Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओवररेटिंग का विरोध करना पड़ा भारी, पटेल नगर लाल पुल पर जमकर बवाल देहरादून के पटेल नगर स्थित लाल पुल क्षेत्र में ओवररेटिंग का विरोध करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि अधिक कीमत वसूले जाने का विरोध करने पर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई।
Viral Zone
ओवररेटिंग का विरोध करना पड़ा भारी, पटेल नगर लाल पुल पर जमकर बवाल देहरादून के पटेल नगर स्थित लाल पुल क्षेत्र में ओवररेटिंग का विरोध करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि अधिक कीमत वसूले जाने का विरोध करने पर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- CM हेल्पलाइन 1905 पर खुद एक्शन में CM धामी, शिकायतों का लिया अपडेट; संतोषजनक जवाब न मिलने पर अफसरों को लगाई फटकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों की खुद फोन कर स्थिति जानी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर पूछा कि उनकी समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सीएम ने हरिद्वार के डीएम और CDO से फोन पर ही जवाब मांगा और लंबित शिकायतों को अगले सप्ताह तक निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।1
- पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान पिछले 20 दिनों से शरली गांव में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उप मंडल कफोटा के शरली गांव में पिछले 20 दिनों से पानी नहीं है जिसके वजह से ग्रामीणों को बाहरी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि कम से कम 2 किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है जिसके वजह से भारी दिखते हो रही है इस समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भी पानी की समस्या से अवगत करवाया है पर यह समस्या जैक तस बनी हुई है प्रशासनिक समस्या पर कोई भी गौर नहीं कर रहा है ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या का जल्द से जल्द विभाग समाधान करें नहीं तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा1
- जिला सिरमौर के पशमी गांव में आस्था का महासंगम: हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के बीच शाही स्नान को निकले चालदा-बोठा महासू महाराज, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु....देखिए सुंदर तस्वीरें.....1
- 19 सितंबर 2026 को इंदौर में होगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम! छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने। 19 सितंबर को इंदौर में होंगे आप सबके समक्ष (राहुल गांधी) अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।1
- सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल! देहरादून के सहसपुर (शंकरपुर) में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति देते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र (Common Facility Centre) का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र से 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं, जो अब जूट बैग, कपड़े की थैलियां और सिलाई के अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को भी बढ़ावा देगी। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मॉडल को उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में पूरा सहयोग देगा।1
- घर पर गोलगप्पे बनाने से डर लगता है तो ये रेसिपी आपके लिए है।1
- गायत्री मंदिर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल रेणुका जी के गायत्री मंदिर के 42 वें स्थापना दिवस समारोह एवं ऋषि पंचमी महोत्सव बड़े हर्षो उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन सुबह 11:00 बजे किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठ लोगो को गायत्री पुरस्कार से नवाजे गए। गायत्री मंदिर के संचालक एवं हिमाचल प्रांत के श्री महंत दयानन्द भारती ने बताया कि समारोह के दौरान गायत्री सामान से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महापुरुषों एवं वशिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समान समारोह के माध्यम से समाज, शिक्षा, धर्म, संस्कृति एवं जन सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों के योगदान को सराहा गया। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आश्रम की आध्यात्मिक गतिविधियों एवं लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। तथा सदगुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय रहा। सभी ने आश्रम की उन्नति मानव कल्याण तथा विश्व शांति की कामना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गायत्री आश्रम की आध्यात्मिक परंपरा, गुरु शिष्य संस्कृति, भारतीय ऋषि परंपरा, तथा समाज में सदाचार सेवा संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना रहा। ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर ऋषियों के ताप त्याग एवं मानव कल्याण के लिए किए गए कार्य को स्मरण किया गया। श्री भारती ने बताया कि इन पुरस्कारों को देने का उद्देश्य समाज मे लोगों व अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही उनके द्वारा किए गए कामों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढाना हैं। यह समारोह आज गायत्री मंदिर रेणुका मे ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित किया गया। याद रहे हर वर्ष अधिकारियों कर्मचारियों व पत्रकारों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।2
- एटनबाग में सड़क किनारे मिला चौकीदार का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका विकासनगर के एटनबाग चाय बागान के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे मलूकावाला निवासी इसम सिंह का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि इसम सिंह महिंद्रा वर्कशॉप में रात्रि चौकीदार के रूप में कार्यरत था। पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।1