logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पण्डोखर धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला 30वां वार्षिक पण्डोखर धाम महोत्सव इस वर्ष 2 अप्रैल से प्रारंभ होकर 22 अप्रैल तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ पावन हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर होगा महोत्सव का आयोजन गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में किया जाएगा। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।2 अप्रैल को श्री हनुमानजी पण्डोखर सरकार की विशेष आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत पुष्पवती तट से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु, आकर्षक झांकियां, लेजम अखाड़े, डमरू दल एवं बैंड-बाजों के साथ सहभागिता करेंगे।महोत्सव के दौरान गुरुशरण जी महाराज के मुख्य यजमानत्व में नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञाचार्य पं. उमाशंकर शास्त्री के निर्देशन में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधिवत अनुष्ठान संपन्न होगा। 12 अप्रैल को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में 2 से 9 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा पं. विनोद शास्त्री (वृंदावन) द्वारा, 10 से 14 अप्रैल तक हनुमत कथा बृजरज अभिषेक वशिष्ठ (उत्तराखंड) द्वारा तथा पं. पवन शास्त्री द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा।* *महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रामलीला मंचन, भजन संध्या, बुंदेली लोकगीत, राई एवं मोनिया लोकनृत्य, कॉमेडी कार्यक्रम, भोजपुरी नाइट, अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन, रासलीला एवं मलखंभ प्रदर्शन जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस 20 दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं सहित जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों नागरिक सहभागिता करेंगे। आयोजन को लेकर धाम परिसर में व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं।* 📡भारत न्यूज़ 24 दतिया संवाददाता मेघ सिंह राजपूत एडी धाकड़ ✍️

9 hrs ago
user_AD SINGH DHAKAD
AD SINGH DHAKAD
Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

पण्डोखर धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला 30वां वार्षिक पण्डोखर धाम महोत्सव इस वर्ष 2 अप्रैल से प्रारंभ होकर 22 अप्रैल तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ पावन हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर होगा महोत्सव का आयोजन गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में किया जाएगा। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।2 अप्रैल को श्री हनुमानजी पण्डोखर सरकार की विशेष आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत पुष्पवती तट से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु, आकर्षक झांकियां, लेजम अखाड़े, डमरू दल एवं बैंड-बाजों के साथ सहभागिता करेंगे।महोत्सव के दौरान गुरुशरण जी महाराज के मुख्य यजमानत्व में नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञाचार्य पं. उमाशंकर शास्त्री के निर्देशन में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधिवत अनुष्ठान संपन्न होगा। 12 अप्रैल को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में 2 से 9 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा पं. विनोद शास्त्री (वृंदावन) द्वारा, 10 से 14 अप्रैल तक हनुमत कथा बृजरज अभिषेक वशिष्ठ (उत्तराखंड) द्वारा तथा पं. पवन शास्त्री द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा।* *महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रामलीला मंचन, भजन संध्या, बुंदेली लोकगीत, राई एवं मोनिया लोकनृत्य, कॉमेडी कार्यक्रम, भोजपुरी नाइट, अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन, रासलीला एवं मलखंभ प्रदर्शन जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस 20 दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं सहित जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों नागरिक सहभागिता करेंगे। आयोजन को लेकर धाम परिसर में व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं।* 📡भारत न्यूज़ 24 दतिया संवाददाता मेघ सिंह राजपूत एडी धाकड़ ✍️

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • *मौत को छूकर लौटा पर्यटक: गोवा में पैरासेलिंग के दौरान समुद्र में गिरा शख्स, लाइफ जैकेट बनी रक्षक*
    1
    *मौत को छूकर लौटा पर्यटक: गोवा में पैरासेलिंग के दौरान समुद्र में गिरा शख्स, लाइफ जैकेट बनी रक्षक*
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Datia Nagar, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी युवा नेता एवं कार्यकर्ता प्रदीप यादव ने जमकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप
    1
    समाजवादी पार्टी युवा नेता एवं कार्यकर्ता प्रदीप यादव ने जमकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के दतिया जिले में नगर पालिका के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी इलाके में हुई, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने पार्षद कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल पार्षद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग कोतवाली थाने पर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है करीब दोपहर 2 बजे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई शेरू कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने.... गोलू कुशवाहा (झिर का बाग) सुधीर कुशवाहा (हरदौल मोहल्ला) पंकज उर्फ छोटू कुशवाहा (राधासागर) साहब सिंह यादव (सिरोल) उमेश कुशवाहा (सेवढ़ा चुंगी) प्रवीण बाल्मीक (रिछरा फाटक) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड के दो आरोपी पण्डोखर थाने में सरेंडर कर चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कैसे हो गई… और क्या दतिया में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं?
    2
    मध्यप्रदेश के दतिया जिले में नगर पालिका के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की आज सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी इलाके में हुई, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने पार्षद कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गंभीर रूप से घायल पार्षद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है।
सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग कोतवाली थाने पर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया है
करीब दोपहर 2 बजे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मृतक के भाई शेरू कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने....
गोलू कुशवाहा (झिर का बाग)
सुधीर कुशवाहा (हरदौल मोहल्ला)
पंकज उर्फ छोटू कुशवाहा (राधासागर)
साहब सिंह यादव (सिरोल)
उमेश कुशवाहा (सेवढ़ा चुंगी)
प्रवीण बाल्मीक (रिछरा फाटक)
के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड के दो आरोपी पण्डोखर थाने में सरेंडर कर चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कैसे हो गई… और क्या दतिया में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं?
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पानी जमा होने से किसी के गिर रहे मकान तो किसी की हो रही फसल बर्बाद,..... पूरा मामला वार्ड कामद रोड, वार्ड नंबर 13 नगर इंदरगढ़ जिला दतिया का है...... #public #politics #MP #नगर #जनता #datia #किसान
    1
    पानी जमा होने से किसी के गिर रहे मकान तो किसी की हो रही फसल बर्बाद,.....
पूरा मामला वार्ड कामद रोड, वार्ड नंबर 13 नगर इंदरगढ़ जिला दतिया का है......
#public #politics #MP #नगर #जनता #datia #किसान
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Hemant Kumar Gupta
    9
    Post by Hemant Kumar Gupta
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • भांडेर नगर में एक बुजुर्ग को लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। मंगलवार शाम 05 बजे पीड़ित कुलरिया निवासी रामकुमार पांचाल ने आरोप लगाया कि वह गांव से भांडेर कस्बे में निजी सामान खरीदने आ रहे थे। रास्ते में नंबर एक स्कूल के पस्स बाइक सवार दो युवक मिले, जिन्होंने खुद को परिचित बताते हुए आगे तक छोड़ने की बात कही और कहा कि आगे उनके दुकान का उद्घाटन है। भरोसा कर बुजुर्ग उनके साथ बाइक पर बैठ गए। कुछ दूरी पर उतारने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो वह कटी हुई थी और उसमें रखे 1500 रुपये गायब थे। घटना से बुजुर्ग स्तब्ध रह गए। मामला भांडेर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    भांडेर नगर में एक बुजुर्ग को लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। मंगलवार शाम 05 बजे पीड़ित कुलरिया निवासी रामकुमार पांचाल ने आरोप लगाया कि वह गांव से भांडेर कस्बे में निजी सामान खरीदने आ रहे थे। रास्ते में नंबर एक स्कूल के पस्स बाइक सवार दो युवक मिले, जिन्होंने खुद को परिचित बताते हुए आगे तक छोड़ने की बात कही और कहा कि आगे उनके दुकान का उद्घाटन है। भरोसा कर बुजुर्ग उनके साथ बाइक पर बैठ गए। कुछ दूरी पर उतारने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो वह कटी हुई थी और उसमें रखे 1500 रुपये गायब थे। घटना से बुजुर्ग स्तब्ध रह गए। मामला भांडेर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एसपी बंगले के सामने खुलेगी शराब दुकान,लगेगा शराबियों का जमावड़ा? *विजयमत शहडोल।* 1 अप्रैल से नए शराब ठेके के तहत एसपी बंगले के सामने दुकान संचालित करने की तैयारी शुरू हो गई है।इससे सुरक्षा और माहौल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि एक ओर एसपी बंगला है तो दूसरी ओर पास में मंदिर स्थित है,जहां श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना रहता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यहां दुकान खुलने से शराबियों का जमावड़ा लग सकता है और क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो सकता है।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    एसपी बंगले के सामने खुलेगी शराब दुकान,लगेगा शराबियों का जमावड़ा?
*विजयमत शहडोल।* 1  अप्रैल से नए शराब ठेके के तहत एसपी बंगले के सामने दुकान संचालित करने की तैयारी शुरू हो गई है।इससे सुरक्षा और माहौल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
खास बात यह है कि एक ओर एसपी बंगला है तो दूसरी ओर पास में मंदिर स्थित है,जहां श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना रहता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यहां दुकान खुलने से शराबियों का जमावड़ा लग सकता है और क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो सकता है।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Datia Nagar, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • जिला पुलिस बल दतिया में पदस्थ कार्यवाहक प्रआर लियाकत खान की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यवाहक प्रआर लियाकत खान को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस शासकीय सेवक की दीर्घकालीन, अनुकरणीय एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सूबेदार निलिमा गुर्जर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    जिला पुलिस बल दतिया में पदस्थ कार्यवाहक प्रआर लियाकत खान की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यवाहक प्रआर लियाकत खान को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस शासकीय सेवक की दीर्घकालीन, अनुकरणीय एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में सूबेदार निलिमा गुर्जर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.