विदिशा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक यात्री के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया और उनका स्टेशन क्षेत्र में जुलूस निकाला। फरियादी सौरभ तोमर, जो विदिशा में एक शराब ठेकेदार के यहां काम करता है, 8 जुलाई को शेरपुरा इलाके में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देने गया था। इसी रंजिश के चलते 9 जुलाई की रात प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। जीआरपी थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शेरपुरा निवासी राकेश उर्फ पावर कुचबंदिया, शैलेन्द्र उर्फ चिंटू और फैसल उर्फ फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए इन आरोपियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जबकि एक नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस देकर छोड़ा गया। स्टेशन क्षेत्र में आरोपियों का जुलूस निकालकर पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है।
विदिशा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक यात्री के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर उनमें से तीन को गिरफ्तार कर
लिया और उनका स्टेशन क्षेत्र में जुलूस निकाला। फरियादी सौरभ तोमर, जो विदिशा में एक शराब ठेकेदार के यहां काम करता है, 8 जुलाई को शेरपुरा इलाके में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देने गया था। इसी रंजिश के चलते 9 जुलाई की रात प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चार लोगों
ने उसके साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। जीआरपी थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शेरपुरा निवासी राकेश उर्फ पावर कुचबंदिया, शैलेन्द्र उर्फ चिंटू और फैसल उर्फ फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए इन आरोपियों
का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जबकि एक नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस देकर छोड़ा गया। स्टेशन क्षेत्र में आरोपियों का जुलूस निकालकर पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है।
- विदिशा तहसील के ग्राम गुरारिया सेमरा का रहने वाला एक अहिरवार परिवार मारपीट के आरोपियों पर ठोस कार्रवाई न होने से परेशान होकर जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सांची निवासी एक युवक और उसके साथी ने बीते 23 मई को उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है। पीड़ितों ने बताया कि करारिया पुलिस द्वारा इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें गाली-गलौज कर धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने मीडिया के सामने आकर अपना दर्द साझा किया और एसपी से मारपीट के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।4
- दतिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के फैसले के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है। इस निर्णय का विरोध करते हुए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय के सामने जमा हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के गुस्से का आलम यह रहा कि उन्होंने हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन का असर शहर के जनजीवन पर भी देखने को मिला, जिसके चलते दतिया के कई बाजार बंद रहे। टिकट बदलने के पार्टी के फैसले को लेकर कार्यकर्ताओं की यह नाराजगी अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है और पूरे घटनाक्रम ने हलचल मचा दी है।1
- विदिशा के जिला अस्पताल में नवजात शिशु और अस्पताल गेट पर हुई डिलीवरी को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा तीन नर्स स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है। इस निलंबन कार्रवाई के विरोध में अस्पताल की सभी नर्सों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय का रुख किया और वहां पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। आक्रोशित नर्सों ने इस मामले में वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई करने और पूरे प्रकरण की स्पष्ट जांच कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। इस संबंध में जिला अस्पताल की नर्सों ने मीडिया से चर्चा कर अपनी बात साझा की है।4
- विदिशा रेलवे स्टेशन पर एक युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला है।1