मिथुन रावत हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर बाराबंकी। जनपद के कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में हुए चर्चित मिथुन रावत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के आधार पर प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनके अवैध कब्जों को भी चिन्हित किया। इसके बाद प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या में शामिल अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Post by Pratyush Shukla1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशनफतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित इसरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में गमछे के सहारे लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। चौकी प्रभारी अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान दुघरा मजरे टांडा निजामअली निवासी बब्लू यादव (30) पुत्र राजकरन के रूप में हुई। परिवार को खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के छोटे बच्चों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बब्लू यादव का अपनी पत्नी शुशीला से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद शुशीला नाराज होकर अपने मायके धन्नीपुरवा चली गई थीं। उसी दिन से बब्लू घर से निकल गया और रात भर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे रात भर खोजते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मृतक अपने पीछे दो पुत्र यश (10), हर्ष (8) और एक पुत्री आरुही (7) छोड़ गया है। बच्चे अभी इतने छोटे हैं कि उन्हें अपने पिता के निधन की गंभीरता समझ नहीं आ रही है। गांव में भी इस घटना को लेकर दुख का माहौल है। चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by धर्मेन्द्र कसौधन1
- सीतापुर होली परिक्रमा मेला: सांस्कृतिक संध्या में स्वाती मिश्रा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु1
- हाथरस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान 2017 में कसाई को देखकर गाय कांपती थी, अब गाय को देखकर कसाई कांपता है जानिए क्या कहा पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार गोवंश संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध - धर्मपाल सिंह #Hathras #UttarPradesh1
- हापुड़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 मेडिकल स्टोर सील डीएम के आदेश पर 5 मेडिकल स्टोरों से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद जानिए कैसे नशे का आदी व्यक्ति डीएम के पास पहुंचा और क्या हुआ आगे हापुड़ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नशे के इंजेक्शन और दवाइयां बरामद #Hapur #UttarPradesh #PoliceAction1
- लखनऊ रामजी दीक्षित पत्रकार कि रिपोर्ट लोहिया अस्पताल में छात्राओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप, चौकी में आरोपी डॉक्टर के बैठने से उठे सवाल राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज कराने पहुंची छात्राओं के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित छात्राओं का कहना है कि अस्पताल में मौजूद एक कथित अनट्रेंड डॉक्टर ने इलाज के दौरान गलत तरीके से इंजेक्शन लगा दिया। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कथित तौर पर छेड़छाड़ भी की। पीड़ित छात्राओं के मुताबिक विरोध करने पर डॉक्टर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश भी की। घटना के बाद छात्राएं न्याय की मांग लेकर नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचीं, लेकिन वहां का नजारा देखकर वे हैरान रह गईं। छात्राओं का आरोप है कि जिस डॉक्टर पर आरोप है, वह पहले से ही चौकी में पुलिसकर्मियों के बीच बैठा चाय पी रहा था। इस घटना के बाद छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब आरोपी को ही चौकी में इस तरह सम्मान दिया जाएगा तो पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1