Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्रुखाबाद-बदायूँ हाईवे पर 151 लीटर कांवड़ संग पटना देवकली मंदिर पहुँचे श्रद्धालु, डीजे की धुन पर जमकर झूमे। सावन के दूसरे सोमवार पर फर्रुखाबाद-बदायूँ स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। परौर क्षेत्र से रामगंगा नदी का जल भरकर युवा 151 लीटर की विशाल कांवड़ लेकर दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली मंदिर पहुँचे। रास्ते भर श्रद्धालु डीजे की धुनों पर झूमते नज़र आए, वहीं मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
Aawam ki Aawaz 24
फर्रुखाबाद-बदायूँ हाईवे पर 151 लीटर कांवड़ संग पटना देवकली मंदिर पहुँचे श्रद्धालु, डीजे की धुन पर जमकर झूमे। सावन के दूसरे सोमवार पर फर्रुखाबाद-बदायूँ स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। परौर क्षेत्र से रामगंगा नदी का जल भरकर युवा 151 लीटर की विशाल कांवड़ लेकर दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली मंदिर पहुँचे। रास्ते भर श्रद्धालु डीजे की धुनों पर झूमते नज़र आए, वहीं मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फर्रुखाबाद: ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को हटाने का आरोप, डीएम तक पहुंची शिकायत शानू खान, जिला संवाददाता फर्रुखाबाद में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को बिना सूचना और नोटिस हटाए जाने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए लोगों को लगाए जाने और इसके एवज में पैसे लिए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर समेत कई कर्मचारी ठेके पर काम कर रहे थे। एक इलेक्ट्रिशियन के ड्यूटी के दौरान पैर में फ्रैक्चर हो गया था। आरोप है कि उस समय उसे आश्वासन दिया गया कि ठीक होने के बाद दोबारा इलेक्ट्रिशियन के पद पर काम कराया जाएगा। लेकिन कर्मचारी का आरोप है कि 4 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे पंप की चाबी लेकर ड्यूटी करने पहुंचने पर उसे काम करने से मना कर दिया गया। इसके बाद इलेक्ट्रिशियन के पद पर किसी दूसरे व्यक्ति को रखे जाने का आरोप लगाया गया। पीड़ित कर्मचारी का कहना है कि पैर टूटने के बावजूद उसकी मेडिकल स्थिति को ध्यान में नहीं रखा गया और करीब 15 दिन की अनुपस्थिति लगाकर वेतन भी काट लिया गया। कर्मचारी के मुताबिक, वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला है और लगातार काम पर वापस लेने का आश्वासन दिया जा रहा है। मामले को लेकर कर्मचारी संघ की ओर से जेई, मुख्य अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और जिलाधिकारी तक शिकायत किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि करीब 3 से 4 बार शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब सवाल यह है कि क्या पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों के अनुसार हुई, और क्या वास्तव में किसी तरह का लेन-देन हुआ? फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित विभाग और ठेकेदार का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और साफ हो सकेगी।1
- जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जे का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर छिछनी का जैतपुर निवासी दिनेश कुमार ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर जमीन की पैमाइश कराने और अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है। शिकायती पत्र में दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी जमीन गाटा संख्या 968, रकबा 0.3640 हेक्टेयर है। आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि के बावजूद कुछ लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पूर्व में राजस्व विभाग द्वारा भूमि की जांच एवं पैमाइश की कार्रवाई की गई थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने जिलाधिकारी से राजस्व टीम गठित कर मौके पर जमीन की पुनः पैमाइश कराने तथा अभिलेखों के अनुसार भूमि की स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है। शिकायत कर्ता दिनेश कुमार ने प्रशासन से पुश्तैनी भूमि को कब्जामुक्त कराने और विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने दबंगों से साठ गांठ करके दबंगों को जमीन पर निर्माण कर शुरू करा दिया पीड़ित ने थाना पुलिस से निर्माण कार्य रोकने की शिकायत की थी लेकिन भाजपा के एक नेता के दबाव में पुलिस कार्यवाही कमजोर हो गई है जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जे का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर छिछनी का जैतपुर निवासी दिनेश कुमार ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर जमीन की पैमाइश कराने और अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है। शिकायती पत्र में दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी जमीन गाटा संख्या 968, रकबा 0.3640 हेक्टेयर है। आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि के बावजूद कुछ लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पूर्व में राजस्व विभाग द्वारा भूमि की जांच एवं पैमाइश की कार्रवाई की गई थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने जिलाधिकारी से राजस्व टीम गठित कर मौके पर जमीन की पुनः पैमाइश कराने तथा अभिलेखों के अनुसार भूमि की स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है। शिकायत कर्ता दिनेश कुमार ने प्रशासन से पुश्तैनी भूमि को कब्जामुक्त कराने और विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने दबंगों से साठ गांठ करके दबंगों को जमीन पर निर्माण कर शुरू करा दिया पीड़ित ने थाना पुलिस से निर्माण कार्य रोकने की शिकायत की थी लेकिन भाजपा के एक नेता के दबाव में पुलिस कार्यवाही कमजोर हो गई है1
- CITY NEWS: बाढ़ प्रभावित गांव में लगा सुपरस्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर1
- राजपूत करणी सेना की बैठक में संगठन विस्तार और 13 अगस्त की यात्रा पर चर्चा। पत्रकार आर्यन बाजपेई फर्रुखाबाद। राजपूत करणी सेना की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर के निवास दीनदयाल बाग, पांचाल घाट रोड पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने की। इसमें संगठन के विस्तार और 13 अगस्त को प्रस्तावित ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ को लेकर रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें शासन-प्रशासन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और यात्रा में शांतिपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में जनपद स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए कई नई नियुक्तियां की गईं। वैभव सोमवंशी को जिला प्रवक्ता, संजय सिंह राठौर और अखिलेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष, अभय प्रताप सिंह राठौर को जिला मीडिया प्रभारी तथा अभिषेक सिंह राठौर को जिला आईटी सेल प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा गुलाब सिंह को ग्राम पंचायत अध्यक्ष गंगोली, संजीव चौहान को ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेपुर, अमन सिंह राठौर को ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर, मनमोहन सिंह चंदेल को जिला सहसचिव, अभय सिंह चौहान को विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर, मिथुन तोमर को ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज, भोले रावत को ब्लॉक उपाध्यक्ष नवाबगंज और अभय प्रताप सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मदाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में दो दर्जन से अधिक लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त पदाधिकारियों और नए सदस्यों से संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी से काम करने का संकल्प लिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर ने यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक न्याय, समान अवसर और अधिकारों के मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 13 अगस्त की यात्रा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क बढ़ाने की अपील की। जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने कहा कि संगठन का विस्तार सिर्फ पदों तक सीमित नहीं रहेगा। गांव, ब्लॉक और विधानसभा स्तर तक इसे मजबूत किया जाएगा। बैठक में जिला प्रभारी अरविंद चौहान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने 13 अगस्त की ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से सफल बनाने का संकल्प लिया।4
- CITY NEWS: बाढ़ प्रभावित बच्चों ने बनाई तिरंगे की मनमोहक तस्वीरें1
- कन्नौज: पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े खूनी खेल! 😱 सकरावा के पेट्रोल पंप पर आज सुबह-सुबह दबंगों की सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। कांकरपुर के रहने वाले दो भाई जब डीजल लेने पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बैठे 4 लोगों ने उन्हें घेर लिया। गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। 🔪🩸 गनीमत रही कि वहां मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों की जान बचा ली, वरना बड़ा अनर्थ हो सकता था। पीड़ित भाइयों ने सकरावा थाने में नामजद तहरीर दे दी है। अब देखना है पुलिस इन दबंगों पर क्या एक्शन लेती है! 👇 #Kannauj #Sakrava #UPCrime #PetrolPumpAttack #KannaujNews UPPolice CrimeNews BreakingNews LocalNews KannaujUpdates कन्नौज: पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े खूनी खेल! 😱 सकरावा के पेट्रोल पंप पर आज सुबह-सुबह दबंगों की सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। कांकरपुर के रहने वाले दो भाई जब डीजल लेने पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बैठे 4 लोगों ने उन्हें घेर लिया। गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। 🔪🩸 गनीमत रही कि वहां मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों की जान बचा ली, वरना बड़ा अनर्थ हो सकता था। पीड़ित भाइयों ने सकरावा थाने में नामजद तहरीर दे दी है। अब देखना है पुलिस इन दबंगों पर क्या एक्शन लेती है! 👇 #Kannauj #Sakrava #UPCrime #PetrolPumpAttack #KannaujNews UPPolice CrimeNews BreakingNews LocalNews KannaujUpdates1