logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी सफाई कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा, लखनऊ के तत्वाधान में

8 hrs ago
user_Bablu Ramaiya
Bablu Ramaiya
Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

झांसी सफाई कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा, लखनऊ के तत्वाधान में

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी के मऊरानीपुर में धाक ऋषि की जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता अरविंद नागिल पुर ब्लाक प्रमुख मौजूद रहे
    1
    झांसी के मऊरानीपुर में धाक ऋषि की जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता अरविंद नागिल पुर ब्लाक प्रमुख मौजूद रहे
    user_Pramendra singh
    Pramendra singh
    Movie studio झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हंसारी क्षेत्र में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का आरोप, पुलिस ने संदिग्धों को थाने ले जाकर की कार्रवाई हंसारी क्षेत्र में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का आरोप, पुलिस ने संदिग्धों को थाने ले जाकर की कार्रवाई झांसी। रविवार, 27 सितंबर को हंसारी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर-1 में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों को कुछ लोगों की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद जांच की गई। जांच के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में संलिप्त बताए जा रहे रामप्रकाश, सागर अहिरवार और अंश सिंह को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित लोगों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर लिए गए पैसे भी वापस कर दिए गए हैं। मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपों को और सावधानी से लिखें
    1
    हंसारी क्षेत्र में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का आरोप, पुलिस ने संदिग्धों को थाने ले जाकर की कार्रवाई
हंसारी क्षेत्र में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का आरोप, पुलिस ने संदिग्धों को थाने ले जाकर की कार्रवाई
झांसी। रविवार, 27 सितंबर को हंसारी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर-1 में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों को कुछ लोगों की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद जांच की गई। जांच के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में संलिप्त बताए जा रहे रामप्रकाश, सागर अहिरवार और अंश सिंह को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित लोगों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर लिए गए पैसे भी वापस कर दिए गए हैं। मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
आरोपों को और सावधानी से लिखें
    user_Khabar Today Bharat
    Khabar Today Bharat
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झांसी पुलिस लाइन पहुंची ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ #adgzonekanpur #jhansipolice
    1
    झांसी पुलिस लाइन पहुंची ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ 

#adgzonekanpur #jhansipolice
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सोहन गांव से 22 वर्षीय युवती हुई लापता, सहेली से मिलने की बात कहकर निकली थी, पुलिस ने शुरू की तलाश दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहन से 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता रामजी लाल विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को वह खेत पर खाद छिड़कने गए थे। जब वह घर लौटे तो 22 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। पत्नी ने बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने गांव और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल भी बंद आ रहा है। शिकायत पर पंडोखर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सोमवार शाम 04 बजे तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    1
    सोहन गांव से 22 वर्षीय युवती हुई लापता, सहेली से मिलने की बात कहकर निकली थी, पुलिस ने शुरू की तलाश
दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहन से 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता रामजी लाल विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को वह खेत पर खाद छिड़कने गए थे। जब वह घर लौटे तो 22 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। पत्नी  ने बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने गांव और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल भी बंद आ रहा है। शिकायत पर पंडोखर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सोमवार शाम 04 बजे तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भगत सिंह जी की जयंती पर गौसेवकों ने दी अनूठी श्रद्धांजलि: सेवा और राष्ट्रभक्ति का संगम महान स्वतंत्रता सेनानी और युवाओं के प्रेरणास्रोत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गौसेवकों द्वारा एक विशेष और अनूठी पहल की गई। इस बार देश की आजादी के महानायक को याद करने के लिए श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन, मध्य प्रदेश और सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्यों ने मिलकर सेवा और समर्पण के आदर्शों को धरातल पर उतारा।जयंती कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय स्तर पर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों के साथ हुई
    1
    भगत सिंह जी की जयंती पर गौसेवकों ने दी अनूठी श्रद्धांजलि: सेवा और राष्ट्रभक्ति का संगम 

महान स्वतंत्रता सेनानी और युवाओं के प्रेरणास्रोत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गौसेवकों द्वारा एक विशेष और अनूठी पहल की गई। इस बार देश की आजादी के महानायक को याद करने के लिए श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन, मध्य प्रदेश और सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्यों ने मिलकर सेवा और समर्पण के आदर्शों को धरातल पर उतारा।जयंती कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय स्तर पर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों के साथ हुई
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा, 5 क्विंटल हाईटेंशन तार व 2 लग्जरी कारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला वं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा, 5 क्विंटल हाईटेंशन तार व 2 लग्जरी कारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार।पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर को फरियादी राजेन्द्र बाबू त्रिपाठी ने सूचना दी कि,23 सितंबर को शिवपार्वती परिसर झाँसी विवाह वाटिका के पीछे प्लाट में रखा 5 क्विंटल बिजली के 33 केव्ही हाईटेंशन लाईन के तार को कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया है रिपोर्ट पर से मामले को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।विवेचना के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चोरी गए माल एवं आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास एवं आने-जाने वाले मार्गों पर लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।सीसीटीवी फुटेज में घटना दिनांक की रात्रि में घटनास्थल के आसपास एक काले रंग की कार संदिग्ध रूप से घूमती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को चिन्हित कर उसके आवागमन का रूट मैप तैयार किया गया। साथ ही घटनास्थल से संबंधित पीएसटीएन डाटा एवं सीडीआर का विश्लेषण कर संदिग्ध आरोपियों की पतारसी हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।पुलिस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध अमित पाठक उर्फ अक्कू पुत्र अशोक पाठक, निवासी शिवगिर मंदिर मार्ग, रिछरा फाटक, दतिया, हाल ग्रीन पार्क, जीएसटी रोड, थाना सिरोल, ग्वालियर; राजा यादव पुत्र बुद्ध सिंह, निवासी रिछरा फाटक गेट के अंदर, दतिया; संजू उर्फ संजीव पटवा पुत्र जयराम पटवा निवासी ग्राम सुजेड, थाना दुरसड़ा, दतिया तथा सुनील वर्मा पुत्र मनीराम वर्मा निवासी सीतानगर कॉलोनी, भेडपुरा, दतिया को पकड़ा गया। बिजली के तारों के संबंध में संदिग्धों से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि संजीव पुरोहित एवं उसके साथी अमित उर्फ अक्कू पाठक द्वारा बिजली के तार चोरी करने की योजना तैयार की गई थी। योजना के अनुसार अमित पाठक उर्फ अक्कू, राजा यादव, संजू उर्फ संजीव पटवा एवं सुनील वर्मा द्वारा मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए बिजली के तारों को आरोपीगण द्वारा कबाड़ी विवेक अहिरवार पुत्र अनिल कुमार अहिरवार, निवासी छल्लापुरा, देहात थाना के सामने, दतिया को 34,000 रुपये में बेच दिया गया था।पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित पाठक उर्फ अक्कू, राजा यादव, संजू उर्फ संजीव पटवा, सुनील वर्मा, विवेक अहिरवार एवं मुकुल जाटव पुत्र रामसेवक जाटव, निवासी मोहल्ला नालापाट, थाना नौगांव, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों की निशानदेही एवं विवेचना के आधार पर चोरी किए गए बिजली के तारों का 100 प्रतिशत मशरूका आरोपी विवेक अहिरवार के छल्लापुरा स्थित गोदाम से विधिवत जप्त किया गया। साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त मैगनेट कार क्रमांक UP93 CN3891 एवं ब्रेजा कार क्रमांक MP07 CD6797 को भी विधिवत जप्त किया गया।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में शेष आरोपी एवं मास्टरमाइंड बताए जा रहे संजीव पुरोहित, निवासी उनाव रोड, दतिया की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार साक्ष्य संकलित करते हुए तलाश की जा रही है।उक्त कार्यवाही मे उनि हेमा गौतम इंचार्ज थाना प्रभारी कोतवाली , प्रआर भूपेन्द्र रावत , आर अरविन्द रावत ,आर रविन्द्र यादव,आर धर्मेन्द्र यादव ,आर आनंद तोमर ,आर राम मिलन, आर मुनेश बधेल ,आर दीपक शुक्ला,आर गोविन्द भदौरिया, प्रआर.चा. फिरोज खान,आर अनिल बाजपेई , सायबर सेल आर वीरेन्द्र ओझा,सीसीटीव्ही कन्ट्रोल रूम आर राहुल दूबे, आर नीरज पारसर,आर रोहित पाण्डे, आर राघवेन्द्र रावत की सरहनीय भूमिका रही। ​
    2
    दतिया कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा, 5 क्विंटल हाईटेंशन तार व 2 लग्जरी कारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार,
दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला वं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा, 5 क्विंटल हाईटेंशन तार व 2 लग्जरी कारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार।पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर को फरियादी राजेन्द्र बाबू त्रिपाठी ने सूचना दी कि,23 सितंबर को शिवपार्वती परिसर झाँसी विवाह वाटिका के पीछे प्लाट में रखा 5 क्विंटल बिजली के 33 केव्ही हाईटेंशन लाईन के तार को कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया है रिपोर्ट पर से मामले को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।विवेचना के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चोरी गए माल एवं आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास एवं आने-जाने वाले मार्गों पर लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।सीसीटीवी फुटेज में घटना दिनांक की रात्रि में घटनास्थल के आसपास एक काले रंग की कार संदिग्ध रूप से घूमती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को चिन्हित कर उसके आवागमन का रूट मैप तैयार किया गया। साथ ही घटनास्थल से संबंधित पीएसटीएन डाटा एवं सीडीआर का विश्लेषण कर संदिग्ध आरोपियों की पतारसी हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।पुलिस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध अमित पाठक उर्फ अक्कू पुत्र अशोक पाठक, निवासी शिवगिर मंदिर मार्ग, रिछरा फाटक, दतिया, हाल ग्रीन पार्क, जीएसटी रोड, थाना सिरोल, ग्वालियर; राजा यादव पुत्र बुद्ध सिंह, निवासी रिछरा फाटक गेट के अंदर, दतिया; संजू उर्फ संजीव पटवा पुत्र जयराम पटवा निवासी ग्राम सुजेड, थाना दुरसड़ा, दतिया तथा सुनील वर्मा पुत्र मनीराम वर्मा निवासी सीतानगर कॉलोनी, भेडपुरा, दतिया को पकड़ा गया। बिजली के तारों के संबंध में संदिग्धों से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि संजीव पुरोहित एवं उसके साथी अमित उर्फ अक्कू पाठक द्वारा बिजली के तार चोरी करने की योजना तैयार की गई थी। योजना के अनुसार अमित पाठक उर्फ अक्कू, राजा यादव, संजू उर्फ संजीव पटवा एवं सुनील वर्मा द्वारा मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए बिजली के तारों को आरोपीगण द्वारा कबाड़ी विवेक अहिरवार पुत्र अनिल कुमार अहिरवार, निवासी छल्लापुरा, देहात थाना के सामने, दतिया को 34,000 रुपये में बेच दिया गया था।पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित पाठक उर्फ अक्कू, राजा यादव, संजू उर्फ संजीव पटवा, सुनील वर्मा, विवेक अहिरवार एवं मुकुल जाटव पुत्र रामसेवक जाटव, निवासी मोहल्ला नालापाट, थाना नौगांव, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों की निशानदेही एवं विवेचना के आधार पर चोरी किए गए बिजली के तारों का 100 प्रतिशत मशरूका आरोपी विवेक अहिरवार के छल्लापुरा स्थित गोदाम से विधिवत जप्त किया गया। साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त मैगनेट कार क्रमांक UP93 CN3891 एवं ब्रेजा कार क्रमांक MP07 CD6797 को भी विधिवत जप्त किया गया।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में शेष आरोपी एवं मास्टरमाइंड बताए जा रहे संजीव पुरोहित, निवासी उनाव रोड, दतिया की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार साक्ष्य संकलित करते हुए तलाश की जा रही है।उक्त कार्यवाही मे उनि हेमा गौतम इंचार्ज थाना प्रभारी कोतवाली , प्रआर भूपेन्द्र रावत , आर अरविन्द रावत ,आर रविन्द्र यादव,आर  धर्मेन्द्र यादव ,आर आनंद तोमर ,आर राम मिलन, आर  मुनेश बधेल ,आर दीपक शुक्ला,आर गोविन्द भदौरिया, प्रआर.चा. फिरोज खान,आर अनिल बाजपेई , सायबर सेल आर वीरेन्द्र ओझा,सीसीटीव्ही कन्ट्रोल रूम आर राहुल दूबे, आर नीरज पारसर,आर  रोहित पाण्डे, आर राघवेन्द्र रावत की सरहनीय भूमिका रही।
​
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सराहनीय कार्य,,, खाकी बनी फरिश्ता, CPR से बचाई किसान नेता की जान। जनपद झाँसी के थाना गरौठा में किसी कार्य से आए करीब 60 वर्षीय किसान नेता को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह सीने में तेज दर्द व बेचैनी के बाद बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी सांसें उखड़ने लगीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक गरौठा रावेन्द्र कुमार मिश्रा ने तत्काल CPR एवं कृत्रिम सांस देकर जीवनरक्षक सहायता प्रदान की। समय रहते पुलिस की तत्परता से किसान नेता की जान बचाई जा सकी।
    1
    सराहनीय कार्य,,,

खाकी बनी फरिश्ता, CPR से बचाई किसान नेता की जान।

जनपद झाँसी के थाना गरौठा में किसी कार्य से आए करीब 60 वर्षीय किसान नेता को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह सीने में तेज दर्द व बेचैनी के बाद बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी सांसें उखड़ने लगीं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक गरौठा रावेन्द्र कुमार मिश्रा ने तत्काल CPR एवं कृत्रिम सांस देकर जीवनरक्षक सहायता प्रदान की। समय रहते पुलिस की तत्परता से किसान नेता की जान बचाई जा सकी।
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डॉ. संदीप सरावगी बोले- आध्यात्मिक सशक्तिकरण से ही बनेगा सुखी और खुशहाल समाज मऊरानीपुर में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा और संस्कृति का संगम मऊरानीपुर। प्रांतीय मेला जल विहार के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मऊरानीपुर शाखा द्वारा “आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा खुशहाल जीवन का निर्माण” विषय पर एक भव्य, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक चिंतन, सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मानवीय मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का तिलक, बैज एवं पट्टा पहनाकर आत्मीयता और गरिमापूर्ण ढंग से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजयोगी बीके प्रकाश, डायरेक्टर ब्रह्माकुमारीज कल्याणपुर, कानपुर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार भगवती प्रसाद सागर ने की। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा सेवा, सम्मान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना में निहित है। उन्होंने कहा कि “बहनों का सम्मान करना मेरा परम कर्तव्य है और समाज सेवा करना मेरा परम धर्म है। ब्रह्माकुमारीज की बहनों द्वारा समाज में आध्यात्मिक चेतना, आत्मिक शांति और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है।” उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मनुष्य भौतिक सुविधाओं के बीच कहीं न कहीं मानसिक शांति की तलाश कर रहा है। ऐसे समय में आध्यात्मिक ज्ञान व्यक्ति को स्वयं से परिचित कराता है और उसके भीतर सकारात्मकता, संयम तथा करुणा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि सुख केवल साधनों से नहीं, बल्कि संतुलित विचारों, पवित्र भावनाओं और सेवा की भावना से जन्म लेता है। डॉ. सरावगी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के आध्यात्मिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि समाज में प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प ले, तो परिवार से लेकर समाज तक वातावरण को अधिक शांतिपूर्ण और खुशहाल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद सागर जी ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान से मिलने वाला आनंद और शांति जीवन की अमूल्य निधि है। उन्होंने कहा कि गलत ढंग से अर्जित किया गया धन व्यक्ति को वास्तविक सुख-शांति नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि समय और संकल्प में अपार शक्ति होती है। प्रत्येक व्यक्ति को सभी के लिए शुभभावना और दुआ रखनी चाहिए, चाहे सामने वाला उसका विरोधी ही क्यों न हो। सुख और शांति का वास्तविक आधार पवित्रता है। उन्होंने आत्मा के आध्यात्मिक पोषण की तुलना शरीर के दैनिक भोजन से करते हुए परमात्मा की याद और ज्ञान को जीवन का आवश्यक आधार बताया तथा ब्रह्माकुमारीज के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि राजयोगी बीके प्रकाश भाई जी, डायरेक्टर ब्रह्माकुमारीज कल्याणपुर कानपुर ने मेला जल विहार के आध्यात्मिक अर्थ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और जल विहार हमें जीवन की निरंतरता एवं परिवर्तन की ओर भी संकेत करता है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन एक सतत प्रक्रिया है, जो निरंतर चलती रहती है। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल रहना है तो परमात्मा का स्मरण और सकारात्मक चिंतन आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों को कानपुर स्थित एंजेल वर्ल्ड देखने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से “मोबाइल एक नशा है” विषय पर प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रस्तुति के माध्यम से मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग और उसके कारण जीवन में उत्पन्न हो रही समस्याओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास ने ब्रह्माकुमारी बहनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये बहनें समाज में आध्यात्मिक चेतना और सत्य ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा से जुड़कर मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होता है। इस दौरान कल्याणपुर प्रभारी बीके उमा दीदी, कल्याणपुर विकास नगर से बीके नीलम दीदी, ब्रह्माकुमारीज गांव गार्डन कानपुर की प्रभारी बीके ज्योति बहन ने परमात्मा के गीत एवं आध्यात्मिक संदेश प्रस्तुत किए। गुरसराय केंद्र प्रभारी बीके कविता दीदी एवं बरुआसागर केंद्र प्रभारी बीके उमा दीदी ने भी अपने मन के उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम की संयोजिका राजयोगिनी बीके चित्रा दीदी ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी इसी प्रकार आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता करते रहें और मानवता के कल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते रहें। कार्यक्रम का संचालन निवाड़ी केंद्र प्रभारी बीके रचना दीदी ने किया। बीके रचना दीदी, बीके कल्याणी दीदी, बीके रेखा दीदी, बीके आरती दीदी, बीके वरदानी दीदी, बीके दीक्षा दीदी, दीनदयाल साहू, राधा अग्रवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष, शिक्षकगण, शशि श्रीवास नगर पालिका अध्यक्ष, राजेंद्र राहुल समाजसेवी, महेंद्र कुमार गोस्वामी, मऊरानीपुर राधाकांत गोस्वामी झांसी, लखन लाल चतुर्वेदी, राष्ट्रकवि मदन मर्चेंट, वीरेंद्र अग्रवाल वरिष्ठ नेता, बीताराम श्रीवास निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा अपनी जनता पार्टी, गुड्डू प्रधान मऊ देहात, राज नारायण भाई बरुआसागर, लक्ष्मी प्रसाद बरुआसागर, शिवाजी झा, प्रवेश मौर्य, महेंद्र कुमार दीक्षित, भेशज कुमार चुरारी, रामलाल सेन मऊरानीपुर, शिवदयाल भाई, धर्मेंद्र कुशवाहा, विनोद साहू, महेश शंकर जिला अध्यक्ष अपनी जनता पार्टी, सुशील कुमार, राम सिंह खरे मऊरानीपुर, महेश चंद्र अग्रवाल, सुरेश लोहिया, कैलाश नारायण, मयंक अनुरागी, प्रदीप गुप्ता, सीताराम, कल्याण पटेल, दीपू गुप्ता, पवन गुप्ता, रवि कुमार कुशवाहा, सतेन्द्र राय, अंकिता, अनुष्का, गोरी, कल्याणी, परी, बेटू, आंशिक, आस्था, माही, हिमांशी, ट्विंकल, कृतिका, पलक, सक्षम, रौनक, आरोही, खुशी प्रजापति, सोमप्रकाश बबेले पूर्व पार्षद, वरुण बबेले एवं तरुण बबेले सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं ब्रह्माकुमारीज की राजयोगिनी बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक संदेश, शुभकामनाओं और समाज में प्रेम, शांति, पवित्रता एवं सेवा की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
    1
    डॉ. संदीप सरावगी बोले- आध्यात्मिक सशक्तिकरण से ही बनेगा सुखी और खुशहाल समाज
मऊरानीपुर में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा और संस्कृति का संगम
मऊरानीपुर। प्रांतीय मेला जल विहार के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मऊरानीपुर शाखा द्वारा “आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा खुशहाल जीवन का निर्माण” विषय पर एक भव्य, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक चिंतन, सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मानवीय मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का तिलक, बैज एवं पट्टा पहनाकर आत्मीयता और गरिमापूर्ण ढंग से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजयोगी बीके प्रकाश, डायरेक्टर ब्रह्माकुमारीज कल्याणपुर, कानपुर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार भगवती प्रसाद सागर ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा सेवा, सम्मान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना में निहित है। उन्होंने कहा कि “बहनों का सम्मान करना मेरा परम कर्तव्य है और समाज सेवा करना मेरा परम धर्म है। ब्रह्माकुमारीज की बहनों द्वारा समाज में आध्यात्मिक चेतना, आत्मिक शांति और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है।”
उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मनुष्य भौतिक सुविधाओं के बीच कहीं न कहीं मानसिक शांति की तलाश कर रहा है। ऐसे समय में आध्यात्मिक ज्ञान व्यक्ति को स्वयं से परिचित कराता है और उसके भीतर सकारात्मकता, संयम तथा करुणा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि सुख केवल साधनों से नहीं, बल्कि संतुलित विचारों, पवित्र भावनाओं और सेवा की भावना से जन्म लेता है।
डॉ. सरावगी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था के आध्यात्मिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि समाज में प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प ले, तो परिवार से लेकर समाज तक वातावरण को अधिक शांतिपूर्ण और खुशहाल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद सागर जी ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान से मिलने वाला आनंद और शांति जीवन की अमूल्य निधि है। उन्होंने कहा कि गलत ढंग से अर्जित किया गया धन व्यक्ति को वास्तविक सुख-शांति नहीं दे सकता।
उन्होंने कहा कि समय और संकल्प में अपार शक्ति होती है। प्रत्येक व्यक्ति को सभी के लिए शुभभावना और दुआ रखनी चाहिए, चाहे सामने वाला उसका विरोधी ही क्यों न हो। सुख और शांति का वास्तविक आधार पवित्रता है। उन्होंने आत्मा के आध्यात्मिक पोषण की तुलना शरीर के दैनिक भोजन से करते हुए परमात्मा की याद और ज्ञान को जीवन का आवश्यक आधार बताया तथा ब्रह्माकुमारीज के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विशिष्ट अतिथि राजयोगी बीके प्रकाश भाई जी, डायरेक्टर ब्रह्माकुमारीज कल्याणपुर कानपुर ने मेला जल विहार के आध्यात्मिक अर्थ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और जल विहार हमें जीवन की निरंतरता एवं परिवर्तन की ओर भी संकेत करता है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन एक सतत प्रक्रिया है, जो निरंतर चलती रहती है।
उन्होंने कहा कि यदि जीवन में स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल रहना है तो परमात्मा का स्मरण और सकारात्मक चिंतन आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों को कानपुर स्थित एंजेल वर्ल्ड देखने के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से “मोबाइल एक नशा है” विषय पर प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रस्तुति के माध्यम से मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग और उसके कारण जीवन में उत्पन्न हो रही समस्याओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास ने ब्रह्माकुमारी बहनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये बहनें समाज में आध्यात्मिक चेतना और सत्य ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा से जुड़कर मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस दौरान कल्याणपुर प्रभारी बीके उमा दीदी, कल्याणपुर विकास नगर से बीके नीलम दीदी, ब्रह्माकुमारीज गांव गार्डन कानपुर की प्रभारी बीके ज्योति बहन ने परमात्मा के गीत एवं आध्यात्मिक संदेश प्रस्तुत किए। गुरसराय केंद्र प्रभारी बीके कविता दीदी एवं बरुआसागर केंद्र प्रभारी बीके उमा दीदी ने भी अपने मन के उद्गार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की संयोजिका राजयोगिनी बीके चित्रा दीदी ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी इसी प्रकार आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता करते रहें और मानवता के कल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते रहें। कार्यक्रम का संचालन निवाड़ी केंद्र प्रभारी बीके रचना दीदी ने किया।
बीके रचना दीदी, बीके कल्याणी दीदी, बीके रेखा दीदी, बीके आरती दीदी, बीके वरदानी दीदी, बीके दीक्षा दीदी, दीनदयाल साहू, राधा अग्रवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष, शिक्षकगण, शशि श्रीवास नगर पालिका अध्यक्ष, राजेंद्र राहुल समाजसेवी, महेंद्र कुमार गोस्वामी, मऊरानीपुर राधाकांत गोस्वामी झांसी, लखन लाल चतुर्वेदी, राष्ट्रकवि मदन मर्चेंट, वीरेंद्र अग्रवाल वरिष्ठ नेता, बीताराम श्रीवास निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा अपनी जनता पार्टी, गुड्डू प्रधान मऊ देहात, राज नारायण भाई बरुआसागर, लक्ष्मी प्रसाद बरुआसागर, शिवाजी झा, प्रवेश मौर्य, महेंद्र कुमार दीक्षित, भेशज कुमार चुरारी, रामलाल सेन मऊरानीपुर, शिवदयाल भाई, धर्मेंद्र कुशवाहा, विनोद साहू, महेश शंकर जिला अध्यक्ष अपनी जनता पार्टी, सुशील कुमार, राम सिंह खरे मऊरानीपुर, महेश चंद्र अग्रवाल, सुरेश लोहिया, कैलाश नारायण, मयंक अनुरागी, प्रदीप गुप्ता, सीताराम, कल्याण पटेल, दीपू गुप्ता, पवन गुप्ता, रवि कुमार कुशवाहा, सतेन्द्र राय, अंकिता, अनुष्का, गोरी, कल्याणी, परी, बेटू, आंशिक, आस्था, माही, हिमांशी, ट्विंकल, कृतिका, पलक, सक्षम, रौनक, आरोही, खुशी प्रजापति, सोमप्रकाश बबेले पूर्व पार्षद, वरुण बबेले एवं तरुण बबेले सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं ब्रह्माकुमारीज की राजयोगिनी बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक संदेश, शुभकामनाओं और समाज में प्रेम, शांति, पवित्रता एवं सेवा की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
    user_Pramendra singh
    Pramendra singh
    Movie studio झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • भांडेर रेल परियोजना को लेकर एनएस मेमोरियल कॉलेज में पहली बैठक हु8 आयोजित, आधा सैकड़ा से अधिक लोग जुटे भांडेर क्षेत्र को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने की मांग को लेकर रेल परियोजना अभियान की पहली बैठक चिरगांव रोड स्थित एनएस मेमोरियल कॉलेज में सोमवार दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक आयोजित की गई। बैठक में आधा सैकड़ा से अधिक लोग शामिल हुए। इस दौरान संगठन से जुड़े लोगों ने भांडेर में रेल लाइन की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार एवं सुझाव रखे। बैठक में राजेश सिंह चौहान, ब्रज किशोर बल्ले रावत, मनीष पोद्दार, युवराज चौधरी, गोलू रावत, शैलेन्द्र खरे, अभय पांचाल और राशिद अली ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन निखिल नागर ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भांडेर लंबे समय से रेलवे सुविधा से वंचित है। रेल कनेक्टिविटी मिलने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा के साथ व्यापार, शिक्षा, रोजगार और उद्योग के नए अवसर मिल सकते हैं। बैठक में रेल परियोजना की मांग को संगठित रूप से आगे बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों तक मांग पहुंचाने, सामूहिक ज्ञापन देने और अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने भांडेर को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रयास जारी रखने की बात कही।
    1
    भांडेर रेल परियोजना को लेकर एनएस मेमोरियल कॉलेज में पहली बैठक हु8 आयोजित, आधा सैकड़ा से अधिक लोग जुटे
भांडेर क्षेत्र को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने की मांग को लेकर रेल परियोजना अभियान की पहली बैठक चिरगांव रोड स्थित एनएस मेमोरियल कॉलेज में सोमवार दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक आयोजित की गई। बैठक में आधा सैकड़ा से अधिक लोग शामिल हुए। इस दौरान संगठन से जुड़े लोगों ने भांडेर में रेल लाइन की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार एवं सुझाव रखे।
बैठक में राजेश सिंह चौहान, ब्रज किशोर बल्ले रावत, मनीष पोद्दार, युवराज चौधरी, गोलू रावत, शैलेन्द्र खरे, अभय पांचाल और राशिद अली ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन निखिल नागर ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि भांडेर लंबे समय से रेलवे सुविधा से वंचित है। रेल कनेक्टिविटी मिलने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा के साथ व्यापार, शिक्षा, रोजगार और उद्योग के नए अवसर मिल सकते हैं।
बैठक में रेल परियोजना की मांग को संगठित रूप से आगे बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों तक मांग पहुंचाने, सामूहिक ज्ञापन देने और अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने भांडेर को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रयास जारी रखने की बात कही।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.