नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: बहन जी की दूरदर्शिता का परिणाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नींव एवं प्रारंभिक बुनियादी कार्यवाही वर्ष 2011 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार के दौरान माननीय बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में ही रखी जा चुकी थी। यह बहन जी की दूरदर्शी सोच और विकासपरक नीति का ही परिणाम है कि आज इस महत्वपूर्ण परियोजना का प्रथम चरण साकार रूप में सामने आया है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस परियोजना की आधारशिला 2011 में रखी गई, उसे केवल प्रथम चरण तक पहुँचने में लगभग 15 वर्ष का लंबा समय लग गया। यह वर्तमान और पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यदि उत्तर प्रदेश में बहन जी के नेतृत्व में बसपा की सरकार होती, तो यमुना एक्सप्रेसवे, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (F1 रेस), गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी की तरह यह एयरपोर्ट भी वर्षों पहले पूर्ण होकर जनता की सेवा में समर्पित हो चुका होता। आज समय है सच को समझने का और विकास की वास्तविक राजनीति को पहचानने का। क्षेत्र की जनता से अपील है कि वे भ्रामक और छलावा भरी राजनीति से दूर रहें तथा "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" की नीति पर चलने वाली बहुजन समाज पार्टी के मज़बूत नेतृत्व पर विश्वास करें। #Hashtags: #BSP #Mayawati #NoidaAirport #UPDevelopment #BahujanSamajParty #SarvjanHitay #SarvjanSukhay #UPPolitics #Development #TruthMatters
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: बहन जी की दूरदर्शिता का परिणाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नींव एवं प्रारंभिक बुनियादी कार्यवाही वर्ष 2011 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार के दौरान माननीय बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में ही रखी जा चुकी थी। यह बहन जी की दूरदर्शी सोच और विकासपरक नीति का ही परिणाम है कि आज इस महत्वपूर्ण परियोजना का प्रथम चरण साकार रूप में सामने आया है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस परियोजना की आधारशिला 2011 में रखी गई, उसे केवल प्रथम चरण तक पहुँचने में लगभग 15 वर्ष का लंबा समय लग गया। यह वर्तमान और पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यदि उत्तर प्रदेश में बहन जी के नेतृत्व में बसपा की सरकार होती, तो यमुना एक्सप्रेसवे, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (F1 रेस), गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी की तरह यह एयरपोर्ट भी वर्षों पहले पूर्ण होकर जनता की सेवा में समर्पित हो चुका होता। आज समय है सच को समझने का और विकास की वास्तविक राजनीति को पहचानने का। क्षेत्र की जनता से अपील है कि वे भ्रामक और छलावा भरी राजनीति से दूर रहें तथा "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" की नीति पर चलने वाली बहुजन समाज पार्टी के मज़बूत नेतृत्व पर विश्वास करें। #Hashtags: #BSP #Mayawati #NoidaAirport #UPDevelopment #BahujanSamajParty #SarvjanHitay #SarvjanSukhay #UPPolitics #Development #TruthMatters
- इटावा। “हम राम को लाए हैं…” भजन से लोकप्रिय हुए सनातनी गायक कन्हैया मित्तल ने भरथना में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे, जो देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में पहुंचे कन्हैया मित्तल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सनातन धर्म के प्रचार के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं, यहां तक कि जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान में भी जाकर भजन गा सकते हैं। उन्होंने देश के मौजूदा हालात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मित्तल ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर चिंता की स्थिति बन रही है, लेकिन सरकार लगातार इस संकट से निपटने के प्रयास कर रही है। इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक गायक हैं और जहां से भी बुलावा आता है, वहां अपनी प्रस्तुति देने पहुंच जाते हैं। अपने चर्चित भजन को लेकर मित्तल ने कहा कि “हम राम को लाए हैं…” गीत का विभिन्न मंचों पर उपयोग हुआ है, जिसमें राजनीतिक उपयोग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई भी गीत जब लोकप्रिय हो जाता है तो लोग उसे अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करने लगते हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी।1
- Kalind Bihar School Kharjarwa Deoria se aage sidhe Uttar side road pe kisi bhi Inshan ka najar nhi hai pure muhalle ka nali ka pani is road pe bahte aata hai usi malwe se hote huwe log majburi me aa rahe hai ja rahe hai please Nagar palika Adhyakch ji aur Bidhayak ji se request hai ki isko juld se juld banwane ki kosish kare 🙏4
- नगर पालिका परिषद देवरिया की लापरवाही जिसमें कूड़े उठाने वाली गाड़ियों से प्रतिमाओं के विसर्जन किए जाने के वीडियो वायल होने के बाद हुई कार्यवाही। जिसको लेकर एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंग ने कही बड़ी बात।3
- पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विगत रात्रि में महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज ग्राउण्ड की तरफ जाने वाले रास्ते से 1 अभियुक्त लकी गौड पुत्र राजू गौड निवासी नाथनगर भटवलिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया को 1.210 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया तथा चीनी मिल ग्राउण्ड के पास से 1 अभियुक्त राज पटेल पुत्र स्व0 चन्द्रभान पटेल निवासी भगवान चौराहा थाना कोतवाली जनपद देवरिया को 1.132 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर क्रमशः मु0अ0सं0 200/2026 व 201/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- देवरिया में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत। भारत सरकार की ADIP योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत अप्रैल के पहले सप्ताह में सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। आईटीआई परिसर में होने वाले कार्यक्रम में 1591 लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण दिए जाएंगे। वितरण से पहले फोटो वेरिफिकेशन और QR कोड के जरिए उपकरण मैपिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। लाभार्थियों के आने-जाने के लिए 16 ब्लॉकों से 60 बसों की भी व्यवस्था की जाएगी।2
- *नव नामित सभासदों को दिलाई गई शपथ* देवरिया जिले के नगर पालिका परिषद में नव नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा अलका सिंह समेत सभी 35 वार्डों के सभासद मौजूद रहे। समारोह के दौरान नव नामित पांच सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प लिया। इस दौरान नव नामित सभासद अजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले कार्यकाल में जो भी कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक और नगर पालिका अध्यक्षा के सहयोग से क्षेत्र में विकास का नया इतिहास रचा जाएगा।5
- वार्षिक परिणाम दिवस पर प्रिंसिपल ने छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की दी प्रेरणा। बेल्थरारोड। स्थानीय कस्बा स्थित M.K इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल खुर्शीदा बेगम ने कहा कि छात्रों की सफलता शिक्षकों की कड़ी मेहनत, उनके अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बच्चों को निरंतर लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई धन नहीं है, यही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि जीवन में अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं, लेकिन शिक्षा का अवसर बार-बार नहीं मिलता, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। प्रिंसिपल ने छात्रों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी और कहा कि सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, क्षेत्र, जनपद, राज्य और देश का नाम रोशन करें। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।4
- देवरिया, 30 मार्च। जनपद में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह वितरण कार्यक्रम माननीय मंत्री जी एवं जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में उनके समयानुसार शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से 22nd, 23rd मार्च 2025 को कुल 1591 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। वर्तमान में उपकरणों की आपूर्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है तथा वितरण कार्यक्रम आईटीआई परिसर में प्रस्तावित है। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी का फोटो सत्यापन किया जाएगा तथा उपकरणों को क्यूआर कोड के माध्यम से लाभार्थियों से मैप किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के आवागमन हेतु 16 विकास खंडों के समन्वय से कुल 60 बसों का संचालन कराया जाएगा, जिससे लाभार्थियों को लाने एवं ले जाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। साथ ही पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के दृष्टिगत भी पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने चयनित लाभार्थियों से अपील की है कि जिनका मोबाइल नंबर परिवर्तित हो गया है, वे अपने संबंधित विकास खंड के बीडीओ कार्यालय से संपर्क कर अपना अद्यतन मोबाइल नंबर दर्ज कराएं, ताकि उन्हें समय से सूचना प्राप्त हो सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो।2