logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जाम की समस्या से मिलेगी निजात : तमसा नदी घाट पर बने अत्याधुनिक बस स्टैंड का विधायक ने किया भव्य उद्घाटन* करोड़ों की लागत से तैयार बस स्टैंड में यात्री शेड, शौचालय, पेयजल, हाईमास्ट लाइट समेत सभी आधुनिक सुविधाएं* हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र* शहर में वर्षों से चली आ रही जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए जिला पदाधिकारी के पहल और नगर परिषद, हिसुआ के प्रयास से गया जी रोड स्थित तिलैया-तमसा नदी घाट के समीप करोड़ों रुपये की लागत से नवनिर्मित बस स्टैंड का भव्य उद्घाटन मंगलवार को किया गया। स्थानीय विधायक अनिल सिंह ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर बस स्टैंड का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। उद्घाटन समारोह में नगर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी आतिश रंजन, उप मुख्य पार्षद टिंकू चौधरी, सभी वार्ड पार्षद एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। *जाम से मिलेगी मुक्ति, शहर होगा व्यवस्थित* विधायक अनिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हिसुआ शहर के बीचों-बीच बसों के ठहराव से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनती थी, जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद नगर परिषद द्वारा इस स्थल का चयन कर इस भव्य बस स्टैंड का निर्माण कराया गया है। इसके शुरू होने से शहर को जाम से पूरी तरह निजात मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। उन्होंने कहा कि यह बस स्टैंड हिसुआ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आतिश रंजन ने बताया कि इस बस स्टैंड का निर्माण नगर परिषद की देख-रेख में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कराया गया है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। परिसर में - - यात्रियों के बैठने के लिए दो बड़े यात्री शेड का निर्माण किया गया है। - महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था है। - पूरे परिसर में पेपर ब्लॉक लगाया गया है ताकि जलजमाव न हो। - शुद्ध पेयजल के लिए नल एवं वाटर पॉइंट की सुविधा दी गई है। - परिसर तक आने-जाने के लिए पुल-पुलिया एवं संपर्क पथ का निर्माण किया गया है। - रात में रोशनी के लिए रोड किनारे ब्रैकेटिंग एवं हाईमास्ट टावर लाइट लगाई गई हैं। - बिजली, सुरक्षा एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यहां से गया, नवादा, बिहारशरीफ, कोलकाता , टाटा, रांची, देवघर, दिल्ली, सिलीगुड़ी, पटना सहित सभी रूटों की बसों का परिचालन होगा। पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के साथ इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुधीर कुमार, पंकज कुमार, उदय बाला, व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिंह, मुसाफिर कशवाहा, मनोज कुशवाहा, जेई सुबोध कुमार सहित दर्जनों कि संख्या में लोग मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_Sanjay Patrakaar
Sanjay Patrakaar
हिसुआ, नवादा, बिहार•
15 hrs ago
294b43d2-6d6d-4dfc-99f7-2c39d8656ab5

जाम की समस्या से मिलेगी निजात : तमसा नदी घाट पर बने अत्याधुनिक बस स्टैंड का विधायक ने किया भव्य उद्घाटन* करोड़ों की लागत से तैयार बस स्टैंड में यात्री शेड, शौचालय, पेयजल, हाईमास्ट लाइट समेत सभी आधुनिक सुविधाएं* हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र* शहर में वर्षों से चली आ रही जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए जिला पदाधिकारी के पहल और नगर परिषद, हिसुआ के प्रयास से गया जी रोड स्थित तिलैया-तमसा नदी घाट के समीप करोड़ों रुपये की लागत से नवनिर्मित बस स्टैंड का भव्य उद्घाटन मंगलवार को किया गया। स्थानीय विधायक अनिल सिंह ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर बस स्टैंड का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान पूरे परिसर को आकर्षक

e1b9b84d-72ef-4d00-b5f5-6216ac990330

रूप से सजाया गया था। उद्घाटन समारोह में नगर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी आतिश रंजन, उप मुख्य पार्षद टिंकू चौधरी, सभी वार्ड पार्षद एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। *जाम से मिलेगी मुक्ति, शहर होगा व्यवस्थित* विधायक अनिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हिसुआ शहर के बीचों-बीच बसों के ठहराव से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनती थी, जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद नगर परिषद द्वारा इस स्थल का चयन कर इस भव्य बस स्टैंड का निर्माण कराया गया है। इसके शुरू होने से शहर को जाम

5f2a12a0-b6b0-478d-a5ac-8df256e97ea3

से पूरी तरह निजात मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। उन्होंने कहा कि यह बस स्टैंड हिसुआ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आतिश रंजन ने बताया कि इस बस स्टैंड का निर्माण नगर परिषद की देख-रेख में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कराया गया है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। परिसर में - - यात्रियों के बैठने के लिए दो बड़े यात्री शेड का निर्माण किया गया है। - महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था है। - पूरे परिसर में पेपर ब्लॉक लगाया गया है ताकि जलजमाव न हो। - शुद्ध पेयजल

a940454e-4b9f-4e9d-86b5-350a0b811c09

के लिए नल एवं वाटर पॉइंट की सुविधा दी गई है। - परिसर तक आने-जाने के लिए पुल-पुलिया एवं संपर्क पथ का निर्माण किया गया है। - रात में रोशनी के लिए रोड किनारे ब्रैकेटिंग एवं हाईमास्ट टावर लाइट लगाई गई हैं। - बिजली, सुरक्षा एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यहां से गया, नवादा, बिहारशरीफ, कोलकाता , टाटा, रांची, देवघर, दिल्ली, सिलीगुड़ी, पटना सहित सभी रूटों की बसों का परिचालन होगा। पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के साथ इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुधीर कुमार, पंकज कुमार, उदय बाला, व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिंह, मुसाफिर कशवाहा, मनोज कुशवाहा, जेई सुबोध कुमार सहित दर्जनों कि संख्या में लोग मौजूद रहे।

More news from Bihar and nearby areas
  • #माता सुजान देवी जी का श्रद्धांजलि सभा #अखिलेश सरदार ने तैयारियों का लिया जायजा #आयोजन के बारे में दी जानकारी...! #माफी_गढ़ #वारिसलीगंज #नवादा #26.8.2026 #समय 2बजे
    1
    #माता सुजान देवी जी का श्रद्धांजलि सभा #अखिलेश सरदार ने तैयारियों का लिया जायजा #आयोजन के बारे में दी जानकारी...!
#माफी_गढ़ 
#वारिसलीगंज 
#नवादा
#26.8.2026
#समय 2बजे
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    18 hrs ago
  • विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित हवेली खड़गपुर। दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पर हवेली खड़गपुर में विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता रहे भैया-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना सभा के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य विमल टिवडेवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में यशवंत, सृष्टि एवं आराध्या कुमारी, संगणक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम, अंकेश एवं ऋषभ कुमार, विज्ञान में हिमांशु कुमार, राज कुमार एवं चाहतराज तथा संस्कृत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशम कुमारी, आयुषी एवं शिवानी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विमल टिवडेवाल ने विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी प्रदान कीं। इनमें फुटबॉल, शतरंज, रस्सी, कैरम बोर्ड की गोटियां, लूडो, बैडमिंटन तथा छोटे बच्चों के लिए बल्ले-बैट और गेंद शामिल हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विजेता विद्यार्थियों के सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित हवेली खड़गपुर। दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पर हवेली खड़गपुर में विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता रहे भैया-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना सभा के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य विमल टिवडेवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में यशवंत, सृष्टि एवं आराध्या कुमारी, संगणक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम, अंकेश एवं ऋषभ कुमार, विज्ञान में हिमांशु कुमार, राज कुमार एवं चाहतराज तथा संस्कृत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशम कुमारी, आयुषी एवं शिवानी कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विमल टिवडेवाल ने विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी प्रदान कीं। इनमें फुटबॉल, शतरंज, रस्सी, कैरम बोर्ड की गोटियां, लूडो, बैडमिंटन तथा छोटे बच्चों के लिए बल्ले-बैट और गेंद शामिल हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विजेता विद्यार्थियों के सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।
    1
    विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित

हवेली खड़गपुर। दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पर हवेली खड़गपुर में विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता रहे भैया-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना सभा के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया।
विद्यालय प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य विमल टिवडेवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में यशवंत, सृष्टि एवं आराध्या कुमारी, संगणक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम, अंकेश एवं ऋषभ कुमार, विज्ञान में हिमांशु कुमार, राज कुमार एवं चाहतराज तथा संस्कृत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशम कुमारी, आयुषी एवं शिवानी कुमारी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विमल टिवडेवाल ने विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी प्रदान कीं। इनमें फुटबॉल, शतरंज, रस्सी, कैरम बोर्ड की गोटियां, लूडो, बैडमिंटन तथा छोटे बच्चों के लिए बल्ले-बैट और गेंद शामिल हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विजेता विद्यार्थियों के सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।
विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता के विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित
हवेली खड़गपुर। दिनांक 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पर हवेली खड़गपुर में विभागीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विजेता रहे भैया-बहनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना सभा के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया।
विद्यालय प्रबंध कारिणी के उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य विमल टिवडेवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में यशवंत, सृष्टि एवं आराध्या कुमारी, संगणक में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सक्षम, अंकेश एवं ऋषभ कुमार, विज्ञान में हिमांशु कुमार, राज कुमार एवं चाहतराज तथा संस्कृत में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रेशम कुमारी, आयुषी एवं शिवानी कुमारी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विमल टिवडेवाल ने विद्यालय के भैया-बहनों के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी प्रदान कीं। इनमें फुटबॉल, शतरंज, रस्सी, कैरम बोर्ड की गोटियां, लूडो, बैडमिंटन तथा छोटे बच्चों के लिए बल्ले-बैट और गेंद शामिल हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विजेता विद्यार्थियों के सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    19 hrs ago
  • जनप्रतिनिधियों ने नहीं ली सुध, समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की कमान जमुआंवा पंचायत अंतर्गत धांधर से हरि गांव को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने सड़क की मरम्मत कराने का बीड़ा उठाया है और अपने स्तर से कार्य शुरू कराया  है। समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने कहा कि सड़क की स्थिति देखकर उनके हृदय को काफी आघात पहुंचा। ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह सड़क जमुआंवा पंचायत के अंतर्गत आती है, लेकिन अब तक मुखिया या किसी अन्य जनप्रतिनिधि की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नही किया । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क को चलने योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी समाजसेवी पिंटू कुशवाहा के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
    1
    जनप्रतिनिधियों ने नहीं ली सुध, समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने खुद संभाली सड़क मरम्मत की कमान
जमुआंवा पंचायत अंतर्गत धांधर से हरि गांव को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने सड़क की मरम्मत कराने का बीड़ा उठाया है और अपने स्तर से कार्य शुरू कराया  है।
समाजसेवी पिंटू कुशवाहा ने कहा कि सड़क की स्थिति देखकर उनके हृदय को काफी आघात पहुंचा। ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह सड़क जमुआंवा पंचायत के अंतर्गत आती है, लेकिन अब तक मुखिया या किसी अन्य जनप्रतिनिधि की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नही किया ।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क को चलने योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी समाजसेवी पिंटू कुशवाहा के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
    user_Dhirendra Kumar Verma
    Dhirendra Kumar Verma
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    21 hrs ago
  • दलहन और फसलों की उन्नत खेती को लेकर हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन मंगलवार को प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित सभागार में खरीफ मौसम को देखते हुए दलहन की खेती के साथ-साथ फसलों की उन्नत खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित किसानों को खरीफ मौसम में होने वाले दलहन एवं अन्य फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया। आयोजित इस किसान गोष्ठी में उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन के द्वारा कृषि के आत्मा से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ दलहन फसल का तकनीकी जानकारी भी दिया गया। गोष्ठी में उपस्थित कृषि समन्वयक राकेश कुमार के द्वारा खरीफ मौसम में चलने वाली सारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अभी वर्मी पिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के जो किसान आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन कर सकते हैं। मौके पर कृषि समन्वयक रणधीर राम, शंभू कुमार, राजेश रंजन, जदयू जिला तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, अलखदेव यादव, अनिरुद्ध कुमार, मदन प्रसाद, विजय प्रसाद समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।
    2
    दलहन और फसलों की उन्नत खेती को लेकर हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन 
रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
मंगलवार को प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित सभागार में खरीफ मौसम को देखते हुए दलहन की खेती के साथ-साथ फसलों की उन्नत खेती विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित किसानों को खरीफ मौसम में होने वाले दलहन एवं अन्य फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया। आयोजित इस किसान गोष्ठी में उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार रंजन के द्वारा कृषि के आत्मा से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ दलहन फसल का तकनीकी जानकारी भी दिया गया। 
गोष्ठी में उपस्थित कृषि समन्वयक राकेश कुमार के द्वारा खरीफ मौसम में चलने वाली सारी योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अभी वर्मी पिट के लिए आवेदन किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के जो किसान आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन कर सकते हैं।
मौके पर कृषि समन्वयक रणधीर राम, शंभू कुमार, राजेश रंजन, जदयू जिला तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, अलखदेव यादव, अनिरुद्ध कुमार, मदन प्रसाद, विजय प्रसाद समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
  • राजगीर के पहाड़ी पर पुलिस ने चटकाई मनचलों पर लाठी, वीडियो हो रहा है वायरल, नालंदा जिला के राजगीर में आखिरी सोमवारी को बाबा सिद्धनाथ मंदिर के आसपास मनचलों पर नालंदा पुलिस ने चटकाई लाठियां सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल। राजगीर का प्रसिद्ध बाबा सिद्धनाथ (सोमनाथ सिद्धनाथ) मंदिर जो कथित रूप से 5000 वर्ष पुरानी है और महाभारत कालीन का बताया जाता है यह वैभारगिरि पर्वत (वैभारगिरि पहाड़ी) पर स्थित है। यह आमतौर पर काफी सन्नाटे क्षेत्र में अवस्थित है, परंतु सावन के महीने में हजारों लोग यहां जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं । जिसे लेकर जिला प्रशासन के द्वारा खास इंतजाम किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी यहां पर पर्यटक को एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। परंतु कुछ असामाजिक तत्व भी इसके आसपास में रहते हैं जो लोगों को परेशान करते हैं, जिसकी हमेशा सूचना मिलते रहती है। इसी बात को लेकर नालंदा पुलिस ने पिछले सोमवार को कुछ मनचलों पर लाठियां चटकाई थी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    राजगीर के पहाड़ी पर पुलिस ने चटकाई मनचलों पर लाठी, वीडियो हो रहा है वायरल,
नालंदा जिला के राजगीर में आखिरी सोमवारी को बाबा सिद्धनाथ मंदिर के आसपास मनचलों पर नालंदा पुलिस ने चटकाई लाठियां सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।
राजगीर का प्रसिद्ध बाबा सिद्धनाथ (सोमनाथ सिद्धनाथ) मंदिर जो कथित रूप से 5000 वर्ष पुरानी है और महाभारत कालीन का बताया जाता है यह वैभारगिरि पर्वत (वैभारगिरि पहाड़ी) पर स्थित है। यह आमतौर पर काफी सन्नाटे क्षेत्र में अवस्थित है, परंतु सावन के महीने में हजारों लोग यहां जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं । जिसे लेकर जिला प्रशासन के द्वारा खास इंतजाम किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी यहां पर पर्यटक को एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। परंतु कुछ असामाजिक तत्व भी इसके आसपास में रहते हैं जो लोगों को परेशान करते हैं, जिसकी हमेशा सूचना मिलते रहती है। इसी बात को लेकर नालंदा पुलिस ने पिछले सोमवार को कुछ मनचलों पर लाठियां चटकाई थी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    15 min ago
  • Rajgir पहुंचे Manoj Tiwari! 😍 | Nalanda University का किया दौरा राजगीर, नालंदा के लिए एक खास पल! ❤️ Manoj Tiwari ने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति के साथ अपने अध्ययन दौरे के दौरान ऐतिहासिक Nalanda University का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र की समृद्ध विरासत, पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक महत्व को करीब से जाना गया। नालंदा की गौरवशाली विरासत आज भी देश-दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ✨ 📍 Rajgir, Nalanda | Bihar #nalandauniversity #rajgir #manojtiwari #nalanda #bihar #biharnews #tourism #heritage #culture #reels #viral #trending
    1
    Rajgir पहुंचे Manoj Tiwari! 😍 | Nalanda University का किया दौरा
राजगीर, नालंदा के लिए एक खास पल! ❤️
Manoj Tiwari ने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति के साथ अपने अध्ययन दौरे के दौरान ऐतिहासिक Nalanda University का दौरा किया।
इस दौरान क्षेत्र की समृद्ध विरासत, पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक महत्व को करीब से जाना गया। नालंदा की गौरवशाली विरासत आज भी देश-दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ✨
📍 Rajgir, Nalanda | Bihar
#nalandauniversity #rajgir #manojtiwari #nalanda #bihar #biharnews #tourism #heritage #culture #reels #viral #trending
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • #महाप्रसाद की व्यवस्था का जायजा लेते सरदार अखिलेश सिंह (अध्यक्ष सावर्ण गोत्र महापरिवार) बिहार प्रदेश...! #श्रद्धांजलि_सभा माता सुजान देवी जी #माफी_गढ़ #वारिसलीगंज #नवादा #समय_ 2 _बजे से
    1
    #महाप्रसाद की व्यवस्था का जायजा लेते सरदार अखिलेश सिंह (अध्यक्ष सावर्ण गोत्र महापरिवार) बिहार प्रदेश...!
#श्रद्धांजलि_सभा माता सुजान देवी जी
#माफी_गढ़
#वारिसलीगंज
#नवादा
#समय_ 2 _बजे से
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    19 hrs ago
  • वायरल वीडियो में आपलोग देखिए गाड़ी एक्सीडेंट में एक ड्राइवर दब गया।
    1
    वायरल वीडियो में आपलोग देखिए गाड़ी एक्सीडेंट में एक ड्राइवर दब गया।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.