logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी पीसीएस में चयनित आकाश कुमार का सपा नेताओं ने किया सम्मान मुजफ्फरनगर। संवाददाता। नगर के बसंत विहार, सरवट निवासी आकाश कुमार पुत्र रामपाल के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपी पीसीएस परीक्षा में चयनित होकर रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त होने पर समाजवादी पार्टी नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने आकाश कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। सपा नेताओं ने कहा कि जिले के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर मुजफ्फरनगर का नाम देशभर में रोशन कर रहे हैं, जो गर्व की बात है। उन्होंने आकाश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि को अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता एवं जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी (एडवोकेट), सपा प्रदेश सचिव विनय पाल, सपा नेता अब्दुल्ला राणा, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दर्शन सिंह धनगर,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता डॉ. नरेश विश्वकर्मा, सुमित पंवार बारी, संदीप पाल, पवन पाल, नासिर खान, कृष्ण पाल सिंह पाल, डॉ. प्रमोद पाल, राजेंद्र कुमार पांचली, बिट्टू तिगरी, प्रद्युम्न कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Mohit Kumar Gurjar
Mohit Kumar Gurjar
मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

यूपी पीसीएस में चयनित आकाश कुमार का सपा नेताओं ने किया सम्मान मुजफ्फरनगर। संवाददाता। नगर के बसंत विहार, सरवट निवासी आकाश कुमार पुत्र रामपाल के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपी पीसीएस परीक्षा में चयनित होकर रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त होने पर समाजवादी पार्टी नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने आकाश कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। सपा नेताओं ने कहा कि जिले के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर मुजफ्फरनगर का नाम देशभर में रोशन कर रहे हैं, जो गर्व की बात है। उन्होंने आकाश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि को अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता एवं जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी (एडवोकेट), सपा प्रदेश सचिव विनय पाल, सपा नेता अब्दुल्ला राणा, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दर्शन सिंह धनगर,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता डॉ. नरेश विश्वकर्मा, सुमित पंवार बारी, संदीप पाल, पवन पाल, नासिर खान, कृष्ण पाल सिंह पाल, डॉ. प्रमोद पाल, राजेंद्र कुमार पांचली, बिट्टू तिगरी, प्रद्युम्न कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • 1️⃣ कटिहार में भीषण सड़क हादसा! बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 30 घायल 2️⃣ देवघर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु, कटिहार में सड़क त्रासदी—झारखंड के आदिवासी समुदाय पर टूटा कहर
    1
    1️⃣ कटिहार में भीषण सड़क हादसा! बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 30 घायल  
2️⃣ देवघर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु, कटिहार में सड़क त्रासदी—झारखंड के आदिवासी समुदाय पर टूटा कहर
    user_Sachin सैनी
    Sachin सैनी
    पत्रकार Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर | चरथावल देहात क्षेत्र में नालों की नियमित सफाई न होने से हालात बेहद खराब हो गए हैं। गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे ग्राम पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नालों की बदहाल स्थिति ने न सिर्फ जनस्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है, बल्कि ग्राम पंचायत की लापरवाही की भी पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों ने नाले की सफाई कराने की मांग की है
    1
    मुज़फ्फरनगर | चरथावल देहात क्षेत्र में नालों की नियमित सफाई न होने से हालात बेहद खराब हो गए हैं। गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे ग्राम पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नालों की बदहाल स्थिति ने न सिर्फ जनस्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है, बल्कि ग्राम पंचायत की लापरवाही की भी पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों ने नाले की सफाई कराने की मांग की है
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • एक साल के बाद किसी का घर कच्चा नहीं रहेगा, किसी का बच्चा बेरोजगार नहीं रहेगा। पढ़ने के लिए किसी की जेब कटाई नहीं होगी"
    1
    एक साल के बाद किसी का घर कच्चा नहीं रहेगा, किसी का बच्चा बेरोजगार नहीं रहेगा। पढ़ने के लिए किसी की जेब कटाई नहीं होगी"
    user_M News National digital
    M News National digital
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Khulasha news
    1
    Post by Khulasha news
    user_Khulasha news
    Khulasha news
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Vijay rathi
    1
    Post by Vijay rathi
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *प्रेस नोट/बाईट-* सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 12.04.2026 को समय करीब 15ः00 बजे थाना छपार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पानीपत खटीमा मार्ग हाइवे पर फ्लाईआवेर के पास घुमाव पर एक गाडी अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, जिसमें गाडी में सवार 05 व्यक्ति घायल हो गये। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर व थानाध्यक्ष छपार मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगो की सहायता से दुर्घटना में घायल सभी लोगो को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। *प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाईट-* *MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
    1
    *प्रेस नोट/बाईट-*
सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 12.04.2026 को समय करीब 15ः00 बजे थाना छपार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पानीपत खटीमा मार्ग हाइवे पर फ्लाईआवेर के पास घुमाव पर एक गाडी अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, जिसमें गाडी में सवार 05 व्यक्ति घायल हो गये। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर व थानाध्यक्ष छपार मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगो की सहायता से दुर्घटना में घायल सभी लोगो को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर की बाईट-*
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
    user_मो फरीद अंसारी
    मो फरीद अंसारी
    जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेरठ के सरधना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज हत्या के आरोपों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसे चुपचाप दफना देने का आरोप लगने पर प्रशासन हरकत में आया और डीएम के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्हें न तो बेटी की हालत के बारे में सही जानकारी दी गई और न ही उसकी मौत की सूचना समय पर दी गई। सबसे गंभीर आरोप यह है कि बिना किसी कानूनी प्रक्रिया और सूचना के, ससुराल पक्ष ने जल्दबाजी में शव को दफना दिया, जिससे मामले पर और भी संदेह गहरा गया। जैसे ही यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, जिला अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार, पुलिस और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही और माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि दहेज हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जहां लालच के कारण एक महिला की जिंदगी खत्म हो जाती है। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठाने में अहम भूमिका निभाएगी।
    1
    मेरठ के सरधना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज हत्या के आरोपों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसे चुपचाप दफना देने का आरोप लगने पर प्रशासन हरकत में आया और डीएम के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया।
मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्हें न तो बेटी की हालत के बारे में सही जानकारी दी गई और न ही उसकी मौत की सूचना समय पर दी गई। सबसे गंभीर आरोप यह है कि बिना किसी कानूनी प्रक्रिया और सूचना के, ससुराल पक्ष ने जल्दबाजी में शव को दफना दिया, जिससे मामले पर और भी संदेह गहरा गया।
जैसे ही यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, जिला अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार, पुलिस और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही और माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि दहेज हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जहां लालच के कारण एक महिला की जिंदगी खत्म हो जाती है। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठाने में अहम भूमिका निभाएगी।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने डकैती की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद कुल 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र, कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, फर्जी नंबर प्लेट और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को ग्राम पिन्ना निवासी रवि कुमार ने अपने घर से ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह मामला सामान्य चोरी नहीं बल्कि एक सुनियोजित डकैती है, जिसके बाद मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाकर विशेष टीमों का गठन किया गया। 11 अप्रैल 2026 को पुलिस ने चरथावल रोड स्थित लकड़संधा रेलवे लाइन पुल के पास मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों—अंकित, अर्जुन और आकाश को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, ज्वेलरी और स्विफ्ट कार बरामद हुई। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए गौरव, विपिन, अनुज और दीपक को भी काली नदी के पास से दबोच लिया। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी अनुज ने अपने साले के घर में रखे सोने-चांदी के जेवरों की जानकारी गैंग को दी थी, जिसके बाद सभी ने मिलकर डकैती की योजना बनाई। आरोपियों ने देहरादून से किराए पर कार लेकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और घर में घुसकर तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है,
    1
    मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने डकैती की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद कुल 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र, कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, फर्जी नंबर प्लेट और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को ग्राम पिन्ना निवासी रवि कुमार ने अपने घर से ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह मामला सामान्य चोरी नहीं बल्कि एक सुनियोजित डकैती है, जिसके बाद मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाकर विशेष टीमों का गठन किया गया।
11 अप्रैल 2026 को पुलिस ने चरथावल रोड स्थित लकड़संधा रेलवे लाइन पुल के पास मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों—अंकित, अर्जुन और आकाश को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, ज्वेलरी और स्विफ्ट कार बरामद हुई।
पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए गौरव, विपिन, अनुज और दीपक को भी काली नदी के पास से दबोच लिया।
जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी 
अनुज ने अपने साले के घर में रखे सोने-चांदी के जेवरों की जानकारी गैंग को दी थी, जिसके बाद सभी ने मिलकर डकैती की योजना बनाई। आरोपियों ने देहरादून से किराए पर कार लेकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और घर में घुसकर तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है,
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Vijay rathi
    1
    Post by Vijay rathi
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.