Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरैना जिले के अंबाह सिविल अस्पताल परिसर में खड़ी एक निजी एम्बुलेंस के अंदर कुछ लोगों द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के सामने आने के बाद बीएमओ डॉ. प्रमोद शर्मा ने स्थानीय थाना पुलिस को एक आवेदन सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बीएमओ ने पुलिस से अस्पताल परिसर से सभी निजी एम्बुलेंसों को हटाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में इस तरह निजी एम्बुलेंस खड़ी रहने से मरीजों की आवाजाही बाधित होती है और साथ ही इस प्रकार की अवांछित गतिविधियों से अस्पताल की गरिमा और छवि भी प्रभावित हो रही है।
User7480
मुरैना जिले के अंबाह सिविल अस्पताल परिसर में खड़ी एक निजी एम्बुलेंस के अंदर कुछ लोगों द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के सामने आने के बाद बीएमओ डॉ. प्रमोद शर्मा ने स्थानीय थाना पुलिस को एक आवेदन सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बीएमओ ने पुलिस से अस्पताल परिसर से सभी निजी एम्बुलेंसों को हटाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में इस तरह निजी एम्बुलेंस खड़ी रहने से मरीजों की आवाजाही बाधित होती है और साथ ही इस प्रकार की अवांछित गतिविधियों से अस्पताल की गरिमा और छवि भी प्रभावित हो रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर के राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में शनिवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के पीएमओ डॉ. टीकाराम त्यागी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में मौजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम ने महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, खून की जांच, सोनोग्राफी और प्रसव पूर्व जांच की। इसके साथ ही कुपोषण, एनीमिया और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं की स्क्रीनिंग भी की गई। डॉक्टरों ने महिलाओं को पौष्टिक आहार, आयरन-कैल्शियम की गोलियां, टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। इसके अलावा नवजात शिशु की देखभाल, स्तनपान और परिवार नियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श भी दिए गए। आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पात्र महिलाओं के प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फॉर्म भी भरे गए। अस्पताल प्रशासन की एएनएम पूरन देवी और एएनएम ममता के अनुसार, शिविर में लगभग 100 गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं की जांच की गई और सभी को दवाइयां व पोषण किट वितरित की गईं। डॉ. टीकाराम त्यागी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार करना है और ऐसे शिविर हर महीने लगाए जाएंगे।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में मलपुरा पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक आयशर ट्रक से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। उड़ीसा से आगरा तक फैले इस तस्करी नेटवर्क को बेनकाब करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। नशे की यह बड़ी खेप उड़ीसा से आयशर ट्रक के केबिन में छिपाकर लाई जा रही थी, जिसे हाथरस और अलीगढ़ में सप्लाई किया जाना था। मलपुरा पुलिस की मुस्तैदी से तस्करों की इस साजिश को नाकाम कर दिया गया है। इस कार्रवाई से करोड़ों के नशा नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को जब्त कर लिया है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है, जिससे पूछताछ के दौरान कई बड़े नाम सामने आने की उम्मीद है। इस मामले में डीसीपी आदित्य ने भी जानकारी दी है।1
- भिंड जिले के मेहगांव में भूमियाँ सरकार के पिता जी सर हरिओम दास महाराज ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर लोगों से अपील की है।1
- भिंड के गोहद थाना पुलिस ने सोमवार को लगभग 3 बजे बरथरा रोड से तीन-तीन हजार रुपये के दो इनामी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हासिल हुई। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को गोहद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है।1
- धौलपुर की सरमथुरा थाना पुलिस ने पारिवारिक विवाद के कारण अपने परिवार से अलग रह रहे एक बुजुर्ग की काउंसलिंग के माध्यम से सम्मानपूर्वक घर वापसी कराई है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं मानवीय समाधान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस संवेदनशील पहल की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। तीन पुत्रों के पिता और ग्राम कोनेसा निवासी बुजुर्ग नथुआ राम मीना पारिवारिक अनबन के चलते पिछले कुछ समय से अपने परिवार से अलग रह रहे थे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई और सहायता की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सरमथुरा थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई कर पारिवारिक स्तर पर समाधान कराने के निर्देश दिए। निर्देशों की पालना में सरमथुरा थाना पुलिस ने बुजुर्ग के पुत्रों एवं परिवार के अन्य सदस्यों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने परिवार को बुजुर्गों के सम्मान, उनके अधिकारों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए आपसी समझाइश से विवाद का समाधान कराया। काउंसलिंग के बाद परिजनों ने पुलिस के सामने पिता की पूरी देखभाल करने, उन्हें सम्मान देने और भविष्य में किसी भी प्रकार की उपेक्षा नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद नथुआ राम मीना की सम्मानपूर्वक उनके परिवार में घर वापसी कराई गई। लंबे समय बाद परिवार का साथ मिलने पर भावुक हुए नथुआ राम मीना ने धौलपुर पुलिस और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान का आभार व्यक्त किया। धौलपुर पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के कमजोर, असहाय और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का मानवीय दृष्टिकोण से समाधान करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है और वह आगे भी इसके लिए प्रतिबद्ध रहेगी।1
- आगरा में नीट परीक्षा के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध के तहत सेंट जॉन्स हनुमान मंदिर में हवन का आयोजन किया गया और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। सपा महानगर अध्यक्ष ने इस मामले को लेकर सीधे सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को दोहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि युवाओं को न्याय नहीं मिला तो देश की जनता इसका करारा जवाब देगी। अपने बयान में उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा, "जो राम सरकार में लाए थे... वही राम श्मशान घाट तक ले जाएंगे।"1
- Post by कमल सिंह चौहान,, छोटू चौहान1