #बड़ामलहरा #बामनीघाट #स्वास्थ्यविभाग #गुलगंजपुलिस
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छतरपुर के टिकरी गाँव के पास तेज़ रफ़्तार स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार राकेश अहिरवार और उनकी पत्नी फूला घायल हो गए। दोनों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है।
    1
    छतरपुर के टिकरी गाँव के पास तेज़ रफ़्तार स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार राकेश अहिरवार और उनकी पत्नी फूला घायल हो गए। दोनों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में एक आरक्षक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आरक्षक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    4
    मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में एक आरक्षक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आरक्षक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.