logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महतारी वंदन योजना से दोगुनी हुई खुशियां रक्षाबंधन पर बहनों को विष्णु भईया का संबल *बलरामपुर* रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और अपने भाई के लिए मंगल कामना करने को लेकर बहनों में उत्साह है। ग्राम डुमरखी की श्रीमती कमली देवी भी रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटी हैं। इस बार उन्हें राखीपर्व की बेहद खुशी है, क्योंकि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की राशि उनके खाते में पहुंच चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत श्रीमती कमली देवी को अब तक 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है। हर महीने मिलने वाली यह राशि उनके लिए परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहारा बनी हुई है। घर के राशन, बच्चों की दवाई और अन्य जरूरी खर्चों में इस राशि का उपयोग कर वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं। कमली देवी बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब हर महीने सीधे बैंक खाते में राशि मिलने से उन्हें अपने जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहूलियत होती है। कमली रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की राशि से इस बार वे अपने भाई के लिए राखी और त्योहार की जरूरी तैयारियां अपने स्तर पर कर पा रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर कमली देवी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना शुरू कर विष्णु भैया ने हम बहनों को आर्थिक संबल दिया है और इस बार राखी का त्योहार अपने भाई के साथ खुशी से मनाने की तैयारी कर रही हूं और रक्षाबंधन पर्व पर विष्णु भैया की सौगात से बहनों के चेहरे पर मुस्कान है गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है और नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों और त्योहारों की खुशियों में सहारा बन रही है।

47 min ago
user_Umesh Singh
Umesh Singh
Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
47 min ago
6397895e-b26f-4162-9b93-7e510a0bb734

महतारी वंदन योजना से दोगुनी हुई खुशियां रक्षाबंधन पर बहनों को विष्णु भईया का संबल *बलरामपुर* रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और अपने भाई के लिए मंगल कामना करने को लेकर बहनों में उत्साह है। ग्राम डुमरखी की श्रीमती कमली देवी भी रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटी हैं। इस बार उन्हें राखीपर्व की बेहद खुशी है, क्योंकि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की राशि उनके खाते में पहुंच चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत श्रीमती कमली देवी को अब तक 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है। हर महीने मिलने वाली यह राशि उनके लिए परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहारा बनी हुई है। घर के राशन, बच्चों की दवाई और अन्य जरूरी खर्चों में इस राशि का उपयोग कर वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं। कमली देवी बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब हर महीने सीधे बैंक खाते में राशि मिलने से उन्हें अपने जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहूलियत होती है। कमली रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की राशि से इस बार वे अपने भाई के लिए राखी और त्योहार की जरूरी तैयारियां अपने स्तर पर कर पा रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर कमली देवी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना शुरू कर विष्णु भैया ने हम बहनों को आर्थिक संबल दिया है और इस बार राखी का त्योहार अपने भाई के साथ खुशी से मनाने की तैयारी कर रही हूं और रक्षाबंधन पर्व पर विष्णु भैया की सौगात से बहनों के चेहरे पर मुस्कान है गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है और नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों और त्योहारों की खुशियों में सहारा बन रही है।

More news from Balrampur and nearby areas
  • बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी बलरामपुर। नेपाल में हाल ही में घटी भीषण त्रासदी को लेकर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन बलरामपुर ने जिले के उन नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके इस हादसे में लापता होने की आशंका है या जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने आम नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि यदि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा के दौरान लापता हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करने की अपील की है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने ​लापता व्यक्ति का नाम,​स्थानीय पता एवं गृह जिला,​लापता व्यक्ति का संपर्क नंबर (यदि उपलब्ध हो),परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम और मोबाइल नंबर,​नेपाल यात्रा अथवा ठहरने से संबंधित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण विवरण देने की अपील की है। जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर नागरिक हेल्प लाइन नंबर 8225993891 एवँ ​700907638 जारी किया है।​प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है, ताकि समय रहते विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।
    1
    बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने में जुटा प्रशासन, हेल्पलाइन नंबर जारी
बलरामपुर। नेपाल में हाल ही में घटी भीषण त्रासदी को लेकर विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन बलरामपुर ने जिले के उन नागरिकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके इस हादसे में लापता होने की आशंका है या जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों से तत्काल संपर्क साधने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने आम नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि यदि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा के दौरान लापता हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध करने की अपील की है।
इस संबंध में जिला प्रशासन ने ​लापता व्यक्ति का नाम,​स्थानीय पता एवं गृह जिला,​लापता व्यक्ति का संपर्क नंबर (यदि उपलब्ध हो),परिवार के सदस्य या रिश्तेदार का नाम और मोबाइल नंबर,​नेपाल यात्रा अथवा ठहरने से संबंधित कोई भी अन्य महत्वपूर्ण विवरण देने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने लापता व्यक्तियों से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर नागरिक हेल्प लाइन नंबर 8225993891 एवँ ​700907638 जारी किया है।​प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है, ताकि समय रहते विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    1 hr ago
  • नरहरपुर पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 27 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,उजियारा अभियान के तहत नरहरपुर पुलिस ने,अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मामलों में, कुल 14 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सुखचंद कोर्राम उम्र 37 वर्ष पिता बिरझू राम,निवासी कुसुमपानी के कब्जे से 7 लीटर तथा, यशवंत कुजाम उम्र 32 वर्ष पिता दयाराम कुंजाम, निवासी मण्डरादरहा के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक,खेमराज नेताम, संध्यालाल मंडावी, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, रामनाथ ध्रुव, नीलेश निषाद, राहुल जाटव, महिला आरक्षक पूर्णिमा मरकाम और महिला सैनिक महेश्वरी नाग शामिल रहे।
    1
    नरहरपुर पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 
27 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,उजियारा अभियान के तहत नरहरपुर पुलिस ने,अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मामलों में, कुल 14 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, सुखचंद कोर्राम उम्र 37 वर्ष पिता बिरझू राम,निवासी कुसुमपानी के कब्जे से 7 लीटर तथा, यशवंत कुजाम उम्र 32 वर्ष पिता दयाराम कुंजाम, निवासी मण्डरादरहा के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक,खेमराज नेताम, संध्यालाल मंडावी, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, रामनाथ ध्रुव, नीलेश निषाद, राहुल जाटव, महिला आरक्षक पूर्णिमा मरकाम और महिला सैनिक महेश्वरी नाग शामिल रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    42 min ago
  • NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज मैनपुर। नेशनल हाईवे-130C की जर्जर हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि विरोध का मुद्दा भी बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मैनपुर क्षेत्र में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। नेता खुद सड़क किनारे बने गड्ढे में बैठ गए और शासन-प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़क की ओर खींचा। प्रदर्शन का यह तरीका राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर रुककर नेताओं का विरोध देखते नजर आए। गड्ढे में बैठकर पूछा—आखिर कब सुधरेगी सड़क? कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NH-130C क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की बदहाली को दिखाने के लिए अब सिर्फ ज्ञापन और शिकायत काफी नहीं है, इसलिए जिस गड्ढे से जनता रोज परेशान हो रही है, उसी गड्ढे में बैठकर जिम्मेदारों को स्थिति दिखाई गई। प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष दुलेंद्र नेगी, सचिव लीकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक, तीव कुमार सोनी, प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन और गौवकरण नागेश सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में बढ़ जाता है खतरा बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। भीड़ जुटी तो प्रदर्शन बना चर्चा का विषय गड्ढे में बैठकर किए गए प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटती रही। राहगीरों के बीच भी सड़क की स्थिति को लेकर चर्चा होती रही। कांग्रेस नेताओं ने सरकार और संबंधित विभाग से सवाल किया कि आखिर NH-130C की बदहाली कब दूर होगी? क्या सड़क की मरम्मत किसी बड़े हादसे के बाद होगी या उससे पहले ही जिम्मेदार विभाग जागेगा? सड़क के गड्ढे से निकला बड़ा सवाल यह प्रदर्शन कुछ देर का था, लेकिन इसके जरिए कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद संबंधित विभाग NH-130C की मरम्मत को लेकर क्या कदम उठाता है। जनता का सवाल साफ है—सड़क पर गड्ढे भरेंगे या फिर गड्ढों पर ही विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहेगा?
    3
    NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज
NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज
मैनपुर। नेशनल हाईवे-130C की जर्जर हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि विरोध का मुद्दा भी बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मैनपुर क्षेत्र में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। नेता खुद सड़क किनारे बने गड्ढे में बैठ गए और शासन-प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़क की ओर खींचा।
प्रदर्शन का यह तरीका राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर रुककर नेताओं का विरोध देखते नजर आए।
गड्ढे में बैठकर पूछा—आखिर कब सुधरेगी सड़क?
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NH-130C क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की बदहाली को दिखाने के लिए अब सिर्फ ज्ञापन और शिकायत काफी नहीं है, इसलिए जिस गड्ढे से जनता रोज परेशान हो रही है, उसी गड्ढे में बैठकर जिम्मेदारों को स्थिति दिखाई गई।
प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष दुलेंद्र नेगी, सचिव लीकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक, तीव कुमार सोनी, प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन और गौवकरण नागेश सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश में बढ़ जाता है खतरा
बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
भीड़ जुटी तो प्रदर्शन बना चर्चा का विषय
गड्ढे में बैठकर किए गए प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटती रही। राहगीरों के बीच भी सड़क की स्थिति को लेकर चर्चा होती रही।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार और संबंधित विभाग से सवाल किया कि आखिर NH-130C की बदहाली कब दूर होगी? क्या सड़क की मरम्मत किसी बड़े हादसे के बाद होगी या उससे पहले ही जिम्मेदार विभाग जागेगा?
सड़क के गड्ढे से निकला बड़ा सवाल
यह प्रदर्शन कुछ देर का था, लेकिन इसके जरिए कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद संबंधित विभाग NH-130C की मरम्मत को लेकर क्या कदम उठाता है।
जनता का सवाल साफ है—सड़क पर गड्ढे भरेंगे या फिर गड्ढों पर ही विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहेगा?
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    28 min ago
  • कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    1
    कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन
रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄 morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄
    1
    सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄
morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।
    1
    भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया,  मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई 
बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Photographer गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश Kondagaon : फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश
    1
    फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश
Kondagaon : फरसगांव में धूमधाम से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तिरंगे ने दिया एकता का संदेश
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • कोड़ेजूंगा चौक पर पुलिस की पाठशाला, यातायात नियमों से लेकर साइबर फ्रॉड तक दी जानकारी 27 अगस्त शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,एनएच 30 कोड़ेजूंगा चौक पर,कांकेर पुलिस ने “जुर्माना नहीं, साइबर जागृति की सेल्फी” अभियान चलाकर, 500 से अधिक लोगों को साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश और, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी दीपक साव व टीम ने कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियम, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क संकेत और सिग्नल की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। लोगों से “मैं साइबर जागरूक हूँ” संदेश के साथ सेल्फी अपलोड करवाकर उन्हें अभियान से जोड़ा गया। पुलिस ने लोगों से स्वयं जागरूक रहने के साथ परिवार और,आसपास के लोगों को भी साइबर व यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
    1
    कोड़ेजूंगा चौक पर पुलिस की पाठशाला, यातायात नियमों से लेकर साइबर फ्रॉड तक दी जानकारी
27 अगस्त शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,एनएच 30 कोड़ेजूंगा चौक पर,कांकेर पुलिस ने “जुर्माना नहीं, साइबर जागृति की सेल्फी” अभियान चलाकर, 500 से अधिक लोगों को साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश और, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी दीपक साव व टीम ने कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियम, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क संकेत और सिग्नल की जानकारी दी।
साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। लोगों से “मैं साइबर जागरूक हूँ” संदेश के साथ सेल्फी अपलोड करवाकर उन्हें अभियान से जोड़ा गया। पुलिस ने लोगों से स्वयं जागरूक रहने के साथ परिवार और,आसपास के लोगों को भी साइबर व यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.