logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक गंभीर घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना ​उरई (जालौन)। नगर क्षेत्र में कोतवाली रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, स्कूटी सवार मौके से फरार होने में सफल रहा और पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानी राम निवासी अफसार पुत्र सत्तार कोतवाली रोड पर स्थित स्टेट बैंक के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तीन सवारियां बैठाकर तेज गति से आ रही स्कूटी के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ​हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी, लेकिन तब तक स्कूटी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घायल अफसार को गंभीर हालत में उठाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से इलाके में वाहन चालकों की तेज रफ्तार को लेकर रोष व्याप्त है, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार स्कूटी चालक की तलाश में जुट गई है।

2 hrs ago
user_Ravindra Gautam
Ravindra Gautam
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक गंभीर घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना ​उरई (जालौन)। नगर क्षेत्र में कोतवाली रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, स्कूटी सवार मौके से फरार होने में सफल रहा और पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानी राम निवासी अफसार पुत्र सत्तार कोतवाली रोड पर स्थित स्टेट बैंक के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तीन सवारियां बैठाकर तेज गति से आ रही स्कूटी के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ​हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी, लेकिन तब तक स्कूटी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घायल अफसार को गंभीर हालत में उठाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से इलाके में वाहन चालकों की तेज रफ्तार को लेकर रोष व्याप्त है, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार स्कूटी चालक की तलाश में जुट गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *आदेश जारी फिर भी खरीद बंद! किसानों ने DM-ADM को घेरा!! Moong Kendra Jalaun!! मूंग खरीद केंद्र शुरू कराने की मांग तेज, किसान संगठनों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन -अनुमोदन में देरी से किसानों की बढ़ी चिंता, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र खरीद शुरू कराने की मांग उरई। जिले में मूंग खरीद केंद्रों के संचालन में हो रही देरी को लेकर किसान संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) एवं शिवसेना जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर सरकारी मूंग खरीद केंद्रों का तत्काल संचालन शुरू कराने की मांग की। शिवसेना जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृति एवं आदेश जारी होने के बावजूद जनपद में अब तक मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं हो सके हैं। इससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं किसान उत्पादक संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन की महत्वाकांक्षी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) योजना के अंतर्गत जनपद में कई संगठन किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन मूंग खरीद केंद्रों के अनुमोदन में अनावश्यक विलंब होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मुख्यालय से स्वीकृत आदेश जारी होने के बाद भी संबंधित अधिकारी समय पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। किसान संगठनों ने जिलाधिकारी से मांग की कि शासन से अनुमोदित सभी मूंग खरीद केंद्रों का संचालन तत्काल प्रारंभ कराया जाए तथा आदेशों की अवहेलना एवं लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि समय पर खरीद शुरू होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं किए गए तो किसानों के हित में आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। इस दौरान मौके पर गणेशदत्त गिरी, पवन राजपूत, मंगल सिंह, संजय सिंह, रोहित सिंह, पंकज कुमार, सुनील कुमार, अनूप कुमार, रामबाबू निरंजन, दिलीप कुमार, मोहित कुमार, भरत कुमार, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरुण सिंह, मिथिलेश कुमार साहित्य दर्जनों किसान मौजूद रहे।
    1
    *आदेश जारी फिर भी खरीद बंद! किसानों ने DM-ADM को घेरा!! Moong Kendra Jalaun!!
मूंग खरीद केंद्र शुरू कराने की मांग तेज, किसान संगठनों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
-अनुमोदन में देरी से किसानों की बढ़ी चिंता, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र खरीद शुरू कराने की मांग
उरई। जिले में मूंग खरीद केंद्रों के संचालन में हो रही देरी को लेकर किसान संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) एवं शिवसेना जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर सरकारी मूंग खरीद केंद्रों का तत्काल संचालन शुरू कराने की मांग की। शिवसेना जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृति एवं आदेश जारी होने के बावजूद जनपद में अब तक मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं हो सके हैं। इससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं किसान उत्पादक संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन की महत्वाकांक्षी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) योजना के अंतर्गत जनपद में कई संगठन किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन मूंग खरीद केंद्रों के अनुमोदन में अनावश्यक विलंब होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मुख्यालय से स्वीकृत आदेश जारी होने के बाद भी संबंधित अधिकारी समय पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। किसान संगठनों ने जिलाधिकारी से मांग की कि शासन से अनुमोदित सभी मूंग खरीद केंद्रों का संचालन तत्काल प्रारंभ कराया जाए तथा आदेशों की अवहेलना एवं लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि समय पर खरीद शुरू होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मूंग खरीद केंद्र संचालित नहीं किए गए तो किसानों के हित में आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। इस दौरान मौके पर गणेशदत्त गिरी, पवन राजपूत, मंगल सिंह, संजय सिंह, रोहित सिंह, पंकज कुमार, सुनील कुमार, अनूप कुमार, रामबाबू निरंजन, दिलीप कुमार, मोहित कुमार, भरत कुमार, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरुण सिंह, मिथिलेश कुमार साहित्य दर्जनों किसान मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Sugirv Kushwha
    1
    Post by Sugirv Kushwha
    user_Sugirv Kushwha
    Sugirv Kushwha
    Financial Analyst उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोवर्धन परिक्रमा के दौरान बिहार के श्रद्धालु की हुई मौत,परिजनों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार🖥️ 📌परिजन तत्काल उपचार के लिए पहुँचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,चिकित्सकों ने किया मृत घोषित गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आए बिहार के एक श्रद्धालु की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, बिहार के दरभंगा जिले के निवासी विनोद मुखिया (35 वर्ष) अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन आए थे। गुरुवार सुबह गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोवर्धन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि श्रद्धालु को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में मामला हृदयाघात (हार्ट अटैक) का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। उनका कहना है कि उनके पास मृतक के शव को लेकर बिहार लौटने तक के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है, ताकि वे अपने परिजन का अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव में कर सकें। अचानक हुई इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। धार्मिक यात्रा पर आया परिवार इस अप्रत्याशित हादसे से गहरे सदमे में है। वहीं, पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यूरो रिपोर्ट : soni news गोवर्धन मथुरा
    2
    गोवर्धन परिक्रमा के दौरान बिहार के श्रद्धालु की हुई मौत,परिजनों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार🖥️
📌परिजन तत्काल उपचार के लिए पहुँचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आए बिहार के एक श्रद्धालु की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, बिहार के दरभंगा जिले के निवासी विनोद मुखिया (35 वर्ष) अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन आए थे। गुरुवार सुबह गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोवर्धन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि श्रद्धालु को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में मामला हृदयाघात (हार्ट अटैक) का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। उनका कहना है कि उनके पास मृतक के शव को लेकर बिहार लौटने तक के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है, ताकि वे अपने परिजन का अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव में कर सकें।
अचानक हुई इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। धार्मिक यात्रा पर आया परिवार इस अप्रत्याशित हादसे से गहरे सदमे में है। वहीं, पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
व्यूरो रिपोर्ट : soni news गोवर्धन मथुरा
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नेहा ने सरकार को खुल्ला चैलेंज दिया है? अब देखना है कि क्या सरकार छात्रों को रिहा करेगी? या ये आंदोलन ओर बड़ा होगा? नेहा पीछे हटने वालो में से नहीं है उसकी लड़ाई ओर हिम्मत, जज़्बे को सलाम नेहा ने सरकार को खुल्ला चैलेंज दिया है? अब देखना है कि क्या सरकार छात्रों को रिहा करेगी? या ये आंदोलन ओर बड़ा होगा? नेहा पीछे हटने वालो में से नहीं है उसकी लड़ाई ओर हिम्मत,
    1
    नेहा ने सरकार को खुल्ला चैलेंज दिया है?

अब देखना है कि क्या सरकार छात्रों को रिहा करेगी? या ये आंदोलन ओर बड़ा होगा?

नेहा पीछे हटने वालो में से नहीं है उसकी लड़ाई ओर हिम्मत, जज़्बे को सलाम
नेहा ने सरकार को खुल्ला चैलेंज दिया है?
अब देखना है कि क्या सरकार छात्रों को रिहा करेगी? या ये आंदोलन ओर बड़ा होगा?
नेहा पीछे हटने वालो में से नहीं है उसकी लड़ाई ओर हिम्मत,
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ग्राम हिंगुटा में तीन कबर बिज्जू पकड़े गए कबर बिज्जू निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप कोंच*(जालौन)तहसील क्षेत्र के ग्राम हिंगुटा में दिन शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे कबर बिज्जू (हनी बैजर) दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित सरमन कुशवाहा के खेत में पिछले तीन दिनों से छह से सात कबर बिज्जू घूमते हुए देखे जा रहे थे इससे ग्रामीणों विशेषकर स्कूली बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बना हुआ था दिन शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इनमें से तीन कबर बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है ताकि पकड़े गए वन्यजीवों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि कबर बिज्जू लगातार खेतों और आबादी वाले क्षेत्र में घूम रहे थे तथा बच्चों की ओर भी आक्रामक रुख दिखा रहे थे जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी ग्रामीण या बच्चे पर इनके हमले की पुष्टि नहीं हुई है घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वहीं डिप्टी रेंजर अमित शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए तीनों वन्य जीवों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की गई उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को स्वयं पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
    1
    ग्राम हिंगुटा में तीन कबर बिज्जू पकड़े गए कबर बिज्जू निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
कोंच*(जालौन)तहसील क्षेत्र के ग्राम हिंगुटा में दिन शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे कबर बिज्जू (हनी बैजर) दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित सरमन कुशवाहा के खेत में पिछले तीन दिनों से छह से सात कबर बिज्जू घूमते हुए देखे जा रहे थे इससे ग्रामीणों विशेषकर स्कूली बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बना हुआ था
दिन शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इनमें से तीन कबर बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है ताकि पकड़े गए वन्यजीवों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि कबर बिज्जू लगातार खेतों और आबादी वाले क्षेत्र में घूम रहे थे तथा बच्चों की ओर भी आक्रामक रुख दिखा रहे थे जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी ग्रामीण या बच्चे पर इनके हमले की पुष्टि नहीं हुई है घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वहीं
डिप्टी रेंजर अमित शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए तीनों वन्य जीवों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की गई उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को स्वयं पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
    user_हरिओम बुधौलिया
    हरिओम बुधौलिया
    कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Sugirv Kushwha
    1
    Post by Sugirv Kushwha
    user_Sugirv Kushwha
    Sugirv Kushwha
    Financial Analyst उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🎤jalaun : मूंग खरीद केंद्रों मे संचालन की देरी पर शिवसेना और किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन🖥️ 📍सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की बड़ी चिंता* खबर जालौन से जहाँ मूंग खरीद केंद्रों के संचालन में देरी पर शिव सेना व विभिन्न किसान संगठन ने दिया ज्ञापन ‌ जिसमे उन्होंने कहा की जनपद जालौन में मूंग की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। खरीद केंद्रों के संचालन में हो रही देरी को लेकर आला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मूंग खरीद केंद्र शुरू कराने की मांग की। किसान संगठनों ने कहा कि शासन स्तर से मूंग खरीद केंद्रों के संचालन को लेकर आवश्यक स्वीकृति और आदेश जारी होने के बावजूद जनपद में अभी तक खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी हो रही है और उन्हें कम कीमत पर फसल बेचने का खतरा बना हुआ है। शिवसेना जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य व झांसी मण्डल उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार सहित किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि किसान उत्पादक संगठन एफपीओ किसानों की उपज को उचित बाजार और बेहतर मूल्य दिलाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद स्वीकृत मूंग खरीद केंद्रों का संचालन शुरू कराने में अनावश्यक देरी हो रही है। किसान प्रतिनिधियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक खरीद केंद्र शुरू नहीं हुए हैं। उन्होंने मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए जाएं, ताकि किसानों की मूंग की सरकारी खरीद समय से शुरू हो सके। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    2
    🎤jalaun : मूंग खरीद केंद्रों मे संचालन की देरी पर शिवसेना और किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन🖥️
📍सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों  की बड़ी चिंता*
खबर जालौन से जहाँ 
मूंग खरीद केंद्रों के संचालन में देरी पर शिव सेना व विभिन्न किसान संगठन ने दिया ज्ञापन ‌ जिसमे उन्होंने कहा की 
जनपद जालौन में मूंग की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। खरीद केंद्रों के संचालन में हो रही देरी को लेकर आला  अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मूंग खरीद केंद्र शुरू कराने की मांग की।
किसान संगठनों ने कहा कि शासन स्तर से मूंग खरीद केंद्रों के संचालन को लेकर आवश्यक स्वीकृति और आदेश जारी होने के बावजूद जनपद में अभी तक खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी हो रही है और उन्हें कम कीमत पर फसल बेचने का खतरा बना हुआ है।
शिवसेना जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य व झांसी मण्डल उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार सहित किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि किसान उत्पादक संगठन एफपीओ किसानों की उपज को उचित बाजार और बेहतर मूल्य दिलाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद स्वीकृत मूंग खरीद केंद्रों का संचालन शुरू कराने में अनावश्यक देरी हो रही है।
किसान प्रतिनिधियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक खरीद केंद्र शुरू नहीं हुए हैं। उन्होंने मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए जाएं, ताकि किसानों की मूंग की सरकारी खरीद समय से शुरू हो सके।
रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, कोतवाली में तहरीर दी गई पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, आरोपी की तलाश में दविश जारी जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा का मामला वाइट - पीड़ित राजस्व कर्मी रामअवतार वाइट - राकेश कुमार सोनी ( उपजिलाधिकारी जालौन
    4
    जालौन 

सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा 

मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया 
सम्मन तामील कराने गए राजस्व कर्मी को पकड़कर पीटा, सिर फोड़ा 
मौके पर पहुंची डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया 
सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, कोतवाली में तहरीर दी गई 
पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, आरोपी की तलाश में दविश जारी 
जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा का मामला 
वाइट - पीड़ित राजस्व कर्मी रामअवतार 
वाइट - राकेश कुमार सोनी ( उपजिलाधिकारी जालौन
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.