Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sadik Ahmad Journalist
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी हिरासत में, 23 मोबाइल बरामद जनपद मऊ में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। इनके कब्जे से कुल 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें 17 मोबाइल चोरी के पाए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पर दर्ज मुकदमा संख्या 11/2026 की विवेचना के दौरान निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक, तकनीकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास रामलीला मैदान से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों, सब्जी मंडियों और प्रमुख बाजारों में लोगों का ध्यान भटकाकर उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के बाद मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाते और नया यूपीआई बनाकर पीड़ितों के बैंक खातों से रुपये निकाल लेते थे। इसके बाद चोरी के मोबाइल झारखंड ले जाकर साइबर अपराधियों को बेच देते थे। जांच में यह भी सामने आया कि मुकदमा संख्या 11/2026 से संबंधित एक वीवो मोबाइल, जो मोहम्मदाबाद सब्जी मंडी से चोरी हुआ था, उसका इस्तेमाल कर आरोपियों ने यूपीआई के माध्यम से खाते से धनराशि निकाल ली और बाद में मोबाइल झारखंड में बेच दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी दो-दो के समूह में वारदात को अंजाम देते थे। एक व्यक्ति पीड़ित का ध्यान भटकाता था, जबकि दूसरा उसकी जेब से मोबाइल निकाल लेता था। यदि चोरी हुए मोबाइल की सिम बैंक खाते से जुड़ी होती थी तो उसका दुरुपयोग कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर नकदी हासिल की जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319, 317, 111(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी बरामद मोबाइलों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया शुरू जनपद बलिया की कोतवाली पुलिस ने मारपीट और गंभीर विवाद से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई की रात कदम चौराहा स्थित टोलटैक्स जीप स्टैंड के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक युवक घायल हो गया था। इस मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह जापलिनगंज निवासी गोलू पटेल उर्फ बजरंगी पटेल (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- #alluarjun #मेरा #उधार कब #देगा लड़ाएगा #comedy #funny #trending #viral #funnymoment #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g1
- लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास" *MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव* कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। #MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist #BahujanKiAwaazAbdulRahman1
- महादेवा घाट पर अब विश्वामित्र सेना द्वारा हर पूर्णिमा को भव्य गंगा आरती महादेवा घाट पर अब विश्वामित्र सेना द्वारा हर पूर्णिमा को भव्य गंगा आरती1
- महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बाल लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर की जागरुक3
- बलिया ➡थाली में नहीं हाथ में रोटी सब्जी लेकर खा रहे बच्चे ➡मिड डे मील के दौरान स्कूल परिसर का नजारा ➡हाथों में रोटी सब्जी लेकर खाते बच्चों का वीडियो ➡BSA ने अध्यापक, रसोईया, अनुदेशक को किया तलब ➡बेल्थरा रोड कंपोजिट विद्यालय पलिया सियर का मामला #Ballia #UttarPradesh #NewsUpdate @thisissanjubjp @dmballia @UPGovt1
- बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय मार्ग की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत और उसे गड्ढा मुक्त कराने की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता के माध्यम से सौंपते हुए जनहित में तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग ब्लॉक कार्यालय के अलावा विद्यालय, प्रसव केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पशु चिकित्सालय तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और मरीजों, स्कूली बच्चों तथा आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो ब्लॉक मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान निलकू भाई रौशन, मनोज ठाकुर, सुरेश कनौजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में एयरगन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी रघौली थाना घोसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 299, 3(5) तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरगन से गोली मारकर बंदर के बच्चे की मौत कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बंदर के बच्चे का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध घोसी थाने में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।3