Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहनिया के खुदरा गांव में 26.640 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार मोहनिया कैमूर:-थाना क्षेत्र के खुदरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के खुदरा निवासी मनीष यादव, पिता राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार, उसके पास से 18 लीटर देसी शराब और 8.640 लीटर विदेशी शराब, कुल 26.640 लीटर शराब बरामद की गयी।
Vinod kumar singh
मोहनिया के खुदरा गांव में 26.640 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार मोहनिया कैमूर:-थाना क्षेत्र के खुदरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के खुदरा निवासी मनीष यादव, पिता राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार, उसके पास से 18 लीटर देसी शराब और 8.640 लीटर विदेशी शराब, कुल 26.640 लीटर शराब बरामद की गयी।
More news from बिहार and nearby areas
- रामगढ़ मे सेना के जवान की मौत, नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने रामगढ़ में किया धरना प्रदर्शन और सड़क जाम, घटनास्थल पर मोहनिया एसडीएम और प्रभारी डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद...1
- आप खा रहे हो नकली दवा? 90 अस्पतालों तक पहुंचा फर्जी दवा रैकेट! बेंगलुरु में कथित फर्जी दवा रैकेट की जांच में कैंसर की दवाओं और ICU इंजेक्शन समेत कई दवाओं की सप्लाई का मामला सामने आया है। जांच में यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला होने और करीब 90 अस्पतालों तक दवाएं पहुंचने का दावा किया गया है। कैसे एक्सपायर्ड या घटिया दवाओं को नए लेबल के साथ बाजार में बेचे जाने का आरोप है? जानिए पूरी खबर। संदिग्ध या भारी डिस्काउंट वाली दवा खरीदते समय सावधानी बरतें और अधिकृत स्रोत से ही दवा लें। #FakeMedicine #नकलीदवा #MedicineScam #Bengaluru #DrugRacket #HealthScam #BreakingNews #AwaazEBharat1
- पुलिस अभिरक्षा में मृत अमरजीत के परिजनों से मिले सांसद मनोज राम, न्याय का दिया भरोसा। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड के रामडीहरा गांव में पुलिस अभिरक्षा में मृत अमरजीत कुमार यादव के परिजनों से सासाराम सांसद मनोज राम ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान सांसद मनोज राम ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए,इस दौरान सासाराम से राजद प्रत्याशी सतेंद्र शाह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अमरजीत कुमार यादव के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले में न्याय की मांग की,परिजनों ने सांसद के समक्ष घटना से जुड़ी अपनी बात रखी और निष्पक्ष जांच तथा न्याय की मांग की। सांसद ने परिवार को आश्वस्त किया कि मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास किया जाएगा।घटना के बाद गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।3
- हृदय गति रुकने से पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व सूबेदार सोभनाथ गुप्ता 🇮🇳हृदय गति रुकने से पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व हवलदार {भारतीय सेना} सोभनाथ गुप्ता🇮🇳 चहनियाँ विकास खंड के अंतर्गत स्थित रामगढ़ निवासी शोभनाथ जी का आज हेरिटेज हास्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। शोभनाथ गुप्ता को विगत रात से सीने में दर्द हुआ परिवार के सदस्य उनको आनन फानन में साधन की ब्यवस्था कर बनारस स्थित हेरिटेज हास्पिटल ले गये जहाँ उनका ईलाज चालू हुआ। परिवार के लोग और डाक्टर ने इनको बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन सारा कोशिश शोभनाथ जी को जीवन दान न दे सकी अंततः उनकी हृदय गति रुकने से अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। परिवार के लोग आज उनको लेकर घर आये और बडे सम्मान और सौहार्द के साथ अंतिम संस्कार के लिए तैयारी में लग गए। आपको बताते चलें कि शोभनाथ गुप्ता जी भारतीय सेना में एक मजबूत सिपाही के पद पर आसीन होकर देश सेवा काम लगे रहें उनकी कुशल और बीर गाथा से उनका प्रमोशन हवलदार पद तक गया और हवलदार पद से सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत होकर घर आने पर भी उनके देश भक्ति का जज्बा नहीं रुका वह हमेशा सामाजिक और देश से संबंधित सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थें। शोभनाथ जी के दो बेटे हैं ओमप्रकाश गुप्ता जो भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायरमेंट हुए हैं और दूसरे सारनाथ गुप्ता जो अपना स्वरोजगार करते हैं और उनके बेटे अमित गुप्ता विशाल गुप्ता और सूरज गुप्ता हैं।और शोभनाथ गुप्ता जी की पत्नी का नाम रामवती देवी है जिनका रो रो कर बुरा हाल है। आज सुबह जब उनका शव गांव में पहुंचातो लोगों की काफी भीड़ थी उन्हें तिरंगा में लपेटकर तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा तथा उनके विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों व गांव के पूर्व सेना के लोगों ने उनको सलामी दीऔर उनका अंतिम संस्कार के लिए बलुआ घाट पर लाया गया और उनका दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर गांव के बहुत से लोग उपस्थित थें सभी लोगों ने मिलकर इस भारतीय सेना के जवान को अंतिम सलामी दी और जय हिंद के घोष से साथ दाह संस्कार किया। रौशन जो वतन का नाम करते हैं 🇮🇳 बाद मरने के उन्हें सब सलाम करते हैं🇮🇳 तारीख उन्हीं की याद रहती है 🇮🇳 जो वतन के लिए खुद को कुर्बान कर देते हैं.🇮🇳।3
- जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 60 बच्चे, शौचालय और पानी की भी व्यवस्था नहीं 13 साल में ही जर्जर हो गया 2011-12 में बना भवन, टूटी चहारदीवारी से विद्यालय में असामाजिक तत्वों और पशुओं का प्रवेश धीना। बरहनी विकासखंड के सेवखरी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में जर्जर भवन के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में करीब 60 बच्चे नामांकित हैं, जबकि प्रतिदिन लगभग 18 से 22 बच्चों की ही उपस्थिति रहती है। वर्ष 2011-12 में निर्मित विद्यालय भवन निर्माण के करीब 13-14 वर्ष में ही जर्जर हो गया। भवन की हालत ऐसी है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। पेयजल की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं विद्यालय की चहारदीवारी करीब दो वर्षों से टूटी हुई है। इससे विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के आने-जाने के साथ ही पशु-पक्षियों का भी बसेरा बना हुआ है। ग्रामीण जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल यादव और मनोज गौड़ आदि ने बताया कि चहारदीवारी टूटने के बाद विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है। छात्र-छात्राओं के शौचालय भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कई बार समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी अजीत पाल ने बताया कि जर्जर भवन के संबंध में लिखा-पढ़ी कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। धन उपलब्ध होते ही विद्यालय का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।2
- चंदौली के धानापुर प्रजापति के कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू1
- चंदौली के विकास पुरुष की बात करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान1
- गाजीपुर,सदर ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष जी, PDA कार्यकर्ता सम्मान समारोह मे। गाजीपुर,सदर ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष जी, PDA कार्यकर्ता सम्मान समारोह मे। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1
- विनीत राय हत्याकांड में 1 लाख का इनामी सोनू यादव गिरफ्तार: अंधऊ हवाई पट्टी के पास कोतवाली पुलिस ने दबोचा, हत्या के बाद से था फरार । विनीत राय हत्याकांड में 1 लाख का इनामी सोनू यादव गिरफ्तार: अंधऊ हवाई पट्टी के पास कोतवाली पुलिस ने दबोचा, हत्या के बाद से था फरार गाजीपुर में चर्चित बिंदू होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की 29 मई की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड में वांछित और 1 लाख रुपये के इनामी आरोपी जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव को 12 सितंबर की रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर अंधऊ हवाई पट्टी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक विनीत राय हत्याकांड के बाद से ही सोनू यादव फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। करीब 25 वर्षीय सोनू मूल रूप से करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया कोडरताल का रहने वाला है और वर्तमान में गौसाबाद की कालिधाम कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार हत्याकांड में दर्ज मुकदमे में सोनू नामजद और वांछित था, जिसके चलते उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सोनू यादव का आपराधिक इतिहास भी लंबा है और 2018 से 2025 के बीच उसके खिलाफ कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम के मामले भी शामिल हैं।1