कमीशन न मिलने पर आशा बहू का हंगामा, भ्रूण लिंग जांच का आरोप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल लखीमपुर खीरी। जिले के जिला अस्पताल के सामने स्थित सन डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर शुक्रवार को एक आशा बहू द्वारा जमकर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भ्रूण लिंग जांच कराने के बाद कमीशन न मिलने से नाराज होकर आशा बहू ने डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल के सामने गली में स्थित सन डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर एक आशा बहू जोर-जोर से हंगामा करती दिखाई दी। वायरल वीडियो में वह यह आरोप लगाती नजर आ रही है कि वह गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए इस सेंटर पर लाती है, जहां भ्रूण लिंग की जांच कराई जाती है। आशा बहू का कहना है कि एक जांच के बदले सेंटर से उसे कमीशन मिलता है, लेकिन इस बार एक महिला की जांच कराने के बाद भी उसे कमीशन नहीं दिया गया, जिससे वह नाराज हो गई। वीडियो में आशा बहू यह भी दावा करती सुनाई दे रही है कि वह पास की एक पैथोलॉजी में काम करती है, जहां इस तरह की जांच नहीं होती। इसलिए वह गर्भवती महिलाओं को यहां लाकर जांच कराती है। आरोप है कि यहां करीब 6000 रुपये में भ्रूण लिंग की जांच की जाती है और इसके बदले एजेंटों को कमीशन दिया जाता है। बताया जा रहा है कि इस डायग्नोस्टिक सेंटर पर कई कमीशन एजेंट सक्रिय हैं, जो अधिक कमीशन के लालच में गर्भवती महिलाओं को यहां जांच कराने के लिए लाते हैं। हालांकि इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब देखना यह होगा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और संबंधित डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

- लखीमपुर खीरी के धौरहरा के गोधरिया चौराहा पर दुकान जला दी गई उसमेंहजारों का नुकसान हुआ हैकरीब रात1:00 बजे की घटना है सो नंबर वाले सूचना दिया चौकी इंचार्ज विनोद द्विवेदी घर चलकर बांटने गए घर से आए मुन्ना भर्गो तब देखा दुकान चल रही थी तब बताया तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया1
- यूपी के अलीगढ़ में BJP के वरिष्ठ नेता हेमंत गर्ग जी ने पड़ोसी के सीने पर पिस्टल सटा दी लेकिन... चिंता की बात नहीं है, पिस्टल डराने की नीयत से सटाई गई थी, जान से मारने के लिए नहीं हेमंत जी तो बेहद संस्कारी आदमी हैं बस उनका बेटा थोड़ा मनबढ़ निकल गया है, उसके चक्कर में विवाद हो गया हेमंत जी जेल चले गए हैं, उनका बेटा फरार हो गया, पुलिस खोज रही है1
- लखीमपुर खीरी में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से बचें: डीएम जनपद लखीमपुर खीरी में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराकर अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अवैध भंडारण या कालाबाजारी करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। सवाड़ाता: उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी1
- लखीमपुर खीरी जनपद की जिलाधिकारी Durga Shakti Nagpal ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के अनुसार तेल कंपनियों से नियमित आपूर्ति जारी है। कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ✅ प्रशासन की निगरानी में जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।1
- फरधान ब्रेकिंग न्यूज़ *फरधान थाना क्षेत्र के मनिकापुर पेट्रोल पम्प पर डीजल व पेट्रोल लेने वालों का लगा जमवाड़ा* *अफवाओं के चाकर में धीरे धीरे बढ़ रही पेट्रोल पम्प पर भीड़ , डीजल व पेट्रोल लेने वालों का जमावड़ा*1
- लखीमपुर खीरी - पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें भ्रामक, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा जनपद में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के अनुसार तेल कंपनियों से नियमित आपूर्ति जारी, प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की, कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी1
- चलती ट्रेन से बाहर झुककर स्टंट कर रहे एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अचानक ट्रैक के किनारे लगे खंभे से टकरा जाता है और ट्रेन से नीचे गिर जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने की अपील कर रहे हैं।1
- यूपी के अलीगढ़ में BJP के वरिष्ठ नेता हेमंत गर्ग जी ने पड़ोसी के सीने पर पिस्टल सटा दी लेकिन... चिंता की बात नहीं है, पिस्टल डराने की नीयत से सटाई गई थी, जान से मारने के लिए नहीं हेमंत जी तो बेहद संस्कारी आदमी हैं बस उनका बेटा थोड़ा मनबढ़ निकल गया है, उसके चक्कर में विवाद हो गया हेमंत जी जेल चले गए हैं, उनका बेटा फरार हो गया, पुलिस खोज रही है1
- पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से रहें सावधान लखीमपुर खीरी में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें भ्रामक हैं। जिलाधिकारी Durga Shakti Nagpal ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के अनुसार तेल कंपनियों से नियमित आपूर्ति जारी है। कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ✅ प्रशासन की निगरानी में जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।1