logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौत के बाद भी नहीं चेते लोग: प्रतिबंधित पच धारी डैम पर फिर उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था नदारद रायगढ़। एक ओर प्रशासन हादसों को रोकने के लिए डैम और जलाशयों पर प्रतिबंध लगाने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी हकीकत बिल्कुल अलग नजर आ रही है। रायगढ़ के सर्किट हाउस के पीछे स्थित पच धारी डैम में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। हालात इतने चिंताजनक हैं कि यहां न तो पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे रही है और न ही लोगों को रोकने-टोकने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां तैनात किया गया है। कल दोपहर ही एक युवक की डैम में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन सख्ती करेगा और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाएगा, लेकिन स्थानीय लोग अगले ही दिन बड़ी संख्या में लोग डैम पर पहुंच गए। परिवारों, युवाओं और बच्चों की भीड़ पूरे क्षेत्र में देखी गई, जबकि सुरक्षा के नाम पर वहां एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पच धारी डैम लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है। यहां पहले भी कई युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा चोरी, छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। प्रतिबंध के बावजूद लोगों का डैम पर पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है तो वहां निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं है? यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो आने वाले दिनों में और बड़े हादसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि डैम क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया जाए, बैरिकेडिंग की जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि किसी और परिवार को अपनों को खोने का दर्द न झेलना पड़े।

5 hrs ago
user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
नरेश शर्मा जिला रायगढ़
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago

मौत के बाद भी नहीं चेते लोग: प्रतिबंधित पच धारी डैम पर फिर उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था नदारद रायगढ़। एक ओर प्रशासन हादसों को रोकने के लिए डैम और जलाशयों पर प्रतिबंध लगाने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी हकीकत बिल्कुल अलग नजर आ रही है। रायगढ़ के सर्किट हाउस के पीछे स्थित पच धारी डैम में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। हालात इतने चिंताजनक हैं कि यहां न तो पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे रही है और न ही लोगों को रोकने-टोकने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां तैनात किया गया है। कल दोपहर ही एक युवक की डैम में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन सख्ती करेगा और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाएगा, लेकिन स्थानीय लोग अगले ही दिन बड़ी संख्या में लोग डैम पर पहुंच गए। परिवारों, युवाओं और बच्चों की भीड़ पूरे क्षेत्र में देखी गई, जबकि सुरक्षा

के नाम पर वहां एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पच धारी डैम लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है। यहां पहले भी कई युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा चोरी, छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से स्थायी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। प्रतिबंध के बावजूद लोगों का डैम पर पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है तो वहां निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं है? यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो आने वाले दिनों में और बड़े हादसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि डैम क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया जाए, बैरिकेडिंग की जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि किसी और परिवार को अपनों को खोने का दर्द न झेलना पड़े।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के डभरा की शीला महंत ने गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में Mrs India Earth 2026 का खिताब अपने नाम किया है। अपनी प्रतिभा और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति से उन्होंने निर्णायकों को प्रभावित कर राज्य का नाम रोशन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने उन्हें मंच पर क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।
    4
    छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के डभरा की शीला महंत ने गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में Mrs India Earth 2026 का खिताब अपने नाम किया है। अपनी प्रतिभा और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति से उन्होंने निर्णायकों को प्रभावित कर राज्य का नाम रोशन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने उन्हें मंच पर क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ एएसआई मिश्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्रार्थी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई, जहां एएसआई पर कुल ₹40,000 मांगने का आरोप है जिसमें से वह ₹20,000 पहले ही ले चुका था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है।
    1
    सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ एएसआई मिश्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्रार्थी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई, जहां एएसआई पर कुल ₹40,000 मांगने का आरोप है जिसमें से वह ₹20,000 पहले ही ले चुका था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है।
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • कोरबा विधायक फूल सिंह राठिया ने किया 5 करोड़ की खुटाकुड़ा-घिनारा सड़क का भूमि पूजन
    1
    कोरबा  विधायक फूल सिंह राठिया ने किया 5 करोड़ की खुटाकुड़ा-घिनारा सड़क का भूमि पूजन
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • bacche log garmi mein khelte hue garmi nahin lag raha baccha
    1
    bacche log garmi mein khelte hue garmi nahin lag raha baccha
    user_Hemant Patwa
    Hemant Patwa
    Plumber भैसमा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कोरबा जिले में एक लड़के की बेरहमी से की गई हत्या पुलिस प्रशासन जांच में जुटी कोरबा जिले के डेंगू नाला के पास युवक की हत्या
    1
    कोरबा जिले में एक लड़के की बेरहमी से की गई हत्या  पुलिस प्रशासन जांच  में जुटी
कोरबा जिले के डेंगू नाला के पास युवक की हत्या
    user_Om shreevas
    Om shreevas
    Security Guard कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में एक शादी से ठीक पहले दूल्हे की मौत हो गई, जिसके बाद उसके छोटे भाई ने दुल्हन के गले में वरमाला डाली। यह मार्मिक दृश्य देखकर शादी में मौजूद सभी लोग फूट-फूटकर रो पड़े।
    1
    छत्तीसगढ़ में एक शादी से ठीक पहले दूल्हे की मौत हो गई, जिसके बाद उसके छोटे भाई ने दुल्हन के गले में वरमाला डाली। यह मार्मिक दृश्य देखकर शादी में मौजूद सभी लोग फूट-फूटकर रो पड़े।
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को विशेष सम्मान मिला। उन्हें 15 मिनट के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) बनने का मौका दिया गया।
    1
    छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को विशेष सम्मान मिला। उन्हें 15 मिनट के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) बनने का मौका दिया गया।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • जांजगीर चांपा में एक शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधक पर मानसिक प्रताड़ना और अवैध बर्खास्तगी का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना से स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, और मामले की जांच की मांग उठ रही है।
    1
    जांजगीर चांपा में एक शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधक पर मानसिक प्रताड़ना और अवैध बर्खास्तगी का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना से स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, और मामले की जांच की मांग उठ रही है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक तालाब में बेहद खतरनाक मछलियां पाई गई हैं, जो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया है। बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे और खतरनाक तालाब को देखने पहुंच रहे हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक तालाब में बेहद खतरनाक मछलियां पाई गई हैं, जो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया है। बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे और खतरनाक तालाब को देखने पहुंच रहे हैं।
    user_Hemant kashyap
    Hemant kashyap
    चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.