मां और चार बच्चों के हत्यारोपित आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया मुरादाबाद हत्याकांड में रविवार को महिला का शव मिलने के बाद बदली थी जांच की दिशा अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मुरादाबाद मोहल्ले में मां और चार बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित आमिर को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस कार्रवाई रविवार देर रात हुई। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मुरादाबाद मोहल्ले में सऊदी अरब में रह रहे नियाज अहमद के घर से उनके चार बच्चों के शव बरामद हुए थे। मृतकों में शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और आठ वर्षीय बेटी बयान उर्फ सादिया शामिल थे। सभी के शव कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले थे। शुरुआती जांच में बच्चों के सिर पर भारी वस्तु से हमला किए जाने की बात सामने आई थी। घटना के बाद बच्चों की मां गासिया खातून घर से लापता थीं। शुरुआती जांच में पुलिस उन्हें ही संदिग्ध मानकर तलाश कर रही थी। पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया और कई टीमें लगाई गईं। रविवार को मामले में बड़ा मोड़ तब आया, जब घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक नाले से गासिया खातून का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस की जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई। इसके बाद पुलिस ने अन्य संदिग्धों पर फोकस किया और आमिर का नाम सामने आया। रविवार देर रात आमिर की लोकेशन मिलने के बाद घेराबंदी की गई। इस दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मां और चार बच्चों के हत्यारोपित आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया मुरादाबाद हत्याकांड में रविवार को महिला का शव मिलने के बाद बदली थी जांच की दिशा अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मुरादाबाद मोहल्ले में मां और चार बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित आमिर को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस कार्रवाई रविवार देर रात हुई। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मुरादाबाद मोहल्ले में सऊदी अरब में रह रहे नियाज अहमद के घर से उनके चार बच्चों के शव बरामद हुए थे। मृतकों में शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और आठ वर्षीय बेटी बयान उर्फ सादिया शामिल थे। सभी के शव कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले थे। शुरुआती जांच में बच्चों के सिर पर भारी
वस्तु से हमला किए जाने की बात सामने आई थी। घटना के बाद बच्चों की मां गासिया खातून घर से लापता थीं। शुरुआती जांच में पुलिस उन्हें ही संदिग्ध मानकर तलाश कर रही थी। पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया और कई टीमें लगाई गईं। रविवार को मामले में बड़ा मोड़ तब आया, जब घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक नाले से गासिया खातून का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस की जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई। इसके बाद पुलिस ने अन्य संदिग्धों पर फोकस किया और आमिर का नाम सामने आया। रविवार देर रात आमिर की लोकेशन मिलने के बाद घेराबंदी की गई। इस दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- अंबेडकर नगर के जलालपुर क्षेत्र में छात्रों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और सभी छात्र सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और क्रेन से बस को बाहर निकलवाया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।1
- अंबेडकर नगर जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखपुर पेट्रोल टंकी के पास आज सुबह-सुबह डायनेमिक स्कूल की बस छात्रों को भरकर जा रही थी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई गलीमत रही बस पलटने से बच गई नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था बस छात्रों से भरी हुई थी, सभी छात्र सुरक्षित हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेन के माध्यम से बस को बाहर निकलवाया। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, एक युवक की शादी एक वर्ष पहले तय हुई थी और 15 मार्च 2025 को दोनों की सगाई भी पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के दिन युवक अपनी प्रेमिका से विवाह करने मैरिज हॉल पहुंच गया। इस बात की जानकारी जैसे ही तयशुदा दुल्हन को हुई, वह मौके पर पहुंची और 112 पुलिस को सूचना देकर शादी रुकवा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैरिज हॉल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें गुमराह कर युवक प्रेमिका से विवाह करने की कोशिश कर रहा था। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस दोनों पक्षों और संबंधित लोगों को थाने ले गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि अगले दिन तयशुदा दुल्हन ने खुद पहल करते हुए प्रेमी युगल की शादी करवा दी।2
- Post by Bp News Hanswar1
- अंबेडकर नगर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर आज जश्न का माहौल देखा गया। मिठाई खिलाकर बंगाल पुडुचेरी और असम में जीत हासिल करने की खुशी मनाते हुए दिखे ।1
- Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times1
- Post by BALRAM1
- अंबेडकर नगर के संज़रपुर गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक मौसम बिगड़ने से यह हादसा हुआ। सूचना पर स्थानीय लोग पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। प्रशासन आगे की कार्रवाई कर रहा है।1