चोरी के 02 अलग-अलग मामलों में कुल 04 आरोपी गिरफ्तार... राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की वारदातों का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार चोरी के 02 अलग-अलग मामलों में कुल 04 आरोपी गिरफ्तार। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर की गई कार्रवाई। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की संपत्ति एवं ₹60,000 नगद सहित अन्य सामान बरामद। पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ क्षेत्र में दुकानों एवं पान ठेले में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा। गिरफ्तार तीन आरोपियों द्वारा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में भी संलिप्तता स्वीकार की गई। थाना कोतवाली क्षेत्र के मकान में हुई चोरी का भी खुलासा, आरोपी गफ्फार शरीफ गिरफ्तार। राजनांदगांव पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी । विवरणः- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी क्राईम के पर्यवेक्षण में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत राजनांदगांव पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा अलग-अलग चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की संपत्ति एवं नगदी बरामद कर विधिवत जप्त की गई है। 🔸 थाना कोतवाली - मकान में चोरी का खुलासा प्रार्थी रविशंकर देवांगन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 05.09.2026 से 09.09.2026 के बीच उनके घर में चोरी की वारदात हुई, जिसमें नगदी, सोने-चांदी के आभूषण एवं घरेलू सामान सहित लगभग ₹2.10 लाख की संपत्ति चोरी होना बताया गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 531/2026, धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। फुटेज के आधार पर संदेही गफ्फार शरीफ, पिता स्व. अब्दुल रशीद, उम्र 55 वर्ष, निवासी रामनगर पावर हाउस, थाना कोतवाली, राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी द्वारा चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर 02 नग जर्मन कड़ाही, 01 नग पीतल की बाल्टी, 01 नग तांबे का गिलास एवं ₹60,000 नगद बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 14.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है। आरोपी:- गफ्फार शरीफ, पिता स्व. अब्दुल रशीद, उम्र 55 वर्ष, निवासी रामनगर पावर हाउस, थाना कोतवाली, राजनांदगांव 🔸 पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ - तीन आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी का खुलासा प्रार्थी नरेन्द्र देवांगन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.09.2026 की रात्रि ग्राम तुमड़ीबोड़ स्थित देवांगन वॉच सेंटर का शटर उठाकर अज्ञात आरोपी दुकान में प्रवेश कर ₹1,000 नगद, 30 नग हाथ घड़ियां एवं 10 नग बैग, कुल कीमत लगभग ₹10,500 चोरी कर ले गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही योगेश साहू की पहचान की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी जलालुद्दीन कुरैशी एवं प्रेम सिंह के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की हाथ घड़ियां, बैग, अन्य सामान एवं बची हुई नगदी बरामद कर जप्त की गई। विवेचना में आरोपियों की संलिप्तता अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में भी सामने आई। इसी क्रम में ग्राम तुमड़ीबोड़ निवासी हिरामन साहू के पान ठेले का दरवाजा तोड़कर सिगरेट, पान मसाला एवं नगदी सहित लगभग ₹15,000 की संपत्ति चोरी करने का मामला भी सामने आया। इस संबंध में अपराध क्रमांक 402/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध है। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी 1. योगेश साहू, पिता सोनू राम साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी धनोरा बाजार चौक, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग, हाल बघेरा, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग। 2. जलालुद्दीन कुरैशी, पिता जैनुद्दीन कुरैशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी बघेरा पानी टंकी के पास, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग। 3. प्रेम सिंह, पिता रूपसिंग, उम्र 26 वर्ष, निवासी बघेरा, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग। राजनांदगांव पुलिस का संदेश अपराधियों पर पैनी नजर, तकनीकी साक्ष्यों से त्वरित कार्रवाई और चोरी की संपत्ति की बरामदगी कृ राजनांदगांव पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं संपत्ति की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

- बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा बिल्हा में अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मंगलवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने मंगलवार को नगर पंचायत बिल्हा के जनपद सभाकक्ष में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर अनुभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को निस्वार्थ सेवा, सुशासन और अंत्योदय का मंत्र दिया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मनाया जा रहा सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। इसे हमें जन-आंदोलन बनाना है। श्री कौशिक ने सेवा पखवाड़ा के लिए *1. हर पंचायत में सेवा कार्य:* सभी ग्राम पंचायतों में सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है। 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। *2 स्वास्थ्य और कल्याण शिविर:* अनुभाग के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग उपकरण वितरण और आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित होंगे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण और सुपोषण कार्यक्रम चलाया जाएगा। *3. जनभागीदारी सुनिश्चित हो:* केवल शासकीय औपचारिकता न हो। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह, युवा और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कौशिक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो और रिपोर्ट प्रतिदिन जनपद कार्यालय में जमा करें और सभी कार्यक्रमों में स्वच्छता, सेवा और सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचे। बैठक में श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि क्रेडा विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के दौरान सभी शासकीय भवनों में सोलर जागरूकता और ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बिल्हा, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी,जनपद पंचायत अध्यक्ष बिल्हा, जिला महामंत्री एवं समस्त मंडल अध्यक्ष, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, जिला पंचायत सदस्य, उपस्थित रहे।1
- तीज पर्व पर ग्राम कारी में सजा खेलों का रंग, माताओं-बहनों ने दिखाया हुनर विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह, विजेताओं का हुआ सम्मान कारी। तीज पर्व के अवसर पर ग्राम कारी में लवली याराना ग्रुप के तत्वावधान में माताओं एवं बहनों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना,मटकी फोड़, सरगुल्ला-चम्मच, पानी डिस्पोज सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का आनंद उठाया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं एवं बहनों को आयोजन समिति की ओर से सम्मान के साथ सहयोग राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के सम्मान से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और आयोजन स्थल पर खुशी का माहौल रहा। आयोजन समिति के अनुसार तीज पर्व के अवसर पर इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेल-जोल बढ़ाने तथा सामाजिक सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराना था। लवली याराना ग्रुप की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।4
- बिलासपुर में जरूरतमंदों की सहायता जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान मानवीय सेवा में सहभागिता राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर ने जरूरतमंदों की सहायता एवं। मानवीय सेवा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस जनहितकारी पहल के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।1
- गणेश पर्व में हुड़दंग और शांति भंग करने वाले तीन असामाजिक तत्व जेल भेजे गए तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई, विवाद और मारपीट पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एक्शन तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विवाद और लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने की स्थिति पैदा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना तिल्दा-नेवरा के सामने आम रोड तथा ग्राम किरना में विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को समझाइश दी गई, लेकिन वे कथित तौर पर उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएसएस के तहत तीनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद तीनों को जेल निरुद्ध कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी 1. पवन कुमार ध्रुव, पिता मालिक राम ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, दीनदयाल चौक, तिल्दा। 2. हीरालाल नवरंगे, पिता स्व. भागीरथी नवरंगे, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, प्राथमिक शाला के पीछे, ग्राम सांकरा। 3. उमेश कुमार वर्मा, पिता सुरेश कुमार वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम किरना। त्यौहार में हुड़दंग करने वालों को स्पष्ट संदेश तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा गणेश पर्व एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, विवाद करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गणेश पर्व सहित सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहें। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA2
- कोल इंडिया की कमाई बढ़ी, रिटायर्ड कर्मियों का हक घटा? पेंशन-ग्रेच्युटी पर उठे सवाल बिलासपुर प्रेस क्लब में सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया और SECL प्रबंधन पर रिटायर्ड कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि 2017 के बाद SDA को पेंशन गणना से बाहर किए जाने से करीब डेढ़ लाख कर्मियों को हर माह 300 से 600 रुपये कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने ग्रेच्युटी में अधिकारियों को 20 लाख और मजदूरों को 10 लाख रुपये तक मिलने पर भी सवाल उठाए। चिकित्सा व आवास सुविधाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए संघ ने 19 सितंबर को SECL स्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी।1
- बिलासगुड़ी में बदमाशों की लगी क्लास! दर्जनों गुंडा बदमाशो दी गई समझाइस आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासगुड़ी में पुलिस ने 70 से अधिक आरोपियों और संदिग्ध बदमाशों को तलब कर उनकी क्लास लगाई और भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।1
- धरना प्रदर्शन आंदोलन लोकेशन हर्रहवा नदी में धरना प्रदर्शन लगा है कि पब्लिक की कहना है कि जनता का पालन करना हो लोकेशन में बताया जा रहा है कि हर्रहवा बंधा पर डेम टूट गये 3 लगा तार पब्लिक की जान को खतरे में पड़ा है1
- ग्राम मगर उछला में शराबी पत्नी ने शराब न लाने की बात पर पति पर किया हसिया से हमल ग्राम मगर उछला में शराबी पत्नी ने शराब न लाने की बात पर पति पर किया हसिया से हमला चकरभाठा थाना में मामला दर सोमवार की रात 10:30 बजे प्रार्थी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चन्द्रप्रकाश भार्गव पिता रामरतन भार्गव उम्र 32 निवासी मगरउछला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने सोमवार की रात 10.25 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण- मैं ग्राम मगरउछला में रहता हूँ राधे प्लाट सिलपहरी में मजदूरी का काम करता हूँ कि सौमवार दिनांक 14/09/2026 के करीबन 08.10 बजे मैं अपने घर में था मेरे साथ मेरी पत्नि दर्गा भार्गव तथा मेरी बेटी और बेटा साथ में थे कि उसी समय मेरी पत्नि दर्गा भार्गव जो कि शराब पीने की आदि है मुझे बोली की मेरे लिये आज शराब क्यो नहीं लाये हो तब मैं बोला कि रोज रोज शराब के लिये पैसा कहा लाउंगा रोजी मजदूरी करता हूँ तब मेरी पत्नि दुर्गा भार्गव घर में रखे हसिया को दिखाकर तुझे आज जान से मार दूंगी अगर दारू नहीं लायेगा तो बोलते हुये मुझसे हाथापाई करने लगी जिससे मेरी पत्नि के हाथ मे रखे हसिया से मेरे बाये हाथ के कंधा के उपर चोट लगा है खून निकला है और दाहिने हाथ कलाई में काटने जैसा निशान है जिसके बाद मैं अपने आप को बचाते हुये अपने घर से बाहर भागा हूँ तब मेरी पत्नि दुर्गा भार्गव कहा भाग रहा है आज तेरे को जान से मार दूंगी बोलकर अश्लील गाली गलौज की है घटना को मेरा बडा भाई देव प्रसाद भार्गव, तथा मेरी मां बदनबाई भार्गव एवं मेरे पिता रामरतन भार्गव व आस पास के लोग देखे है बीच बचाव किये है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाय प्रॉर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296,115(2), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है एवं प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नी इससे पहले भी चार बार उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर चुकी है इस संबंध में सिरगिट्टी और चकरभाटा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया था मुझे हंसीया से मरने के बाद वह दोनों बच्चों को लेकर कहीं भाग गई है1