झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद बिलासपुर के 4 वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सोमवार को एक साथ नामांकन भरा झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद बिलासपुर के 4 वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सोमवार को एक साथ नामांकन भरा। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल की मौजूदगी में रोहल वार्ड से जरनैल चंदेल, जेजवीं वार्ड से बबिता देवी, जांगला वार्ड से अनूप महाजन तथा बड़गांव वार्ड से सरवण कुमार के नामांकन पर उमड़ी हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ ने इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की एकजुटता के साथ ही गहरी पैठ का अहसास भी बखूबी करवाया। जीतराम कटवाल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र का तीसरा सबसे बड़ा स्तंभ हैं। पंचायती राज व्यवस्था तभी सशक्त होगी, जब गांव खुशहाल होंगे। गांवों की खुशहाली से प्रदेश मजबूत होगा, जिससे भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में और भी अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा। भाजपा के लिए राजनीति सत्ता हासिल करने का नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जिला परिषद के चारों वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी इसी भावना के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। वे केवल उम्मीदवार नहीं, बल्कि गांव की आवाज, विकास की प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण के वाहक हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार, परिवार और एक अनुशासित संगठन है। संगठन की यही शक्ति भाजपा को हर चुनाव में विजय दिलाती है और यही संगठन पंचायत और गांव स्तर पर विकास की गंगा बहाता है। जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प तभी साकार होगा, जब अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का उजाला पहुंचेगा। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र भाजपा का केवल नारा नहीं, बल्कि पार्टी की कार्य संस्कृति है। पंचायत स्तर पर सही नेतृत्व का चयन इसी विचारधारा को जमीनी हकीकत में बदलता है। पंचायत चुनाव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गांव की दिशा और दशा तय करने का अवसर होते हैं। ऐसे में राष्ट्रवादी सोच, पारदर्शी कार्यशैली और विकास की प्रतिबद्धता रखने वाले उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन देना सभी का दायित्व है। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आह्वान किया कि वे जिला परिषद के भाजपा समर्थित सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाकर पंचायत स्तर पर विकास की नई इबारत लिखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल व शाहतलाई मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा के साथ ही हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद बिलासपुर के 4 वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सोमवार को एक साथ नामांकन भरा झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद बिलासपुर के 4 वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सोमवार को एक साथ नामांकन भरा। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल की मौजूदगी में रोहल वार्ड से जरनैल चंदेल, जेजवीं वार्ड से बबिता देवी, जांगला वार्ड से अनूप महाजन तथा बड़गांव वार्ड से सरवण कुमार के नामांकन पर उमड़ी हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ ने इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की एकजुटता के साथ ही गहरी पैठ का अहसास भी बखूबी करवाया। जीतराम कटवाल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र का तीसरा सबसे बड़ा स्तंभ हैं। पंचायती राज व्यवस्था तभी सशक्त होगी, जब गांव खुशहाल होंगे। गांवों की खुशहाली से प्रदेश मजबूत होगा, जिससे भारत विश्व
गुरु बनने की दिशा में और भी अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा। भाजपा के लिए राजनीति सत्ता हासिल करने का नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जिला परिषद के चारों वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी इसी भावना के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। वे केवल उम्मीदवार नहीं, बल्कि गांव की आवाज, विकास की प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण के वाहक हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार, परिवार और एक अनुशासित संगठन है। संगठन की यही शक्ति भाजपा को हर चुनाव में विजय दिलाती है और यही संगठन पंचायत और गांव स्तर पर विकास की गंगा बहाता है। जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प तभी साकार होगा, जब अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति
तक विकास का उजाला पहुंचेगा। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र भाजपा का केवल नारा नहीं, बल्कि पार्टी की कार्य संस्कृति है। पंचायत स्तर पर सही नेतृत्व का चयन इसी विचारधारा को जमीनी हकीकत में बदलता है। पंचायत चुनाव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गांव की दिशा और दशा तय करने का अवसर होते हैं। ऐसे में राष्ट्रवादी सोच, पारदर्शी कार्यशैली और विकास की प्रतिबद्धता रखने वाले उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन देना सभी का दायित्व है। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आह्वान किया कि वे जिला परिषद के भाजपा समर्थित सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाकर पंचायत स्तर पर विकास की नई इबारत लिखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल व शाहतलाई मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा के साथ ही हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
- घुमारवीं की छंदोह पंचायत बनी निर्विरोध, विकास कार्यों पर खर्च होगी चुनाव से बची राशि घुमारवी,11 मई (राकेश): जिला बिलासपुर के अंतर्गत आने वाली घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की छंदोह पंचायत इस बार सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई है। पंचायत के निर्विरोध गठन से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का परिचय देते हुए बिना किसी चुनावी मुकाबले के पंचायत का गठन किया।4
- दरोगण पति कोट वार्ड में मंजीत धीमान का शक्ति प्रदर्शन | भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने भरा नामांकन दरोगण पति कोट वार्ड में मंजीत धीमान का शक्ति प्रदर्शन | भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने भरा नामांकन1
- झंडूता उपमंडल में पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न1
- इंसानियत के नाते इनकी मदद करें, आपका एक छोटा सा दान किसी की जिंदगी बदल सकता है।1
- बिलासपुर के नम्होल वार्ड 11 से कांग्रेस की मीना शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र का विकास करवाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।1
- सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा चार गुटों में बंट गई है। हमीरपुर जिले में नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर भीषण खींचातानी चल रही है, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है।1
- हमिरपुर के जंगल रोपा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने जनता के लिए चौबीस घंटे उपलब्ध रहने और वार्ड में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने का वादा किया।2
- झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद बिलासपुर के 4 वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सोमवार को एक साथ नामांकन भरा। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल की झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद बिलासपुर के 4 वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सोमवार को एक साथ नामांकन भरा। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल की1