रामनगर पुलिस ने 2 दिन में सुलझाए 2 गुमशुदगी के मामले, नाबालिग बालिका व महिला सकुशल बरामद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शहडोल से की दस्तयाबी, न्यायालय में पेश करने के बाद परिजनों को सौंपा अनूपपुर। रामनगर थाना पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर दो गुमशुदगी के मामलों का सफल निराकरण किया है। पुलिस ने एक नाबालिग बालिका और एक बालिग महिला को सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मारकाम तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में की गई। पहले मामले में ग्राम जमुड़ी निवासी महिला ने 21 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष 11 माह की पुत्री कोतमा कॉलेज पढ़ने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 217/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार तलाश के बाद बालिका को शहडोल से सकुशल बरामद किया गया। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद 29 जुलाई को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दूसरे मामले में रजबांध निवासी सुनील पाव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी लीलावती पाव, जो उसके साथ रामनगर में मजदूरी करने आई थी, बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 215/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला शहडोल में रह रही थी। पुलिस ने उसे सकुशल दस्तयाब कर 29 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां उसके बयान दर्ज कराए गए। पुलिस के अनुसार, लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई और जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप थाना रामनगर क्षेत्र में वर्तमान में नाबालिग बालक या बालिका की गुमशुदगी का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है। पुलिस ने कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश और सुरक्षित दस्तयाबी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- ও সেপদ মন্ডল1
- महतारी वंदन योजना में भारी लापरवाही देखी गई है आज भी बहुत से हितग्राही इस योजना से कोसों दूर है।1
- हाथियों ने किसान का घर तोड़ा फसलों को रौंदा लगातार हाथी का उत्पात जारी है जनकपुर पार्क परिक्षेत्र के ग्राम ढाब में 12 हाथियों का उत्पात, एक मकान क्षतिग्रस्त, कई किसानों की फसल बर्बाद एमसीबी --- जिले के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाब में बुधवार, 30 जुलाई 2026 की रात लगभग 2 बजे 12 हाथियों के दल ने गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता प्राप्त की। हाथियों के हमले में ग्राम ढाब निवासी विशाले सिंह, पिता जयदीन सिंह का एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गांव के कई किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को भी हाथियों ने रौंद दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान ग्रामीण पूरी रात भय और सतर्कता के बीच रहे। पार्क परिक्षेत्र अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 12 हाथियों का दल रात के समय जंगल से निकलकर गांव की ओर आ गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सतर्कता एवं सुरक्षा के साथ हाथियों को पुनः जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधियों की सूचना मिलते ही उनके निकट जाने का प्रयास न करें, न ही उन्हें उकसाएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे भविष्य में जन-धन की हानि को रोका जा सके।3
- दुनिया भर में कर्ज लेने में हमारा स्थान नंबर वन पहुंच गया है।1
- कहीं ना कहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बात मैं सच्चाई है।1
- विधानसभा में गूंजी पुष्पराजगढ़ की आवाज़,विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने IGNTU से जुड़े मुद्दे उठाए 📍 अनूपपुर | पुष्पराजगढ़ अनूपपुर पुष्पराजगढ़/ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। विधायक ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ट्राइबल मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मान्यताओं की प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो और वे कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।विधायक मार्को ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार को लेकर विधायक की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।1
- खोंगापानी की मुख्य सड़क बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिसे देखकर विकास के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बारिश ने इस सड़क की पोल पूरी तरह खोल दी है1
- बेलगाम रफ्तार का कहर: तेज़ रफ़्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे मनेन्द्रगढ़ शहर में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीजी 16 बी 8323 नंबर की एक कार ने खेडिया टॉकीज के पास से लेकर मेन रोड मौहार पारा तक कई लोगों को लगातार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि कार चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते और वाहन को रोकने का प्रयास करते, तब तक चालक तेज़ी से मौके से फरार हो चुका था। इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई के अभाव में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। नागरिकों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, घायलों को समुचित उपचार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है। बहरहाल घायलों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1