एटा को मिला नया कप्तान, डा. ईलामारन ने संभाली एसएसपी की कमान एटा। जनपद पुलिस प्रशासन में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब नवागत आईपीएस अधिकारी डा. ईलामारन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एटा का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और जनपद की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवागत एसएसपी डा. ईलामारन ने कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को टीमवर्क के साथ कार्य करने तथा जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। कार्यभार ग्रहण के दौरान एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और नवागत कप्तान का स्वागत किया गया।
एटा को मिला नया कप्तान, डा. ईलामारन ने संभाली एसएसपी की कमान एटा। जनपद पुलिस प्रशासन में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब नवागत आईपीएस अधिकारी डा. ईलामारन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एटा का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और जनपद की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवागत एसएसपी डा. ईलामारन ने कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को टीमवर्क के साथ कार्य करने तथा जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। कार्यभार ग्रहण के दौरान एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और नवागत कप्तान का स्वागत किया गया।
- "शिकोहाबाद में भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब! 🙏 भगवान महावीर की जय हो! #महावीरजयंती #शिकोहाबाद #जैनसमाज"1
- हेडलाइन: मैनपुरी न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है 30 मिनट की तेज बारिश ने खोली मैनपुरी प्रदर्शनी की पोल, कादंबरी रंगमंच बना तालाब मैनपुरी। जनपद की ऐतिहासिक श्रीदेवी ग्राम सुधार प्रदर्शनी में नगर पालिका और जिला प्रशासन की तैयारियों की सच्चाई उस समय सामने आ गई, जब महज़ 30 मिनट की तेज बारिश ने पूरे इंतज़ामों की पोल खोलकर रख दी। कादंबरी रंगमंच पर हुए जलभराव और अव्यवस्था ने प्रशासनिक दावों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बारिश शुरू होते ही कादंबरी रंगमंच का मुख्य पंडाल चारों तरफ से टपकने लगा। कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे हो गए कि पूरा पंडाल तालाब में तब्दील हो गया। वॉटरप्रूफिंग और जल निकासी के दावों की हकीकत सामने आ गई, जब मंच के भीतर कीचड़ और पानी भर गया। यह दृश्य साफ तौर पर नगर पालिका और जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। इस अव्यवस्था का सबसे ज्यादा खामियाजा उन नन्हे कलाकारों को भुगतना पड़ा, जो दोपहर 2 बजे से अपने प्रदर्शन के लिए तैयार बैठे थे। हफ्तों की मेहनत के बाद मंच पर आने का सपना देख रहे बच्चों को कार्यक्रम बीच में ही रद्द होने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ा। उनकी मेहनत पर सचमुच बारिश का पानी फिर गया। वहीं, अभिभावकों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना है कि जब प्रदर्शनी पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, तो बुनियादी सुविधाओं और मौसम के हिसाब से मजबूत इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल प्रदर्शनी में व्यवस्थाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है। इस बार भी पहली ही बारिश ने उन सभी दावों की हवा निकाल दी। फिलहाल, 30 मिनट की तेज बारिश ने न सिर्फ कादंबरी रंगमंच की व्यवस्थाओं की पोल खोली, बल्कि नगर पालिका और मैनपुरी जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही को भी सबके सामने ला दिया है। यह घटना प्रदर्शनी की साख पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रही है।1
- जिसके बाद कई जगहों पर मौलाना पर दर्ज हुए थे मुकदमे यूपी पुलिस ने मौलाना को सिखाए संस्कार *यूपी पुलिस के ट्रीटमेंट के बाद मौलाना ने मांगी माफी, मौलाना का माफी मांगते हुए वीडियो हुआ वायरल!!*1
- उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है। क्या चुनाव आयोग और सरकार के बीच तालमेल की कमी है? इस वीडियो में हम विश्लेषण करेंगे कि क्यों 26 मई 2026 की तारीख इतनी महत्वपूर्ण है और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जुलाई 2026 का दावा क्यों किया है। इस वीडियो में शामिल विषय: संविधान बनाम समय: क्या पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है? HC की टिप्पणी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से क्या तीखे सवाल पूछे? वोटर लिस्ट का गणित: 15 अप्रैल के बाद का पूरा शेड्यूल क्या हो सकता है? प्रशासक राज: क्या मई के बाद गांवों में प्रशासक नियुक्त होंगे? अगर आप एक जागरूक नागरिक या उम्मीदवार हैं, तो इस वीडियो को मिस न करें। चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं। Tags: UP Panchayat Chunav 2026 Update, Uttar Pradesh Panchayat Election Timeline, 26 May Panchayat Tenure, OP Rajbhar Panchayat Chunav Statement, Allahabad High Court UP Election, UP Gram Pradhan Election Date, Voter List 2026 Final Date, UP News Analysis, Panchayat Chunav Schedule 2026, Uttar Pradesh Local Body Polls1
- रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी जनपद में पुलिस प्रशासन की सक्रियता को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आगरा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शैलेश पांडे दो दिवसीय दौरे पर मैनपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी शैलेश पांडे ने सबसे पहले कोतवाली मैनपुरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित मामलों की स्थिति और फरियादियों की सुनवाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद डीआईजी ने मैनपुरी पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों की आवासीय व्यवस्था, अनुशासन और प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करने के निर्देश दिए। अपने दौरे के दौरान डीआईजी ने शहर के व्यापारियों और पेंशनर्स से भी मुलाकात की। इस संवाद में उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके अलावा डीआईजी ने मैनपुरी पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक सुधारों पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी शैलेश पांडे ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके इस दौरे को मैनपुरी में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- Post by Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस1
- कानपुर के किदवई नगर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन के सामने तेज रफ्तार KTM DUKE bike अनियंत्रित होकर जेसीबी से टकराई। एक युवक जिसका नाम अंकुर बताया जा रहा है, कानपुर के यशोदा नगर के पास गोपाल नगर का निवासी है, KTM Duke बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन को नहीं देख पाया और सीधे उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक को पहले हैलेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है, कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी, जो उसकी मौत का कारण बन गई। घटना थाना बाबूपुरवा के बगाही चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Sapna thakur1
- सासनी। बसगोई क्षेत्र के गाँव बसगोई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (HT) लाइन का तार अचानक टूटकर खेत में गिर गया। इस हादसे में किसान राकेश तोमर की लगभग 6 बीघा तैयार फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना में खेत में मौजूद दो नीलगायों की भी झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आज दोपहर लगभग 12:00 बजे की घटना है बिजली की लाइन में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण तार टूटकर सूखे खेत में गिरा। चिंगारी उठते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित किसान राकेश तोमर पुत्र तेजपाल ने बताया कि उनकी मेहनत की पूरी फसल उनकी आंखों के सामने ही स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ भी बचाना संभव नहीं हो सका। अधिकारियों ने किया मौका मुआयना घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। वन विभाग: मृत नीलगायों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। फायर विभाग: आग लगने के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है। मुआवजे की मांग पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान राकेश तोमर ने प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता और बिजली विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वह इस भारी आर्थिक संकट से उबर सकें।1