logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने शनिवार को संपूर्ण कच्ची कांवरिया पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 27 जुलाई तक सभी कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। DM ने पथ पर बन रही टेंट सिटी, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, धर्मशालाओं और विश्राम स्थलों का जायजा लिया। मनियां धर्मशाला में स्थाई स्वास्थ्य शिविर का शेड टूटा हुआ मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल शेड मरम्मत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कुमरसार धर्मशाला सहित विभिन्न स्थानों पर रुककर कांवरियों से सीधा संवाद किया और उपलब्ध सुविधाओं का फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मेला अवधि के दौरान सभी सुविधाएं निरंतर उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही मुंगेर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कांवरियों को कोई भी परेशानी होती है, तो वे सीधे जिलाधिकारी के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

1 hr ago
user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
1 hr ago

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने शनिवार को संपूर्ण कच्ची कांवरिया पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 27 जुलाई तक सभी कार्य हर

हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। DM ने पथ पर बन रही टेंट सिटी,

शौचालय, पेयजल व्यवस्था, धर्मशालाओं और विश्राम स्थलों का जायजा लिया। मनियां धर्मशाला में स्थाई स्वास्थ्य शिविर का शेड टूटा हुआ मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल शेड मरम्मत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कुमरसार धर्मशाला सहित विभिन्न स्थानों पर रुककर कांवरियों से सीधा संवाद किया और उपलब्ध सुविधाओं का फीडबैक

लिया। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मेला अवधि के दौरान सभी सुविधाएं निरंतर उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही मुंगेर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कांवरियों को कोई भी परेशानी होती है, तो वे सीधे जिलाधिकारी के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जनता ने अपनी तीखी राय जाहिर की है। लोगों का स्पष्ट कहना है कि सिर्फ इस्तीफा देने से कुछ नहीं होने वाला है। इस मामले में जनता की मांग है कि फांसी की सजा होनी चाहिए।
    1
    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जनता ने अपनी तीखी राय जाहिर की है। लोगों का स्पष्ट कहना है कि सिर्फ इस्तीफा देने से कुछ नहीं होने वाला है। इस मामले में जनता की मांग है कि फांसी की सजा होनी चाहिए।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार के खगड़िया में छात्रों ने देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में एक शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च निकाला है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने एकजुट होकर जारी देशव्यापी आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और शांत तरीके से अपना आक्रोश प्रकट किया।
    1
    बिहार के खगड़िया में छात्रों ने देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में एक शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च निकाला है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने एकजुट होकर जारी देशव्यापी आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और शांत तरीके से अपना आक्रोश प्रकट किया।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    12 hrs ago
  • आखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यू कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यू
    1
    आखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यू
कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यू
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress बाँका•
    12 hrs ago
  • खगड़िया जिले के गोगरी स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी के मरीजों को पोषण सहायता टोकरी प्रदान की गई है। इस वितरण कार्यक्रम के मौके पर गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    1
    खगड़िया जिले के गोगरी स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी के मरीजों को पोषण सहायता टोकरी प्रदान की गई है। इस वितरण कार्यक्रम के मौके पर गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार बंद के दौरान भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस पथराव में पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव का वक्तव्य भी लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
    4
    बिहार बंद के दौरान भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस पथराव में पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव का वक्तव्य भी लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.