logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन को लेकर फरसगांव बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें रक्षाबंधन को लेकर फरसगांव बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें फरसगांव :- भाई-बहनों के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर फरसगांव नगर में बाजार सजकर तैयार हो गया है। नगर में जगह-जगह रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी हुई हैं, जहां बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर राखियां, मिठाइयां और पूजन सामग्री खरीदती नजर आ रही हैं। _राखी व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद राखी दुकानदारों का कहना है कि इस वर्ष रक्षाबंधन को लेकर बाजार में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राखियों का कारोबार करीब दोगुना रहने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश व्यापार को थोड़ा प्रभावित कर सकती है। इसके बावजूद दुकानदारों को त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

50 min ago
user_रामकुमार भारद्वाज
रामकुमार भारद्वाज
कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
50 min ago

रक्षाबंधन को लेकर फरसगांव बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें रक्षाबंधन को लेकर फरसगांव बाजार में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें फरसगांव :- भाई-बहनों के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर फरसगांव नगर में बाजार सजकर तैयार हो गया है। नगर में जगह-जगह रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानें सजी हुई हैं, जहां बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर राखियां, मिठाइयां और पूजन सामग्री खरीदती नजर आ रही हैं। _राखी व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद राखी दुकानदारों का कहना है कि इस वर्ष रक्षाबंधन को लेकर बाजार में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार राखियों का कारोबार करीब दोगुना रहने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश व्यापार को थोड़ा प्रभावित कर सकती है। इसके बावजूद दुकानदारों को त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    1
    कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन
रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • नरहरपुर पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 27 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,उजियारा अभियान के तहत नरहरपुर पुलिस ने,अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मामलों में, कुल 14 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सुखचंद कोर्राम उम्र 37 वर्ष पिता बिरझू राम,निवासी कुसुमपानी के कब्जे से 7 लीटर तथा, यशवंत कुजाम उम्र 32 वर्ष पिता दयाराम कुंजाम, निवासी मण्डरादरहा के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक,खेमराज नेताम, संध्यालाल मंडावी, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, रामनाथ ध्रुव, नीलेश निषाद, राहुल जाटव, महिला आरक्षक पूर्णिमा मरकाम और महिला सैनिक महेश्वरी नाग शामिल रहे।
    1
    नरहरपुर पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 
27 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,उजियारा अभियान के तहत नरहरपुर पुलिस ने,अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मामलों में, कुल 14 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, सुखचंद कोर्राम उम्र 37 वर्ष पिता बिरझू राम,निवासी कुसुमपानी के कब्जे से 7 लीटर तथा, यशवंत कुजाम उम्र 32 वर्ष पिता दयाराम कुंजाम, निवासी मण्डरादरहा के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक,खेमराज नेताम, संध्यालाल मंडावी, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, रामनाथ ध्रुव, नीलेश निषाद, राहुल जाटव, महिला आरक्षक पूर्णिमा मरकाम और महिला सैनिक महेश्वरी नाग शामिल रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • दंतेवाड़ा में गोह के शिकार का मामला, 3 युवक गिरफ्तार.. दंतेवाड़ा के श्यामगिरी इलाके में गोह यानी बेंगाल मॉनिटर लिजार्ड के शिकार का मामला सामने आया है। तीन युवकों पर मॉनिटर लिजार्ड को पकड़कर पकाने और खाने का आरोप है। एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया। वन विभाग के मुताबिक आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी।
    3
    दंतेवाड़ा में गोह के शिकार का मामला, 3 युवक गिरफ्तार..
दंतेवाड़ा के श्यामगिरी इलाके में गोह यानी बेंगाल मॉनिटर लिजार्ड के शिकार का मामला सामने आया है। तीन युवकों पर मॉनिटर लिजार्ड को पकड़कर पकाने और खाने का आरोप है। एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया। वन विभाग के मुताबिक आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • साइबर जागृति अभियान के तहत वीराभट्टी एवं गोलापल्ली में ग्रामीणों को किया गया साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक
    1
    साइबर जागृति अभियान के तहत वीराभट्टी एवं गोलापल्ली में ग्रामीणों को किया गया साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक
    user_बालक राम यादव
    बालक राम यादव
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज मैनपुर। नेशनल हाईवे-130C की जर्जर हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि विरोध का मुद्दा भी बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मैनपुर क्षेत्र में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। नेता खुद सड़क किनारे बने गड्ढे में बैठ गए और शासन-प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़क की ओर खींचा। प्रदर्शन का यह तरीका राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर रुककर नेताओं का विरोध देखते नजर आए। गड्ढे में बैठकर पूछा—आखिर कब सुधरेगी सड़क? कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NH-130C क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की बदहाली को दिखाने के लिए अब सिर्फ ज्ञापन और शिकायत काफी नहीं है, इसलिए जिस गड्ढे से जनता रोज परेशान हो रही है, उसी गड्ढे में बैठकर जिम्मेदारों को स्थिति दिखाई गई। प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष दुलेंद्र नेगी, सचिव लीकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक, तीव कुमार सोनी, प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन और गौवकरण नागेश सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में बढ़ जाता है खतरा बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। भीड़ जुटी तो प्रदर्शन बना चर्चा का विषय गड्ढे में बैठकर किए गए प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटती रही। राहगीरों के बीच भी सड़क की स्थिति को लेकर चर्चा होती रही। कांग्रेस नेताओं ने सरकार और संबंधित विभाग से सवाल किया कि आखिर NH-130C की बदहाली कब दूर होगी? क्या सड़क की मरम्मत किसी बड़े हादसे के बाद होगी या उससे पहले ही जिम्मेदार विभाग जागेगा? सड़क के गड्ढे से निकला बड़ा सवाल यह प्रदर्शन कुछ देर का था, लेकिन इसके जरिए कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद संबंधित विभाग NH-130C की मरम्मत को लेकर क्या कदम उठाता है। जनता का सवाल साफ है—सड़क पर गड्ढे भरेंगे या फिर गड्ढों पर ही विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहेगा?
    3
    NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज
NH-130C के गड्ढे में बैठा कांग्रेस का विरोध, सड़क की बदहाली पर नेताओं ने उठाई आवाज
मैनपुर। नेशनल हाईवे-130C की जर्जर हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि विरोध का मुद्दा भी बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मैनपुर क्षेत्र में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। नेता खुद सड़क किनारे बने गड्ढे में बैठ गए और शासन-प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़क की ओर खींचा।
प्रदर्शन का यह तरीका राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सड़क से गुजर रहे लोग कुछ देर रुककर नेताओं का विरोध देखते नजर आए।
गड्ढे में बैठकर पूछा—आखिर कब सुधरेगी सड़क?
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NH-130C क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की बदहाली को दिखाने के लिए अब सिर्फ ज्ञापन और शिकायत काफी नहीं है, इसलिए जिस गड्ढे से जनता रोज परेशान हो रही है, उसी गड्ढे में बैठकर जिम्मेदारों को स्थिति दिखाई गई।
प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष दुलेंद्र नेगी, सचिव लीकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक, तीव कुमार सोनी, प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन और गौवकरण नागेश सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश में बढ़ जाता है खतरा
बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
भीड़ जुटी तो प्रदर्शन बना चर्चा का विषय
गड्ढे में बैठकर किए गए प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटती रही। राहगीरों के बीच भी सड़क की स्थिति को लेकर चर्चा होती रही।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार और संबंधित विभाग से सवाल किया कि आखिर NH-130C की बदहाली कब दूर होगी? क्या सड़क की मरम्मत किसी बड़े हादसे के बाद होगी या उससे पहले ही जिम्मेदार विभाग जागेगा?
सड़क के गड्ढे से निकला बड़ा सवाल
यह प्रदर्शन कुछ देर का था, लेकिन इसके जरिए कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। अब देखना होगा कि इस विरोध के बाद संबंधित विभाग NH-130C की मरम्मत को लेकर क्या कदम उठाता है।
जनता का सवाल साफ है—सड़क पर गड्ढे भरेंगे या फिर गड्ढों पर ही विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहेगा?
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄 morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄
    1
    सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄
morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • कोंडागांव: कोंडागांव में जुआ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; ₹53,990 की सामग्री जब्त ग्राम बनियागांव सरगीपारा में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार। थाना कोण्डागांव और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 1,990 रुपये नगद, 5 मोबाइल फोन सहित कुल ₹53,990 की सामग्री जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    1
    कोंडागांव: कोंडागांव में जुआ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; ₹53,990 की सामग्री जब्त
ग्राम बनियागांव सरगीपारा में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार। थाना कोण्डागांव और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 1,990 रुपये नगद, 5 मोबाइल फोन सहित कुल ₹53,990 की सामग्री जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • कोड़ेजूंगा चौक पर पुलिस की पाठशाला, यातायात नियमों से लेकर साइबर फ्रॉड तक दी जानकारी 27 अगस्त शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,एनएच 30 कोड़ेजूंगा चौक पर,कांकेर पुलिस ने “जुर्माना नहीं, साइबर जागृति की सेल्फी” अभियान चलाकर, 500 से अधिक लोगों को साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश और, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी दीपक साव व टीम ने कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियम, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क संकेत और सिग्नल की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। लोगों से “मैं साइबर जागरूक हूँ” संदेश के साथ सेल्फी अपलोड करवाकर उन्हें अभियान से जोड़ा गया। पुलिस ने लोगों से स्वयं जागरूक रहने के साथ परिवार और,आसपास के लोगों को भी साइबर व यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
    1
    कोड़ेजूंगा चौक पर पुलिस की पाठशाला, यातायात नियमों से लेकर साइबर फ्रॉड तक दी जानकारी
27 अगस्त शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,एनएच 30 कोड़ेजूंगा चौक पर,कांकेर पुलिस ने “जुर्माना नहीं, साइबर जागृति की सेल्फी” अभियान चलाकर, 500 से अधिक लोगों को साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश और, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी दीपक साव व टीम ने कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियम, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क संकेत और सिग्नल की जानकारी दी।
साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। लोगों से “मैं साइबर जागरूक हूँ” संदेश के साथ सेल्फी अपलोड करवाकर उन्हें अभियान से जोड़ा गया। पुलिस ने लोगों से स्वयं जागरूक रहने के साथ परिवार और,आसपास के लोगों को भी साइबर व यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • दंतेवाड़ा में रक्षाबंधन को लेकर सजीं राखी की दुकानें, बाजार गुलजार। दंतेवाड़ा में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार सजकर तैयार हैं। शहर में जगह-जगह राखी की अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। राखियों के साथ गिफ्ट आइटम और मिठाइयों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल है।
    3
    दंतेवाड़ा में रक्षाबंधन को लेकर सजीं राखी की दुकानें, बाजार गुलजार।
दंतेवाड़ा में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार सजकर तैयार हैं। शहर में जगह-जगह राखी की अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। राखियों के साथ गिफ्ट आइटम और मिठाइयों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल है।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.