logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग: भोगनीपुर में युवक की मौत से बवाल, 2 दिन तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा परिवार कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक युवक मोनू कुशवाहा की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि युवक के साथ कुछ समय पहले मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। लंबे इलाज के बाद आखिरकार उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ गुस्से की लहर दौड़ गई। मृतक के घर पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसी के चलते शव दो दिनों तक घर के बाहर रखा रहा, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी अकबरपुर मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन भी पूरे क्षेत्र में सतर्क नजर आ रहा है। फिलहाल पूरे मामले ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है और हर किसी की नजर अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है।

11 hrs ago
user_Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
11 hrs ago
8c9f66c0-24fe-421a-85ea-074792c2494d

ब्रेकिंग: भोगनीपुर में युवक की मौत से बवाल, 2 दिन तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा परिवार कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक युवक मोनू कुशवाहा की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि युवक के साथ कुछ समय पहले मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। लंबे इलाज के बाद आखिरकार

उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ गुस्से की लहर दौड़ गई। मृतक के घर पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और मुकदमा

दर्ज नहीं किया जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इसी के चलते शव दो दिनों तक घर के बाहर रखा रहा, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी अकबरपुर मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन भी पूरे क्षेत्र में सतर्क नजर आ रहा है। फिलहाल पूरे मामले ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है और हर किसी की नजर अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि सिलहौला गांव निवासी कुलदीप यादव उर्फ सचिन बीते करीब एक वर्ष से उसका रास्ता रोककर लगातार परेशान कर रहा था। किशोरी के मुताबिक आरोपी के पास उसके कुछ निजी फोटो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान आरोपी के भाई अमित और अनूप यादव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर सिकंदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है।
आरोप है कि सिलहौला गांव निवासी कुलदीप यादव उर्फ सचिन बीते करीब एक वर्ष से उसका रास्ता रोककर लगातार परेशान कर रहा था। किशोरी के मुताबिक आरोपी के पास उसके कुछ निजी फोटो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। इस दौरान आरोपी के भाई अमित और अनूप यादव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर सिकंदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खम्हैंला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मामले में पति समेत 5 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री रंजना की शादी 21 फरवरी 2026 को खम्हैला निवासी कृष्ण कुमार के साथ धूमधाम और दान-दहेज के साथ की थी। उनका आरोप है कि वर पक्ष की मांग पूरी करने में उन्होंने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। तहरीर के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा था। मृतका को मायके से पैसे लाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बेटी ने यह बात अपने मायके में बताई थी, लेकिन परिजनों ने नई शादी समझकर समय के साथ सब ठीक होने की उम्मीद की। बुधवार सुबह मृतका के देवर अंशुल ने फोन कर रंजना की मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रंजना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने पति कृष्ण कुमार, देवर अंशुल, ससुर रूप सिंह, सास शांति देवी और ननद छोटी के खिलाफ गुरुवार करीब 12 बजे दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    खम्हैंला गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मामले में पति समेत 5 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री रंजना की शादी 21 फरवरी 2026 को खम्हैला निवासी कृष्ण कुमार के साथ धूमधाम और दान-दहेज के साथ की थी। उनका आरोप है कि वर पक्ष की मांग पूरी करने में उन्होंने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे।
तहरीर के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा था। मृतका को मायके से पैसे लाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बेटी ने यह बात अपने मायके में बताई थी, लेकिन परिजनों ने नई शादी समझकर समय के साथ सब ठीक होने की उम्मीद की।
बुधवार सुबह मृतका के देवर अंशुल ने फोन कर रंजना की मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रंजना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने पति कृष्ण कुमार, देवर अंशुल, ससुर रूप सिंह, सास शांति देवी और ननद छोटी के खिलाफ गुरुवार करीब 12 बजे दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भेवान शराब ठेके की चोरी का खुलासा, कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने ग्राम भेवान स्थित कम्पोजिट शराब ठेके में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब, बीयर, डीवीआर, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ठेके को सेल्समैन जयगोपाल ने बंद किया था। उसी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंग्रेजी शराब और बीयर की चोरी कर ली। मामले में 4 अप्रैल को ठेके के मैनेजर सुशील कुमार निवासी कुईत खेड़ा की तहरीर पर शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 अप्रैल की रात थाना शिवली और सर्विलांस टीम ने केसरी निवादा नहर पुल पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दो कारों में सवार पांच युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ छोटू (सजाबारपुर), नीतू (बिलहा), नूर आलम उर्फ ढुनकू (जोत), समीर खान (सिठऊ) और अभिषेक (जोत) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली तो उनमें शराब की कई पेटियां बरामद हुईं। बरामदगी में 497 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 61 हाफ बोतल, 4 फुल बोतल अंग्रेजी शराब और 48 कैन बियर शामिल हैं। साथ ही चोरी किया गया डीवीआर और एलईडी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा और होंडा सिटी कार, पांच मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद भी कब्जे में लिए हैं। शराब की बोतलों पर लगे लेबल को सिटिजन ऐप से सत्यापित करने पर यह शराब भेवान स्थित ठेके की ही पाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों शहनवाज, ओमीन और भोलू उर्फ रफीक के साथ मिलकर योजना बनाकर ठेके का शटर तोड़ा और 25 पेटी शराब व 3 पेटी बीयर चोरी कर ली थी। पहचान छिपाने के लिए ठेके में लगा डीवीआर और एलईडी भी निकालकर नहर में फेंक दिया था। ठेके के गल्ले से मिले 9 हजार रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए गए। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस टीम की मदद से घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं और आबकारी अधिनियम जोड़ते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    1
    भेवान शराब ठेके की चोरी का खुलासा, 
कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने ग्राम भेवान स्थित कम्पोजिट शराब ठेके में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब, बीयर, डीवीआर, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ठेके को सेल्समैन जयगोपाल ने बंद किया था। उसी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंग्रेजी शराब और बीयर की चोरी कर ली। मामले में 4 अप्रैल को ठेके के मैनेजर सुशील कुमार निवासी कुईत खेड़ा की तहरीर पर शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 अप्रैल की रात थाना शिवली और सर्विलांस टीम ने केसरी निवादा नहर पुल पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दो कारों में सवार पांच युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ छोटू (सजाबारपुर), नीतू (बिलहा), नूर आलम उर्फ ढुनकू (जोत), समीर खान (सिठऊ) और अभिषेक (जोत) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली तो उनमें शराब की कई पेटियां बरामद हुईं। बरामदगी में 497 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 61 हाफ बोतल, 4 फुल बोतल अंग्रेजी शराब और 48 कैन बियर शामिल हैं। साथ ही चोरी किया गया डीवीआर और एलईडी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा और होंडा सिटी कार, पांच मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद भी कब्जे में लिए हैं। शराब की बोतलों पर लगे लेबल को सिटिजन ऐप से सत्यापित करने पर यह शराब भेवान स्थित ठेके की ही पाई गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों शहनवाज, ओमीन और भोलू उर्फ रफीक के साथ मिलकर योजना बनाकर ठेके का शटर तोड़ा और 25 पेटी शराब व 3 पेटी बीयर चोरी कर ली थी। पहचान छिपाने के लिए ठेके में लगा डीवीआर और एलईडी भी निकालकर नहर में फेंक दिया था। ठेके के गल्ले से मिले 9 हजार रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए गए।
थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस टीम की मदद से घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं और आबकारी अधिनियम जोड़ते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गैगस्टर एक्ट के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 6 ने तीन अभियुक्तों विकास यादव पुत्र पूती उर्फ विनोद निवासी ग्राम रामपुर डगराहा थाना रुरा, नीरज पुत्र छोटे सिंह व दीपू पुत्र बड़े सिंह निवासीगण ग्राम बनिपारा महाराज थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्तों को 3-3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाईऔर ₹10,000-10,000 के अर्थदंड से दंडित भी किया।
    1
    गैगस्टर एक्ट के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 6 ने तीन अभियुक्तों विकास यादव पुत्र पूती उर्फ विनोद निवासी ग्राम रामपुर डगराहा थाना रुरा, नीरज पुत्र छोटे सिंह व दीपू पुत्र बड़े सिंह निवासीगण ग्राम बनिपारा महाराज थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्तों को 3-3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाईऔर ₹10,000-10,000 के अर्थदंड से दंडित भी किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव खमहैला निवासी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू पुत्र रूप सिंह का विवाह 21 फरवरी 2026 को रसूलाबाद क्षेत्र के नकटवापुर गांव निवासी रंजना पुत्री महेंद्र पाल के साथ हुआ था। बुधवार की सुबह रंजना का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला।घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने बताया कि जब वह पहुंचे तो उनकी पुत्री का शव फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
    2
    फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव 
खमहैला निवासी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू पुत्र रूप सिंह का विवाह 21 फरवरी 2026 को रसूलाबाद क्षेत्र के नकटवापुर गांव निवासी रंजना पुत्री महेंद्र पाल के साथ हुआ था। बुधवार की सुबह रंजना का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला।घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने बताया कि जब वह पहुंचे तो उनकी पुत्री का शव फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उपजिलाधिकारी का किसानों को आस्वासन क्षेत्राधिकारी द्वारा पीड़ित व पीड़ित की माँ के मामले में सही जाँच कराकर कार्यवाही की जाएगी, उपजिलाधिकारी के आस्वासन पर किसानों ने चार दिनों के लिए अनिश्चित कालीन धरना किया स्थगित, कहा चार दोनों में कार्यवाही नही की गई धरना व्यापक पैमाने पर रूप लेगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा, तीन दिनों के अनिश्चित कालीन धरने में पहुँचे सैकड़ो किसानों ने पुलिस के खिलाफ की जमकर नारेबाजी,किसानों ने कहा पीड़ित का मुक़दमा दर्ज किया जाए, व पीड़ता की माँ के साथ पुलिस ने अभद्रता की उनपर कार्यवाही की जाए नही तो थाने का गिराव कर, धरना प्रदेश स्तर रूप लेगा, रसूलाबाद कानपुर देहात। भरतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों का अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा जहाँ मौके पर पहुचे प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह व कानपुर देहात जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए तो वही किसानों ने रसूलाबाद पुलिस के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी कर कहा कि नाबालिक पीड़ता के अपहरण का मामला दर्ज किया जाए व महिला किसान नेता मधु राजपूत के साथ रसूलाबाद पुलिस ने अभद्रतापूर्ण व्यहार कर थाने से भगाया गया इस मामले की जाँच कराकर पुलिस के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जाए अगर ऐसा नही हुआ पूरे प्रदेश में किसानों का आंदोलन तेज होगा, जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा, आपको बता दे पूरा मामला बताया जा रहा है, दिनांक 4/4/2026 को रसूलाबाद क्षेत्र के भोलापुर गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिक बालिका के अपहरण का मामला सामने आया था, जहाँ बताया जा रहा है कि एक अज्ञात ब्लैक स्कॉर्पियो वाहन में नाबालिक का अपरहण कर वाहन में डाल लिया किसी तरह से बालिका वाहन से कूद गई, तो वही गांव के लोगों ने बालिका को उठाया, मौके से अज्ञात वाहन फ़रार होगया,घटना से लोगो मे अफ़रातफ़री मच गई,घटना का पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे जनपद में हड़कंप सा मच गया था, आपको यह भी बता दे पीड़ित की माँ किसान नेता मधु राजपूत ने बताया कि घटना की शिकायत करने रसूलाबाद कोतवाली करने गए थे तथी रसूलाबाद पुलिस ने गली गलौज करते हुए अपमानित कर भगा दिया,जिससे आहत होकर अनिश्चित कालीन धरने पर तीन दिनों से बैठे है, आपको बता दे कानपुर देहात पुलिस ने एक्स पर एक नोट डाला जिसमे स्पष्ट किया गया उक्त घटना असत्य निराधार है आपको यह भी बता दे कानपुर देहात पुलिस द्वारा एक्स पर जारी किया गया नॉट पर पीड़ित की माँ ने बताया कि मेरी बेटी की घटना झूट है तो सोशल मीडिया पर किसी गाँव की महिला ने वीडियो बनाकर वायरल किया है जिसमे साफ देखा जा रहा किसान मेरी बेटी को उठाकर दिलासा दे रहे है, तो वही रसूलाबाद पुलिस को शिकायती पत्र देने गए पुलिस गली देकर थाने से भगा रही थी जिसका वीडियो थोड़ा सा बनालिया था उन्होंने यह भी बताया की रसूलाबाद पुलिस अधिकारियों को ग़ुमराह कर धटना से पल्ला झाड़ रही, घटना की सही जाँच कराई जाए,रसूलाबाद पुलिस पर कार्यवाही की जाए नही तो यह धरना अलग रूप लेगा, आपको बता दे, चल रहे धरने में उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार पहुँच जहाँ मामले की जानकारी ली तो वहो किसानों उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा जहाँ उपजिलाधिकारी ने आक्रोशित किसानों को समझाबुझाकर आस्वासन दिया कहा पीड़ित की घटना व पीड़ित के माँ के साथ अभद्रता की सही जाँच क्षेत्राधिकारी द्वारा करवाने का आस्वासन दिया,जहाँ किसानों ने उपजिलाधिकारी की बात मानकर अनिश्चित कालीन धरना चार दिनों के लिए स्थगित कर दिया है पत्रकार वार्ता में किसानों ने बताया है चार दिनों के लिए धरना स्थगित किया जा रहा है घटना की सही जाँच क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार करेंगे अगर सही जाँच नही होती पीड़ित व पीड़ित की माँ को न्याय नही मिला तो धरना युध्द स्तर पर चलेगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा, इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह,जिलाउपाध्यक्ष नत्थू सिंह फ़ौजी, जिलाउपाध्यक्ष तीरन सिंह नैय्यर एडवोकेट, कोविंद, तहसील अध्यक्ष राम नरेश फ़ौजी, नगर अध्यक्ष रब्बानी ख़ान एडवोकेट,ब्लाक अध्यक्ष बाबू सिंह, कांति देवी,शेर सिंह, कमल कांत,जय चंद यादव, राम स्वरूप, ज़रीफ़ शाह,तेज सिंह,रधुनन्दन सिंह,प्रमोद कठेरिया, राजेश यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे,
    3
    उपजिलाधिकारी का किसानों को आस्वासन क्षेत्राधिकारी द्वारा पीड़ित व पीड़ित की माँ के मामले में सही जाँच कराकर कार्यवाही की जाएगी,
उपजिलाधिकारी के आस्वासन पर किसानों ने चार दिनों के लिए अनिश्चित कालीन धरना किया स्थगित, कहा चार दोनों में कार्यवाही नही की गई धरना व्यापक पैमाने पर रूप लेगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा,
तीन दिनों के अनिश्चित कालीन धरने में पहुँचे सैकड़ो किसानों ने पुलिस के खिलाफ की जमकर नारेबाजी,किसानों ने कहा पीड़ित का मुक़दमा दर्ज किया जाए, व पीड़ता की माँ के साथ पुलिस ने अभद्रता की उनपर कार्यवाही की जाए नही तो थाने का गिराव कर, धरना प्रदेश स्तर रूप लेगा,
रसूलाबाद कानपुर देहात। भरतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों का अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा जहाँ मौके पर पहुचे प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह व कानपुर देहात जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए तो वही किसानों ने रसूलाबाद पुलिस के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी कर कहा कि नाबालिक पीड़ता के अपहरण का मामला दर्ज किया जाए व महिला किसान नेता मधु राजपूत के साथ रसूलाबाद पुलिस ने अभद्रतापूर्ण व्यहार कर थाने से भगाया गया इस मामले की जाँच कराकर पुलिस के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जाए अगर ऐसा नही हुआ पूरे प्रदेश में किसानों का आंदोलन तेज होगा, जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा,
आपको बता दे पूरा मामला बताया जा रहा है,
दिनांक 4/4/2026 को रसूलाबाद क्षेत्र के भोलापुर गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिक बालिका के अपहरण का मामला सामने आया था,
जहाँ बताया जा रहा है कि एक अज्ञात ब्लैक स्कॉर्पियो वाहन में नाबालिक का अपरहण कर वाहन में डाल लिया किसी तरह से बालिका वाहन से कूद गई, तो वही गांव के लोगों ने बालिका को उठाया, मौके से अज्ञात वाहन फ़रार होगया,घटना से लोगो मे अफ़रातफ़री मच गई,घटना का पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे जनपद में हड़कंप सा मच गया था,
आपको यह भी बता दे
पीड़ित की माँ किसान नेता मधु राजपूत ने बताया कि घटना की शिकायत करने रसूलाबाद कोतवाली करने गए थे तथी रसूलाबाद पुलिस ने गली गलौज करते हुए अपमानित कर भगा दिया,जिससे आहत होकर अनिश्चित कालीन धरने पर तीन दिनों से बैठे है,
आपको बता दे
कानपुर देहात पुलिस ने एक्स पर एक नोट डाला जिसमे स्पष्ट किया गया उक्त घटना असत्य निराधार है
आपको यह भी बता दे
कानपुर देहात पुलिस द्वारा एक्स पर जारी किया गया नॉट पर पीड़ित की माँ ने बताया कि मेरी बेटी की घटना झूट है तो सोशल मीडिया पर किसी गाँव की महिला ने वीडियो बनाकर वायरल किया है जिसमे साफ देखा जा रहा किसान मेरी बेटी को उठाकर दिलासा दे रहे है, तो वही रसूलाबाद पुलिस को शिकायती पत्र देने गए पुलिस गली देकर थाने से भगा रही थी जिसका वीडियो थोड़ा सा बनालिया था उन्होंने यह भी बताया की रसूलाबाद पुलिस  अधिकारियों को ग़ुमराह कर धटना से पल्ला झाड़ रही, घटना की सही जाँच कराई जाए,रसूलाबाद पुलिस पर कार्यवाही की जाए नही तो यह धरना अलग रूप लेगा,
आपको बता दे,
चल रहे धरने में उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार पहुँच जहाँ मामले की जानकारी ली तो वहो किसानों उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा जहाँ उपजिलाधिकारी ने आक्रोशित किसानों को समझाबुझाकर आस्वासन दिया कहा पीड़ित की घटना व पीड़ित के माँ के साथ अभद्रता की सही जाँच क्षेत्राधिकारी द्वारा करवाने का आस्वासन दिया,जहाँ किसानों ने उपजिलाधिकारी की बात मानकर अनिश्चित कालीन धरना चार दिनों के लिए स्थगित कर दिया है
पत्रकार वार्ता में किसानों ने बताया है चार दिनों के लिए धरना स्थगित किया जा रहा है घटना की सही जाँच क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार करेंगे अगर सही जाँच नही होती पीड़ित व पीड़ित की माँ को न्याय नही मिला तो धरना युध्द स्तर पर चलेगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा,
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह,जिलाउपाध्यक्ष नत्थू सिंह फ़ौजी, जिलाउपाध्यक्ष तीरन सिंह नैय्यर एडवोकेट, कोविंद, तहसील अध्यक्ष राम नरेश फ़ौजी, नगर अध्यक्ष रब्बानी ख़ान एडवोकेट,ब्लाक अध्यक्ष बाबू सिंह, कांति देवी,शेर सिंह, कमल कांत,जय चंद यादव, राम स्वरूप, ज़रीफ़ शाह,तेज सिंह,रधुनन्दन सिंह,प्रमोद कठेरिया, राजेश यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे,
    user_The Article India
    The Article India
    News Anchor Kanpur Dehat, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • जालौन से एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है… जहां प्रेमिका की चाहत में एक युवक टावर पर चढ़ गया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा गांव का है… बताया जा रहा है कि युवक अपने जीजा की बहन से शादी करने की जिद पर अड़ा है। परिजनों के विरोध के बाद युवक टावर पर चढ़ गया… जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग युवक को समझाने में जुटे हैं… और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है। फिलहाल मौके पर भारी भीड़ जमा है… और सभी की नजरें युवक को सुरक्षित नीचे लाने पर टिकी हैं। जालौन से बड़ी खबर… लगातार अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।
    1
    जालौन से एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है…
जहां प्रेमिका की चाहत में एक युवक टावर पर चढ़ गया।
मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा गांव का है…
बताया जा रहा है कि युवक अपने जीजा की बहन से शादी करने की जिद पर अड़ा है।
परिजनों के विरोध के बाद युवक टावर पर चढ़ गया…
जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग युवक को समझाने में जुटे हैं…
और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है।
फिलहाल मौके पर भारी भीड़ जमा है…
और सभी की नजरें युवक को सुरक्षित नीचे लाने पर टिकी हैं।
जालौन से बड़ी खबर… लगातार अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके तीमारदारों में भी भय व्याप्त है। ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हवासपुर सीएचसी में कटखने बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों के साथ-साथ अब अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग भी इससे परेशान हैं।
गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी हवासपुर में तैनात निजी सफाई कर्मचारी लल्ली पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। उस समय वह अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। बंदरों के हमले में लल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी का तत्काल उपचार किया। इस घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है और मरीजों व उनके तीमारदारों में भी भय व्याप्त है।
ग्रामीणों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कटखने बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों, स्टाफ और आसपास के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भेवान शराब ठेके की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब, बीयर व डीवीआर बरामद कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने ग्राम भेवान स्थित कम्पोजिट शराब ठेके में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब, बीयर, डीवीआर, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ठेके को सेल्समैन जयगोपाल ने बंद किया था। उसी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंग्रेजी शराब और बीयर की चोरी कर ली। मामले में 4 अप्रैल को ठेके के मैनेजर सुशील कुमार निवासी कुईत खेड़ा की तहरीर पर शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 अप्रैल की रात थाना शिवली और सर्विलांस टीम ने केसरी निवादा नहर पुल पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दो कारों में सवार पांच युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ छोटू (सजाबारपुर), नीतू (बिलहा), नूर आलम उर्फ ढुनकू (जोत), समीर खान (सिठऊ) और अभिषेक (जोत) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली तो उनमें शराब की कई पेटियां बरामद हुईं। बरामदगी में 497 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 61 हाफ बोतल, 4 फुल बोतल अंग्रेजी शराब और 48 कैन बियर शामिल हैं। साथ ही चोरी किया गया डीवीआर और एलईडी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा और होंडा सिटी कार, पांच मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद भी कब्जे में लिए हैं। शराब की बोतलों पर लगे लेबल को सिटिजन ऐप से सत्यापित करने पर यह शराब भेवान स्थित ठेके की ही पाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों शहनवाज, ओमीन और भोलू उर्फ रफीक के साथ मिलकर योजना बनाकर ठेके का शटर तोड़ा और 25 पेटी शराब व 3 पेटी बीयर चोरी कर ली थी। पहचान छिपाने के लिए ठेके में लगा डीवीआर और एलईडी भी निकालकर नहर में फेंक दिया था। ठेके के गल्ले से मिले 9 हजार रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए गए। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस टीम की मदद से घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं और आबकारी अधिनियम जोड़ते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    1
    भेवान शराब ठेके की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब, बीयर व डीवीआर बरामद
कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने ग्राम भेवान स्थित कम्पोजिट शराब ठेके में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब, बीयर, डीवीआर, दो कारें और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे ठेके को सेल्समैन जयगोपाल ने बंद किया था। उसी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंग्रेजी शराब और बीयर की चोरी कर ली। मामले में 4 अप्रैल को ठेके के मैनेजर सुशील कुमार निवासी कुईत खेड़ा की तहरीर पर शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 9 अप्रैल की रात थाना शिवली और सर्विलांस टीम ने केसरी निवादा नहर पुल पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दो कारों में सवार पांच युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ छोटू (सजाबारपुर), नीतू (बिलहा), नूर आलम उर्फ ढुनकू (जोत), समीर खान (सिठऊ) और अभिषेक (जोत) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली तो उनमें शराब की कई पेटियां बरामद हुईं। बरामदगी में 497 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 61 हाफ बोतल, 4 फुल बोतल अंग्रेजी शराब और 48 कैन बियर शामिल हैं। साथ ही चोरी किया गया डीवीआर और एलईडी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा और होंडा सिटी कार, पांच मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद भी कब्जे में लिए हैं। शराब की बोतलों पर लगे लेबल को सिटिजन ऐप से सत्यापित करने पर यह शराब भेवान स्थित ठेके की ही पाई गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों शहनवाज, ओमीन और भोलू उर्फ रफीक के साथ मिलकर योजना बनाकर ठेके का शटर तोड़ा और 25 पेटी शराब व 3 पेटी बीयर चोरी कर ली थी। पहचान छिपाने के लिए ठेके में लगा डीवीआर और एलईडी भी निकालकर नहर में फेंक दिया था। ठेके के गल्ले से मिले 9 हजार रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए गए।
थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस टीम की मदद से घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं और आबकारी अधिनियम जोड़ते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.