शिकायत के बाद भी नहीं मिली मदद, विधवा बोली- पुलिस कर रही अनदेखी अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ गाँव स्थित प्रेमा राय के टोला में एक विधवा महिला के साथ लगातार हो रही प्रताड़ना का मामला सामने आया है, जहां आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता निर्मला कुँअर ने आरोप लगाया है कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़िता ने शनिवार की शाम 6:00 के करीब बताया कि आरोपित लोग उसे प्रताड़ित करने के लिए घिनौनी हरकतों पर उतर आए हैं। यहां तक कि उसके दरवाजे के सामने गंदगी और पैखाना तक फेंका जा रहा है, जिससे उसे अपमानित किया जा सके। इस संबंध में उसने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। निर्मला कुँअर का कहना है कि जब भी वह थाना पहुंचती हैं, उन्हें टालमटोल कर लौटा दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पिछले कई दिनों से उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना की घटनाएं जारी हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है और आरोपी को थाने बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा । पुलिस ने यह भी कहा कि दोबारा मारपीट की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है, हालांकि मामले की जांच की जाएगी। इधर पीड़िता ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- जनता दरबार में पहुँचे 6 मामले, CO प्रिंस प्रकाश का सख्त एक्शन—3 का ऑन द स्पॉट निपटारा शनिवार को दोपहर 1 बजे के करीब चरपोखरी अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याओं की गूंज सुनाई दी। जनता दरबार में कुल 6 लिखित मामले सामने आए, जिस पर अंचलाधिकारी प्रिंस प्रकाश ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। अंचलाधिकारी प्रिंस प्रकाश के नेतृत्व में तीन मामलों का मौके पर ही ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों में अगली तिथि निर्धारित कर दी गई। इस दौरान कई लोग अपनी समस्याएं मौखिक रूप से भी लेकर पहुंचे, जिनमें से कुछ मामलों का तत्काल समाधान किया गया, वहीं अन्य को विधिवत आवेदन देने की सलाह दी गई। जनता दरबार में थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार की मौजूदगी से मामलों के निष्पादन में तेजी आई और प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय देखने को मिला। प्रशासन की इस सक्रियता से आम लोगों में राहत और विश्वास का माहौल बना।1
- बांकीपुर में भाजपा की हार सम्राट चौधरी की कुर्सी तक हिला बांकीपुर में भाजपा की हार सम्राट चौधरी की कुर्सी तक हिला देगी।।1
- डॉ के एन सिन्हा अपने क्लीनिक आनंद हॉस्पिटल में गाना गाते हुए सुनिए -1
- 10 वर्षों से सूखी पड़ी नई की नहर, 2001 और खेती पर संकट! किसानों ने जांच और सफाई की उठाई मांग, भोजपुर जिले के सहार प्रखंड क्षेत्र के नयकी नहर पिछले लगभग 10 वर्षों से सूखी पड़ी है इससे करीब 10 हजार कृषि भूमि सिंचाई प्रभावित हो रही है ,और किसन को खेती में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ,ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपए की योजनाओं के बावजूद नहर में पानी नहीं पहुंचा, किसनो ने मुख्य नहर की सफाई करहो कि उडाही और पूरे मामले के निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है, धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट1
- वार्ड नंबर 29 में सड़क निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश, सांसद पर भी उठे सवाल आरा। नगर के वार्ड नंबर 29 में सड़क निर्माण और अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जब वे भोजपुर सांसद सुदामा प्रसाद के पास जाते हैं तो उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा, "काम कराने जाते हैं तो चाय-बिस्किट खिलाकर भेज देते हैं, ऐसे सांसद का क्या काम?" इसी बीच राष्ट्रीय कुँवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शकरवाल ने वार्ड नंबर 29 में सड़क निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित विभाग को आवेदन दिया है। आवेदन के संदर्भ में कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया है कि BUIDCO आरा की एजेंसी द्वारा काजी टोला इमामबाड़ा से लेकर नाजरीगंज, डोड़ा जी के घर, काली मंदिर होते हुए सवेरा हॉस्पिटल के पास तक सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। हालांकि, मार्ग पर अतिक्रमण के कारण निर्धारित प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कार्य कराना संभव नहीं हो पा रहा है। बताया गया कि सवेरा हॉस्पिटल, काजी टोला मोड़ से माउंट लिटेरा किड्जी स्कूल, बसंत लाल के हाता होते हुए अहीरपुरवा मुख्य बाईपास मार्ग तक सड़क की वास्तविक चौड़ाई करीब 25 फीट से अधिक है। लेकिन अतिक्रमण के कारण कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई घटकर महज 6 से 8 फीट रह गई है। राष्ट्रीय कुँवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शकरवाल ने जनहित को ध्यान में रखते हुए मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उक्त मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इसके बाद ही निर्धारित प्राक्कलन के अनुसार ईंट सोलिंग एवं PCC कार्य कराया जाए, ताकि आम लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सड़क निर्माण का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा और भविष्य में आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।1
- पीरो के जनता दरबार में पहुँचे 7 में 2 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा बाकी पर कार्रवाई तेज आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को पीरो अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी रवीश कुमार ने की, जहां विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण एवं राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जनता दरबार में कुल 7 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर संबंधित पक्षों को तत्काल राहत दी गई। शाम 4:00 के करीब बताया गया वहीं शेष 5 मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनकी जांच के लिए संबंधित राजस्व कर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।1
- आरा शहर के नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्टीरियल क्वार्टर 8a में जदयू नेत्री के घर एक करोड़ की चोरी आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। आरा शहर के नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्टीरियल क्वार्टर 8a में जदयू नेत्री के घर लाखों की चोरी एंकर। आरा शहर में इन दोनों चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। ताजा मामला नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्ट्रियल क्वार्टर नंबर 8 ए का है । जहां पर चोरों ने लाखों रुपए के जेवर लैपटॉप और कैश की चोरी कर ली है। जदयू नेत्री सोनी कुमारी बजरंगी प्रसाद गुप्ता के घर लगभग एक करोड़ की चोरी हुई है। ग्रीहणी सोनी कुमारी ने बताया कि पटना हम लोग 2 दिन से गए हुए थे । पता चला कि रात में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया है । नवादा थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है । भोजपुर एसपी राज जैसे ही सूचना मिली पुलिस कर्मियों को भेज दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि एक सप्ताह के अंदर आरा शहर में मीरगंज आनंद नगर गोला मोहल्ला इलाके में भी चोरी हो चुकी है। मिनिस्टर क्वार्टर में जहां चोरी हुई है वहां से कुछ ही दूरी पर एसपी डीएसपी और नवादा थाना भी है ।1