बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को ग्रांट-इन-एड से जोड़ने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को ग्रांट-इन-एड से जोड़ने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी झांसी को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को स्ववित्तपोषित संस्था (SFS) के स्थान पर शीघ्र 100 प्रतिशत स्ववित्तपोषित से ग्रांट-इन-एड (Grant and Aid) व्यवस्था से जोड़ने तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि बुंदेलखंड आर्थिक रूप से पिछड़ा और अभावग्रस्त क्षेत्र है। धन की कमी के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। यदि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को ग्रांट-इन-एड की सुविधा प्रदान की जाती है तो क्षेत्र के विद्यार्थियों को कम आर्थिक बोझ में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और वे रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार हो सकेंगे। मोर्चा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह द्वारा भी इस संबंध में सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। ज्ञापन में विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की संविदा पर नियुक्ति का मुद्दा भी उठाया गया। मांग की गई कि शिक्षकों को उचित वेतन एवं बेहतर सेवा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर ढंग से संवार सकें। ज्ञापन में कहा गया कि बुंदेलखंड के अनेक अभिभावक महंगी फीस वहन करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय को एडेड संस्था का दर्जा मिलने से क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को स्ववित्तपोषित व्यवस्था से निकालकर एडेड नहीं किया गया तो संगठन मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के समक्ष विरोध दर्ज कराने के लिए सामूहिक अनशन एवं सार्वजनिक प्रदर्शन करेगा। मोर्चा ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में स्टाफ की कमी और आर्थिक अभाव के कारण बुंदेलखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में रघुराज शर्मा, गिरजा शंकर राय, अनिल कश्यप, प्रदीप नाथ झा एडवोकेट, सी.डी. लिटोरिया, साहिदा बेगम, योगेंद्र मिश्रा उर्फ टाफीमैन, नरेश वर्मा, उत्कर्ष साहू, प्रभु दयाल कुशवाहा, प्रेम सेपरे, गोलू ठाकुर, ब्रजेश राय, विजय रायकवार, शंकर रायकवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- ऐसे बाबाओं से सावधान और सतर्क रहें मऊरानीपुर सर्राफा बाजार मे बाबा ने किया वशीकरण कर लूट 10 ग्राम सोना 17000 रू सागर मार्केट मऊरानीपुर1
- गणेश उत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, डॉ. संदीप सरावगी ने की आरती गणेश उत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, डॉ. संदीप सरावगी ने की आरती बगीचे का राजा समिति और बलदाऊ जी मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना झांसी। गणेश उत्सव के अवसर पर नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पुलिया नंबर 9 स्थित बगीचे का राजा समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती में सहभागिता की। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने भी पहुंचकर भगवान गणेश की आरती की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान मंदिर परिसर भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में नमन शर्मा, रूपचंद गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, विष्णु बुंदेला, रवि शर्मा, शैलेश, सागर, मुकुल, आदित्य, रोहित, सौरभ, बसंत, लोकेश, पवन, अभय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।इसी क्रम में सदर बाजार स्थित बलदाऊ जी मंदिर में भी धार्मिक आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना के उपरांत आरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। डॉ. संदीप सरावगी ने मंदिर पहुंचकर आरती में भाग लिया औरविधि-विधान से पूजा-अर्चना की आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाते हुए परिवार, समाज और नगर की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पंडित ऋषभ शुक्ला, विश्वास साहू, धीरज अग्रवाल, आदर्श यादव, लकी शुक्ला, सचिन शर्मा, आदर्श साहू, सक्षम, राजू मिश्रा, नकुल पाठक सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।दोनों धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकजुटता का संदेश देखने को मिला। पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।1
- गणेश उत्सव में गूंजे भक्ति के स्वर, डॉ. संदीप सरावगी ने की आरती1
- *सड़क के गड्ढों के लिए मोदी फार्मूला अपनाएंगे: अरविंद वशिष्ठ* सड़क के गड्ढों के लिए मोदी फार्मूला अपनाएंगे: अरविंद वशिष्ठ* झाँसी। आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी को श्रीमान जिलाधिकारी के माध्यम से महानगर में चौतरफा सड़क पर गहरे गहरे गड्ढों को लेकर ज्ञापन दिया गया। उक्त अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महानगर में चारों तरफ गहरे -गहरे गड्ढे हैं, ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां गड्ढे न हो बड़ा गाँव गेट अंदर-बाहर उन्नाव गेट अंदर,बाहर यहाँ तक कि जो मुख्य सड़कें हैं उनमें भी गहरे गहरे गड्ढे हैं, जिस कारण आए दिन वृद्ध, महिलाएं एवं बालिकाएं स्कूटी से गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं,यहां तक कि सड़क पर चलने वाले ई रिक्शा गड्ढों के कारण बीचों बीच चलते हैं, जिससे जहाँ तहाँ ट्रैफिक जैम की समस्या बढ़ी हुई है, यदि गलती से ई रिक्शा गड्ढे में चला जाता है तो वह पलट जाता है जिससे बैठी हुई सवारी एवं आसपास चल रहे लोग चोटिल हो जाते हैं। यदि समस्या हल नहीं होती है तो हम लोग मोदी फार्मूला अपनाएंगे जिसमें गड्ढों के चारों तरफ खड़े होकर थाली बजाएंगे और शंख बजाएंगे क्योंकि जब कोरोना चरम सीमा पर था लोग कोरोना से मर रहे थे देश में त्राहि त्राहि मची थी तब मोदी जी ने यह फार्मूला दिया था और अब भी त्राहि त्राहि का माहौल है। अब हम इसी फॉर्मूला को अपनाएंगे।यदि फिर भी समस्या हल नहीं होती तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर गड्ढे भरने का काम करेंगे। उक्त अवसर पर सर्वश्री सतेंद्र पुरी गोस्वामी (जिलाध्यक्ष) व्यापार सभा,मौहर सिंह राठौर,महीपत झा, संचय लाल, विष्णुयादव,सुमित(जिलासचिव),मनोज यादव, अनुराग , नवाजिश राइन, हैदर अली,हनीफ भाई,मनीष कश्यप, अभिषेक दीक्षित,आशीष वाजपई,आदिलखान ,रिजवान,,समीरउलहक़,,आलोक,समीर, शाकिब अहमद, आदि उपस्थित रहे।1
- बबीना में धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरण बबीना। गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर मंगलवार को बबीना में गणपति प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। विभिन्न स्थानों से गणपति प्रतिमाओं के साथ आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इनमें गणपति जी और छावनी बाग के राजा की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रास्तेभर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। यात्रा में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान बबीना के युवाओं की ओर से श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रसाद वितरण किया गया। युवाओं ने हलवा, सरबत सहित विभिन्न प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किए। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और युवाओं के इस सेवा कार्य की सराहना की। सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही बबीना पुलिस विसर्जन यात्रा को लेकर बबीना पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मी यात्रा मार्ग पर तैनात रहे और भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिस की मौजूदगी में विसर्जन यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। गणपति प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते समय श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी। झांकियों, श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रसाद वितरण के चलते पूरे आयोजन में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।1
- नगर इंदरगढ़ में धूमधाम से निकले सजे-धजे गणपति महाराज* 🙏 *नगर इंदरगढ़ में धूमधाम से निकले सजे-धजे गणपति महाराज* *****"""""********""""********""""***** नगर इंदरगढ़ के विभिन्न पण्डालों में बिराजे गणपति जी महाराज डोल ग्यारस के दिन सज-धजकर नगर भ्रमण पर निकले। डोल ग्यारस पर नगर इंदरगढ़ के अंदर बस्ती में प्राचीन मंदिरों जैसे राम-जानकी मंदिर , हरि शंकरी मंदिर,बिहारी मंदिर,बालाजी मंदिर के देव भी पूरी साज-सज्जा से अपने पुजारियों के साथ नगर भ्रमण पर शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। प्राचीन परंपरा के अनुसार गोल ग्यारस निकलने बाली देवों की शोभायात्रा के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित धर्मप्रेमी जनता जनार्दन ने श्री देवों पर पुष्प वर्षा की तथा प्रसाद अर्पण किया एवं सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान तहसीलदार इंदरगढ़ पटवारी मनोज गुप्ता सहित नगर निरीक्षक इंदरगढ़ गौरव शर्मा एवं लांच थाना प्रभारी भुवनेश्वर शर्मा पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में उपस्थित रहे।1
- शासकीय हाईस्कूल चोपरा में उमंग दिवस पर उमंग संवाद कार्यक्रम आयोजित दतिया। शासकीय हाईस्कूल चोपरा में उमंग दिवस के अवसर पर उमंग संवाद कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुनेंद्र शेजवार, विशिष्ट अतिथि रामजीशरण राय, उप निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं विनोद मिश्रा सुरमणि सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उमंग कॉर्नर के उद्घाटन और उमंग एंथम के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उमंग बैच लगाए गए तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में निधि मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- थाना बबीना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मथुरापुरा माता मंदिर के पास दिनांक 22-09-2026 को एक सड़क दुर्घटना की घटना घटित हुई है। इस घटना में वाहन संख्या UP14DH5301 के चालक द्वारा तेज व लापरवाह तरीके से वाहन चलाकर वहां खड़े कुछ लोगों को टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में कुल 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों से हुई वार्ता के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति वर्तमान में स्टेबल है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है तथा चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह की वीडियो बाइट-1