Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत शाहपुर डेरा खितारी गांव की लाइट गुल अंधी बारिश से लोग परेशन
Vikas Kumar
ग्राम पंचायत शाहपुर डेरा खितारी गांव की लाइट गुल अंधी बारिश से लोग परेशन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की टंकी का किया निरिक्षण, दिए निर्देश* *पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण हो एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए:-मुख्य विकास अधिकारी* जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये जाने के भी निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- *औरैया।* आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी समीक्षा जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा प्रतिदिन की जाती है उत्क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा समस्त जनपद वासियों से अपील की गई है कि जो भी इस योजना के पात्र लाभार्थी हैं जैसे कि जिनके पास अंतोदय राशन कार्ड हो ,पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक वह परिवार जिस परिवार में सदस्यों की संख्या 6 व 6 से अधिक हो और वह परिवार पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हो ,60 वर्ष से अधिक के वह नागरिक जिनके राशन कार्ड में सभी सदस्य 60 से ऊपर हो ,70 वर्ष के समस्त नागरिक जिनके आधार में उनकी उम्र 70 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो चाहे वह गरीब हो या अमीर अपना आयुष्मान कार्ड नजदीकी पंचायत घर ,नजदीकी जिला चिकित्सालय नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निशुल्क बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वह अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं आयुष्मान ऐप के माध्यम से भी बना सकते हैं ।इस विशेष अभियान में अन्य विभागीय समन्वय जैसे खाद्य एवं पूर्ति विभाग ,पंचायती विभाग, स्वास्थ्य विभाग मिलकर संचालित कर रहे है। जनपद में अब तक 89% परिवार कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड निर्गत किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने विशेष अपील की है कि कल से होने वाले राशन वितरण के दौरान लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड कोटा डीलर के यहां भी बनवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।1
- औरैया ने ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक गिरे ओलों ने गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। फसल नष्ट होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि क्या प्रशासन की ओर से नुकसान का सर्वे किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव पहुंचे जरूर थे, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे के ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे और योगेश बिरासिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- संदलपुर क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बिना सूचना किए कर दिया अंतिम संस्कार संदलपुर चौकी क्षेत्र के अचरौली गांव के बाहर खेतों में मंगलवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचरौली निवासी उमेश बाबू उर्फ टिल्लू (पुत्र हरिराम) ने संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि उमेश बाबू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सोमवार शाम वह खाना खाने के बाद घर पर सोने चला गया था, लेकिन देर रात अचानक घर से लापता हो गया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर रोने-बिलखने लगे। मृतक के पिता हरिराम, मां सूरजमुखी, पत्नी संगीता और पुत्र संचित का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से उतारकर मंगलवार करीब 11 बजे अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं संजय दत्त वर्मा ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।1
- संदलपुर चौकी क्षेत्र के अचरौली गांव के बाहर खेतों में खड़े आम के पेड़ पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचरौली गांव निवासी उमेश बाबू उर्फ टिल्लू (पुत्र हरिराम) ने संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि उमेश बाबू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सोमवार शाम वह खाना खाने के बाद घर पर सोने चला गया था, लेकिन देर रात अचानक घर से गायब हो गया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने आम के पेड़ पर युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर रोने-बिलखने लगे। मृतक के पिता हरिराम, मां सूरजमुखी, पत्नी संगीता और पुत्र संचित का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से उतारकर मंगलवार को करीब 11बजे अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- औरैया। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में बीती 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक गिरे ओलों ने गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। फसल नष्ट होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्राम निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा जमीन गिरवी रखकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण लगभग 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई। अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या कर्ज चुकाने और अगले साल की खेती के लिए संसाधन जुटाने की है। वहीं किसान प्रदीप दुबे ने बताया कि इस आपदा से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे पूरे गांव की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि क्या प्रशासन की ओर से नुकसान का सर्वे किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव पहुंचे जरूर थे, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे के ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे और योगेश बिरासिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनसेट: ओलों की चपेट में आने से युवक की आंखों की रोशनी गई ओलावृष्टि के दौरान ग्राम क्योंटरा निवासी मनोज पाल भी इसकी चपेट में आ गए। उस समय वह खेत पर काम कर रहे थे। अचानक तेज ओले गिरने से उनकी आंखों की रोशनी चली गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल औरैया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। मंगलवार को घर लौटने पर उन्होंने बताया कि अब उन्हें हल्का-हल्का दिखाई देने लगा है, लेकिन इस घटना से वह काफी सहमे हुए हैं।3
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया : सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की,सड़क हादसे में घायल युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तुरंत पहुंचाया अस्पताल,समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बचने की बात आई सामने,ड्यूटी के साथ संवेदनशीलता दिखाने पर क्षेत्र में थानाध्यक्ष की हो रही सराहना,घायल को अस्पताल भिजवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।1