Shuru
Apke Nagar Ki App…
पांडेपुर लालपुर थाना क्षेत्र में युवक पर हमला कर आरोपी फरार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग युवक की पिटाई करते दिख रहे है। वीडियो वाराणसी के पांडेपुर लालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। Varanasi Breking News
आवाज News
पांडेपुर लालपुर थाना क्षेत्र में युवक पर हमला कर आरोपी फरार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग युवक की पिटाई करते दिख रहे है। वीडियो वाराणसी के पांडेपुर लालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। Varanasi Breking News
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टांडाकला में प्राचीन मां काली की सार्वजनिक पूजा व हवन संपन्न जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा में स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में गांव क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना को लेकर सार्वजनिक पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया। सावन माह के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली इस परंपरागत पूजा में इस वर्ष भी टांडाकला और सोनबरसा दोनों गांवों के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा के तहत लगातार सात दिनों तक गांव की महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिदिन सुबह मां काली को जलधार अर्पित की। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़ों के साथ जलधार लेकर श्रद्धालुओं ने दोनों ग्राम सभाओं की परिक्रमा की और मां काली के जयकारे लगाए। इसके बाद विद्वान पंडित हरि नारायण पांडेय द्वारा विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना एवं हवन कराया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने मां के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हवन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों के अनुसार करीब सवा कुंतल चना, गुड़ और बताशे का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के पुजारी प्रमोद कुमार यादव ने की। पूजा में सुदामा गोंड सहित गांव के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- चौबेपुर: पल्सर सवार तीन युवक डिवाइडर से टकराए दो गंभीर रूप से घायल न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी पल्सर बाइक सवार तीन युवक डिवाइडर से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए वाराणसी क्षेत्र चौबेपुर के ग्राम सभा बनकट गांव के पास रक्षाबंधन पर कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे तभी बनकट गांव के पास शाम करीब 6:30 बजे हादसा हो गया पल्सर गाड़ी नंबर UP 65 GC 6031 पर अनुराग पटेल बाइक चला रहा था पीछे अजय पटेल और शिवम पटेल बैठे थे डिवाइडर से टकराने से अजय व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए तीन निवासी रसुलगढ वाराणसी के रहने वाले हैं सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को एंबुलेंस से नरपतपुर सामुदायिक केंद्र पर भेजा जहां से डॉक्टर ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया पल्सर बाइक मालिक शिवचंद्र पटेल निवासी रसूलगढ़ के रूप में पहचान हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- कलम की तेज धार से अयोध्या जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार: मौत के बाद भी नहीं मिला शव वाहन, ठेले पर शव ले जाने को मजबूर हुए परिजन अयोध्या। कहते हैं सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं पर करोड़ों खर्च कर रही है, बड़े-बड़े दावे हैं। लेकिन अयोध्या जिला चिकित्सालय की हकीकत ने इन दावों की पोल खोल दी। यहां एक मरीज की मौत के बाद सिस्टम इतना लाचार निकला कि उसके परिजनों को शव को कंधा तो दूर, ठेले पर लादकर ले जाना पड़ा। घंटों तड़पते रहे परिजन, स्टाफ बोला - ड्राइवर का नंबर ही नहीं है! इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। टूटे हुए परिजनों ने अस्पताल स्टाफ से हाथ जोड़कर एक शव वाहन की मांग की। आरोप है कि उन्हें घंटों इधर से उधर दौड़ाया गया। जब थक-हारकर वार्ड की महिला स्टाफ से पूछा तो गैर-जिम्मेदाराना जवाब मिला - "ड्राइवर का नंबर उपलब्ध नहीं है।" सोचिए, जिला अस्पताल जैसा बड़ा संस्थान, जहां हर रोज मौतें होती हैं, वहां शव वाहन के ड्राइवर का नंबर तक मौजूद नहीं! यह लापरवाही नहीं तो और क्या है? सवाल तो बनता है साहब... 1. प्राइवेट एंबुलेंस का धंधा परिजनों का सीधा आरोप है कि अस्पताल में शव वाहन होते हुए भी नहीं दिया जाता ताकि बाहर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस वालों का धंधा चलता रहे। क्या अस्पताल परिसर में शुल्क लेकर चल रही निजी एंबुलेंस सेवा और स्टाफ की मिलीभगत है? 2. कहां गई संवेदनशीलता? क्या जिला अस्पताल प्रशासन इतना संवेदनहीन हो गया है कि एक लाश को भी सम्मान नहीं दे सकता? 3. जांच कौन करेगा? अगर जिला अस्पताल में ही यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों की क्या दुर्दशा होगी? यह घटना सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं, पूरे स्वास्थ्य सिस्टम पर तमाचा है। जब शासन-प्रशासन बड़े-बड़े आयोजन और वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त है, तब आम आदमी को ठेले पर अपने अपनों की लाश ढोनी पड़ रही है। कलम की धार मांग करती है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषी स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई हो और शव वाहन की व्यवस्था को 24x7 सुनिश्चित किया जाए। वरना यह मान लिया जाए कि अयोध्या का जिला अस्पताल सिर्फ बिल्डिंग है, व्यवस्था नहीं।3
- वाराणसी में बनेगा 64 करोड़ का 10 मंजिला पुलिस भवन न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट। वाराणसी,27 अगस्त 2026: कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस प्रशासन को एक नई पहचान मिलने जा रही है। आज मंत्री रविन्द्र जायसवाल एवं पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नवीन पुलिस प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया।लगभग 64.02 करोड़ रुपये की लागत से 1.35 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में 10 मंजिला अत्याधुनिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा-"64 करोड़ की लागत से 1.35 लाख वर्गफीट में बनेगा 10 मंजिला अत्याधुनिक भवन, एक छत के नीचे साकार होगी समेकित पुलिस प्रशासन की व्यवस्था।"पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा-"एक छत के नीचे पूरा पुलिस प्रशासन - जनता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, बेहतर मॉनीटरिंग और फैसलों में आएगी अभूतपूर्व तेजी।नवीन प्रशासनिक भवन से बदलेगी कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली की तस्वीर।"नए भवन की मुख्य विशेषताएं:एक ही छत के नीचे पूरा प्रशासन:कमिश्नरेट के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारी एक ही भवन में बैठेंगे।इससे आमजन को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।भूतल पर ही जन-सुविधाएं:आरटीआई, जनशिकायत प्रकोष्ठ, पासपोर्ट सेल, चरित्र सत्यापन जैसे आमजन से जुड़े सभी सेल भूतल पर होंगे।आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय और कैंटीन की भी सुविधा होगी।एडीजी जोन और आईजी रेंज भी साथ:नए भवन में एडीजी जोन और आईजी रेंज के कार्यालय भी होंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय होगा।आधुनिक सुविधाओं से लैस: 10 फ्लोर के इस भवन में बेसमेंट में 37 कारों की पार्किंग,मीडिया सेल,ट्रेनिंग सेंटर, तकनीकी केंद्र,सर्वर रूम,कंट्रोल रूम और 150 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम भी प्रस्तावित है।अधिकारियों का मानना है कि सभी शाखाओं के एक ही परिसर में आने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को त्वरित न्याय मिलेगा।इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी,पुलिस उपायुक्त लाइन/मुख्यालय/वरुणा जोन प्रमोद कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ जी महाराज का दावा हवा हवाई रक्षाबंधन पर योगी आदित्यनाथ जी महाराज का आदेश महिलाओं के लिए फ्री बस का दावा हवा हवाई ही साबित हुआ। पेश है रिपोर्ट Varanasi Breking News1
- शनिदेव महाराज की कृपा से भक्तों के जीवन में बनी रहे सुख-शांति और समृद्धि विशेष समाचार | मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन शनिदेव महाराज न्याय और कर्म के देवता माने जाते हैं। भक्तों का विश्वास है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलता है, शनिदेव उसकी रक्षा करते हैं और उसके जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। शनिवार के दिन देशभर में श्रद्धालु शनिदेव महाराज की पूजा-अर्चना कर तेल, तिल, काला वस्त्र एवं अन्य सामग्री अर्पित करते हैं। भक्तजन शनिदेव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और संकटों से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं। भक्तों की यही मंगलकामना है कि शनिदेव महाराज की कृपा सदैव सभी भक्तों एवं उनके परिवारों पर बनी रहे, जीवन से दुख-दर्द दूर हों और सभी के घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। जय शनिदेव महाराज! 🙏 ॐ शं शनैश्चराय नमः। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- चौबेपुर में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई पल्सर; दो युवक गंभीर जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे रक्षाबंधन के अवसर पर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पल्सर बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे अजय पटेल और शिवम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे अनुराग पटेल के भी घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल अजय पटेल और शिवम पटेल को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बाइक संख्या UP 65 GC 6031 बताई जा रही है। बाइक मालिक की पहचान शिवचंद्र पटेल निवासी रसूलगढ़ के रूप में हुई है।1
- चौबेपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर1
- वाराणसी: यूपी-112 सेवाओं की समीक्षा, पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट। वाराणसी,27 अगस्त 2026:पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने बुधवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में यूपी-112 की सेवाओं की समीक्षा बैठक की।बैठक में यूपी-112 के पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली, रिस्पॉन्स टाइम और जनसंतुष्टि के स्तर की विस्तृत समीक्षा की गई।पुलिस आयुक्त ने कहा कि "यूपी-112 की हर पीआरवी सिर्फ पुलिस वाहन नहीं,बल्कि जनसहायता का सशक्त माध्यम बने।त्वरित प्रतिक्रिया,संवेदनशील व्यवहार और प्रभावी पुलिस सेवा हमारी प्राथमिकता है।"उन्होंने बताया कि उनके कुशल नेतृत्व और लगातार मॉनिटरिंग से कमिश्नरेट वाराणसी की यूपी-112 प्रदेशीय रैंकिंग में लगातार शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वर्तमान में औसत रिस्पॉन्स टाइम 5 मिनट 22 सेकेंड और जनसंतुष्टि का स्तर 94 प्रतिशत है, जिसके लिए उन्होंने कर्मियों की सराहना की।पुलिस आयुक्त ने बताया कि यूपी-112 ने त्वरित आपातकालीन पुलिस सेवा के क्षेत्र में देशभर में एक आदर्श व्यवस्था के रूप में पहचान बनाई है।वे स्वयं वर्ष 2016 के प्रथम और 2021 के द्वितीय चरण में वर्किंग एवं टेक्निकल कमेटी के सदस्य के रूप में इसकी कार्यप्रणाली और तकनीकी विकास से जुड़े रहे हैं।फर्स्ट रिस्पांडर को दिए कड़े निर्देश,बैठक में पुलिस आयुक्त ने पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया कि फर्स्ट रिस्पांडर होने के नाते वे घटनास्थल पर त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण सहायता सुनिश्चित करें।अपनी बॉडी लैंग्वेज,वर्दी,व्यवहार और आचरण को उच्च कोटि का रखें और नागरिकों के प्रति विनम्र और संवेदनशील रहें।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मी यातायात जाम,संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी मिलने पर स्वतः सक्रिय होकर संबंधित थाने को तुरंत सूचित करें। प्रत्येक स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम 9 मिनट के भीतर सुनिश्चित किया जाए। 10 मिनट से अधिक विलंब होने पर संबंधित कर्मियों की समीक्षा,काउंसलिंग और आवश्यकतानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार पुलिस आयुक्त ने घोषणा की कि जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पीआरवी टीम को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।इस क्रम में आज थाना शिवपुर की पीआरवी-6974 को उत्कृष्ट कॉलर संतुष्टि और थाना सिगरा की पीआरवी -0598 को उत्कृष्ट कॉलर रिस्पॉन्स टाइम के लिए प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सराहा गया।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं यूपी-112 प्रभारी सुश्री नीतू सहित यूपी-112 के बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।1