मीनापुर सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जताई संतुष्टि। मीनापुर सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जताई संतुष्टि। *--मरीजों से लिया सेवाओं का फीडबैक, दवा, जांच, ओपीडी-आईपीडी और इमरजेंसी व्यवस्था का लिया जायजा।* *--ओपीडी में प्रतिदिन 250-300 मरीज, इस वर्ष इमरजेंसी में 23,887 मरीजों का हुआ उपचार।* *--सीएचसी के नए भवन और डिजिटल एक्स-रे सुविधा के लिए प्रशासन कर रहा प्रयास।* दैनिक सिरहा टाइम्स मुजफ्फरपुर 10 सितंबर 2026 मुजफ्फरपुर:-जिलाधिकारी कुमार गौरव ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मीनापुर का औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्ड एवं कक्षों का जायजा लिया तथा मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया। निरीक्षण में स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाएं बेहतर पाई गईं। जिलाधिकारी ने पंजीकरण, चिकित्सकों की उपस्थिति व ड्यूटी रोस्टर,आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी-आईपीडी, इमरजेंसी,टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल,एक्स-रे,यक्ष्मा उपचार,एईएस,ऑपरेशन थिएटर,भव्या डिजिटल काउंटर,एनसीडी क्लिनिक, ट्राईएज रूम और परिवार नियोजन सहित विभिन्न सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सरकार के निर्देशों के अनुरूप मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव सजग रहने का निर्देश दिया। बेहतर प्रदर्शन वाले स्वास्थ्य संकेतकों की डीएम ने की सराहना।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सीएचसी में प्रतिदिन औसतन 250 से 300 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया जा रहा है। इस वर्ष इमरजेंसी में 23,887 मरीजों को देखा गया है। नियमित टीकाकरण में अगस्त माह में 103 प्रतिशत तथा अप्रैल से अगस्त तक 99 प्रतिशत उपलब्धि रही। पूर्ण टीकाकरण में अगस्त माह में 98 प्रतिशत तथा अप्रैल से अगस्त तक 102 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। 10 सितंबर 2026 तक एचपीवी गार्डासिल का आच्छादन शत-प्रतिशत रहा। वहीं मार्च से अब तक 1,44,975 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग की गई है। डीएम ने विभिन्न इंडिकेटर्स में लक्ष्य के अनुरूप बेहतर प्रगति की सराहना की।नए भवन और डिजिटल एक्स-रे सुविधा को लेकर पहल।जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों के हित में हर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीएचसी में मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है और विभाग से समन्वय कर इस दिशा में तेजी लाई जाएगी। मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार एयर कंडीशनिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश भी दिया गया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद को समय पर समुचित उपचार, प्रावधान के अनुसार निःशुल्क दवा एवं जांच की सुविधा मिले। चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर के अनुसार उपस्थित रहें तथा संस्थागत प्रसव, ओपीडी, आईपीडी, एएनसी, टीकाकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य जैसे प्रमुख संकेतकों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार से लोगों का विश्वास बढ़ेगा। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

- 🚨 मोतिहारी में डकैतों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 4 बदमाश गिरफ्तार… 15.50 लाख रुपये कैश, जेवरात और चरस बरामद! पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक ऐसे अंतर्जिला डकैती गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। सबसे चौंकाने वाली बात— डकैती के दौरान न मोबाइल… न कोई वाहन! बदमाश अपनी पहचान छिपाने के लिए बेहद सावधानी बरतते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का कनेक्शन सीतामढ़ी से बताया जा रहा है, जबकि नेपाल के दो अपराधियों के भी गिरोह में शामिल होने की बात सामने आई है। गिरोह तक पहुंचने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने SIT बनाई। SIT ने लगातार कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 15 लाख 50 हजार रुपये नकद, जेवरात, हथियार और चरस बरामद किए गए हैं। अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे कई राज— गिरोह में और कौन-कौन शामिल है? कितनी डकैती की वारदातों को अंजाम दिया गया है? SIT की शानदार कार्रवाई पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने टीम की सराहना करते हुए 30 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 🔥 मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई से डकैती गिरोह में मचा हड़कंप! 📢 ऐसी ही बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए Khabar Of Point के साथ।1
- समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ। समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ। *--09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न पोषण आधारित गतिविधियां।* दैनिक सिरहा टाइम्स बेतिया 10 सितंबर 2026 बेतिया:- राष्ट्रीय पोषण माह- 2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ समाहरणालय सभागार, बेतिया में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के वर्चुअल उद्घाटन समारोह के लाइव वेबकास्ट में जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सहभागिता की।राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान जिले में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती कविता रानी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती कविता रानी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर पोषण से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण, प्रारंभिक उद्दीपन एवं शिक्षा, तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य के लिए नकद अंतरण जैसे विषयों पर विशेष गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान पोषण रैली, प्रभातफेरी, वृक्षारोपण, समुदाय आधारित गतिविधियां, अन्नप्राशन, गोद भराई, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस, रेसिपी प्रतियोगिता तथा पोषण परामर्श केन्द्र सहित विभिन्न जागरूकता एवं सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य केवल पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि परिवार एवं समुदाय को पोषण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक लाभार्थियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।1
- समाज कल्याण मंत्री ने बेलवा डैम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश शिवहर में संभावित बाढ़ को देखते हुए समाज कल्याण मंत्री सह शिवहर विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता ने शुक्रवार को बेलवा डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डैम की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और तटबंधों का जायजा लिया।1
- फरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं हो इसका नवीनीकरण जदयू के “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन शिवहर जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे फरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं हो इसका नवीनीकरण जदयू के “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन शिवहर जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे बिहार के हक और बिहारवासियों के हित के लिए फरक्का जल संधि पर जिला जदयू की प्रेसवार्ता शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय में जदयू की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। फरक्का जल संधि पर जन-जागरुकता के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" कार्यक्रम और इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ध्यातव्य है कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा इस कार्यक्रम के तहत गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार में संवाद कर रहे है, जो इस संधि के कारण सबसे अधिक प्रभावित हैं। पार्टी के इस जन-जागरुकता अभियान का शुभारंभ 5 सितंबर को बक्सर से हुआ, जबकि समापन कटिहार में होगा क्योंकि बिहार में गंगा बक्सर से प्रवेश करती है और कटिहार से निकलती है। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू का स्पष्ट स्टैंड है कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई यह संधि भारत के, खासकर बिहार के हित में नहीं है। अभी हाल में संसद के मानसूत्र सत्र के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी ने राज्यसभा में बड़ी मुखरता से इस विषय को उठाया और कहा कि इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए और अगर कोई संधि होती भी है तो बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए। इस जल संधि के कारण बिहार का जल-प्रबंधन बुरी तरह बिगड़ा है और हम गंभीर जल-संकट का सामना कर रहे हैं।1
- शिक्षक दिवस पर स्मार्ट क्लास में भोजपुरी गाना! वीडियो वायरल | सगहरी हाई स्कूल पर उठे सवाल पूर्वी चंपारण के तेतरिया प्रखंड अंतर्गत मेघुआ पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सगहरी के स्मार्ट क्लास से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्मार्ट क्लास के स्क्रीन पर भोजपुरी गीत चलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिक्षक दिवस के मौके का है। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और स्मार्ट क्लास के उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्मार्ट क्लास का उद्देश्य बच्चों को बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। ⚠️ नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का बयान और शिक्षा विभाग की जांच सामने आने के बाद ही पूरी सच्चाई स्पष्ट होगी। 📢 आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। Bihar Janta Ki Awaaz News को Subscribe करें और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें। #TeacherDay #SmartClass #BhojpuriSong #ViralVideo #SaghariHighSchool #Tetariya1
- शिक्षा के मंदिर में छुआछूत का आरोप, दलित छात्र के साथ कथित भेदभाव से मचा हड़कंप लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में एक दलित छात्र के साथ कथित तौर पर छुआछूत और भेदभाव किए जाने का मामला सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि विद्यालय में छात्र के साथ उसकी जाति को लेकर अलग व्यवहार किया गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि विद्यालय बच्चों को समानता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों की शिक्षा देने का स्थान है। ऐसे में यदि किसी छात्र के साथ जाति के आधार पर भेदभाव हुआ है तो यह बेहद गंभीर मामला है। मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विद्यालय प्रबंधन को इस कथित घटना की जानकारी थी और यदि थी तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई? वहीं, संबंधित शिक्षा विभाग और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित छात्र को न्याय कब मिलता है।1
- नेहा झा के बाद पटना में पकड़ी गई दूसरी तस्कर यूपी से ट्रेन में शराब लेकर पहुंची थी रिया सहरसा की गुंजा साह भी हुई गिरफ्तार, आगे देखिए रिपोर्ट शेयर करें1
- मोतिहारी में डबल मर्डर से सनसनी! 10 साल के बच्चे के सामने घर में घुसकर चाकू से हमला, पत्नी और भाई की मौ/त। #khabarofpoint #rajumukhiyanews #vitalnews #viralnews #localnews #motihari #patahi #newsbihar #BiharNews1