Shuru
Apke Nagar Ki App…
रीवा। कार्यालय में विलंब से पहुंचने वाले अधिकारियों - कर्मचारियों की कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने लगाई क्लास....।
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
रीवा। कार्यालय में विलंब से पहुंचने वाले अधिकारियों - कर्मचारियों की कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने लगाई क्लास....।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *शासकीय कार्य के दौरान पटवारी के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार पटवारियों ने दी कलमबंद हड़ताल की चेतावनी* रीवा जिले की त्योंथर तहसील अंतर्गत हल्का बौना में पदस्थ पटवारी प्रमेंद्र कुमार के साथ शासकीय कर्तव्य के निर्वहन के दौरान हुई गंभीर मारपीट और अभद्रता की घटना ने तूल पकड़ लिया है।इस घटना के विरोध में आज जिले के समस्त पटवारी अनुविभागीय अधिकारी त्योंथर को ज्ञापन सौंपेंगे और दो दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कलमबंद हड़ताल का आह्वान किया है।मिली जानकारी के अनुसार, बीती 28 अप्रैल को हल्का बौना में पटवारी प्रमेंद्र कुमार शासकीय आदेशानुसार सीमांकन कार्य कर रहे थे।इसी दौरान अपने पक्षकार के साथ पहुंचे अधिवक्ता अशोक तिवारी ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पटवारी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि जाति सूचक गालियों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अधिवक्ता का आक्रामक व्यवहार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। *अधिवक्ता का विवादित इतिहास* यह उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता अशोक तिवारी का पूर्व आचरण भी विवादास्पद रहा है।इससे पूर्व उनके द्वारा तत्कालीन एसडीएम संजय जैन के साथ भी बदतमीजी और अमर्यादित व्यवहार किया जा चुका है। बार-बार शासकीय सेवकों के साथ की जा रही इस प्रकार की अभद्रता से राजस्व अमले में गहरा रोष व्याप्त है। *जनेह थाना में एफआईआर हुई दर्ज* घटना के तुरंत बाद जनेह थाना में आरोपी अधिवक्ता के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 2 दिनों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो जिले के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। *पटवारी संघ का क्या कहना है* एक लोक सेवक के साथ सरेआम मारपीट और अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यदि रक्षक ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो क्षेत्र का विकास और न्याय कैसे संभव होगा हम प्रशासन से त्वरित और कठोर कार्यवाही की मांग करते हैं।1
- सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12 बजे बारात के बीच से वाहन निकालने के विवाद में एक 24 वर्षीय युवक को कट्टे से गोली मार दी गई। घटना पतेरी स्थित क्रिस्टकुला चौराहे के पास की है। गोली युवक के पैर में लगी है, जिसे उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात महदेवा चौराहे के पास क्रिस्टकुला स्कूल से एक बारात मिलन मैरिज गार्डन की ओर जा रही थी। पूरी बारात सड़क के बीच में चल रही थी। इसी दौरान जवाहर निवासी राहुल उर्फ अनुराग द्विवेदी (24) अपने एक साथी के साथ वहां से गुजर रहा था। अपने वाहन को निकालने के लिए राहुल ने बारातियों को किनारे हटने को कहा था।1
- *जीतनगर में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम समपन्न* ग्रामीणों को कानून व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक मैहर पुलिस द्वारा ग्राम जीतनगर में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करना तथा आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा कार्यक्रम में एडिशनल एसपी चंचल नागर मुख्य अतिथि के रूप में मैहर टी आई अनिमेष द्विवेदी , महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग, यातायात प्रभारी विक्रम पाठक सामाजिक कार्यकर्ता रज्जन महाराज .जीतनगर संरपच मुन्नी लाल कोल शामिल हुये इस अवसर पर एडिशनल एसपी चंचल नागर ने समाज में घटित हो रहे साइबर अपराध से कैसे अपने आपको सुरक्षित करना है इसके उपाय बताए । मैहर टी आई अनिमेष द्विवेदी ने आम जनता के लिए पुलिस किस तरह सहायक है ऊसकी जानकारी आमजनों से साझा की । यातायात प्रभारी विक्रम पाठक ने बतया कि यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है कार्यक्रम के दौरान महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग द्वारा महिलाओं से जुड़े अपराधों, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, शिकायत प्रक्रिया तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई इसके साथ ही दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बनाए गए कानूनों और दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अपराध, विवाद या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जनता के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया।1
- ब्योहारी में दुकानें बंद कर जताया विरोध ब्योहारी में कृषि आदान विक्रेता संघ द्वारा ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर्स संगठन के आह्वान पर सोमवार दुकानें बंद कर रैली निकाली और ज्ञापन सौंपा। मांग रखी कि अनिवार्य टैगिंग को रह किया जाए सैंपल यदि फेल होता है तो इसमें बनाने वाली कंपनी को जिम्मेदार बनाया जाए न की डीलर को। कृषि विभाग की वेबसाइट में भूमि दर्ज नहीं है उसको दर्ज किया जाए। पीसी की अनिवार्यता समाप्त हो, लाइसेंस नवीनीकरण 5 साल किए जाने सहित अन्य मांग शामिल है। इस अवसर पर शिवकुमार गुप्ता संरक्षक, धीरण गुप्ता अध्यक्ष, केदार गुप्ता सचिव संजय पांडे, अजय सौंधिया, राजकुमार चौहान, मृत्युजय सिंह वैश्य, जान बंद गुप्ता, प्रकास पानी पिल तिवारी, सत्येंद्र गुप्ता, सुदामा प्रसाद गुषा, विकास पटेल, अनुज कुशवाहा, बाराती जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।1
- Post by Bolti Divare1
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa1
- मध्य प्रदेश के मैहर जिले ( रामनगर तहसील, देवराजनगर गांव) में एक 108 एंबुलेंस पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बिना टायर के सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी है, जो स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की घोर लापरवाही को उजागर करती है। यह 'जीवनदायिनी' एंबुलेंस पंचर होने के बाद कबाड़ की तरह खड़ी है, जिससे मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थान: देवराजनगर गांव, मैहर जिले *दशा*: एंबुलेंस का टायर पंचर होने के बाद उसे बदला नहीं गया, गाड़ी सड़क किनारे खड़ी है। *लापरवाही:* कर्मचारी भी मौके से गायब हैं, मेंटेनेंस के अभाव में जीवन रक्षक वाहन शोपीस बना हुआ है। *खतरा*: यह स्थिति गंभीर मरीजों और आपातकालीन स्थिति में गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा हो सकती है, जो स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता को दर्शाता है1
- *ग्राम पंचायत रैगवां में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम समपन्न* *ग्रामीणों को कानून व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक* मैहर।. पुलिस महानिरीक्षक रीवा संभाग श्री गौरव राजपूत निर्देशन में अमदरा पुलिस द्वारा ग्राम रैगवां में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करना तथा आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप निरिक्षक टीकाराम कुर्मी, उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद बुनकर , अनिल सिंह, राजश्री नायडू , इंदू सिंह, सचिन बागरी, शामिल हुये इस अवसर पर समाज में घटित हो रहे साइबर अपराध से कैसे अपने आपको सुरक्षित करना है इसके उपाय बताए । निरिक्षक टीकाराम कुर्मी द्वारा आम जनता के लिए पुलिस किस तरह सहायक है ऊसकी जानकारी आमजनों से साझा की । आरक्षक अनिल सिंह ने बतया कि यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है कार्यक्रम के दौरान राजश्री नायडू , इंदू सिंह द्वारा महिलाओं से जुड़े अपराधों, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, शिकायत प्रक्रिया तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई इसके साथ ही दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बनाए गए कानूनों और दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अपराध, विवाद या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जनता के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया।2
- सतना , मध्यप्रदेश व्याख्यान माला का आयोजन1