logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन शुरू जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया एवं महाराजा अग्रसेन कॉमर्स कॉलेज, देवरिया में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत यू.पी.एस.सी./यू.पी.पी.एस.सी., जे.ई.ई., नीट एवं एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाती है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अभ्युदय प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 05 जून निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा जून माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम, काउंसिलिंग एवं मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जून माह के तृतीय सप्ताह में पूर्ण की जाएगी। कोचिंग कक्षाओं का संचालन 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन पत्र जनपद स्तर पर महाराजा अग्रसेन कॉमर्स कॉलेज, देवरिया (मुख्यमंत्री अभ्युदय पुस्तकालय, कक्ष संख्या-4) से प्राप्त किए जा सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9140893676 (कोर्स को-ऑर्डिनेटर), 7258826133 एवं 9695925434 पर कार्यालय अवधि (प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक) संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी एक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं। नीट/जेईई के लिए कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होंगे। यूपीएससी/यूपीपीएससी परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कक्षा 12 उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

16 hrs ago
user_Pradeep srivastv
Pradeep srivastv
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago
7a0cfa2e-5d1d-4847-93a9-ef2b3a5cff8b

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन शुरू जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया एवं महाराजा अग्रसेन कॉमर्स कॉलेज, देवरिया में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत यू.पी.एस.सी./यू.पी.पी.एस.सी., जे.ई.ई., नीट एवं एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाती है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अभ्युदय प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है,

ddeada26-6ee7-475a-bbb7-67c347279ede

जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 05 जून निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा जून माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम, काउंसिलिंग एवं मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जून माह के तृतीय सप्ताह में पूर्ण की जाएगी। कोचिंग कक्षाओं का संचालन 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन पत्र जनपद स्तर पर महाराजा अग्रसेन कॉमर्स कॉलेज, देवरिया (मुख्यमंत्री अभ्युदय पुस्तकालय, कक्ष संख्या-4) से प्राप्त किए जा सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक

dcee4bfa-cdf2-41ad-ac6b-d1f19e38fac4

जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9140893676 (कोर्स को-ऑर्डिनेटर), 7258826133 एवं 9695925434 पर कार्यालय अवधि (प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक) संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी एक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं। नीट/जेईई के लिए कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होंगे। यूपीएससी/यूपीपीएससी परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कक्षा 12 उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खबर देवरिया जनपद के सदर कोतवाली के सिविल लाइन रोड की है जहां पर एक ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए उसके बाद ट्रक लगभग 50 मीटर कार को घसीटते ले गया इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया गनीमत या रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई कार सवार सभी सुरक्षित हैं । वॉइस घटना का वीडियो वायरल हो गया
    1
    खबर देवरिया जनपद के सदर कोतवाली के सिविल लाइन रोड की है जहां पर एक ट्रक और एक कार आपस में टकरा गए उसके बाद ट्रक लगभग 50 मीटर कार को घसीटते ले गया इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया गनीमत या रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई कार सवार सभी सुरक्षित हैं । वॉइस घटना का वीडियो वायरल हो गया
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • Post by Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    3
    Post by Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • SSC ने निकाली है भर्ती ! अभी कीजिए अप्लाई
    1
    SSC ने निकाली है भर्ती ! अभी कीजिए अप्लाई
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • भटनी (देवरिया)। जिले के भटनी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास पर शव रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर (पुत्र मधु राजभर) का शव रविवार सुबह जे.डी. पब्लिक स्कूल के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, लेकिन परिजन इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उनका आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को इसी मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। मृतक सूरज राजभर अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    भटनी (देवरिया)। जिले के भटनी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास पर शव रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर (पुत्र मधु राजभर) का शव रविवार सुबह जे.डी. पब्लिक स्कूल के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, लेकिन परिजन इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उनका आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को इसी मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।
मृतक सूरज राजभर अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_IBNNEWS
    IBNNEWS
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी बभनी गांव से लेकर बड़ी बभनी में उसे समय अपरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक से एक चिंगारी ने पूरे दो गांव को अपने आगोश में लेने का प्रयास किया वहीं ग्रामीणों के सूझबूझ का परिचय देते हुए उस आग पर काबू पाया गया । उसके बाद ग्रामीण तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दिए जहा मौके पर कई दमकल की गाड़ियों को लगाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया इस दौरान कई जगहों पर लाखों के नुकसान होने का संभावना व्यक्त किया जा रहा है हालां कि पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं । अब देखना यह होगा की कुल कितने की संपत्ति नुकसान हुई है ।
    2
    देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी बभनी गांव से लेकर बड़ी बभनी में उसे समय अपरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक से एक चिंगारी ने पूरे दो गांव को अपने आगोश में लेने का प्रयास किया वहीं ग्रामीणों के सूझबूझ का परिचय देते हुए उस आग पर काबू पाया गया । उसके बाद ग्रामीण तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दिए जहा मौके पर कई दमकल की गाड़ियों को लगाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया इस दौरान कई जगहों पर लाखों के नुकसान होने का संभावना व्यक्त किया जा रहा है हालां कि पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं । अब देखना यह होगा की कुल कितने की संपत्ति नुकसान हुई है ।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शव रखकर 5 घंटे तक बवाल, हत्या का आरोप, गुस्से में उबल पड़ा भटनी रो-रोकर बेहोश होती रही मां, सड़क पर 5 घंटे तक बवाल भटनी, देवरिया। एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रविवार को रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद सोमवार को भटनी में जनाक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास के पास शव को सड़क पर रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग को जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 5 घंटे तक चले इस हंगामे में सड़क पर चीख-पुकार, आक्रोश और भारी भीड़ का नजारा देखने को मिला। महिलाएं, पुरुष और युवतियां बड़ी संख्या में सड़क पर डटे रहे। सबसे दर्दनाक दृश्य तब था, जब मृतक की मां बार-बार बेटे के गम में रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। वहां मौजूद महिलाएं उन्हें संभालने की कोशिश करती रहीं, लेकिन माहौल बेहद गमगीन और भावुक बना रहा। ग्रामीणों ने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गुस्सा और भड़क गया और लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग तेज कर दी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अशुंमान श्रीवास्तव,एसडीएम भाटपाररानी, भटनी थाना प्रभारी मृत्युंजय राय, समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात संभालने में जुट गए। इसी दौरान परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का साफ कहना था। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत, समझाइश और प्रशासनिक आश्वासन के बाद हालात काबू में आए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इसके बाद जाम खत्म हुआ और पुलिस की निगरानी में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन लोगों की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    4
    शव रखकर 5 घंटे तक बवाल, हत्या का आरोप, गुस्से में उबल पड़ा भटनी
रो-रोकर बेहोश होती रही मां, सड़क पर 5 घंटे तक बवाल
भटनी, देवरिया। एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रविवार को रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद सोमवार को भटनी में जनाक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास के पास शव को सड़क पर रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग को जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 5 घंटे तक चले इस हंगामे में सड़क पर चीख-पुकार, आक्रोश और भारी भीड़ का नजारा देखने को मिला। महिलाएं, पुरुष और युवतियां बड़ी संख्या में सड़क पर डटे रहे। सबसे दर्दनाक दृश्य तब था, जब मृतक की मां बार-बार बेटे के गम में रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। वहां मौजूद महिलाएं उन्हें संभालने की कोशिश करती रहीं, लेकिन माहौल बेहद गमगीन और भावुक बना रहा। ग्रामीणों ने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गुस्सा और भड़क गया और लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग तेज कर दी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अशुंमान श्रीवास्तव,एसडीएम भाटपाररानी, भटनी थाना प्रभारी मृत्युंजय राय, समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात संभालने में जुट गए। इसी दौरान परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का साफ कहना था। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत, समझाइश और प्रशासनिक आश्वासन के बाद हालात काबू में आए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इसके बाद जाम खत्म हुआ और पुलिस की निगरानी में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन लोगों की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Reporter
    2
    Post by Reporter
    user_Reporter
    Reporter
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ✅पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान ✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 20.04.2026 को थाना बनकटा की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 रविन्द्रनाथ यादव, आरक्षी जितेश यादव व महिला आरक्षी सूर्यकान्ती द्वारा स्थान रतसिया स्थित बैंक में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 श्री संतोष यादव, आरक्षी संजीव यादव व महिला आरक्षी प्रीति यादव द्वारा थाना घाट पर आयी हुई महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    2
    ✅पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान 
✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 20.04.2026 को थाना बनकटा की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 रविन्द्रनाथ यादव, आरक्षी जितेश यादव व महिला आरक्षी सूर्यकान्ती द्वारा स्थान रतसिया स्थित बैंक में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसी प्रकार थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 श्री संतोष यादव, आरक्षी संजीव यादव व महिला आरक्षी प्रीति यादव द्वारा थाना घाट पर आयी हुई महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.