logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जले ‘आशीर्वाद के दीप’, धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री का 76 वा जन्मदिवस सेवा संकल्प अभियान के तहत जले ‘आशीर्वाद के दीप’ कौशांबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम हुआ। बारा सीएचसी में अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी व टीम ने दीप प्रज्ज्वलित किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। सरायअकिल नगर पंचायत में नगर अध्यक्ष अनूप सिंह ने दीप जलाकर जन्मदिवस मनाया। नेवादा ब्लॉक में प्रधान संघ अध्यक्ष अमित सिंह ने ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय में दीप जलाए। नेवादा ब्लॉक परिसर में मंडल अध्यक्ष शांति भूषण सिंह, जय सिंह गुरुजी, वरुण पांडेय, सुनील सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक परिसर के साथ हनुमान मंदिर और शहीद स्मारक पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मूरतगंज शिव मंदिर, कुबरी घाट, कड़ा धाम, राम वनगमन मार्ग, मेडिकल कॉलेज मंझनपुर और मॉडल पार्क समेत प्रमुख स्थलों पर भी दीप जलाए गए। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने घरों में भी ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से लोगों को जोड़ना रहा।

1 hr ago
user_Aman kesharwani
Aman kesharwani
JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जले ‘आशीर्वाद के दीप’, धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री का 76 वा जन्मदिवस सेवा संकल्प अभियान के तहत जले ‘आशीर्वाद के दीप’ कौशांबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम हुआ। बारा सीएचसी में अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी व टीम ने दीप प्रज्ज्वलित किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। सरायअकिल नगर पंचायत में नगर अध्यक्ष अनूप सिंह ने दीप जलाकर जन्मदिवस मनाया। नेवादा ब्लॉक में प्रधान संघ अध्यक्ष अमित सिंह ने ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय में दीप जलाए। नेवादा ब्लॉक परिसर में मंडल अध्यक्ष शांति भूषण सिंह, जय सिंह गुरुजी, वरुण पांडेय, सुनील सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक परिसर के साथ हनुमान मंदिर और शहीद स्मारक पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मूरतगंज शिव मंदिर, कुबरी घाट, कड़ा धाम, राम वनगमन मार्ग, मेडिकल कॉलेज मंझनपुर और मॉडल पार्क समेत प्रमुख स्थलों पर भी दीप जलाए गए। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने घरों में भी ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से लोगों को जोड़ना रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत कसिया ककोढा़ के 18 वर्षीय पंडा गौतम की बाइक कीचड़ में फिसलकर गिर जाने से टूट गई एक पैर की हड्डी । स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेज दिया है । कौशाम्बी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत कसिया ककोढा़ के 18 वर्षीय पंडा गौतम की बाइक कीचड़ में फिसलकर गिर जाने से टूट गई एक पैर की हड्डी । स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेज दिया है । काकराबाद गांव की ओर जाने वाली रोड़ पर हुआ हादसा । रिपोर्टर विरेन्द्र सेंगर जी द्वारा कवरेज ग्राउंड जीरो की रपोर्ट Indian National News " सच की खोज "
    1
    कौशाम्बी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत कसिया ककोढा़ के 18 वर्षीय पंडा गौतम की बाइक कीचड़ में फिसलकर गिर जाने से टूट गई एक पैर की हड्डी । स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेज दिया है ।
कौशाम्बी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत कसिया ककोढा़ के 18 वर्षीय पंडा गौतम की बाइक कीचड़ में फिसलकर गिर जाने से टूट गई एक पैर की हड्डी । स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेज दिया है । काकराबाद गांव की ओर जाने वाली रोड़ पर हुआ हादसा । 
रिपोर्टर विरेन्द्र सेंगर जी 
द्वारा कवरेज ग्राउंड जीरो की रपोर्ट 
Indian National News " सच की खोज "
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इतना ख़तरनाक हादसा क्या ऐसे बकरी चराने जाना चाहिए। कमेंट बाक्स में अपनी राय जरूर दें। #प्रतापगढ़ के कुंडा हरनामगंज-हथिगवां थाना क्षेत्र स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' के पास आज रेलवे ट्रैक पर बड़ी लापरवाही सामने आई। लखनऊ से प्रयाग जंक्शन जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने अचानक लगभग 30 से अधिक बकरियां आ गईं। गनीमत रही कि ट्रेन ड्राइवर ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। हालांकि, ट्रैक पर आई 30 से अधिक बकरियों की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर आए दिन इस तरह की लापरवाही देखने को मिलती है, जिससे ट्रेन पलटने या बड़ा हादसा होने का खतरा लगातार बना रहता है। इतने बड़े हादसे की आशंका के बावजूद मौके पर मौजूद गेटमैन और कुंडा जीआरपी (GRP) की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यदि रेल प्रशासन और जीआरपी समय रहते नहीं जागे, तो किसी दिन यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मामले पर तुरंत संज्ञान लें और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें.. इतना ख़तरनाक हादसा क्या ऐसे बकरी चराने जाना चाहिए। कमेंट बाक्स में अपनी राय जरूर दें। #प्रतापगढ़ के कुंडा हरनामगंज-हथिगवां थाना क्षेत्र स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' के पास आज रेलवे ट्रैक पर बड़ी लापरवाही सामने आई। लखनऊ से प्रयाग जंक्शन जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने अचानक लगभग 30 से अधिक बकरियां आ गईं। गनीमत रही कि ट्रेन ड्राइवर ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। हालांकि, ट्रैक पर आई 30 से अधिक बकरियों की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर आए दिन इस तरह की लापरवाही देखने को मिलती है, जिससे ट्रेन पलटने या बड़ा हादसा होने का खतरा लगातार बना रहता है। इतने बड़े हादसे की आशंका के बावजूद मौके पर मौजूद गेटमैन और कुंडा जीआरपी (GRP) की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यदि रेल प्रशासन और जीआरपी समय रहते नहीं जागे, तो किसी दिन यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मामले पर तुरंत संज्ञान लें और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें..
    1
    इतना ख़तरनाक हादसा 
क्या ऐसे बकरी चराने जाना चाहिए। 
कमेंट बाक्स में अपनी राय जरूर दें।

#प्रतापगढ़ के कुंडा हरनामगंज-हथिगवां थाना क्षेत्र स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' के पास आज रेलवे ट्रैक पर बड़ी लापरवाही सामने आई। लखनऊ से प्रयाग जंक्शन जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने अचानक लगभग 30 से अधिक बकरियां आ गईं। गनीमत रही कि ट्रेन ड्राइवर ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
हालांकि, ट्रैक पर आई 30 से अधिक बकरियों की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर आए दिन इस तरह की लापरवाही देखने को मिलती है, जिससे ट्रेन पलटने या बड़ा हादसा होने का खतरा लगातार बना रहता है। इतने बड़े हादसे की आशंका के बावजूद मौके पर मौजूद गेटमैन और कुंडा जीआरपी (GRP) की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
यदि रेल प्रशासन और जीआरपी समय रहते नहीं जागे, तो किसी दिन यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
मामले पर तुरंत संज्ञान लें और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें..
इतना ख़तरनाक हादसा 
क्या ऐसे बकरी चराने जाना चाहिए। 
कमेंट बाक्स में अपनी राय जरूर दें।
#प्रतापगढ़ के कुंडा हरनामगंज-हथिगवां थाना क्षेत्र स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' के पास आज रेलवे ट्रैक पर बड़ी लापरवाही सामने आई। लखनऊ से प्रयाग जंक्शन जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने अचानक लगभग 30 से अधिक बकरियां आ गईं। गनीमत रही कि ट्रेन ड्राइवर ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
हालांकि, ट्रैक पर आई 30 से अधिक बकरियों की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर आए दिन इस तरह की लापरवाही देखने को मिलती है, जिससे ट्रेन पलटने या बड़ा हादसा होने का खतरा लगातार बना रहता है। इतने बड़े हादसे की आशंका के बावजूद मौके पर मौजूद गेटमैन और कुंडा जीआरपी (GRP) की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
यदि रेल प्रशासन और जीआरपी समय रहते नहीं जागे, तो किसी दिन यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
मामले पर तुरंत संज्ञान लें और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें..
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में आज बुधवार 16 सितंबर को तहसील स्तरीय जन समस्यायों को लेकर सिराथू तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया और उपजिलाधिकारी सिराथू श्रीमान प्रमेश श्रीवास्तव का घेराव कर उन्हे बिजली कटौती, फसलों के नुकसान का समुचित मुआवजा समेत जर्जर सड़कों की मरम्मत आदि मुद्दों को लेकर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। मांगे..... 1.... घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र, देवखरपुर विद्युत उपकेंद्र, कुरा मुरीदन विद्युत उपकेंद्र, कछुआ विद्युत उपकेंद्र कमालपुर विद्युत उपकेंद्र समेत सिराथू तहसील के सभी विद्युत उपकेंद्रों से हो रही रात्रिकालीन विद्युत कटौती बंद हो और रोस्टर से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो। 2.....गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित तरसौरा, परसखी और सुखऊ का पुरवा आदि गांवों की फसलों का सक्षम अधिकारी द्वारा मौका मुआयना किया जाए और किसानो को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। 3..... सिराथू ब्लॉक के मोंगरी के ताल में हुए जलभराव का स्थलीय जायजा लिया जाए और किसानो की फसलों के हुए नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाए। 4.....सिराथू से रामसहायपुर होकर पैईशा मार्ग, धाता जुवरा नारा टेंवा मार्ग और कनवार मोड़ से कनवार गांव तक जर्जर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए। 5..... भारी बारिश से गरीबों के गिरे घरों का सर्वे कराकर गरीबों को आवासीय सुविधा प्रदान की जाए। समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में आज बुधवार 16 सितंबर को तहसील स्तरीय जन समस्यायों को लेकर सिराथू तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया और उपजिलाधिकारी सिराथू श्रीमान प्रमेश श्रीवास्तव का घेराव कर उन्हे बिजली कटौती, फसलों के नुकसान का समुचित मुआवजा समेत जर्जर सड़कों की मरम्मत आदि मुद्दों को लेकर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। मांगे..... 1.... घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र, देवखरपुर विद्युत उपकेंद्र, कुरा मुरीदन विद्युत उपकेंद्र, कछुआ विद्युत उपकेंद्र कमालपुर विद्युत उपकेंद्र समेत सिराथू तहसील के सभी विद्युत उपकेंद्रों से हो रही रात्रिकालीन विद्युत कटौती बंद हो और रोस्टर से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो। 2.....गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित तरसौरा, परसखी और सुखऊ का पुरवा आदि गांवों की फसलों का सक्षम अधिकारी द्वारा मौका मुआयना किया जाए और किसानो को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। 3..... सिराथू ब्लॉक के मोंगरी के ताल में हुए जलभराव का स्थलीय जायजा लिया जाए और किसानो की फसलों के हुए नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाए। 4.....सिराथू से रामसहायपुर होकर पैईशा मार्ग, धाता जुवरा नारा टेंवा मार्ग और कनवार मोड़ से कनवार गांव तक जर्जर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए। 5..... भारी बारिश से गरीबों के गिरे घरों का सर्वे कराकर गरीबों को आवासीय सुविधा प्रदान की जाए।
    1
    समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में आज बुधवार 16 सितंबर को तहसील स्तरीय जन समस्यायों को लेकर सिराथू तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया और उपजिलाधिकारी सिराथू श्रीमान प्रमेश श्रीवास्तव का घेराव कर उन्हे बिजली कटौती, फसलों के नुकसान का समुचित मुआवजा समेत जर्जर सड़कों की मरम्मत आदि मुद्दों को लेकर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
मांगे.....
1....   घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र, देवखरपुर विद्युत उपकेंद्र, कुरा मुरीदन विद्युत उपकेंद्र, कछुआ विद्युत उपकेंद्र कमालपुर विद्युत उपकेंद्र समेत सिराथू तहसील के सभी विद्युत उपकेंद्रों से हो रही रात्रिकालीन विद्युत कटौती बंद हो और रोस्टर से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो।

2.....गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित तरसौरा, परसखी और सुखऊ का पुरवा आदि गांवों की फसलों का सक्षम अधिकारी द्वारा मौका मुआयना किया जाए और किसानो को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।

3..... सिराथू ब्लॉक के मोंगरी के ताल में हुए जलभराव का स्थलीय जायजा लिया जाए और किसानो की फसलों के हुए नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाए।

4.....सिराथू से रामसहायपुर होकर पैईशा मार्ग, धाता जुवरा नारा टेंवा मार्ग और कनवार मोड़ से कनवार गांव तक जर्जर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

5..... भारी बारिश से गरीबों के गिरे घरों का सर्वे कराकर गरीबों को आवासीय सुविधा प्रदान की जाए।
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में आज बुधवार 16 सितंबर को तहसील स्तरीय जन समस्यायों को लेकर सिराथू तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया और उपजिलाधिकारी सिराथू श्रीमान प्रमेश श्रीवास्तव का घेराव कर उन्हे बिजली कटौती, फसलों के नुकसान का समुचित मुआवजा समेत जर्जर सड़कों की मरम्मत आदि मुद्दों को लेकर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
मांगे.....
1....   घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र, देवखरपुर विद्युत उपकेंद्र, कुरा मुरीदन विद्युत उपकेंद्र, कछुआ विद्युत उपकेंद्र कमालपुर विद्युत उपकेंद्र समेत सिराथू तहसील के सभी विद्युत उपकेंद्रों से हो रही रात्रिकालीन विद्युत कटौती बंद हो और रोस्टर से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो।
2.....गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित तरसौरा, परसखी और सुखऊ का पुरवा आदि गांवों की फसलों का सक्षम अधिकारी द्वारा मौका मुआयना किया जाए और किसानो को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
3..... सिराथू ब्लॉक के मोंगरी के ताल में हुए जलभराव का स्थलीय जायजा लिया जाए और किसानो की फसलों के हुए नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाए।
4.....सिराथू से रामसहायपुर होकर पैईशा मार्ग, धाता जुवरा नारा टेंवा मार्ग और कनवार मोड़ से कनवार गांव तक जर्जर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
5..... भारी बारिश से गरीबों के गिरे घरों का सर्वे कराकर गरीबों को आवासीय सुविधा प्रदान की जाए।
    user_रवि कुमार पत्रकार
    रवि कुमार पत्रकार
    Student union Chail, Kaushambi•
    14 hrs ago
  • भाजपा कार्यकर्ताओ ने बड़े धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, काटा केक विधायक पूजा पाल के केंद्रीय कार्यालय चायल में मनाया गया जन्मदिन शाम को केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने दिए जला कर पीएम मोदी को दी बधाई विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू सहित तमाम कार्यकर्ता रहें मौजूद ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....भाजपा कार्यकर्ताओ ने बड़े धूमधाम से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया है और बड़े धूमधाम से केक काटा है। विधायक पूजा पाल के केंद्रीय कार्यालय चायल में जन्मदिन मनाया गया है।शाम को केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने दिए जला कर पीएम मोदी को बधाई दी है।विधायक पूजा के केन्द्रीय कार्यालय चायल में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकताओं ने केक काट बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।कार्यकताओं ने खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को केक खिलाया।विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू ने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों का उत्थान पीएम मोदी की प्राथमिकताओं में रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के क्षेत्र में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल,उमाकांत पाण्डेय,सुल्तान मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू, नन्हे तिवारी, सोमदत्त मिश्रा, गोलू पाल, राजू पाल, अश्वनी तिवारी, सुभाष पटेल, कन्हैया साहू,विमल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
    1
    भाजपा कार्यकर्ताओ ने बड़े धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, काटा केक 
विधायक पूजा पाल के केंद्रीय कार्यालय चायल में मनाया गया जन्मदिन 
शाम को केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने दिए जला कर पीएम मोदी को दी बधाई 
विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू सहित तमाम कार्यकर्ता रहें मौजूद 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
कौशांबी....भाजपा कार्यकर्ताओ ने बड़े धूमधाम से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया है और बड़े धूमधाम से केक काटा है।
विधायक पूजा पाल के केंद्रीय कार्यालय चायल में जन्मदिन मनाया गया है।शाम को केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने दिए जला कर पीएम मोदी को बधाई दी है।विधायक पूजा के केन्द्रीय कार्यालय चायल में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकताओं ने केक काट बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।कार्यकताओं ने खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को केक खिलाया।विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। 
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू ने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों का उत्थान पीएम मोदी की प्राथमिकताओं में रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के क्षेत्र में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल,उमाकांत पाण्डेय,सुल्तान मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू, नन्हे तिवारी, सोमदत्त मिश्रा, गोलू पाल, राजू पाल, अश्वनी तिवारी, सुभाष पटेल, कन्हैया साहू,विमल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिर्ज़ापुर:- अहरौरा रोडवेज बस स्टेशन का दृश्य_पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका यह बस स्टेशन कई दशकों से अपने आप पर आंसू बहा रहा हैं। *मिर्ज़ापुर:- अहरौरा रोडवेज बस स्टेशन का दृश्य____* पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका यह बस स्टेशन कई दशकों से अपने आप पर आंसू बहा रहा हैं। अतिप्राचीन इस बस स्टेशन को पहले के सरकारों ने बखूबी अच्छे से चलाया तब भारत बहुत पीछे था। अब समय बदल गया भारत की अर्थव्यवस्था विश्व के टॉप लिस्ट में चल रही हैं। इस बस स्टेशन को पहले से और बेहतर न होकर खंडहर हो गया, यह किस प्रकार का समय हैं? अब की सरकारे क्यों ध्यान नहीं देती? क्यो पड़ा हैं यह बस स्टेशन इस खंडहर हालत में? क्या स्थानीय यहां पर मौजूद नगर अब उजड़ गया? जनसंख्या नहीं? या फिर किसी को बस की जरूरत नहीं? ______________________________ अतिप्राचीन, ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन नगरी, अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र नई बाजार (चुंगी) में स्थित यह बस स्टेशन का एक जमाना था जब यहां से अच्छे - अच्छे बसों की सेवाएं उपलब्ध थी। भौगोलिक रूप से देखे तो अहरौरा चार जिलों के एकदम मध्य पर बसा हुआ हैं। अहरौरा से वाराणसी मिर्ज़ापुर चंदौली और सोनभद्र की बस सेवाएं बेहद जरूरी हैं। सबसे विशेष की अहरौरा से पचपन किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय मीरजापुर के लिए भी कोई सरकारी बस सेवा नहीं, लाखों की आबादी वाले अहरौरा नगर व ग्रामीण क्षेत्रीय लोगों को मिर्जापुर पहुंचने में काफी समस्या होती हैं। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की चार से पांच बसे अहरौरा बस स्टेशन से बनारस के लिए नियमित संचालित होती थी, पिछले कुछ समय से विभाग बसों की संख्या में कमी करते हुए, धीरे - धीरे पूरी बस सेवा बंद कर दी। बस स्टेशन खंडहर के साथ - साथ अब वीरान भी हो गया। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बसे बंद होने से अहरौरा नगर के व्यापारियों को भी बनारस जाने में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा हैं। संबंधित अधिकारी गलत रिपोर्ट लगाकर सरकार को गुमराह कर रहे, अहरौरा क्षेत्र की सड़के हर दिशा में पर्याप्त चौड़ी हैं, बसों के आवागमन में कोई समस्या नहीं। __________________pko________ इस बस स्टेशन को करीब एक वर्ष पूर्व पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने की खबर सामने आई थी। क्षेत्रीय लोगों के मांग पर मड़िहान विधायक ने परिवहन विभाग को बस स्टेशन की दुर्व्यवस्था को लेकर अवगत कराया,,जिससे विभाग हरकत में आया था। मगर फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। आज तक कुछ नहीं हो सका। दुर्भाग्य हैं, अहरौरा को जो पहले की दी हुई सेवाएं वर्तमान सरकार संचालित नहीं कर पा रही। अहरौरा को नए - नए विकास से जोड़ने के बजाय पुरानी विकास छीनी जा रही है। जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह के गृह क्षेत्र जमालपुर ब्लॉक में एक मात्र यह रोडवेज बस स्टेशन हैं, जो इस हालत में पड़ा हैं। ____________________________ इस रोडवेज का पुनर्निमाण, विकसित कर, स्टेशन से वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की जरूरी बस सेवाएं शुरू की जानी चाहिए - और यूपी परिवहन की अन्य पड़ोसी जनपद के मिनी डिपो बसों का अहरौरा बस स्टेशन पर ठहराव किया जाना चाहिए।।
    1
    मिर्ज़ापुर:- अहरौरा रोडवेज बस स्टेशन का दृश्य_पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका यह बस स्टेशन कई दशकों से अपने आप पर आंसू बहा रहा हैं।
*मिर्ज़ापुर:- अहरौरा रोडवेज बस स्टेशन का दृश्य____* 
पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका यह बस स्टेशन कई दशकों से अपने आप पर आंसू बहा रहा हैं।
अतिप्राचीन इस बस स्टेशन को पहले के सरकारों ने बखूबी अच्छे से चलाया
तब भारत बहुत पीछे था।
अब समय बदल गया भारत की अर्थव्यवस्था विश्व के टॉप लिस्ट में चल रही हैं।
इस बस स्टेशन को पहले से और बेहतर न होकर खंडहर हो गया, यह किस प्रकार का समय हैं?
अब की सरकारे क्यों ध्यान नहीं देती?
क्यो पड़ा हैं यह बस स्टेशन इस खंडहर हालत में?
क्या स्थानीय यहां पर मौजूद नगर अब उजड़ गया? जनसंख्या नहीं? या फिर किसी को बस की जरूरत नहीं?
______________________________
अतिप्राचीन, ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन नगरी, अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र नई बाजार (चुंगी) में स्थित यह बस स्टेशन का एक जमाना था जब यहां से अच्छे - अच्छे बसों की सेवाएं उपलब्ध थी।
भौगोलिक रूप से देखे तो अहरौरा चार जिलों के एकदम मध्य पर बसा हुआ हैं।
अहरौरा से वाराणसी मिर्ज़ापुर चंदौली और सोनभद्र की बस सेवाएं बेहद जरूरी हैं।
सबसे विशेष की अहरौरा से पचपन किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय मीरजापुर के लिए भी कोई सरकारी बस सेवा नहीं, लाखों की आबादी वाले अहरौरा नगर व ग्रामीण क्षेत्रीय लोगों को मिर्जापुर पहुंचने में काफी समस्या होती हैं।
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की चार से पांच बसे अहरौरा बस स्टेशन से बनारस के लिए नियमित संचालित होती थी, पिछले कुछ समय से विभाग बसों की संख्या में कमी करते हुए, धीरे - धीरे पूरी बस सेवा बंद कर दी। 
बस स्टेशन खंडहर के साथ - साथ अब वीरान भी हो गया।
वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बसे बंद होने से अहरौरा नगर के व्यापारियों को भी बनारस जाने में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा हैं। 
संबंधित अधिकारी गलत रिपोर्ट लगाकर सरकार को गुमराह कर रहे, अहरौरा क्षेत्र की सड़के हर दिशा में पर्याप्त चौड़ी हैं, बसों के आवागमन में कोई समस्या नहीं।
__________________pko________
इस बस स्टेशन को करीब एक वर्ष पूर्व पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने की खबर सामने आई थी।
क्षेत्रीय लोगों के मांग पर मड़िहान विधायक ने परिवहन विभाग को बस स्टेशन की दुर्व्यवस्था को लेकर अवगत कराया,,जिससे विभाग हरकत में आया था।
मगर फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
आज तक कुछ नहीं हो सका।
दुर्भाग्य हैं, अहरौरा को जो पहले की दी हुई सेवाएं वर्तमान सरकार संचालित नहीं कर पा रही।
अहरौरा को नए - नए विकास से जोड़ने के बजाय पुरानी विकास छीनी जा रही है।
जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह के गृह क्षेत्र जमालपुर ब्लॉक में एक मात्र यह रोडवेज बस स्टेशन हैं, जो इस हालत में पड़ा हैं।
____________________________
इस रोडवेज का पुनर्निमाण, विकसित कर, स्टेशन से वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की जरूरी बस सेवाएं शुरू की जानी चाहिए - और यूपी परिवहन की अन्य पड़ोसी जनपद के मिनी डिपो बसों का अहरौरा बस स्टेशन पर ठहराव किया जाना चाहिए।।
    user_Journalist
    Journalist
    Police Officer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश चंद्रगुप्त ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ कटरा के शनि देव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर एवं मिष्ठान वितरण कर मोदी जी के जन्म दिवस को धूमधाम के साथ मनाया। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता ने सम्मिलित रूप से मोदी जी के जन्म दिवस पर स्थानीय धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं प्रसाद वितरण कर मोदी जी का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, काशी क्षेत्र, अवधेश चंद्रगुप्त ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ कटरा के शनि देव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर एवं मिष्ठान वितरण कर मोदी जी के जन्म दिवस को धूमधाम के साथ मनाया।
    2
    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश चंद्रगुप्त ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ कटरा के शनि देव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर एवं मिष्ठान वितरण कर मोदी जी के जन्म दिवस को धूमधाम के साथ मनाया।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता ने सम्मिलित रूप से मोदी जी के जन्म दिवस पर स्थानीय धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं प्रसाद वितरण कर मोदी जी का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, काशी क्षेत्र, अवधेश चंद्रगुप्त ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ कटरा के शनि देव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर एवं मिष्ठान वितरण कर मोदी जी के जन्म दिवस को धूमधाम के साथ मनाया।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी: गंगा में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम कौशाम्बी: गंगा में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव में गंगा नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक किशोरी गहरे पानी में डूब गई। हादसे में किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहा पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पांच बच्चे गंगा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नेहा का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगी। किशोरी को डूबता देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाकर मदद के लिए आवाज लगाई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में तलाश कर किशोरी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थान: तरसौरा गांव, थाना कोखराज, कौशाम्बी
    1
    कौशाम्बी: गंगा में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशाम्बी: गंगा में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव में गंगा नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक किशोरी गहरे पानी में डूब गई। हादसे में किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहा पटेल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पांच बच्चे गंगा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नेहा का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगी। किशोरी को डूबता देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाकर मदद के लिए आवाज लगाई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में तलाश कर किशोरी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थान: तरसौरा गांव, थाना कोखराज, कौशाम्बी
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *मूरतगंज* तेज रफ़्तार चार पहिया स्विफ्ट डिजायर वाहन डिवाइडर पर चढ़ा बता दे की मूरतगंज चौराहे के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार कर में बैठे लोग बाल बाल बचे मूरतगंज चौराहे पर देर शाम बुधवार एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे मौके पर हड़काम मच गया लोगों की भीड़ लग गई हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है बताया जा रहा है कि वहां प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा था मूरतगंज चौराहे पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया हादसे में किसी व्यक्ति घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है या घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए परत आफरी का माहौल बना रहा *मूरतगंज* तेज रफ़्तार चार पहिया स्विफ्ट डिजायर वाहन डिवाइडर पर चढ़ा बता दे की मूरतगंज चौराहे के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार कर में बैठे लोग बाल बाल बचे मूरतगंज चौराहे पर देर शाम बुधवार एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे मौके पर हड़काम मच गया लोगों की भीड़ लग गई हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है बताया जा रहा है कि वहां प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा था मूरतगंज चौराहे पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया हादसे में किसी व्यक्ति घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है या घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए परत आफरी का माहौल बना रहा
    1
    *मूरतगंज*
तेज रफ़्तार चार पहिया स्विफ्ट डिजायर वाहन  डिवाइडर पर चढ़ा बता दे की मूरतगंज चौराहे के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार कर में बैठे लोग बाल बाल बचे मूरतगंज चौराहे पर देर शाम बुधवार एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे मौके पर हड़काम मच गया लोगों की भीड़ लग गई हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है बताया जा रहा है कि वहां प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा था मूरतगंज चौराहे पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया हादसे में किसी व्यक्ति घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है या घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए परत आफरी का माहौल बना रहा
*मूरतगंज*
तेज रफ़्तार चार पहिया स्विफ्ट डिजायर वाहन  डिवाइडर पर चढ़ा बता दे की मूरतगंज चौराहे के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार कर में बैठे लोग बाल बाल बचे मूरतगंज चौराहे पर देर शाम बुधवार एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे मौके पर हड़काम मच गया लोगों की भीड़ लग गई हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है बताया जा रहा है कि वहां प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा था मूरतगंज चौराहे पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया हादसे में किसी व्यक्ति घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है या घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए परत आफरी का माहौल बना रहा
    user_रवि कुमार पत्रकार
    रवि कुमार पत्रकार
    Student union Chail, Kaushambi•
    14 hrs ago
  • विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन कौशांबी में सम्पन्न हुआ विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजा-अर्चना क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर पाण्डेय द्वारा विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजा-अर्चना की गई ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS बलराम साहू कौशांबी....17 सितम्बर बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन कौशाम्बी में क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर पाण्डेय द्वारा विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजा-अर्चना की गई। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं पुलिस विभाग द्वारा कर्तव्य निर्वहन में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान शस्त्रों एवं उपकरणों की साफ-सफाई तथा रख-रखाव का भी निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा पुलिस कर्मियों को शस्त्रों एवं सरकारी उपकरणों के सुरक्षित रख-रखाव तथा उनके प्रयोग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
    1
    विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन कौशांबी में सम्पन्न हुआ विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजा-अर्चना
क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर पाण्डेय द्वारा विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजा-अर्चना की गई
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS बलराम साहू 
कौशांबी....17 सितम्बर बृहस्पतिवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन कौशाम्बी में क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर पाण्डेय द्वारा विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजा-अर्चना की गई।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं पुलिस विभाग द्वारा कर्तव्य निर्वहन में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान शस्त्रों एवं उपकरणों की साफ-सफाई तथा रख-रखाव का भी निरीक्षण किया गया।
क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा पुलिस कर्मियों को शस्त्रों एवं सरकारी उपकरणों के सुरक्षित रख-रखाव तथा उनके प्रयोग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.