logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागचंद टांकड़ा ने विधानसभा में उठाया माली समाज का मुद्दा,विधायक ने सरकार से युवाओं पर दर्ज केस तुरंत वापस लेने की मांग की बांदीकुई।।विधायक भागचंद टांकड़ा ने सोमवार को विधानसभा में माली, सैनी और कुशवाह समाज के युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई। ये मुकदमे प्रदेशभर में पृथक आरक्षण की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे।विधायक ने बताया कि ये मामले वर्ष 2022 में हुए आंदोलन से संबंधित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज के युवाओं के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष के चलते मुकदमे दर्ज किए गए थे और बाद में अदालतों में चालान भी पेश कर दिए गए।टांकड़ा ने याद दिलाया कि पिछली सरकारों ने भी आंदोलनों के दौरान राजनीतिक कारणों से दर्ज मुकदमों को सहानुभूतिपूर्वक वापस लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले सत्र में उनके तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने माली समाज के युवाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को 'गुणावगुण के आधार पर' वापस लेने का आश्वासन दिया था।हालांकि, विधायक ने खेद व्यक्त किया कि सरकार के ढाई साल बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन मुकदमों के कारण माली समाज के युवा सरकारी सेवाओं में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है और उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है।इस मुद्दे पर राजस्थान के माली समाज ने 25 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। विधायक ने सरकार से आग्रह किया कि पूर्ववर्ती सरकारों की तर्ज पर समाज के युवाओं पर दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए

1 day ago
user_अमर चन्द बैरवा
अमर चन्द बैरवा
Local News Reporter Bandikui, Dausa•
1 day ago
47f648fd-e086-4ab4-b1be-8e8a816a09c8

भागचंद टांकड़ा ने विधानसभा में उठाया माली समाज का मुद्दा,विधायक ने सरकार से युवाओं पर दर्ज केस तुरंत वापस लेने की मांग की बांदीकुई।।विधायक भागचंद टांकड़ा ने सोमवार को विधानसभा में माली, सैनी और कुशवाह समाज के युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई। ये मुकदमे प्रदेशभर में पृथक आरक्षण की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे।विधायक ने बताया कि ये मामले वर्ष 2022 में हुए आंदोलन से संबंधित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज के युवाओं के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष के चलते मुकदमे दर्ज किए गए थे और बाद में अदालतों में चालान भी पेश कर दिए गए।टांकड़ा ने याद दिलाया कि पिछली सरकारों ने भी आंदोलनों के दौरान राजनीतिक कारणों से दर्ज मुकदमों को सहानुभूतिपूर्वक वापस लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले सत्र में उनके तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने माली समाज के युवाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को 'गुणावगुण के आधार पर' वापस लेने का आश्वासन दिया था।हालांकि, विधायक ने खेद व्यक्त किया कि सरकार के ढाई साल बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन मुकदमों के कारण माली समाज के युवा सरकारी सेवाओं में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है और उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है।इस मुद्दे पर राजस्थान के माली समाज ने 25 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। विधायक ने सरकार से आग्रह किया कि पूर्ववर्ती सरकारों की तर्ज पर समाज के युवाओं पर दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट , अनिता सैनी सहित कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।
    4
    श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में  विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट ,  अनिता सैनी  सहित  कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों  का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
    5
    सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह
श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में  दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    7 hrs ago
  • COE ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आवला एक जिला एक उपज सेमिनार प्रशिक्षण का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित C.O.E ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आंवला एक जिला एक उपज दो दिवसीय सेमीनार/ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 100 महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी रवि कुमार मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी कुड़ी ने विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषि अधिकारी उद्यान धर्म सिंह गुर्जर ने कृषकों को आवला के बगीचे स्थापना हेतु बताया पूर्व अतिरिक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतर सिंह मीणा ने आवला की प्रोसेसिंग यूनिट एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी सेंटर आफ एक्सीलेंस के उपनिदेशक मनोज कुमार मीणा ने कर्षकों को आवला फसल हेतु मिट्टी एवं पानी परीक्षण एवं उद्यानिकी की फसलों की जानकारी दी गई। एवं कृषकों की आय दोगुनी करने के तरीके बताएं कृषि अधिकारी COE हंसराज मीणा एवं रविंद्र कुमार ने आवला के कीट व्याधि प्रकोप से बचने के बारे में जानकारी दी गई। एवं कृषिकों की समस्याओं का समाधान किया गया भारत सरकार के 11 IAS ने कृषकों से विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली एवं कृषिकों से विचार विमर्श किया गया मुरारी लाल मीणा सहायक कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण शिवरों में कृषकों को कृषि विभाग की विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई एक्सिस डेवलपमेंट सर्विसेज से श्याम सिंह ने भी कर्षकों को ग्रुप बनाकर प्रोसेसिंग यूनिट तैयार करने हेतु बताया गया
    3
    COE ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आवला एक जिला एक उपज सेमिनार प्रशिक्षण का आयोजन
बस्सी योगेश कुमार गुप्ता 
बस्सी क्षेत्र स्थित C.O.E ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आंवला एक जिला एक उपज दो दिवसीय सेमीनार/ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 100 महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी रवि कुमार मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी कुड़ी ने विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषि अधिकारी उद्यान धर्म सिंह गुर्जर ने कृषकों को आवला के बगीचे स्थापना हेतु बताया पूर्व अतिरिक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतर सिंह मीणा ने आवला की प्रोसेसिंग यूनिट एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी सेंटर आफ एक्सीलेंस के उपनिदेशक मनोज कुमार मीणा ने कर्षकों को आवला फसल हेतु मिट्टी एवं पानी परीक्षण एवं उद्यानिकी की फसलों की जानकारी दी गई। एवं कृषकों की आय दोगुनी करने के तरीके बताएं कृषि अधिकारी COE हंसराज मीणा एवं रविंद्र कुमार ने आवला के कीट व्याधि प्रकोप से बचने के बारे में जानकारी दी गई। एवं कृषिकों की समस्याओं का समाधान किया गया भारत सरकार के 11 IAS ने कृषकों से विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली एवं कृषिकों से विचार विमर्श किया गया मुरारी लाल मीणा सहायक कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण शिवरों में कृषकों को कृषि विभाग की विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई एक्सिस डेवलपमेंट सर्विसेज से श्याम सिंह ने भी कर्षकों को ग्रुप बनाकर प्रोसेसिंग यूनिट तैयार  करने हेतु बताया गया
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • विराटनगर पुलिस थाना के मैड पुलिस चौकी आज ग्रामीणों के उग्र गुस्से का केंद्र बन गई, जहां लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि मालीवाड़ा गांव में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, मगर पुलिस एक भी केस सुलझाने में नाकाम रही है। जिससे दिन प्रतिदिन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं जिससे चोरी की वारदाते रुकने तक का नाम नहीं ले रही कल दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने खेत में सात दिन पहले चोरी हुई बिजली की केबल जलाते हुए रंगे हाथों पकड़कर चौकी लाया, ओर  संदिग्धों के पास मिली बिजली केबिल भी ग्रामीणों ने बरामद कर ली लेकिन चौकी पूरी तरह सुनसान मिली न चौकी प्रभारी, न कोई पुलिसकर्मी कई घंटों तक ग्रामीण संदिग्धों को चौकी में बैठाए पुलिस का इंतजार करते रहे,
    1
    विराटनगर पुलिस थाना के मैड पुलिस चौकी आज ग्रामीणों के उग्र गुस्से का केंद्र बन गई, जहां लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि मालीवाड़ा गांव में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, मगर पुलिस एक भी केस सुलझाने में नाकाम रही है। जिससे दिन प्रतिदिन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं जिससे चोरी की वारदाते रुकने तक का नाम नहीं ले रही कल दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने खेत में सात दिन पहले चोरी हुई बिजली की केबल जलाते हुए रंगे हाथों पकड़कर चौकी लाया, ओर  संदिग्धों के पास मिली बिजली केबिल भी ग्रामीणों ने बरामद कर ली लेकिन चौकी पूरी तरह सुनसान मिली न चौकी प्रभारी, न कोई पुलिसकर्मी कई घंटों तक ग्रामीण संदिग्धों को चौकी में बैठाए पुलिस का इंतजार करते रहे,
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • आज के भाव अलवर मंडी
    1
    आज के भाव अलवर मंडी
    user_Public Power मजदूर की आवाज
    Public Power मजदूर की आवाज
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • अलवर के खेड़ली कस्बे में अचानक बाइक में लगी आग ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया
    1
    अलवर के खेड़ली कस्बे में अचानक बाइक में लगी आग ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया
    user_ARIF KHAN
    ARIF KHAN
    News Anchor Kathumar, Alwar•
    18 hrs ago
  • भिवाड़ी में प्रशासन की सख्ती, जांच के दौरान दो अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी मंगलवार को संयुक्त दल ने 315 औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण खैरथल-तिजारा, 17 फरवरी। कारौली-भिवाड़ी स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए व्यापक जांच अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने दो अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री को सीज किया। यह मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर संचालित की जा रही थी, जबकि अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। सीज कि गई औद्योगिक प्लॉट का आईजी रेंज जयपुर एच.जी. राघवेंद्र सुहास ने निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जब्ती प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार गठित जांच दल जब रीको प्लॉट संख्या जी-1/682 एंव जी 1- 538ए पर पहुंचा तो दोनों फैक्ट्री बंद मिली और मालिक मौके से फरार था। टीम द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद मालिक के नहीं पहुंचने पर प्रशासन, पुलिस एवं रीको अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से भारी मात्रा में पटाखे, कच्चा माल एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्ट्री की जांच की गई। प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री का अवैध निर्माण एवं भंडारण पाया गया है, जो सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। एहतियातन फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से काट दी गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। पहली कार्रवाई में खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्ड संख्या G1-682 पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं तहसीलदार टपूकड़ा की टीम ने निरीक्षण किया। यह भूखण्ड मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक के नाम आवंटित है, लेकिन मौके पर फैक्ट्री बंद मिली। प्रशासन द्वारा निर्देश देने के बाद जब गेट नहीं खोला गया, तो अधिकारियों ने अंदर प्रवेश कर निरीक्षण किया, जहां जिप्सम, सिलिका सैंड, नाइट्रिक एसिड, पत्थर, रेशा सहित पटाखा निर्माण से संबंधित मशीनें और रासायनिक पदार्थ पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इकाई को मैसर्स शिवशक्ति इंडस्ट्रीज को किराये पर दिया गया था। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 45 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। दुसरी कार्रवाई में रीको क्षेत्र स्थित एक भूखण्ड, जो वर्तमान में मैसर्स लक्ष्मी अलॉयज के नाम दर्ज है, पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को बंद और ताला लगा हुआ पाया। प्रोपराइटर कृष्ण कुमार के अनुपस्थित होने पर प्रशासन की उपस्थिति में ताला तोड़कर निरीक्षण किया गया, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद हुई। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 90 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, उपखंड अधिकारी टपूकडा लाखन सिंह गुर्जर, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद, फायर विभाग एवं रीको के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की गई तथा संबंधित फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टपूकड़ा, चौपानकी एवं फेज-3 सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की सघन जांच जारी रहेगी। जांच दल द्वारा मंगलवार को रीको यूनिट प्रथम ने 170 एवं रीको यूनिट द्वितीय ने 145 इकाइयों के निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों कि जांच सुनिश्चित की गई।
    4
    भिवाड़ी में प्रशासन की सख्ती, जांच के दौरान दो अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी
मंगलवार को संयुक्त दल ने 315 औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण
खैरथल-तिजारा, 17 फरवरी। कारौली-भिवाड़ी स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए व्यापक जांच अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने दो अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री को सीज किया। यह मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर संचालित की जा रही थी, जबकि अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। सीज कि गई औद्योगिक प्लॉट का आईजी रेंज जयपुर एच.जी. राघवेंद्र सुहास ने निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जब्ती प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली।
जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार गठित जांच दल जब रीको प्लॉट संख्या जी-1/682 एंव जी 1- 538ए पर पहुंचा तो दोनों फैक्ट्री बंद मिली और मालिक मौके से फरार था। टीम द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद मालिक के नहीं पहुंचने पर प्रशासन, पुलिस एवं रीको अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से भारी मात्रा में पटाखे, कच्चा माल एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्ट्री की जांच की गई। प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री का अवैध निर्माण एवं भंडारण पाया गया है, जो सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। एहतियातन फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से काट दी गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। 
पहली कार्रवाई में खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्ड संख्या G1-682 पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं तहसीलदार टपूकड़ा की टीम ने निरीक्षण किया। यह भूखण्ड मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक के नाम आवंटित है, लेकिन मौके पर फैक्ट्री बंद मिली। प्रशासन द्वारा निर्देश देने के बाद जब गेट नहीं खोला गया, तो अधिकारियों ने अंदर प्रवेश कर निरीक्षण किया, जहां जिप्सम, सिलिका सैंड, नाइट्रिक एसिड, पत्थर, रेशा सहित पटाखा निर्माण से संबंधित मशीनें और रासायनिक पदार्थ पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इकाई को मैसर्स शिवशक्ति इंडस्ट्रीज को किराये पर दिया गया था। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 45 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
दुसरी कार्रवाई में रीको क्षेत्र स्थित एक भूखण्ड, जो वर्तमान में मैसर्स लक्ष्मी अलॉयज के नाम दर्ज है, पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को बंद और ताला लगा हुआ पाया। प्रोपराइटर कृष्ण कुमार के अनुपस्थित होने पर प्रशासन की उपस्थिति में ताला तोड़कर निरीक्षण किया गया, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद हुई। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 90 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जांच के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, उपखंड अधिकारी टपूकडा लाखन सिंह गुर्जर, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद, फायर विभाग एवं रीको के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की गई तथा संबंधित फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टपूकड़ा, चौपानकी एवं फेज-3 सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की सघन जांच जारी रहेगी। जांच दल द्वारा मंगलवार को रीको यूनिट प्रथम ने 170 एवं रीको यूनिट द्वितीय ने 145 इकाइयों के निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों कि जांच सुनिश्चित की गई।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • लालसोट उपखंड में लांबा पाड़ा स्थित घटेश्वर नाथ मंदिर से 2100 कालसो की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या ऑन महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए मंदिर प्रांगण से रवाना हुई। कलश यात्रा का हिंदू धर्म प्रेमियों द्वारा जगह पुष्प वर्षा कर भविष्य स्वागत सत्कार किया गया। कलश यात्रा शेर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रुक्मणी मैरिज गार्डन पहुंची। जहां इस विशाल कलश यात्रा का समापन हुआ। वही इस दौरान विशाल हिंदू सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता आ. निम्बाराम क्षेत्रीय प्रचारक द्वारा हिंदू विशाल सभा को संबोधित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में क्षेत्रीय हिंदू कार्यकर्ता भी रहे मौजूद।
    3
    लालसोट उपखंड में लांबा पाड़ा स्थित घटेश्वर नाथ मंदिर से 2100 कालसो की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या ऑन महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए मंदिर प्रांगण से रवाना हुई। कलश यात्रा का हिंदू धर्म प्रेमियों द्वारा जगह पुष्प वर्षा कर भविष्य स्वागत सत्कार किया गया। कलश यात्रा शेर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रुक्मणी मैरिज गार्डन पहुंची। जहां इस विशाल कलश यात्रा का समापन हुआ। वही इस दौरान विशाल हिंदू सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता आ. निम्बाराम क्षेत्रीय प्रचारक द्वारा हिंदू विशाल सभा को संबोधित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में क्षेत्रीय हिंदू कार्यकर्ता भी रहे मौजूद।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • शीला शेखावत करणी सेना ने आज कुचामन धरने स्थल पर पहुंची#संगठन में राजपूत और सर्व समाज के न्याय के लिए लड़ाई लड़ रही हैं और सांगठनिक गतिविधियां संभाल रही हैं
    1
    शीला शेखावत करणी सेना ने आज कुचामन धरने स्थल पर पहुंची#संगठन में राजपूत और सर्व समाज के न्याय के लिए लड़ाई लड़ रही हैं और सांगठनिक गतिविधियां संभाल रही हैं
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.