logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऱंजिश में मनबढो ने जेठ जेठानी व ससुर सहित पांच को मारपीट कर किया घायल चार नामजद और दो तीन अज्ञात के खिलाफ तोड़ फोड़ और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज गोरखपुर सहजनवां हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली निवासिनी मनोरमा देवी पत्नी दीपक चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अभिशेष मौर्य, सत्यवान मौर्य पुत्रगण राम लच्क्षन मौर्य, विनित सिंह पुत्र स्व प्रहलाद, मधुरेश पुत्र राम करन के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352, 3(1) (द), 3(1)( घ), 3(2)(va),324(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली निवासिनी मनोरमा देवी पत्नी दीपक चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते पांच मार्च को शाम पौने पांच बजे के करीब अभिशेष मौर्य, सत्यवान मौर्य, विनीत सिंह, मधुरेश अपने दो तीन अज्ञात लोगों के साथ हमारे दरवाजे के पास आकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मुझ प्राथिनी मनोरमा देवी, जेठानी ममता देवी पत्नी व जानमती देवी पत्नी चन्द्रशेखर, ससुर राम दरश चौहान पुत्र स्व बुझावन, जेठ राम अशीष चौहान पुत्र राम दरस चौहान को मार-पीट कर घायल कर जान-माल की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पिड़िता मनोरमा देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

on 7 March
user_Durgesh Kumar Gupta Kumar
Durgesh Kumar Gupta Kumar
सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
on 7 March

ऱंजिश में मनबढो ने जेठ जेठानी व ससुर सहित पांच को मारपीट कर किया घायल चार नामजद और दो तीन अज्ञात के खिलाफ तोड़ फोड़ और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज गोरखपुर सहजनवां हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली निवासिनी मनोरमा देवी पत्नी दीपक चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अभिशेष मौर्य, सत्यवान मौर्य पुत्रगण राम लच्क्षन मौर्य, विनित सिंह पुत्र स्व प्रहलाद, मधुरेश पुत्र राम करन के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352, 3(1) (द), 3(1)( घ), 3(2)(va),324(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली निवासिनी मनोरमा देवी पत्नी दीपक चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते पांच मार्च को शाम पौने पांच बजे के करीब अभिशेष मौर्य, सत्यवान मौर्य, विनीत सिंह, मधुरेश अपने दो तीन अज्ञात लोगों के साथ हमारे दरवाजे के पास आकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मुझ प्राथिनी मनोरमा देवी, जेठानी ममता देवी पत्नी व जानमती देवी पत्नी चन्द्रशेखर, ससुर राम दरश चौहान पुत्र स्व बुझावन, जेठ राम अशीष चौहान पुत्र राम दरस चौहान को मार-पीट कर घायल कर जान-माल की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पिड़िता मनोरमा देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गोरखपुर जनपद के विकासखंड बेलघाट अंतर्गत बलुवा भवानी बक्स सिंह गांव सोमवार को भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह डूबा नजर आया। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे गांव को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई इस यात्रा में गांव के महिला-पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर सजे कलश के साथ श्रद्धा का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया, वहीं पुरुषों और युवाओं ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी निभाई। भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा, जिससे हर ओर श्रद्धा और उल्लास का माहौल बन गया। कलश यात्रा का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब मुख्य यजमान श्रीमती इंद्रा त्रिपाठी एवं श्री राम तारक त्रिपाठी ने भागवत भगवान की पावन पुस्तक को सिर पर रखकर पूरे गांव की परिक्रमा की। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धा से नतमस्तक नजर आए। गांव की गलियों में उमड़ी यह आस्था केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत मिसाल बन गई। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस पावन अवसर का साक्षी बना। इसी के साथ सोमवार शाम 7:00 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जिसका वाचन आचार्य श्री मार्कंडेय जी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। श्रद्धालु बेसब्री से कथा के प्रारंभ का इंतजार कर रहे हैं। यह भव्य कलश यात्रा न केवल एक परंपरा रही, बल्कि ऐसा आध्यात्मिक अनुभव बनी, जिसने हर दिल को छू लिया और पूरे गांव को भक्ति में सराबोर कर दिया।
    1
    गोरखपुर जनपद के विकासखंड बेलघाट अंतर्गत बलुवा भवानी बक्स सिंह गांव सोमवार को भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह डूबा नजर आया। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे गांव को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई इस यात्रा में गांव के महिला-पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर सजे कलश के साथ श्रद्धा का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया, वहीं पुरुषों और युवाओं ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी निभाई। भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा, जिससे हर ओर श्रद्धा और उल्लास का माहौल बन गया। कलश यात्रा का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब मुख्य यजमान श्रीमती इंद्रा त्रिपाठी एवं श्री राम तारक त्रिपाठी ने भागवत भगवान की पावन पुस्तक को सिर पर रखकर पूरे गांव की परिक्रमा की। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धा से नतमस्तक नजर आए।
गांव की गलियों में उमड़ी यह आस्था केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत मिसाल बन गई। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस पावन अवसर का साक्षी बना।
इसी के साथ सोमवार शाम 7:00 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जिसका वाचन आचार्य श्री मार्कंडेय जी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। श्रद्धालु बेसब्री से कथा के प्रारंभ का इंतजार कर रहे हैं।
यह भव्य कलश यात्रा न केवल एक परंपरा रही, बल्कि ऐसा आध्यात्मिक अनुभव बनी, जिसने हर दिल को छू लिया और पूरे गांव को भक्ति में सराबोर कर दिया।
    user_आधान हिन्दी न्यूज़
    आधान हिन्दी न्यूज़
    पत्रकार Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    32 min ago
  • Post by Bhim sahani
    1
    Post by Bhim sahani
    user_Bhim sahani
    Bhim sahani
    कारपेंटर Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ​शीर्षक: निषाद जयंती: गोरखपुर में भारी जनसमूह के बीच पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आकाश निषाद।
    1
    ​शीर्षक: निषाद जयंती: गोरखपुर में भारी जनसमूह के बीच पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आकाश निषाद।
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर IT World Children Academy का Annual Function 2026 | बच्चों का शानदार कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण
    1
    गोरखपुर IT World Children Academy का Annual Function 2026 | बच्चों का शानदार कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • संत कबीर नगर। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के गणसरपार गांव में नव निर्मित ‘भारत लॉन’ मैरिज हॉल का उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साह और गरिमा के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी नुरुल हुदा खान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर लॉन के प्रोपराइटर गयासुद्दीन खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे समारोह स्थल पर उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली, वहीं सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि वर्ग के लोगों ने भी सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर प्रोपराइटर गयासुद्दीन खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘भारत लॉन’ का निर्माण क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन एवं अन्य समारोहों के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, निजामुद्दीन, मिसबाहुद्दीन, सोहेल खान समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने लॉन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर इसकी सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। समारोह के दौरान लोगों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों ने इस नई सुविधा का स्वागत किया। समग्र रूप से ‘भारत लॉन’ का उद्घाटन समारोह गणसरपार एवं आसपास के क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है, जिससे स्थानीय स्तर पर सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित एवं व्यवस्थित स्थल उपलब्ध हो सकेगा।
    2
    संत कबीर नगर।
खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के गणसरपार गांव में नव निर्मित ‘भारत लॉन’ मैरिज हॉल का उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साह और गरिमा के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी नुरुल हुदा खान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर लॉन के प्रोपराइटर गयासुद्दीन खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन के दौरान पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे समारोह स्थल पर उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली, वहीं सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि वर्ग के लोगों ने भी सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर प्रोपराइटर गयासुद्दीन खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘भारत लॉन’ का निर्माण क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन एवं अन्य समारोहों के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, निजामुद्दीन, मिसबाहुद्दीन, सोहेल खान समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने लॉन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर इसकी सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
समारोह के दौरान लोगों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों ने इस नई सुविधा का स्वागत किया।
समग्र रूप से ‘भारत लॉन’ का उद्घाटन समारोह गणसरपार एवं आसपास के क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है, जिससे स्थानीय स्तर पर सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित एवं व्यवस्थित स्थल उपलब्ध हो सकेगा।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.