बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत जिला पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान पर, विकास कार्यों में रचा नया कीर्तिमान। *जुलाई माह की रैंकिंग में 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चम्पावत ने शीर्ष पर कायम रखा अपना स्थान* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की सतत समीक्षा व प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन के फलस्वरूप जनपद चम्पावत ने केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में पूरे राज्य में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है। जनपद ने विकासपरक प्राथमिकताओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के बल पर जुलाई 2026 की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है। शासकीय आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के जुलाई माह की प्रगति रिपोर्ट में चम्पावत जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 39 निर्धारित मदों में से 35 मदों में सर्वोत्कृष्ट 'A' श्रेणी प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, जिले ने 2 मदों में 'B' श्रेणी, 0 मद में 'C' श्रेणी तथा 2 मदों में 'D' श्रेणी दर्ज की है। इस प्रकार, जनपद ने कुल 120 अंकों के सापेक्ष 110 अंक अर्जित करते हुए 91.67 प्रतिशत के शानदार प्रदर्शन के साथ राज्य स्तर पर पहला स्थान बरकरार रखा है। इस तालिका में पिथौरागढ़ (88.03%) दूसरे स्थान पर तथा नैनीताल (85.37%) तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का मुख्य ध्येय जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख योजनाओं की अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पहुँच सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी इसी निष्ठा, प्रतिबद्धता और टीम भावना के साथ विकास कार्यों की गति को निरंतर बनाए रखा जाए ताकि चम्पावत जिला विकास के प्रत्येक मानक पर अग्रणी बना रहे।

- चम्पावत:जन-जन तक पहुंच रही योजनाएं, मुख्यमंत्री के विजन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आयोजित हुए बहुद्देशीय चम्पावत:जन-जन तक पहुंच रही योजनाएं, मुख्यमंत्री के विजन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आयोजित हुए बहुद्देशीय1
- मिलावटखोरी के खिलाफ चम्पावत में सख्त अभियान जारी: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुख्य बाजार में किया निरीक्षण। चंपावत 25 अगस्त 2026, सूवि। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान मंगलवार को भी निरंतर जारी रहा। आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के पर्वों को देखते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा चम्पावत मुख्य बाजार स्थित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के साथ-साथ किचन एरिया की स्वच्छता और हाइजीन स्थिति की भी गहनता से जाँच की गई। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने प्रतिष्ठानों से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, बाल मिठाई और पेड़ा जैसी मिठाइयों के 05 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जाँच हेतु भेजे हैं। इसके अतिरिक्त एक मिठाई दुकान पर लगभग 08 किलोग्राम पुरानी व खराब हो चुकी मिठाई पाई जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा संबंधित व्यवसायी को सख्त चेतावनी नोटिस जारी किया गया। विभाग ने समस्त खाद्य कारोबारियों को केवल गुणवत्तायुक्त एवं मानक-अनुरूप सामग्री बनाने तथा बेचने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने खाद्य व्यवसायियों को निर्देशित किया कि वे बिना बिल के सामग्री की खरीद न करें, स्टॉक का व्यवस्थित विवरण रखें, कालातीत सामग्री का भंडारण या विक्रय न करें और अपने परिसरों में नियमित साफ-सफाई व कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम (FSS Act) के कड़े प्रावधानों के तहत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाण पत्र को दृश्यमान स्थान पर प्रदर्शित करने, दर तालिका (रेट लिस्ट) लगाने, पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण व समाप्ति तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने तथा प्रत्येक खरीद पर कैश मेमो जारी करने व लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि कहीं भी मिलावटखोरी या अनियमितता की आशंका होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। अभियान के दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।4
- Post by अशोक सरकार1
- पूरनपुर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर उमड़ा जन सैलाब, सरकार की आमद मरहबा से गूंजा शहर, ड्रोन भी नहीं समा सका पैगंबर की चाहत में आए आशिकाने रसूल को। पूरनपुर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर उमड़ा जन सैलाब, सरकार की आमद मरहबा से गूंजा शहर, ड्रोन भी नहीं समा सका पैगंबर की चाहत में आए आशिकाने रसूल को।1
- अमरिया क्षेत्र में ईद मिलाद -उन-नबी की रौनक, सुंदर पार्क और सजावट देखने पहुंच रहे लोग1
- दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨 मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗 #DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨 मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗 #DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश1
- प्रिय देश वासियों के लिए एक पोस्ट आत्मा गांधी गॉव वस्थना थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत जयहिंद1
- लोहाघाट :महाविद्यालय में बवाल! धरने के बीच मारपीट का आरोप, छात्र की आंख पर गंभीर चोट… पांच टांके लगे लोहाघाट :महाविद्यालय में बवाल! धरने के बीच मारपीट का आरोप, छात्र की आंख पर गंभीर चोट… पांच टांके लगे1