प्राथमिक विद्यालय जुनैदपुर की शिक्षामित्र गायत्री देवी की हालत में सुधार; आदर्श शिक्षामित्र संगठन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल ने जाना हालचाल कानपुर देहात। जनपद के मलासा ब्लॉक क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय जुनैदपुर में कार्यरत शिक्षामित्र गायत्री देवी की तबीयत में अब सुधार है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आदर्श शिक्षामित्र संगठन एसोसिएशन, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल उनके आवास पहुंचे। उन्होंने गायत्री देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि बीते दिनों प्राथमिक विद्यालय जुनैदपुर में कार्यरत शिक्षामित्र गायत्री देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में इसरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी आकांक्षा निषाद ने आरोप लगाया था कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक द्वारा उनकी मां पर चोरी के झूठे आरोप लगाए गए। साथ ही स्कूल के ताले बंद करने और खोलने को लेकर लगातार मानसिक दबाव बनाया गया तथा "शिक्षामित्र हो, उसी औकात में रहो" जैसे कथित अपमानजनक शब्द कहे गए। बेटी का आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार से आहत होकर उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले के सामने आने के बाद आकांक्षा निषाद ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत करते हुए अपनी मां के साथ हो रही कथित मानसिक प्रताड़ना पर रोक लगाने तथा उन्हें सम्मानपूर्वक शिक्षक की भांति कार्य करने की मांग की थी। इस घटना के बाद शिक्षामित्रों में भी नाराजगी देखने को मिली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठी। अब उपचार के बाद गायत्री देवी की हालत में सुधार होने की सूचना पर आदर्श शिक्षामित्र संगठन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि संगठन हर शिक्षामित्र के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा है। यदि जांच में किसी भी प्रकार का उत्पीड़न सामने आता है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगा। साथ ही उन्होंने गायत्री देवी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
प्राथमिक विद्यालय जुनैदपुर की शिक्षामित्र गायत्री देवी की हालत में सुधार; आदर्श शिक्षामित्र संगठन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल ने जाना हालचाल कानपुर देहात। जनपद के मलासा ब्लॉक क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय जुनैदपुर में कार्यरत शिक्षामित्र गायत्री देवी की तबीयत में अब सुधार है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आदर्श शिक्षामित्र संगठन एसोसिएशन, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल उनके आवास पहुंचे। उन्होंने गायत्री देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि बीते दिनों प्राथमिक विद्यालय जुनैदपुर में कार्यरत शिक्षामित्र गायत्री देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में इसरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी आकांक्षा निषाद ने आरोप लगाया था कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक द्वारा उनकी मां पर चोरी के झूठे आरोप लगाए गए। साथ ही स्कूल के ताले बंद करने और खोलने को लेकर लगातार मानसिक दबाव बनाया गया तथा "शिक्षामित्र हो, उसी औकात में रहो" जैसे कथित अपमानजनक शब्द कहे गए। बेटी का आरोप है कि
लगातार मानसिक प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार से आहत होकर उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले के सामने आने के बाद आकांक्षा निषाद ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत करते हुए अपनी मां के साथ हो रही कथित मानसिक प्रताड़ना पर रोक लगाने तथा उन्हें सम्मानपूर्वक शिक्षक की भांति कार्य करने की मांग की थी। इस घटना के बाद शिक्षामित्रों में भी नाराजगी देखने को मिली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठी। अब उपचार के बाद गायत्री देवी की हालत में सुधार होने की सूचना पर आदर्श शिक्षामित्र संगठन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि संगठन हर शिक्षामित्र के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा है। यदि जांच में किसी भी प्रकार का उत्पीड़न सामने आता है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगा। साथ ही उन्होंने गायत्री देवी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
- समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा। #Big_Breaking_News 🚨समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।🚨 🚨कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा में #समाधान_दिवस पर ग्राम बलियापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!🚨 ➡️ #kanpurdehat_बिजली_विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे प्रार्थी की दो भैंसें और सामान जल गया।आरोप है कि लाइनमैन बिना पैसे लिए टूटा तार नहीं जोड़ता।इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ➡️ #मुख्यमंत्री_जी @myogiadityanath और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए,ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर बदला जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।3
- 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे कानपुर देहात के राजपुर में शनिवार को जैनपुर और सट्टी पावर हाउस से जुड़े कुल 14 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी मुख्य लाइन के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। जैनपुर पावर हाउस के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि जैनपुर पावर हाउस से राजपुर, भाल अफसरिया, जैनपुर और कुंवरपुर सहित 10 फीडर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सट्टी पावर हाउस के चार फीडरों पर भी बिजली नहीं रहेगी। यह विद्युत कटौती 33 केवी मुख्य लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। साहू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कर लें।1
- पीतमपुर स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भूसा डालकर महीनों से किया अतिक्रमण सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर भूसा डालकर कई महीनों से अतिक्रमण कर रखा है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर भूसा डंप कर रखा है। बारिश से बचाने के लिए भूसे को पन्नी और तिरपाल से ढक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब तक हटवाते हैं।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को पुलिस ने पकड़ा1
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुई , जिसमें 20 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण औरैया। सदर तहसील में आज जिला अधिकारी औरैया बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन। पूरे प्रदेश में माह के प्रथम व तीसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है सम्पूर्ण समाधान दिवस। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुई , जिसमें 20 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिला अधिकारी औरैया बृजेश कुमार ने दिए निर्देश। सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद।1
- सार्वजनिक मंदिर पर कथित झंडा लगाने व ताला डालने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति कानपुर देहात। जनपद के कुडावल गांव स्थित एक सार्वजनिक मंदिर पर कथित तौर पर भीम आर्मी का झंडा लगाने और मंदिर में ताला डालने की घटना के बाद शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की। ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है, जिसका हाल ही में जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया था। शुक्रवार सुबह मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर कथित तौर पर एक झंडा लगा मिला। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ताला खोलने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित मंदिर सार्वजनिक है और सभी समाज के लोगों को यहां पूजा-अर्चना का समान अधिकार प्राप्त है। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मामले में मोनू राठौर उर्फ राजेंद्र राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1