लक्ष्मणपुर में स्वदेशी जागरण मंच की बैठक सम्पन्न, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर जगतपुर (रायबरेली)। लक्ष्मणपुर स्थित दुबे वस्त्रालय में स्वदेशी जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा की गई कि युवाओं को स्वरोजगार से कैसे जोड़ा जाए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। कार्यक्रम में अवध प्रांत संयोजक अमित सिंह, प्रांत युवा प्रमुख किशन सिंह, रायबरेली प्रभारी डॉ. अविनाश, जिला संयोजक डॉ. अनुभव श्याम, ब्लॉक संयोजक गौरव सोनल, सह संयोजक आर.के. वर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित कर हुनरमंद बनाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जरूरत पड़ने पर जिला उद्योग विभाग से समन्वय स्थापित कर युवाओं को सहयोग दिलाया जाएगा, ताकि उनके उद्यम को मजबूती मिल सके। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे अपने कौशल को पहचानें और उसे विकसित कर समाज एवं देश की प्रगति में योगदान दें। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

- Post by पत्रकार पवन कुमार1
- रायबरेली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत ऊंचाहार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी प्रेम नारायण गुप्ता ने ऊंचाहार थाने में तहरीर दी थी कि 28 मार्च 2026 की रात मेडिकल स्टोर फ्लाईओवर के पास से उनकी मोटरसाइकिल (UP33BH2947) चोरी हो गई थी। पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी और बरामदगी सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने जमुनियाहार चौराहा से अभियुक्त मो. जाबिर उर्फ सोनू, निवासी ग्राम दीनगंज (डलमऊ), को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सराहनीय पुलिस टीम इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक सौरभ पाण्डेय, मुख्य आरक्षी मनोज सिंह, आरक्षी विशाल और आरक्षी संदीप मौर्या की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने टीम के इस कार्य की सराहना की है।1
- उत्तर प्रदेश रायबरेली जिले के ऊंचाहार में -आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय परिवार की ओर से ऊंचाहार नगर मे स्थित रामलीला मैदान मे कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता ऊँचाहार रहे !1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी3
- कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ ओवर ब्रिज के ऊपर ट्रक ट्रेलर ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रैक्टर में बैठे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई वही ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल सूचना में पहुंची स्थानी पुलिस व थाना इंचार्ज कोखराज एंबुलेंस के माध्यम से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा वही मौके पर कोखराज पुलिस प्रशासन मौके पर1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by पत्रकार पवन कुमार1