अग्निवीर सेना भर्ती रैली में 12 जिलों के हजारों अभ्यर्थी लेंगे भाग 11 से 23 मार्च तक जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में होगा भर्ती रैली का आयोजन बदायूँ : 09 मार्च। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर बरेली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भर्ती रैली का आयोजन जाट रेजीमेंट सेंटर, बरेली परिसर में 11 मार्च से 23 मार्च 2026 तक किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों के हजारों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। सेना भर्ती रैली के दौरान बरेली सहित बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद तथा बदायूँ जनपदों के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग को अधिक से अधिक यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सेना अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी तथा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों एवं दलालों से दूर रहें। सेना भर्ती के निदेशक ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार भर्ती स्थल पर समय से पहुंचें, एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने साथ रखें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आएं। जिन अभ्यर्थियों को किसी कारणवश ई-मेल आईडी से रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या हो रही है, वे सेना भर्ती कार्यालय, बरेली में प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे के मध्य संपर्क कर सकते हैं। भर्ती रैली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मार्च 2026 को अग्निवीर (टेक्निकल) के लिए सभी 12 जनपदों के अभ्यर्थी, 12 मार्च 2026 को अग्निवीर (ट्रेड्समैन 8वीं एवं 10वीं) तथा अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) के लिए सभी 12 जनपदों के अभ्यर्थी, 13 मार्च 2026 को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं लखीमपुर खीरी जनपद के अभ्यर्थी, 14 मार्च 2026 को शाहजहांपुर एवं सीतापुर, 15 मार्च 2026 को संभल एवं पीलीभीत, 16 मार्च 2026 को हरदोई, 17 मार्च 2026 को फर्रुखाबाद, 18 मार्च 2026 को बदायूँ तथा 19 मार्च 2026 को बरेली जनपद के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

- उझानी(बदायूं)। नगर के मोहल्ला गंज शाहिद के रेलवे क्रॉसिंग के समीप से बीती रात उझानी क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर एक व्यक्ति का ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर अपने साथ ले जाने में सफल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली बुर्रा रोड पर जाते वक्त एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौहल्ला गंजशहीदा के रेलवे क्रॉसिंग स्थित नई बस्ती निवासी नरेश पाल उर्फ भूरे पुत्र बेचेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसने अपना ट्रैक्टर ट्राला बीती रात लगभग आठ बजे कार्य निपटाने के बाद रेलवे क्रॉसिंग स्थित मंदिर के पास खड़ा कर दिया था और वह खाना खाने घर पर चला गया था। भूरे ने बताया कि खाना खाने के बाद करीब 10:00 बजे ट्रैक्टर खड़े होने वाले स्थान पर आया था जहां से उसका ट्रैक्टर नदारद मिला तब उसे एहसास हुआ कि इसका ट्रैक्टर ट्राला चोरी हो गया है। भूरे ने बताया कि उसने अपने ट्रैक्टर ट्राली को काफी तलाश किया और पूरी रात इधर-उधर ट्रैक्टर की तलाश करता रहा लेकिन ट्रैक्टर ट्राली ना मिला तब मंगलवार की सुबह उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि इसका ट्रैक्टर वाला उझानी कादरचौक रोड पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कादरचौक जाते हुए कैद हुआ है। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की सूचना उन्हें मिली है जिस पर जांच कर रहे हैं की ट्रैक्टर चोरी हुआ है या फाइनेंस का कोई मामला है।1
- अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास स्थित महिंद्रा एजेंसी के सामने सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।1
- बदायूं। मंगलवार की सुबह जिले के कई स्थानों पर घना कोहरा छा गया। कोहरे ने हाइवे को अपनी चपेट में लेकर आवागमन को बाधित कर वाहनों की गति को धीमा कर दिया। अचानक छाए कोहरे से नागरिक हैरान है हालांकि कोहरा गेंहू की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगा। मंगलवार की तड़के एकाएक कोहरा छा गया जिसने जिला मुख्यालय के समीपवर्ती नगर उझानी समेत अन्य स्थानों और ग्रामीण अंचलों में घना कोहरा छाने से बिजीबिलटी काफी कम हो गई। हाइवे भी इससे अछूते नही रहे। कोहरा के चलते नगरो और ग्रामीण अंचलों में आवागमन और हाइवे पर वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया। कोहरे को गेंहू की फसल के लिए संजीवनी के रूप में देखा जा रहा है। सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरा बरकरार था हालांकि इस दौरान तेज पछुआ हवा चलने लगी जिससे कोहरा हटने और सूर्यनारायण के दर्शन होने की उम्मीद बढ गई है।1
- बदायूं के थाना बिसौली के अंतर्गत एक गांव की पीड़िता को घर में कुछ लोगों ने अश्लील हरकतों के साथ पकड़ लिया वीरता जब शिकायत करने थाने पहुंची तो वहां उसकी कोई सुनवाई न होने पर पिता ने बदायूं पहुंचकर एसपी के सामने पेश कर अपनी आप बीती मीडिया करनी और एसपी को सुने सुन पीड़िता का बयान ज्यादा से ज्यादा तक शेयर करें इससे इस तरह की घटनाओं पर और आरोपियों पर लगाम लगाई जा सके1
- मुरादाबाद, यूपी: Karni Sena के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा और एक डॉक्टर के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला Moradabad का है।1
- Post by Rajveer Rajveer1
- बिल्सी थाना में थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के सानिध्य में बहुत ही हर्षौल्लास के साथ धूमधाम से फूलों की होली खेली गई। बिल्सी क्षेत्र में थाने की होली प्रशंसा का विषय बनी हुई है।1
- अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र स्थित छर्रा अड्डा पुल के नीचे शनिवार देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शोरूम में घुसकर तमंचे के बल पर करीब 2.24 लाख रुपये लूट लिए। घटना उस समय हुई जब शोरूम मालिक दुकान बंद कर रहे थे। बदमाशों ने उन्हें धमकाकर कैश लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही सीओ द्वितीय और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1