बिना नोटिस दिए पहुंच राजस्व अधिकारी,पैतृक जमीन पर नाप का आरोप बदायूं न्यूज़ संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बिना नोटिस पहुंचे राजस्व अधिकारी, पैतृक जमीन पर नाप का आरोप दातागंज तहसील अपने फर्जी बाड़े को लेकर लगातार सुर्खियों में। कानूनगो सत्य प्रकाश पर लगातार लग रहा है गंभीर आरोप पहले भी कई मामलों में लगे हैं आरोप। बदायूं। जिले की दातागंज तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। यहां कानूनगो सत्यप्रकाश सिंह और लेखपाल पर एक पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, उसकी पैतृक जमीन पर बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के ही कानूनगो सत्यप्रकाश सिंह और लेखपाल मौके पर पहुंच गए और जमीन की नाप-जोख शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने कथित रूप से पक्की ठियाबंदी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के विरुद्ध है और उसे बिना सुने ही उसकी जमीन पर हस्तक्षेप किया जा रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने उपजिलाधिकारी (SDM) दातागंज को शिकायत प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पीड़ित न्याय के लिए उच्च अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बिना नोटिस दिए पहुंच राजस्व अधिकारी,पैतृक जमीन पर नाप का आरोप बदायूं न्यूज़ संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बिना नोटिस पहुंचे राजस्व अधिकारी, पैतृक जमीन पर नाप का आरोप दातागंज तहसील अपने फर्जी बाड़े को लेकर लगातार सुर्खियों में। कानूनगो सत्य प्रकाश पर लगातार लग रहा है गंभीर आरोप पहले भी कई मामलों में लगे हैं आरोप। बदायूं। जिले की दातागंज तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। यहां कानूनगो सत्यप्रकाश सिंह और लेखपाल पर एक पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, उसकी पैतृक जमीन पर बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के ही कानूनगो सत्यप्रकाश
सिंह और लेखपाल मौके पर पहुंच गए और जमीन की नाप-जोख शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने कथित रूप से पक्की ठियाबंदी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के विरुद्ध है और उसे बिना सुने ही उसकी जमीन पर हस्तक्षेप किया जा रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने उपजिलाधिकारी (SDM) दातागंज को शिकायत प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पीड़ित न्याय के लिए उच्च अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- रेल प्रशासन की मनमानी से उझानी रेल स्टेशन के दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने को जान जोखिम में डाल कर मालगाड़ी के नीचे से निकल रहे हैं यात्री बदायूं। उझानी में रेल प्रशासन की आज बड़ी लाहपरवाही सामने आई है। नगर की रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ओवरब्रिज न होने के कारण दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचे के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर मालगाड़ी के नीचे से होकर जाना पड़ा। इस दौरान कोई भी हादसा हो सकता था। इस मामले का वीडियो सामने आने पर रेल प्रशासन की लाहपरवाही देखने को मिली है। शुक्रवार की दोपहर बरेली से कासगंज और कासगंज से बरेली जाने वाली यात्री गाड़ी का उझानी रेलवे स्टेशन पर क्रास होना था। एक नम्बर प्लेटफार्म पर बरेली जाने वाली गाड़ी को रूकना था जबकि दूसरे नम्बर के प्लेटफार्म पर कासगंज जाने वाली गाड़ी को रूकना था। इस दौरान दूसरे नम्बर की रेल लाइन पर पहले से मालगाड़ी खड़ी हुई थी। बताते है कि स्टेशन पर एलाउंस किया गया कि कासगंज की ओर जाने वाले यात्री गाड़ी दो नम्बर प्लेटफार्म पर आ रही है। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद कासगंज के यात्री प्लेटफार्म से कूदे मगर दो नम्बर की रेल लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी जिस पर यात्रियों ने उसके नीचे से निकलना शुरू कर दिया। लोग बताते हैं कि अगर किसी तरह से मालगाड़ी चल देती या फिर मालगाड़ी के नीचे से गुजरने के दौरान किसी भी यात्री को चोट लग जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। यात्रियों का कहना है कि उझानी रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते है इसके बाद भी रेल प्रशासन ने यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए ओवरब्रिज के निर्माण की जरूरत नही समझी है जिससे यात्री अपनी जान जोखिम में डाल कर अक्सर इसी तरह दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचते हैं। यात्रियों ने बरेली मंडल के इज्जतनगर रेल प्रशासन से उझानी स्टेशन पर अतिशीध्र ओवरब्रिज निर्माणक कराने की पुरजोर मांग की है।1
- भुता के भगवानपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना युवा इकाई का गठन अजय पटेल ने नियुक्ति पत्र देकर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी भुता (बरेली)। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना की युवा इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष अजय पटेल (बरेली, उ.प्र.) ने नियुक्ति पत्र वितरित कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। गठन के दौरान कमल किशोर को ब्लॉक अध्यक्ष, योगेश कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष, राज बाबू को ब्लॉक मंत्री तथा निखिल सिंह को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने, हिंदुत्व के विचारों को सशक्त करने तथा जिले में संगठन का विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में भूपेंद्र गंगवार, प्रिंस कुमार, राजेश कुमार और मुनेंद्र पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- भट्टा स्वामी करा रहे मिट्टी का खनन पाऊंगला से बीसलपुर मार्ग पर मंडोरा मोड़ के समीप ।। फरीदपुर मंडोरा का रहने वाला आशीष ट्रैक्टर चालक खनन करते समय ट्राली से रोड पर मरता है कट जिससे टेंपो चालक बहुत बचा।।2
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक1
- बदायूँ दातागंज तहसील कानूनगो पर ठिया बन्दी करने को लेकर लगे गंभीर आरोप ।1
- परिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक रूप दो पक्षों मे जमकर खूनी संघर्ष महिला गंभीर घायल वीडियो वायरल जनपद एटा के थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव नगलापोखर में एक मामूली पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रुप ले लिया । देखते ही देखते दो पक्ष आमने सामने आ गए और बीच सड़क पर जमकर लात - घूंसे, धक्का मुम्की और मारपीट शुरु हो गई । प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक, विवाद इतना बढ गया कि किसी ने किसी की नहीं सुनी । दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े और गांव का माहौल पूरी तरह तावपूर्ण हो गया । इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच - बचाव की कोशिश की, लेकिन गुस्से में बेकाबू लोगों पर उसका कोई असर नहीं पड़ा | मारपीट के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हा गई, दिसे काफी चोटें आई हैं घटना के बाद अफार - तफरी मच गई और परिजनों में चीख- पुकार का माहौल बन गया । घटना का वीडियो भ मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेज से वापरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्ष एक - दूसरे पर हमला कर रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को किसी तरह काबू में किया। घायला महिला को तत्काल परिजनों की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहात पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद पारिवारिक बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।गांव में घटना के बाद से तनाव का माहोल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनार हुए है ।1
- चलती ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात।कटनी में दिल दहला देने वाली घटना, इंसानियत फिर हुई शर्मसार, कटनी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है । चलती ट्रेन के टॉयलेट डिब्बे में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप नच गया । जैसे ही इस की सूचना मिली, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत पहुंच गई। बताया जा रहा है कि शिशु को बेहद असहाय हालत में छोड़ दिया गया था । घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। जिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुत गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने मासूम को इस हालत में छोड़ा । यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है - आखिर कब तक मासूम यूं ही वेबस छोड़ दिए जाएंगे ? इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई है।1
- *अतुल कश्यप व टीम ने जनसंपर्क कर जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आह्व कुरावली (मैनपुरी)। भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहराज निषाद जयंती कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कश्यप समाज के लोगों द्वारा गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को अतुल कश्यप व उनकी टीम ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर समाज के लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान टीम सबसे पहले अलूपुरा गांव पहुंची, जहां डॉक्टर वेदराम कश्यप, पूर्व प्रधान राज बहादुर सिंह कश्यप, जगमोहन कश्यप, प्रमोद कश्यप, सत्यराम कश्यप, राजीव कश्यप, प्रधान विश्राम सिंह, पूर्व प्रधान प्रत्याशी बलवीर कश्यप एवं राजेश कश्यप से भेंट कर 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली जयंती का आमंत्रण दिया गया। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात टीम उम्मेदपुर में हेमंत कश्यप के यहां पहुंची, जहां जनसंपर्क करते हुए लोगों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद चंद्रपुरा में समाजसेवी करण कश्यप के यहां पहुंचकर समस्त कश्यप समाज को एकजुट होकर जयंती कार्यक्रम में भाग लेने का आवाहन किया गया। इस जनसंपर्क अभियान में अतुल कश्यप के साथ प्रमुख रूप से राजेश कश्यप, जगमोहन कश्यप, प्रमोद कश्यप, संजीव कश्यप, सुधीर कश्यप, अनूप कश्यप, मनोज कश्यप, मंडी सचिव विष्णु कश्यप सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। समाज के लोगों में जयंती कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और सभी ने एकजुट होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।1
- 🚨 बदायूं ब्रेकिंग न्यूज 🚨 संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं में पुलिस पर गंभीर आरोप, चौकी में युवक से मारपीट का मामला सामने आया। शहर की लालपुल चौकी पर तैनात एक सिपाही व दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने जमानत पर बाहर आए युवक से पैसे की मांग की। विरोध करने पर युवक को चौकी में ही बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित युवक का कहना है कि मारपीट के दौरान उसका हाथ तक तोड़ दिया गया। घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक ने पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि आरोपों की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।2