logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चनपटिया में कांग्रेस के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन, विधायक ने कहा-जनता की समस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र। चनपटिया में कांग्रेस का अपना कोई कार्यालय नहीं था, केवल कार्यालय के लिए जमीन उपलब्ध थी। लंबे समय से चली आ रही इस कमी को दूर करते हुए अब उसी जमीन पर कांग्रेस का नवनिर्मित कार्यालय तैयार किया गया है। मंगलवार को चनपटिया विधायक श्री अभिषेक रंजन जी ने विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया।इस नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय का निर्माण विधायक श्री अभिषेक रंजन जी के पिता श्री ओम प्रकाश प्रसाद जी द्वारा कराया गया है। कार्यालय के निर्माण से चनपटिया कांग्रेस संगठन को पहली बार अपना स्थायी कार्यालय मिला है। इससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने के लिए एक स्थायी मंच उपलब्ध होगा।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि चनपटिया की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विश्वास से उन्हें विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। यहां से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। विधायक ने घोषणा की कि प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वे स्वयं कांग्रेस कार्यालय में बैठेंगे और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है और कांग्रेस कार्यालय इसी संवाद का स्थायी माध्यम बनेगा।उन्होंने कार्यालय निर्माण के लिए अपने पिता श्री ओम प्रकाश प्रसाद जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय चनपटिया कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा। आने वाले समय में यहां नियमित रूप से संगठनात्मक बैठकें एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्री रमेश मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष श्री शिवकुमार पुजारी, नेहाल अहमद, सुनील कुमार, मकबूल, युवा विधानसभा अध्यक्ष श्री उदय कुमार, अजीत कुशवाहा, रंजन कुमार, विकास दुबे, आनंद चौबे, विनोद पांडेय, शत्रुघ्न सिंह सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

19 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
19 hrs ago

चनपटिया में कांग्रेस के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन, विधायक ने कहा-जनता की समस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र। चनपटिया में कांग्रेस का अपना कोई कार्यालय नहीं था, केवल कार्यालय के लिए जमीन उपलब्ध थी। लंबे समय से चली आ रही इस कमी को दूर करते हुए अब उसी जमीन पर कांग्रेस का नवनिर्मित कार्यालय तैयार किया गया है। मंगलवार को चनपटिया विधायक श्री अभिषेक रंजन जी ने विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया।इस नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय का निर्माण विधायक श्री अभिषेक रंजन जी के पिता श्री

ओम प्रकाश प्रसाद जी द्वारा कराया गया है। कार्यालय के निर्माण से चनपटिया कांग्रेस संगठन को पहली बार अपना स्थायी कार्यालय मिला है। इससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने के लिए एक स्थायी मंच उपलब्ध होगा।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि चनपटिया की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विश्वास से उन्हें विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के विश्वास और

जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। यहां से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। विधायक ने घोषणा की कि प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वे स्वयं कांग्रेस कार्यालय में बैठेंगे और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है और कांग्रेस कार्यालय इसी संवाद का स्थायी माध्यम बनेगा।उन्होंने कार्यालय निर्माण के लिए अपने पिता श्री

ओम प्रकाश प्रसाद जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय चनपटिया कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा। आने वाले समय में यहां नियमित रूप से संगठनात्मक बैठकें एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्री रमेश मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष श्री शिवकुमार पुजारी, नेहाल अहमद, सुनील कुमार, मकबूल, युवा विधानसभा अध्यक्ष श्री उदय कुमार, अजीत कुशवाहा, रंजन कुमार, विकास दुबे, आनंद चौबे, विनोद पांडेय, शत्रुघ्न सिंह सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार सरकार के नए दिशानिर्देश के तहत पेपरलेस प्रक्रिया से हो रहा दस्तावेजों का निबंधन बिहार सरकार के नए दिशानिर्देश के तहत पेपरलेस प्रक्रिया से हो रहा दस्तावेजों का निबंधन
    1
    बिहार सरकार के नए दिशानिर्देश के तहत पेपरलेस प्रक्रिया से हो रहा दस्तावेजों का निबंधन
बिहार सरकार के नए दिशानिर्देश के तहत पेपरलेस प्रक्रिया से हो रहा दस्तावेजों का निबंधन
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    57 min ago
  • नगर निगम में पार्क विवाद पर बवाल, महिला पार्षद से मारपीट के आरोप में पार्षद पुत्र हिरासत में बेतिया नगर निगम में आज कालीबाग फील्ड पर पार्क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। उप मेयर गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान महिला पार्षद रूही सिंह के साथ एक पार्षद पुत्र ने हाथापाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पार्षद पुत्र को हिरासत में लेकर नगर थाने में पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, आरोपित पक्ष ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और फुटेज की जांच से पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। विवाद के बाद तनाव को देखते हुए नगर निगम परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
    1
    नगर निगम में पार्क विवाद पर बवाल, महिला पार्षद से मारपीट के आरोप में पार्षद पुत्र हिरासत में
बेतिया नगर निगम में आज कालीबाग फील्ड पर पार्क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। उप मेयर गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान महिला पार्षद रूही सिंह के साथ एक पार्षद पुत्र ने हाथापाई की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पार्षद पुत्र को हिरासत में लेकर नगर थाने में पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, आरोपित पक्ष ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और फुटेज की जांच से पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।
मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। विवाद के बाद तनाव को देखते हुए नगर निगम परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Indian team Ko agar WTC ke race mein banaa rahana tha to shrilanka ko harana bahut hi jyada jaruri tha
    1
    Indian team Ko agar WTC ke race mein banaa rahana tha to shrilanka ko harana bahut hi jyada jaruri tha
    user_DIPAK D Hub CRICKETER
    DIPAK D Hub CRICKETER
    Cricket club बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • मझरिया शेख पंचायत में महावीरी झंडा मेले पर हुआ महादंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम ।। मझरिया शेख पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में महावीरी झंडा मेला के अवसर पर महादंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया हरिलाल यादव ने की। दंगल का उद्घाटन संयुक्त रूप से सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि दीपू कुशवाहां ,मुखिया हरिलाल यादव, मुखिया प्रतिनिधि मोहन गुप्ता, प्रभु यादव, सरपंच संजय पटेल एवं जलेसर यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. संजय जायसवाल को माथे पर पगड़ी बांधकर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दंगल प्रतियोगिता में राजस्थान, झांसी, अयोध्या और बक्सर सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। प्रतियोगिता के पहले राउंड में राजस्थान के शैतान सिंह पहलवान और जगीरा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शैतान सिंह पहलवान राजस्थान ने जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में झांसी के सुरेंद्र पहलवान और अयोध्या के बाबा रामदास पहलवान आमने-सामने हुए। कड़े मुकाबले के बाद बाबा रामदास पहलवान अयोध्या विजयी रहे। तीसरे राउंड में बक्सर के इमरान पहलवान और राजस्थान के सुनील पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें इमरान पहलवान बक्सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। पहलवानों के दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया। मेले एवं दंगल प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विकास कुमार, विश्वनाथ सिंह सहित पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आयोजन को सफल बनाने में दिलीप यादव, अवधेश यादव, राजेश यादव एवं वासदेव यादव की सराहनीय भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान पूरा परिसर दर्शकों की भीड़ और उत्साह से गुलजार रहा।
    4
    मझरिया शेख पंचायत में महावीरी झंडा मेले पर हुआ महादंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम ।।

मझरिया शेख पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में महावीरी झंडा मेला के अवसर पर महादंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया हरिलाल यादव ने की। दंगल का उद्घाटन संयुक्त रूप से सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि दीपू कुशवाहां ,मुखिया हरिलाल यादव, मुखिया प्रतिनिधि मोहन गुप्ता, प्रभु यादव, सरपंच संजय पटेल एवं जलेसर यादव ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सांसद डॉ. संजय जायसवाल को माथे पर पगड़ी बांधकर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दंगल प्रतियोगिता में राजस्थान, झांसी, अयोध्या और बक्सर सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
प्रतियोगिता के पहले राउंड में राजस्थान के शैतान सिंह पहलवान और जगीरा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शैतान सिंह पहलवान राजस्थान ने जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में झांसी के सुरेंद्र पहलवान और अयोध्या के बाबा रामदास पहलवान आमने-सामने हुए। कड़े मुकाबले के बाद बाबा रामदास पहलवान अयोध्या विजयी रहे।
तीसरे राउंड में बक्सर के इमरान पहलवान और राजस्थान के सुनील पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें इमरान पहलवान बक्सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। पहलवानों के दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया।
मेले एवं दंगल प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विकास कुमार, विश्वनाथ सिंह सहित पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आयोजन को सफल बनाने में दिलीप यादव, अवधेश यादव, राजेश यादव एवं वासदेव यादव की सराहनीय भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान पूरा परिसर दर्शकों की भीड़ और उत्साह से गुलजार रहा।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • नगर निगम कार्यालय मे बैठक के दौरान लोगो ने पहुंचकर किया हंगामा नगर निगम में बैठक के दौरान कालीबाग मंदिर में प्रस्तावित पार्क को लेकर उसका विरोध कर रहे लोगों द्वारा महापौर से मिलने की कोशिश की गई। जैसा कि बताया जा रहा है की बैठक के दौरान महापौर ने लोगों को मिलने से मना किया जिसके बाद लोग उत्तेजित हो गए आपको बता देती पिछले कई दिनों से कालिबाग मंदिर में परिसर में पार्क के निर्माण की नगर निगम की योजना का वहां से कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध जारी है इसी संबंध में वहाँ के लोग वहां महापौर से मिलने पहुंचे थे। मौके पर उपमंहापौर के पुत्र समेत स्थानीय पार्षद लोगो को समझाते दिखे
    1
    नगर निगम कार्यालय मे बैठक के दौरान लोगो ने पहुंचकर किया हंगामा 
नगर निगम में बैठक के दौरान कालीबाग मंदिर में प्रस्तावित पार्क को लेकर उसका विरोध कर रहे लोगों द्वारा महापौर से मिलने की कोशिश की गई।
जैसा कि बताया जा रहा है की बैठक के दौरान महापौर ने लोगों को मिलने से मना किया 
जिसके बाद लोग उत्तेजित हो गए
आपको बता देती पिछले कई दिनों से कालिबाग मंदिर में परिसर में पार्क के निर्माण की नगर निगम की योजना का वहां से कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध जारी है इसी संबंध में वहाँ के लोग वहां महापौर से मिलने पहुंचे थे।
मौके पर उपमंहापौर के पुत्र समेत स्थानीय पार्षद लोगो को समझाते दिखे
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • सुगौली-रामगढ़वा में गरीब परिवारों को जमीन का लाभ, घर बनाने के लिए मिलेगी सहायता राशि गरीब परिवारों को जमीन और आवास के लिए सहायता, संजय जायसवाल व बाबलू गुप्ता की पहल हेडिंग: गरीबों को मिली सरकारी जमीन, आवास के लिए भी सहायता राशि एंकर: पूर्वी चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है। सुगौली और रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में गरीब और भूमिहीन परिवारों को सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल और विधायक बाबलू गुप्ता की मौजूदगी में गरीब परिवारों को जमीन का लाभ दिलाने की दिशा में कदम उठाया गया। जिन परिवारों के पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं थी, उन्हें सरकारी जमीन उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवास निर्माण के लिए सहायता राशि भी दिए जाने की बात सामने आई है। इस पहल से गरीब परिवारों को अपना पक्का घर बनाने में मदद मिलेगी। KSR Bihar News के लिए यह पहल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखी जा रही है। #KSRBiharNews #SanjayJaiswal #BabluGupta #Sugauli #Ramgarhwa #Motihari #PurviChamparan #GaribParivar #SarkariJamin #AwasYojana #AbhiyanBasera #BiharNews
    1
    सुगौली-रामगढ़वा में गरीब परिवारों को जमीन का लाभ, घर बनाने के लिए मिलेगी सहायता राशि


गरीब परिवारों को जमीन और आवास के लिए सहायता, संजय जायसवाल व बाबलू गुप्ता की पहल
हेडिंग:
गरीबों को मिली सरकारी जमीन, आवास के लिए भी सहायता राशि
एंकर:
पूर्वी चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है। सुगौली और रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में गरीब और भूमिहीन परिवारों को सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल और विधायक बाबलू गुप्ता की मौजूदगी में गरीब परिवारों को जमीन का लाभ दिलाने की दिशा में कदम उठाया गया।
जिन परिवारों के पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं थी, उन्हें सरकारी जमीन उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवास निर्माण के लिए सहायता राशि भी दिए जाने की बात सामने आई है। इस पहल से गरीब परिवारों को अपना पक्का घर बनाने में मदद मिलेगी।
KSR Bihar News के लिए यह पहल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखी जा रही है।
#KSRBiharNews #SanjayJaiswal #BabluGupta #Sugauli #Ramgarhwa #Motihari #PurviChamparan #GaribParivar #SarkariJamin #AwasYojana #AbhiyanBasera #BiharNews
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • मदन माता के स्थान पर भक्तों होता दिक्कत रास्ता बड़े खराब
    1
    मदन माता के स्थान पर भक्तों होता दिक्कत रास्ता बड़े खराब
    user_User10338 भोजपुरिया गांव सामाच
    User10338 भोजपुरिया गांव सामाच
    नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • सरिसवा बाजार में पीपल के पेड़ पर दिखा ‘ब्रह्म बाबा’ का स्वरूप, उमड़ी आस्था की भीड़ सरिसवा बाजार में पीपल के पेड़ पर दिखा ‘ब्रह्म बाबा’ का स्वरूप, उमड़ी आस्था की भीड़
    1
    सरिसवा बाजार में पीपल के पेड़ पर दिखा ‘ब्रह्म बाबा’ का स्वरूप, उमड़ी आस्था की भीड़
सरिसवा बाजार में पीपल के पेड़ पर दिखा ‘ब्रह्म बाबा’ का स्वरूप, उमड़ी आस्था की भीड़
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.