सैयदराजा सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क वर्षों से बदहाल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी पच्चीस साल से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा चहनियां / चंदौली क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धानापुर ब्लॉक के दर्जनों गांवों से जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की बैरांठ वाया प्रसादपुर सड़क पिछले करीब पच्चीस वर्षों से बदहाल है। यह सड़क सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ती है। ग्रामीणो ने शनिवार को बैठक कर सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से तत्काल निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। करीब 3500 की आबादी वाले प्रसादपुर गांव में बिंद बस्ती और दलित बस्ती को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार 10–12 वर्ष पूर्व बरसाती कटान में करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक साल के भीतर उखड़ गई। बरसात में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से लगभग कट जाता है। इसका सबसे अधिक असर मरीजों, विद्यार्थियों, किसानों तथा रोजाना आवागमन करने वाले लोगों पर पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अशिकारीयो से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। बैठक के बाद ग्रामीणों ने सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग दोहराते हुए चेतावनी दी कि यदि इस बार भी लापरवाही बरती गई तो आंदोलन किया जाएगा। यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो मतदान के बहिष्कार पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पाण्डेय, रमेश चंद्र पाण्डेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविन्द विश्वकर्मा, अभय कुमार पीके, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पाण्डेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पाण्डेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पाण्डेय, पारस राम,बाबूलाल बिन्द, हीरा बिन्द, मनई बिन्द, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- राजवाहा में पानी नहीं पहुंचने से धान की रोपाई प्रभावित, किसान परेशान धीना। बरहनी विकासखंड क्षेत्र के धीना राजवाहा से निकली नूरी और जोगवा माइनर के अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने से किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। पानी के अभाव में कई किसानों के खेत सूखे पड़े हैं, जिससे खेती का कार्य बाधित हो गया है। किसानों का कहना है कि माइनर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़े जाने तथा बीच-बीच में गाद और झाड़-झंखाड़ की वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। समय पर सिंचाई नहीं मिलने से धान की रोपाई में देरी हो रही है और फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों बंटी उपाध्याय रबिंन्द्र सिँह मुन्ना, दुर्गेश सिँह सहित किसानो ने सिंचाई विभाग से माइनर की तत्काल सफाई कराने और पर्याप्त पानी छोड़ने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होंगे।इस संदर्भ मेँ अवर अभियंता आर एस मिश्रा ने कहा कि जल्द ही सफाई कराकर पानी पहुंचने का प्रयास किया जाएगा2
- चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान1
- निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है1
- बरहनी ब्लॉक परिसर में 26 जोड़े एक दूजे के हुए,विधायक सुशील ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया सैयदराजा विधानसभा के बरहनी ब्लॉक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 26 जोड़ों ने वैदिक रीति -रिवाजो से विवाह किया।इसमें 24 जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज व 2 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब मां पिता को अपने बेटियों के शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।प्रदेश में अब गरीब कन्या की शादी माता-पिता के लिए बोझ न हो इसके लिए प्रदेश सरकार अब सभी खर्च स्वयं वहन कर रही है।समाज में दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है।दहेज के अभाव में गरीब परिवार के बेटियों की शादी नहीं हो पा रही थी।दहेज के अभाव बहु बेटियां दहेज के बलि बेदी पर चढ़ जाती थी।लेकिन अब गरीब परिवार के बेटियों के शादी करने में कोई समस्या नहीं है।सरकार गरीब बेटियों की शादी करवाने की जिम्मेदारी ले ली है।कार्यक्रम में 26 जोड़ों का विवाह कराया गया जिसमें 24 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।जबकि दो जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया।इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, बीडीओ बरहनी शरद चंद शुक्ला, राजेश कुमार सिंह एडी पीआरओ,मनोज त्रिपाठी नोडल अधिकारी ,राजेश सिंह एडीओ को-ऑपरेटिव, प्रेमचंद एडीओ पंचायत, रविंद्र उर्फ बड़े तिवारी ,मृत्युंजय सिंह दीपू ,विजय मौर्य आदि लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन सियालाल यादव ने किया।4
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ARTO प्रवर्तन ने कावड़ियों के लिए तैयार किया रुट मैप,गाइडलाइन को पहना रहे अमली जामा.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ARTO प्रवर्तन ने कावड़ियों के लिए तैयार किया रुट मैप,गाइडलाइन को पहना रहे अमली जामा..1
- जिला कैमुर गांव चांद से हिला देने वाली खबर सामने आई है विडियो वाइरल हो गया है पिता का नाम भोला पांडेय माता का नाम सिमा पांडेय लड़की का नाम संजना पांडेय शादी कर के दहेज प्रथा में फसाकर पैसा ले कर भाग जाने वाली खबर सामने आई और लुटेरी दुल्हन का विडियो वाइरल हो गया है शादी मठना गांव में हुआ था और ससुर का नाम मुन्ना पाठक पुत्र अंकित पाठक है आयोदिन लड़की घर में लड़ाई करति रहती थी और सोना चांदी लेकर भाग जाति थी सावधान सतर्क रहे हैं लुटेरी दुल्हन लुटेरी मां लुटेरा जिजा शुभम तिवारी उर्फ पिता का नाम अशोक तिवारी गांव सभा कुशहा धंधा चल रहा धंधा चल रहा शादी कर के लोग सोना चांदी पैसा लुट कर भाग जाने का कारोबार चल रहा था4
- सराय रसूलपुर चौराहे पर अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार बलुआ थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्ता आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां चंदौली बलुआ पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 31 जुलाई की देर शाम को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि सिंह पुत्र जमुना सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की चेकिंग होती रहेगी इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।1
- चन्दौली में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल,एक युवक को कई युवकों ने सरेराह पीटा चंदौली जिले में एक युवक को घेर कर कई लोगों द्वारा पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है1