Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस कार्यवाही पचपदरा/बालोतरा पचपदरा पुलिस से टीम ने अवैध मादक पदार्थ बरामद कर दी आरोपियों को गिरफ्तार किया
Pukhraj soni
पुलिस कार्यवाही पचपदरा/बालोतरा पचपदरा पुलिस से टीम ने अवैध मादक पदार्थ बरामद कर दी आरोपियों को गिरफ्तार किया
More news from Rajasthan and nearby areas
- बीकानेर से बड़ी खबर बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में सालासर के एक खेत में 4 जनवरी को एक जिंदा ब*म मिला। ये अत्यंत घातक विस्फोटक था। जिसे आज सुरक्षा एजेंसियों के निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज किया।1
- जोधपुर। बनाड़ रोड पर इन दिनों एक ओर सड़क निर्माण कार्य जारी है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सोमवार को स्थिति तब अधिक गंभीर हो गई जब पिछले तीन घंटों से लगातार वाहन चालकों द्वारा गलत दिशा से आगे निकलने की कोशिशें की जाती रहीं। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। निर्माण कार्य के चलते सड़क का एक हिस्सा बंद होने से वाहनों की आवाजाही एक लेन से करवाई जा रही है। इसी बीच कई दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों ने नियमों की अनदेखी करते हुए ‘रॉन्ग साइड’ से अपने वाहन आगे बढ़ाने का प्रयास किया, जिससे व्यवस्थित चल रही कतारें बाधित हो गईं। परिणामस्वरूप दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ। निरक्षक रमेश खिड़िया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात को नियंत्रित करने की कमान संभाली। पुलिसकर्मियों ने एक-एक वाहन को व्यवस्थित तरीके से निकालना शुरू किया तथा गलत दिशा से आ रहे वाहनों को वापस कर कतार में लगाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू किया जा सका। इस दौरान पुलिसकर्मियों को तेज धूप और भीड़ के दबाव के बीच कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक संयम और धैर्य बनाए रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा गलत दिशा में वाहन चलाकर अव्यवस्था न फैलाएं।1
- आहोर आयोजन: भक्तों ने बिल्वपत्र , धतूरा, फूल और कमलगट्टे आदि चढ़ाकर महादेव से सुख -समृद्घि की कामना :- गुड़ा इन्द्रपुरा में शिवरात्रि पर गूंजा ' हर हर महादेव : ढ़ोल - नगाड़ों और भक्ति गानों पर झूमे श्रद्धालु , भक्ति संध्या पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति:- महाशिवरात्रि पर रविवार को क्षेत्र के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर गुड़ा इन्द्रपुरा, श्री एकलिंगनाथ कवलेश्वर महादेव कवलां,रोडलेश्वर महादेव रोडला , जलंधरनाथ महादेव वलदरा , भूती के शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने कतार में खड़े दिखे एवं शिवभक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भगवान शिव का विशेष प्रकार से श्रृंगार कर पूजाअर्चना की। गुड़ा इन्द्रपुरा व कवलां के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में शिवभक्तों ने बिल्वपत्र, धतूरा, फूल, कमलगट्टे आदि चढ़ाकर महादेव से सुख -समृद्घि की प्रार्थना की । वहीं एकलिंगनाथ महादेव मंदिर गुड़ा इन्द्रपुरा में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भोलेनाथ का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। चारों प्रहर आरती की । वहीं महाशिवरात्रि पर गुड़ा इन्द्रपुरा के श्री एकलिंगनाथ नवयुवक मित्र मंडल गुड़ा इन्द्रपुरा (मुंबई) के बैनरतले 12वां महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के तहत एक शाम एकलिंगनाथ महादेव के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन कलाकार प्रताप खौड एण्ड पार्टी व प्रभु माधव एण्ड पार्टी द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। नृत्य कलाकार मंगेश प्रजापत, मुकेश कोटा, एकता कोटा द्वारा शिव व हनुमान झांकियां की प्रस्तुति दी।मंच संचालन रमेश कुमार गर्ग ने किया।इस मौके बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। वहीं महाप्रसादी का आयोजन किया।वहीं कवलां के श्री हेमशाही जागीर मंठ कवलां के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं मंठ को आर्कषण रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया एवं भक्ति संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं मंठाधीश मंहत हरिपुरीजी महाराज से आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना की3
- पीपाड़ नगर में महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक उल्लास, दीप प्रज्वलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित BNC, पीपाड़ शहर पीपाड़ नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज पाठशाला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और पवित्रता के वातावरण से भर उठा। इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पायल दीदी ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा कि यह पर्व केवल उपवास या बाहरी अनुष्ठानों का नहीं, बल्कि आत्मपरिवर्तन का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि वह शुभ समय है जब हम अपने अंदर की बुराइयों — काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और आलस्य — को शिव परमात्मा को अर्पित कर, उनके दिव्य गुणों जैसे पवित्रता, शांति, प्रेम, आनंद, शक्ति और ज्ञान को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लें। दीदी ने आगे कहा कि शिव परमात्मा निराकार, ज्योतिर्बिंदु स्वरूप हैं, जो कलियुग के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश देने के लिए अवतरित होते हैं। राजयोग के अभ्यास से आत्मा अपने मूल स्वरूप को पहचानती है और परमात्मा से शक्ति प्राप्त कर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन कुछ समय राजयोग मेडिटेशन करने तथा नशामुक्त, सात्विक और मूल्य आधारित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्यनारायण जी (पार्षद), भगवान जी कच्छवाह, सतीश जी व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। अतिथियों ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाज में किए जा रहे नैतिक एवं आध्यात्मिक जागरण के कार्यों की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शिव महिमा पर आधारित नृत्य कुमारी प्रियांशी ने प्रस्तुत किया । जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अंत में सभी ने विश्व शांति और आत्मकल्याण के लिए सामूहिक ध्यान किया तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।3
- जोधपुर काला हिरण शिकार मामले को लेकर आज राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई हुई यह मामला 1998 का है जब सलमान सैफ अली खान सोनम तब्बू फोन पर आरोप था कि अपने शिकार किया है जिस पर 5 साल की सजा और जुर्माना लगाया गया था मामले में सोनाली नीलम तब्बू को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था जिस पर आज राज्य सरकार की ओर से अपील की सुनवाई थी जिसमें सलमान खान के विरुद्ध जिला एवं न्यायालय द्वारा अपील आज यहां ट्रांसफर करवाई गई थी जिस पर आज सुनवाई करते हुए जिस पर इस प्रकरण पर सुनवाई करते हुए न्यायालय के द्वारा कहा गया कि मेरा इस प्रकरण पर डिस्कशन हो चुका है और मैं इस पर सुनवाई नहीं करना चाहता जिससे सुनवाई टल जाने के कारण प्रकरण पुन मामला मुख्य न्यायाधीश के समक्ष जाएगा और चीफ जस्टिस के द्वारा यह तय किया जाएगा की यह प्रकरण की ने अलॉट किया जाए l1
- आज डांगियावास गौशाला सेवा कार्य करने का अवसर मिला एक समाज सेवक धनराज दाधीच जय गौ माता जोधपुर1
- बनाड़ रोड पर सड़क निर्माण के बीच यातायात बाधित, यातायात पुलिस निरीक्षक ने संभाली कमान जोधपुर। बनाड़ रोड पर इन दिनों एक ओर सड़क निर्माण कार्य जारी है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सोमवार को स्थिति तब अधिक गंभीर हो गई जब पिछले तीन घंटों से लगातार वाहन चालकों द्वारा गलत दिशा से आगे निकलने की कोशिशें की जाती रहीं। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। निर्माण कार्य के चलते सड़क का एक हिस्सा बंद होने से वाहनों की आवाजाही एक लेन से करवाई जा रही है। इसी बीच कई दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों ने नियमों की अनदेखी करते हुए ‘रॉन्ग साइड’ से अपने वाहन आगे बढ़ाने का प्रयास किया, जिससे व्यवस्थित चल रही कतारें बाधित हो गईं। परिणामस्वरूप दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ। निरक्षक रमेश खिड़िया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात को नियंत्रित करने की कमान संभाली। पुलिसकर्मियों ने एक-एक वाहन को व्यवस्थित तरीके से निकालना शुरू किया तथा गलत दिशा से आ रहे वाहनों को वापस कर कतार में लगाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू किया जा सका। इस दौरान पुलिसकर्मियों को तेज धूप और भीड़ के दबाव के बीच कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक संयम और धैर्य बनाए रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा गलत दिशा में वाहन चलाकर अव्यवस्था न फैलाएं।1
- 50 वि वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर गौमाता जी को जिमाने हेतु दिया 11 हजार 111 रुपए का सहयोग1
- सेन्दडा ब्यावर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष समाजसेवी श्रीमान मोहन सिंह जी कमांडो को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1