लातेहार जिले में चलेगा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बैक टू स्कूल अभियान जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2026 (Back to School Campaign) विषय पर कार्यशाला का आयोजन टाउन हॉल लातेहार में किया गया। मौके पर माननीय विधायक मनिका रामचन्द्र सिंह,उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता,स्कूली छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि समग्र शिक्षा का मुख्य लक्ष्य 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना है। विगत वर्षाे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों की शिक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। साथ ही 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों को पुनः विद्यालय में वापस लाना एवं नियमित अध्यापन कार्य का सम्पादन किया जाना है। इसको ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्तर पर एक अभियान “स्कूल रुआर, 2026’ (Back to School Campaign) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 15.04.2026 से 30.04.2026 तक विद्यालय स्तर पर संचालित किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि बच्चों को वापस लाने और उनकी नियमित उपस्थिति बनाये रखना अति आवश्यक है। इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। विद्यालय प्रबंधन समिति,शिक्षक, पंचायत प्रतितिधि, समाजसेवी,जनप्रतिनिधि,शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मी की बेहतर भागीदारी की आवश्यकता है। सभी मिलकर प्रवासी बच्चों, स्कूल से बाहर रह गए बच्चों के अभिभावकों से मिलने और जागरूक करने का प्रयास करें,ताकि इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाय कि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे और 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन हो और वो अपनी शिक्षा पूरी करें। आगे उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे। जिला,प्रखंड के अलावा स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे,जिसके तहत स्कूलों में हर दिन अलग-अलग गतिविधि की जायेंगी, जिसमें शिक्षक एवं बच्चे भागीदार होंगे। इस अवसर पर माननीय विधायक,उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों, रणनीतियों एवं विद्यालय स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नामांकन से वंचित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने हेतु विशेष प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। कार्यशाला में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक,मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन,जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहु,अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,शिक्षक, जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।
लातेहार जिले में चलेगा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बैक टू स्कूल अभियान जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2026 (Back to School Campaign) विषय पर कार्यशाला का आयोजन टाउन हॉल लातेहार में किया गया। मौके पर माननीय विधायक मनिका रामचन्द्र सिंह,उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता,स्कूली छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि समग्र शिक्षा का मुख्य लक्ष्य 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना है। विगत वर्षाे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं 5-18 आयुवर्ग के सभी
बच्चों की शिक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। साथ ही 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों को पुनः विद्यालय में वापस लाना एवं नियमित अध्यापन कार्य का सम्पादन किया जाना है। इसको ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्तर पर एक अभियान “स्कूल रुआर, 2026’ (Back to School Campaign) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 15.04.2026 से 30.04.2026 तक विद्यालय स्तर पर संचालित किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि बच्चों को वापस लाने और उनकी नियमित उपस्थिति बनाये रखना अति आवश्यक है। इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। विद्यालय प्रबंधन समिति,शिक्षक, पंचायत प्रतितिधि, समाजसेवी,जनप्रतिनिधि,शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मी की बेहतर भागीदारी की आवश्यकता
है। सभी मिलकर प्रवासी बच्चों, स्कूल से बाहर रह गए बच्चों के अभिभावकों से मिलने और जागरूक करने का प्रयास करें,ताकि इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाय कि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे और 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन हो और वो अपनी शिक्षा पूरी करें। आगे उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे। जिला,प्रखंड के अलावा स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे,जिसके तहत स्कूलों में हर दिन अलग-अलग गतिविधि की जायेंगी, जिसमें शिक्षक एवं बच्चे भागीदार होंगे। इस अवसर पर माननीय विधायक,उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए अधिक
से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों, रणनीतियों एवं विद्यालय स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नामांकन से वंचित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने हेतु विशेष प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। कार्यशाला में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक,मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन,जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहु,अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,शिक्षक, जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।
- लातेहार जिला भीमराव अंबेडकर 135 वा जयंती एवं शोभा यात्रा धूम धाम से मनाई गई वहीं भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार शोभा यात्रा पर शामिल हुएं शोभा यात्रा के दौरान अंबेडकर के चाहने वाले लोगों का हुक्म देखने को मिला लातेहार जिला अंबाला टिकर से लातेहार थाना चौंक होते हुए लातेहार पार्क अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्या यारपर्न करते हुए प्रोग्राम अस्थल वापिस लौट गए1
- लोहरदगा गुमला सेन्हा थाना के समीप टाना भगत समुदाय के द्वारा किया गया था जाम1
- रिपोर्ट: लोहरदगा जिले के कुडू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुलती नजर आई। सरकार की ओर से ओपीडी (OPD) का समय सुबह 9:00 बजे निर्धारित है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। आज सुबह जब हमारी टीम कुडू CHC पहुंची, तो पाया कि सुबह के 10:00 बज चुके हैं, लेकिन अभी तक मरीजों का चेक-अप शुरू नहीं हुआ है। दूर-दराज के गांवों से आए दर्जनों मरीज और उनके परिजन घंटों से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की कुर्सियां खाली पड़ी हैं। मरीजों की व्यथा: अस्पताल परिसर में कतार में खड़े मरीजों का कहना है कि वे सुबह 8:00 बजे से ही रजिस्ट्रेशन कराकर बैठे हैं। कई मरीज गंभीर हालत में हैं, लेकिन समय पर डॉक्टर न मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। सवाल यह उठता है कि अगर सरकारी अस्पतालों में समय की पाबंदी नहीं होगी, तो गरीब जनता को सही इलाज कैसे मिलेगा?1
- लातेहार :विवेकानंद पार्क में मंगलवार को प्रदेश सचिव के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं।1
- डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी, लातेहार (झारखंड) द्वारा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में बसपा झारखंड के प्रदेश सचिव मुंगेश्वर राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से अपील की कि अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि समाज में जागरूकता और समानता का विस्तार हो सके। बच्चों के बीच पेन और कॉपी का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर महासचिव सीतल राम, कमलेश कुमार, अनुप्रिया कुमारी, सोनिया देवी, लोहरा समाज अध्यक्ष मोहन लोहार, नेहा परवीन, नसरीन, प्रवीण, रमेश कंजू, सरिता देवी, सदन राम, सावित्री देवी, दीपिकी कुमारी और सुगंधी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई, जिसमें सभी ने मिलकर अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- महुआडांड़ स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज में आज आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह, गरिमा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रा शिल्पी कुमारी एवं इतिहास विभाग की प्राध्यापिका ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए डॉ. आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर भी जोर दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज को बदलने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि ज्ञान का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समानता, न्याय, भाईचारा और मानवता के मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एक छात्र द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ ने माहौल को भावनात्मक बना दिया और सभी को आंबेडकर जी के विचारों से जोड़ दिया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह बना रहा। अंत में इतिहास विभाग के अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक अविनाश यादव, शिल्पी होरो, विक्रम रजत डुंगडुंग तथा इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक सुबोध मिंज, स्वाति मिंज, अंजलि कुमारी सहित अन्य विभागों के सहायक प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।2