कृषि स्नातकों को मिला स्वरोजगार का नया रास्ता,! मुख्य विकास अधिकारी 👉14 प्रशिक्षुओं को दिए गए एग्रीजंक्शन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र शाहजहांपुर। जनपद के कृषि स्नातकों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित एग्रीजंक्शन (वन स्टॉप शॉप कृषि केंद्र) योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 14 प्रशिक्षुओं को सोमवार को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वरोजगार विकास संस्थान, नियामतपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणपत्र वितरित किए गए। योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में चयनित 15 अभ्यर्थियों के लिए 21 जुलाई से 3 अगस्त तक 13 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 14 कृषि स्नातकों को प्रमाणपत्र देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। योजना का उद्देश्य किसानों को एक ही स्थान पर कृषि संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। चयनित अभ्यर्थियों को खाद, बीज एवं कीटनाशकों के लाइसेंस निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही कृषि केंद्र स्थापित करने के लिए बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान और अन्य वित्तीय सहायता की भी व्यवस्था है। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं से योजना का लाभ उठाकर आधुनिक कृषि सेवाओं के माध्यम से किसानों की मदद करने तथा आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।इस मौके पर कृषि उपनिदेशक,पुरुषोत्तम मिश्र,जिला कृषि अधिकारी,विकास किशोर मौजूद रहे l
कृषि स्नातकों को मिला स्वरोजगार का नया रास्ता,! मुख्य विकास अधिकारी 👉14 प्रशिक्षुओं को दिए गए एग्रीजंक्शन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र शाहजहांपुर। जनपद के कृषि स्नातकों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित एग्रीजंक्शन (वन स्टॉप शॉप कृषि केंद्र) योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 14 प्रशिक्षुओं को सोमवार को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वरोजगार विकास संस्थान, नियामतपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणपत्र वितरित किए गए। योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में चयनित 15 अभ्यर्थियों के लिए 21 जुलाई से 3 अगस्त तक 13 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 14 कृषि स्नातकों को प्रमाणपत्र
देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। योजना का उद्देश्य किसानों को एक ही स्थान पर कृषि संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। चयनित अभ्यर्थियों को खाद, बीज एवं कीटनाशकों के लाइसेंस निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही कृषि केंद्र स्थापित करने के लिए बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान और अन्य वित्तीय सहायता की भी व्यवस्था है। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं से योजना का लाभ उठाकर आधुनिक कृषि सेवाओं के माध्यम से किसानों की मदद करने तथा आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।इस मौके पर कृषि उपनिदेशक,पुरुषोत्तम मिश्र,जिला कृषि अधिकारी,विकास किशोर मौजूद रहे l
- ##सिधौली में स्थित,बाबा त्रिलोकीनाथ में महापौर अर्चना वर्मा ने की पूजा अर्चना,मंदिरों में शिवभक्तों की लगी लंबी कतारें ##सावन के प्रथम सोमवार पर शाहजहांपुर के मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़ ##शाहजहांपुर।सावन माह के प्रथम सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे।भक्तों ने विधि-विधान के साथ शिवलिंग पर गंगाजल,जल और बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। ##सिधौली स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में महापौर #अर्चना वर्मा ने पहुँच कर विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया4
- दतिया मे चुनाव हारने के बाद सुनिए क्या बोले दामोदर यादव दतिया में चुनाव हारने के बाद सुनिए क्या बोले आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव1
- जनपद में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम ने दिए निर्देश शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 एवं हर घर तिरंगा अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी घरों, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया जाए। अभियान के तहत तिरंगा रैली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड, शहीदों के परिजनों का सम्मान और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित सजावट कराई जाएगी। डीएम ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर दो मिनट का मौन, कैंडल मार्च, विद्यालयों में विभाजन पर आधारित फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन तथा छात्र-छात्राओं को माईगव पोर्टल पर आयोजित ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समय रहते तैयारियां पूरी कर कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- प्रथम सोमवार को शिव भक्तों का उमड़ा जन सैलाव, मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारों से गुंज उठा मंदिर प्रांगण। शाहजहांपुर। आज शहर के विख्यात मंदिरों में बाबा विश्वनाथ मंदिर टाउन हाल स्थित में सुबह से भक्तों का तातां लगा रहा।भक्तों की भीड़ को देखते हुए। जिला प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।जिसमें महिला पुलिस बल की विशेष सहयोग रहा।जिससे भक्तों को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो। भजन किर्तन ,भजनों का दौर सुबह से लगातार चलता देखा गया। मंदिर कर्मचारियों ने भी पूरी मुस्तैदी के साथ भक्तों का पूरा ध्यान रखा। मंदिर में सफाई और भक्तों को महिला पुरूष सब अलग अलग पंक्तियों से भगवान बोले बाबा विश्वनाथ के दर्शन कराये गये। हर हर महादेव।4
- "क्या यह सिर्फ मजबूरी है या ट्रैफिक नियमों की अनदेखी? सवाल यह भी है कि ऐसे खतरनाक सफर पर रोक लगाने में ट्रैफिक पुलिस कितनी सतर्क है।"1
- ##कांवड़ यात्रा के नाम पर मीट की दुकानें बंद कराने का विरोध,सपा ने डीएम के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ##बोले सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां सावन के पवित्र माह का हम सभी सम्मान करते है लेकिन.... ##शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान होटल और लाइसेंसी मांस की दुकानों को बंद कराए जाने के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में होटल व्यवसायियों और लाइसेंसी मांस विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। तनवीर खान ने बताया कि जिलाधिकारी ने प्रकरण का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिन क्षेत्रों से कांवड़ यात्रा का मार्ग नहीं गुजरता, वहां भी पुलिस प्रशासन द्वारा लाइसेंसी शाकाहारी एवं मांसाहारी होटल तथा लाइसेंसी मांस की दुकानों को बंद कराया जा रहा है। इससे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सपा ने मांग की कि ऐसे क्षेत्रों में दुकानों को सामान्य रूप से संचालित होने दिया जाए। तनवीर खान ने चेतावनी दी कि यदि महानगर के अलावा कटरा, जलालाबाद, तिलहर, निगोही, पुवायां और कांट जैसे गैर-कांवड़ मार्ग वाले क्षेत्रों में दुकानें नहीं खुलवाई गईं तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग नहीं है, वहां जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित शनिवार, रविवार और सोमवार की बंदी का पालन कराया जाए, जबकि सप्ताह के शेष दिनों में होटल और दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए, ताकि व्यापारियों की आजीविका प्रभावित न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामवीर सिंह सोमवंशी, सत्येंद्र यादव, देवेंद्र मिश्रा एडवोकेट, बबल किशोर वाल्मीकि, विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, नदीम अहमद एडवोकेट, मोहम्मद अकरम कुरैशी, आसिफ कुरैशी, मोहम्मद अनीस, नौशाद शकील, तस्लीम, रहमान मोहसिन, मोहम्मद फिरोज, इमरान एडवोकेट, संजीव कुमार एडवोकेट, राजा, शब्बू, श्लोक मौर्य, शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- निगोही पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की ई-रिक्शा, 12 बैटरियां और अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार PK24NEWS | शाहजहाँपुर #Shahjahanpur #Nigohi #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #ERickshawTheft #CrimeNews #UPPolice #PK24NEWS #BreakingNews #UttarPradesh निगोही पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की ई-रिक्शा, 12 बैटरियां और अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार PK24NEWS | शाहजहाँपुर #Shahjahanpur #Nigohi #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #ERickshawTheft #CrimeNews #UPPolice #PK24NEWS #BreakingNews #UttarPradesh1