Shuru
Apke Nagar Ki App…
मांगलियावास पुलिस ने सोमवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 40 वाहन चालकों के खिलाफ चालान बनाने और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की। इस सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यह अभियान आईजी के दिशा-निर्देशों पर थाना प्रभारी हरीश चौधरी के मार्गदर्शन में चलाया गया। सोमवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक जेठाना पुलिया के नीचे नाकाबंदी की गई। इस दौरान एएसआई भूपेंद्र सिंह, दीवान रामलाल और कांस्टेबल सुरेश चौधरी व रोशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने काली फिल्म, सीट बेल्ट, बगैर हेलमेट, बंपर और नो पार्किंग समेत अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 40 वाहन चालकों पर चालान बनाए। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की भनक लगते ही कई वाहन चालक अपने वाहनों की दिशा मोड़कर उलटी दिशा में चंपत हो गए।
नरेंद्र कुमार आचार्य
मांगलियावास पुलिस ने सोमवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 40 वाहन चालकों के खिलाफ चालान बनाने और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की। इस सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यह अभियान आईजी के दिशा-निर्देशों पर थाना प्रभारी हरीश चौधरी के मार्गदर्शन में चलाया गया। सोमवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक जेठाना पुलिया के नीचे नाकाबंदी की गई। इस दौरान एएसआई भूपेंद्र सिंह, दीवान रामलाल और कांस्टेबल सुरेश चौधरी व रोशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने काली फिल्म, सीट बेल्ट, बगैर हेलमेट, बंपर और नो पार्किंग समेत अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 40 वाहन चालकों पर चालान बनाए। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की भनक लगते ही कई वाहन चालक अपने वाहनों की दिशा मोड़कर उलटी दिशा में चंपत हो गए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर जिले के पीसांगन पुलिस थाना ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लगभग ₹3 लाख मूल्य का चोरी का माल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अजमेर के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी, नकबजनी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। घटना 6 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम मोवडिया, थाना पीसांगन निवासी रामस्वरूप पुत्र मांगीलाल रैगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना पीसांगन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के जरिए जांच करते हुए रोड मोहल्ला मेवड़िया, थाना पीसांगन निवासी 65 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र भोजूजी रैगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पायजेब, चांदी की पातला जोड़ी, चांदी की पट्टी, चांदी की अंगूठियां, चांदी की बिछुड़ियां, चांदी के सिक्के और सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम के एएसआई, कांस्टेबल सहित अन्य जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1
- पीसांगन थाना पुलिस ने चोरी के एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है, जहाँ परिवार के मुखिया ने ही अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए अपने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। थानाधिकारी सरोज चौधरी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब गत 6 अप्रैल को ताराचंद रेगर निवासी मेवाड़िया, हाल निवासी नयागांव रोड, मेवाड़िया चौराहा, पीसांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रात को परिवार के सदस्यों के सो जाने के बाद अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर स्टील के डिब्बे से ₹60,000 मूल्य की चांदी की पायजेब, ₹90,000 मूल्य की दो सोने की अंगूठी, ₹15,000 मूल्य की आठ बिछिया, ₹6,000 मूल्य की नाक की बाली, ₹18,000 नकद और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना पीसांगन में प्रकरण संख्या 120/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। चोरी गए कुल सोने-चांदी के जेवरात और नकदी का मूल्य ₹1.89 लाख बताया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल और वृताधिकारी ग्रामीण के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी सरोज चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में थानाधिकारी सरोज चौधरी के अलावा एएसआई फूलसिंह गुर्जर, आत्माराम शेषमा, कांस्टेबल सुखराम सेवदा, भोमाराम चोयल, गोपालराम ख़टखड़ और दिनेश चौधरी शामिल थे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। जाँच के दौरान पुलिस टीम को परिवार के मुखिया की गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं। एक दिन पहले मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने 65 वर्षीय रामसुख पुत्र भोजूजी निवासी रेगरों का मोहल्ला मेवाड़िया, जो परिवार का मुखिया भी है, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में रामसुख ने नशे की लत पूरी करने के लिए अपने ही घर से चोरी करने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया, जिसमें चांदी की पायजेब, कड़ा, पातड़ी, 5 जोड़ी बिछिया, 2 सिक्के, सोने का मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, नाक का कांटा और 2 लॉकेट शामिल हैं।3
- ब्यावर की वीर हिन्दू आर्मी ने मालवा क्षेत्र के 14 गोरक्षकों के लिए महामहिम राष्ट्रपति को एक प्रार्थना-पत्र सौंपा है। संगठन ने इस ज्ञापन के माध्यम से इन गोरक्षकों को मानवीय आधार पर राहत प्रदान करने और उनके प्रकरणों पर पुनर्विचार करने की मांग की है। वीर हिन्दू आर्मी ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वे प्रभावित परिवारों की मौजूदा स्थिति पर विचार करते हुए इस मामले में एक संवेदनशील निर्णय लें।1
- नागौर जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थांवला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम बाड़ीघाटी टोल के पास नाकाबंदी कर रही थी, तभी एक संदिग्ध 12 चक्का डम्पर को रोककर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान डम्पर चालक बजरी परिवहन से संबंधित ई-रवन्ना या अन्य कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद, पुलिस ने डम्पर की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में बजरी भरी हुई पाई गई। पुलिस ने तत्काल डम्पर को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है और मामले की सूचना अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को भी दे दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- मालवा क्षेत्र के 14 गौरक्षकों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस फैसले के बाद, 'वीर हिन्दू आर्मी' नामक संगठन ने देश के राष्ट्रपति से इन गौरक्षकों को मिली उम्रकैद की सजा माफ करने की गुहार लगाई है।1
- ब्यावर शहर से जुड़ी खबरें अब 'बात आपकी आवाज इंडिया न्यूज़' चैनल पर देखी जा सकेंगी। चैनल के संपादक साबुद्दीन खानभुट्टा ने जानकारी दी है कि मेड़तिया लौहार द्वारा ब्यावर की खबरें वीडियो फॉर्मेट में सुबह और शाम प्रसारित की जाएंगी।1
- रियाँ बड़ी उपखंड क्षेत्र के ग्राम डुकिया के किसानों ने रेलवे द्वारा किए गए भूमि सर्वे में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) विनीत कुमार सुखाड़िया को एक ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने इस सर्वे की निष्पक्ष जाँच करने, वास्तविक प्रभावित किसानों के लिए पुनः सर्वे कराने और उन्हें न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की है। किसानों ने आरोप लगाया है कि रेलवे सर्वे में उन लोगों को भी प्रभावित दर्शाया गया है जिनकी भूमि परियोजना से वास्तव में प्रभावित नहीं हो रही है, जिससे उन्हें अधिक मुआवजा मिलने की संभावना है, जबकि वास्तविक प्रभावित किसान लाभ से वंचित रह रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि गांव के कई व्यक्तियों के कुओं, ट्यूबवेलों और पेड़-पौधों को फर्जी तरीके से सर्वे में शामिल किया गया है। उदाहरण के लिए, कई खेतों में जामुन जैसे पौधे बताए गए हैं जबकि पूरे गांव में जामुन के पेड़ नहीं हैं। किसानों का कहना है कि कुछ लोगों ने सर्वे टीम के साथ मिलीभगत कर अपने खेतों में 20 से 30 फीट गहरे गड्ढे खोदकर पाइपलाइन डाली और उन्हें ट्यूबवेल बताकर लाखों का मुआवजा उठाने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के अनुसार, इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और वास्तविक प्रभावित लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। किसानों ने डुकिया गांव में किए गए सर्वे को पुनः कराने की मांग की है ताकि सही स्थिति सामने आ सके। उन्होंने सर्वे में कथित रूप से शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की है। इसके अतिरिक्त, किसानों ने रेलवे लाइन के कारण खेतों में आने-जाने के रास्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की भी मांग उठाई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर नागौर और तहसीलदार रियाँ बड़ी को भी भेजी गई है। ज्ञापन सौंपते समय कई किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले में तुरंत जांच की जाएगी और पीड़ित किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।1
- राजस्थान के मांगलियावास थाना क्षेत्र स्थित लामाना की एक फैक्ट्री में बकाया मजदूरी मांगना बिहार निवासी मजदूर जगदीश को भारी पड़ गया। रविवार रात करीब 10:30 बजे की इस घटना में फैक्ट्री के सुपरवाइजर आलोक दुबे और उनके तीन साथियों ने जगदीश को धारदार हथियार से पीटकर अधमरा कर दिया। विवाद तब शुरू हुआ जब जगदीश ने सुपरवाइजर आलोक दुबे से अपनी पिछली मजदूरी मांगी। आरोप है कि इसके बाद आलोक दुबे अपने तीन साथियों के साथ जगदीश को फैक्ट्री के ऊपर बने एक कमरे में ले गए, जहां कमरा बंद कर चारों ने मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल जगदीश की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे पहले ब्यावर के अमृत कौर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ हालत बिगड़ने पर जेएलएन अजमेर और फिर जयपुर रैफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, जगदीश की हालत अभी भी गंभीर है। मारपीट के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी मजदूर को गंभीर हालत में ले जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में लोग उसकी जान बचाने की दुआ कर रहे हैं और घायल का भाई रोता-बिलखता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि सुपरवाइजर ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। मांगलियावास थाने के एएसआई गोपाराम बिश्नोई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुपरवाइजर आलोक दुबे (35 वर्षीय, पुत्र विद्याभूषण), विकास (32 वर्षीय, पुत्र दिलीप सिंह, निवासी उत्तर प्रदेश), ओम प्रताप (पुत्र समभेर बहादुर, निवासी मध्य प्रदेश) और बलवंत (पुत्र नूरा यादव, निवासी उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। सभी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस वायरल वीडियो को सबूत के तौर पर जांच में शामिल कर रही है और मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।1