logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​बावनगजा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने किया पौधारोपण: बड़वानी में छात्राओं को बांटीं साइकिलें; बोले— 'साइकिल बेटियों के सपनों को गति देने का माध्यम!' . बड़वानी 01 अगस्त, 2026 | निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️ . प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत बावनगजा (बड़वानी) में लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। ​साइकिल बेटियों की आत्मनिर्भरता का माध्यम: सांसद इसी क्रम में सांसद श्री पटेल ने बड़वानी स्थित पीएम श्री हाईस्कूल एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। ​कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद आयोजन में पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन बाई वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत पवार, भवती मंडल अध्यक्ष जामसिंह जमरे, बड़वानी नगर अध्यक्ष शुभम पांडे, वासुदेव मुकाती, जगदीश धनगर, मिथुन यादव, सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव, वासुदेव मुकाती, सचिन चौहान, गौरव शर्मा, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_NIMAD DASTAK NEWS
NIMAD DASTAK NEWS
Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
d42d4ee3-4147-4468-8bd3-f8be0d980763

​बावनगजा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने किया पौधारोपण: बड़वानी में छात्राओं को बांटीं साइकिलें; बोले— 'साइकिल बेटियों के सपनों को गति देने का माध्यम!' . बड़वानी 01 अगस्त, 2026 | निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️ . प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के

75d7aadb-acaa-426d-8195-ba0e3b139d63

अंतर्गत बावनगजा (बड़वानी) में लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। ​साइकिल बेटियों की आत्मनिर्भरता का माध्यम: सांसद इसी क्रम में सांसद श्री पटेल ने बड़वानी

f854179e-2343-4565-a4a4-6779888ea194

स्थित पीएम श्री हाईस्कूल एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। ​कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व

bef0e009-f207-4d92-881f-d3349554c6b8

अधिकारी रहे मौजूद आयोजन में पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन बाई वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत पवार, भवती मंडल अध्यक्ष जामसिंह जमरे, बड़वानी नगर अध्यक्ष शुभम पांडे, वासुदेव मुकाती, जगदीश धनगर, मिथुन यादव, सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव, वासुदेव मुकाती, सचिन चौहान, गौरव शर्मा, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 111111111111111111111111111111111111111111111111111111
    1
    111111111111111111111111111111111111111111111111111111
    user_Sitaram Narve
    Sitaram Narve
    भगवानपुरा, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा को लेकर इंदौर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट, इंदौर–खंडवा–ओंकारेश्वर मार्ग पर सुरक्षा का अभेद्य सुरक्षा कवच
    1
    कांवड़ यात्रा को लेकर इंदौर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट, इंदौर–खंडवा–ओंकारेश्वर मार्ग पर सुरक्षा का अभेद्य सुरक्षा कवच
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का उज्जैन में शुभारंभ इंदौर. विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की आगामी छह माह की कार्ययोजना, संगठन विस्तार और विभिन्न आयामों की गतिविधियों को लेकर त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का शुभारंभ उज्जैन में हुआ। प्रांतभर के 29 जिलों से 350 से अधिक पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में सहभागी बने हैं। बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम जी ने कहा कि समाज की मूल शक्ति हमारी परिवार व्यवस्था है। इसे सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विहिप की केंद्रीय बैठक में पारित प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी छह माह के संगठनात्मक विस्तार, सेवा, संस्कार, समरसता, गौरक्षा तथा सामाजिक जागरण से संबंधित कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती तथा परम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मालवा प्रांत में समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर अनेक जनजागरण एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, हितचिंतक अभियान के माध्यम से मालवा प्रांत में 5 लाख से अधिक नए हितचिंतक जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रांत के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि बैठक में विहिप की पत्रिका हिन्दू उदय का विमोचन हुआ बैठक में केंद्रीय मंत्री अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिख मातृशक्ति की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सरोज सोनी, दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय सह-संयोजिका श्रीमती पिंकी पवार, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम, क्षेत्र गौरक्षा प्रमुख श्री सोहन विश्वकर्मा, प्रांत अध्यक्ष श्री मुकेश जैन, प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती माला ठाकुर, श्री अजय कोठी, प्रांत मंत्री श्री विनोद शर्मा तथा प्रांत संगठन मंत्री श्री खगेंद्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    2
    विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का उज्जैन में शुभारंभ
इंदौर. विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की आगामी छह माह की कार्ययोजना, संगठन विस्तार और विभिन्न आयामों की गतिविधियों को लेकर त्रिदिवसीय प्रांतीय बैठक का शुभारंभ उज्जैन में हुआ। प्रांतभर के 29 जिलों से 350 से अधिक पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में सहभागी बने हैं।
बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम जी ने कहा कि समाज की मूल शक्ति हमारी परिवार व्यवस्था है। इसे सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विहिप की केंद्रीय बैठक में पारित प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी छह माह के संगठनात्मक विस्तार, सेवा, संस्कार, समरसता, गौरक्षा तथा सामाजिक जागरण से संबंधित कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती तथा परम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मालवा प्रांत में समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर अनेक जनजागरण एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, हितचिंतक अभियान के माध्यम से मालवा प्रांत में 5 लाख से अधिक नए हितचिंतक जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रांत के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि बैठक में विहिप की पत्रिका हिन्दू उदय का विमोचन हुआ
बैठक में केंद्रीय मंत्री अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिख मातृशक्ति की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सरोज सोनी, दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय सह-संयोजिका श्रीमती पिंकी पवार, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम, क्षेत्र गौरक्षा प्रमुख श्री सोहन विश्वकर्मा, प्रांत अध्यक्ष श्री मुकेश जैन, प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती माला ठाकुर, श्री अजय कोठी, प्रांत मंत्री श्री विनोद शर्मा तथा प्रांत संगठन मंत्री श्री खगेंद्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खरगोन पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 51 मोटरसाइकिलें बरामद
    1
    खरगोन पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 51 मोटरसाइकिलें बरामद
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • मां ने नौ महीने तक जिस बेटी को अपनी कोख में पाला उसे ही जन्म के पांच दिन बाद नीले ड्रम भरे पानी डूबा कर मार डाला। मध्यप्रदेश के सीधी जिले मे एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक मां ने नौ महीने तक जिस बेटी को अपनी कोख में पाला उसे ही जन्म के पांच दिन बाद मार डाला। घटना चुरहट के भेलकी-820 गांव की है जहां गुरुवार को पानी के नीले ड्रम में मृत मिली 5 दिन की मासूम प्रिशा की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मासूम की हत्या की गई थी और हत्या करने वाली कोई और नहीं बल्कि मासूम की मां ही निकली है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 26 जुलाई को जन्म, 30 जुलाई को हत्या 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में भेलकी-820 गांव में रहने वाले पंकज पटेल की पत्नी सोनू पटेल ने एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची का नाम प्रिशा रखा गया, 28 जुलाई को डॉक्टरों ने बच्ची और उसकी मां सोनू पटेल को स्वस्थ बताकर अस्पताल से छुट्टी दे दी और परिजन मां-बेटी को लेकर घर आ गए। प्रिशा ने अभी दुनिया को ठीक से देखा भी नहीं था, कि 30 जुलाई की सुबह उस वक्त सब कुछ बदल गया जब प्रिशा घर के सामने रखे पानी से भरे नीले ड्रम में मृत मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा। ड्रम का ढक्कन बंद होने से गहराया शक पुलिस के मुताबिक घटना के समय ड्रम का ढक्कन बंद था। पांच दिन की नवजात का खुद से ड्रम तक पहुंच पाना संभव नहीं था। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण और परिजनों के बयानों ने धीरे-धीरे घटनाक्रम की परतें खोल दीं। पुलिस ने मृतिका की मां, बड़ी मां और बुआ सहित अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए तो प्रिशा की मौत का कारण पता चल गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रिशा की हत्या उसकी मां सोनू पटेल ने की थी। आरोपी मां सोनू पटेल नवजात बेटी के जन्म के बाद उसे पालने-पोसने को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी। इसी कारण उसने 30 जुलाई की सुबह करीब 9.20 बजे बच्ची को घर के सामने रखे पानी से भरे नीले ड्रम में डुबो दिया और किसी को शक न हो, इसलिए ड्रम का ढक्कन भी बंद कर दिया। परिवार में चौथी बेटी थी प्रिशा प्रिशा माता-पिता की दूसरी बेटी थी और उनकी पहली बेटी करीब दो वर्ष की है। पिता पंकज पटेल के बड़े भाई की भी दो बेटियां हैं, इस तरह से संयुक्त परिवार में प्रिशा चौथी बेटी थी। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए भी पुलिस को हत्या की आशंका थी जो सच साबित हुई। चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्यों और बयानों के आधार पर नवजात की मां के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
    2
    मां ने नौ महीने तक जिस बेटी को अपनी कोख में पाला उसे ही जन्म के पांच दिन बाद  नीले ड्रम भरे पानी डूबा कर मार डाला।
मध्यप्रदेश के सीधी जिले  मे एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक मां ने नौ महीने तक जिस बेटी को अपनी कोख में पाला उसे ही जन्म के पांच दिन बाद मार डाला। घटना चुरहट के भेलकी-820 गांव की है जहां गुरुवार को पानी के नीले ड्रम में मृत मिली 5 दिन की मासूम प्रिशा की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मासूम की हत्या की गई थी और हत्या करने वाली कोई और नहीं बल्कि मासूम की मां ही निकली है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
26 जुलाई को जन्म, 30 जुलाई को हत्या
26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में भेलकी-820 गांव में रहने वाले पंकज पटेल की पत्नी सोनू पटेल ने एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची का नाम प्रिशा रखा गया, 28 जुलाई को डॉक्टरों ने बच्ची और उसकी मां सोनू पटेल को स्वस्थ बताकर अस्पताल से छुट्टी दे दी और परिजन मां-बेटी को लेकर घर आ गए। प्रिशा ने अभी दुनिया को ठीक से देखा भी नहीं था, कि 30 जुलाई की सुबह उस वक्त सब कुछ बदल गया जब प्रिशा घर के सामने रखे पानी से भरे नीले ड्रम में मृत मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा।
ड्रम का ढक्कन बंद होने से गहराया शक
पुलिस के मुताबिक घटना के समय ड्रम का ढक्कन बंद था। पांच दिन की नवजात का खुद से ड्रम तक पहुंच पाना संभव नहीं था। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण और परिजनों के बयानों ने धीरे-धीरे घटनाक्रम की परतें खोल दीं। पुलिस ने मृतिका की मां, बड़ी मां और बुआ सहित अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए तो प्रिशा की मौत का कारण पता चल गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रिशा की हत्या उसकी मां सोनू पटेल ने की थी। आरोपी मां सोनू पटेल नवजात बेटी के जन्म के बाद उसे पालने-पोसने को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी। इसी कारण उसने 30 जुलाई की सुबह करीब 9.20 बजे बच्ची को घर के सामने रखे पानी से भरे नीले ड्रम में डुबो दिया और किसी को शक न हो, इसलिए ड्रम का ढक्कन भी बंद कर दिया।
परिवार में चौथी बेटी थी प्रिशा
प्रिशा माता-पिता की दूसरी बेटी थी और उनकी पहली बेटी करीब दो वर्ष की है। पिता पंकज पटेल के बड़े भाई की भी दो बेटियां हैं, इस तरह से संयुक्त परिवार में प्रिशा चौथी बेटी थी। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए भी पुलिस को हत्या की आशंका थी जो सच साबित हुई। चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्यों और बयानों के आधार पर नवजात की मां के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.